Back
मीरजापुर में बिरहा गायिका के खिलाफ गिरफ्तारी: देवी-देवताओं के अपशब्द?
RMRAJESH MISHRA
Sept 24, 2025 03:50:13
Danti, Uttar Pradesh
राजेश मिश्रा मीरजापुर
खबर का असर
बिरहा गायिका सरोज सरगम के बिगड़े सुर, देवी दुर्गा के खिलाफ अभद्र भाषा का किया प्रयोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मीरजापुर : मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहा गांव की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर साधु संत के साथ हिन्दू समाज ने आपत्ति जताई। अपने बिगड़े सुर के चलते सरोज सरगम विवादों में आ गई। उनका वीडियो वायरल होने के बाद साधु-संत समाज और आमजन में तीखा आक्रोश है। आक्रोश को देखते हुए आनन फानन में मड़िहान पुलिस सरोज सरगम और के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए क्या कहा पुलिस ने
यूपी के मीरजापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहा गांव की बिरहा गायक सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर यूट्यूब में एक गाने का वीडियो अपलोड किया, जिसमें आराध्य माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया। मड़िहान पुलिस ने थाने में तत्काल केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि विवेचना में शीघ्रता लाने हेतु सर्विलांस एवं साइबर टीमों को भी नियुक्त किया । पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सरोज सरगम एवं सह-अभियुक्त उनके पति राममिलन बिन्द को भी गिरफ्तार* किया। राममिलन बिन्द के द्वारा ऐसे आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण तथा निर्देशन कर रहा था । सीनियर ऑफिसर्स के डॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम इन्वेस्टिगेशन एवं साइबर टीम समग्र साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है । राजस्व विभाग की टीम ने सरोज सरगम द्वारा करीब 15 बीघे से ज्यादा वन की बेशकीमती भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया था । जिसको आज संयुक्त टीमों द्वारा मिलकर कब्जा मुक्त कराया गया । इस प्रकरण में सम्बन्धित विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है। वायरल वीडियो में देवी-देवताओं के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके विरोध में कई स्थानों पर आक्रोश देखा जा रहा था विश्व हिंदू परिषद ने कठोर कार्रवाई की मांग की।
Bite : सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 07:47:310
Report
VAVishnupriya Arora
FollowSept 24, 2025 07:47:200
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 24, 2025 07:46:400
Report
KRKishore Roy
FollowSept 24, 2025 07:46:290
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 24, 2025 07:46:140
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 24, 2025 07:46:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 24, 2025 07:45:500
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 24, 2025 07:45:390
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 24, 2025 07:45:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 24, 2025 07:45:080
Report
0
Report
VKVishal Kumar
FollowSept 24, 2025 07:40:350
Report
APAmbarish Pandey
FollowSept 24, 2025 07:39:121
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 24, 2025 07:39:060
Report