Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambalpur768001
ପନିପରିବା ଚାଷୀଙ୍କର କଥା: କିପରି ହାତୀଙ୍କୁ ଦେଖିଲେ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର!
ANAJAY NATH
Sept 01, 2025 14:03:17
Sambalpur, Odisha
(FIRST PTC) ସବୁଜ ସନାତନପାଲି ର ସହଯୋଗ ରେ ଉନ୍ନତ ଧରଣ ର ପନିପରିବା ଚାଷ କରି ବେଶ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରି ସ୍ୱାବଲମ୍ବୀ ହେଇଛନ୍ତି ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଜୁଯୁମୁରା ବ୍ଲକ ବିରସିଂହ ଗଡ଼ ର ଚାଷୀ |ପୂର୍ବରୁ ସେମାନେ ଧାନ ଚାଷ ଉପରେ ନିର୍ଭରଶୀଳ ଥିଲେ | ହାତୀ ଆସି ଫସଲ ନଷ୍ଟ କରୁଥିବା କାରଣରୁ ଅନେକ କ୍ଷତି ସହୁଥିଲେ ଏବେ ତାର ଜାଲି ଲଗାଇ ପନି ପରିବା ଚାଷ କରି ଭଲ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରିବା ସହ ବାହାର କୁ ମଧ୍ୟ ପନିପରିବା ରପ୍ତାନି କରୁଥିବା କହିଛନ୍ତି | ପୂର୍ବେ ପନିପରିବା ଭୂଇଁ ଉପରେ ଚାଷ କରୁଥିଲେ ଯେଉଁଠିକି ପୋକ ଜୋକ ଖାଇଯିବାର ସମ୍ଭାବନା ବେଶୀ ରହୁଥିଲା ଓ ଅନେକ କ୍ଷତି ମଧ୍ୟ ହେଉଥିଲା ଏବେ ତାର ଜାଲି ଲଗାଇ ଧାଡି ପ୍ରଣାଳୀ ରେ ଚାଷ କରୁଥିବା କାରଣରୁ ପନିପରିବା ବି ନଷ୍ଟ ହେଉନାହିଁ ଓ ଭଲ ଚାଷ ମଧ୍ୟ ହେଉଛି ଏବଂ ଭଲ ରୋଜଗାର ମଧ୍ୟ ହେଉଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଚାଷୀ | Byte - ଉମାକାନ୍ତ ଭଏଂସା,ପନିପରିବା ଚାଷୀ Byte - ଅନନ୍ତ ସେଠ, ପନିପରିବା ଚାଷୀ Byte - ଗଣେଶ ସେଠ,ପନିପରିବା ଚାଷୀ Byte - ପ୍ରମୋଦ ଗରଡିଆ,ସବୁଜ ସନାତନ ପାଲି Byte - ମନବୋଧ ବାରିକ,ସବୁଜ ସନାତନ ପାଲି (END PTC)
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Sept 01, 2025 15:46:43
Bahraich, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/ बहराइच.नहर में दिखी साढ़े 6 फिट की डॉल्फिन, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा - बहराइच :लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. नहरें भी लबालब हैं. तमाम जलीय जीव नहरों और नालों की ओर पहुंचने लगे हैं. इसी कड़ी में एक साढ़े 6 फीट लंबी डॉल्फिन नदी से बहकर नहर में पहुंच गई. नहर में दिखी डॉल्फिन की जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन का रेस्क्यू किया. इसके बाद एंबुलेंस से ले जाकर घाघर नदी में छोड़ दिया. आपको बता दें कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर आईमा गांव के पास नहर में कुछ लोगों ने एक डॉल्फिन को देखा. इसके बाद कुछ ही देर में डॉल्फिन को देखने के लिए भीड़ जुट गई. ग्रामीण मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. तस्वीरें भी खींचीं. इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी. कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से डॉल्फिन को नहर से बाहर निकाला. इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर रखकर एंबुलेंस में रखा. वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया. डीएफओ राम सिंह यादव की ओर से रेस्क्यू के वीडियो-फोटो जारी किए गए हैं. डीएफओ ने बताया कि डॉल्फिन को कर्मियों ने सुरक्षित नदी में छोड़ दिया है.
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Sept 01, 2025 15:46:33
Gurugram, Haryana:
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश शहर के अलग अलग इलाकों में हुआ जलभराव कांग्रेस के गुरुग्राम शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने शहर की सड़कों पर चलाई बोट प्रशासन के तमाम दावे और वादों की खोल पोल
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Sept 01, 2025 15:46:01
Durg, Chhattisgarh:
एंकर-छत्तीसगढ़ के शिक्षा और विधि विधाई मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर कराएगी.वी/ओ-1 बिहार चुनाव के ठीक पहले अब कोंग्रेस बीजेपी आमने सामने है दरभंगा की एक रैली में लोकसभा में विपक्ष नेता और सांसद राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ शब्द कहे थे जिसके बाद अब भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड पर है छत्तीसगढ़ के शिक्षा और विधि-विधाई मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा के नेता विपक्ष की अपनी मर्यादाएं होती है संसद के अंदर हो या संसद के बाहर हो राहुल गांधी जहां जाते हैं पीएम का विरोध करते हैं तो विरोध करते-करते स्तर हीन बयान बाजी भी कर रहे हैं जो की अशोभनीय और निंदनीय है पिछले दिनों दरभंगा की एक रैली में राहुल गांधी ने भारत देश के प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसको देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी जरूर एफआईआर कराएगी. बाइट-गजेंद्र यादव (शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन).
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 01, 2025 15:45:46
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन, कांग्रेस भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, भाजपा के सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री की बहन निगम अध्यक्ष के सामने विरोध करने पहुंचे कांग्रेस विधायक महेश परमार और कांग्रेस शहर अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यालय पहुँचे थे, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ ने भाजपा नेताओं को घेर लिया, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगे जमकर नारे, उज्जैन के क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय चौराहा आज भाजपा और कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दंगल स्थल बन गया। यहां करीब 1 घंटे तक भाजपा के सांसद, विधायक व बड़े पदाधिकारी और कांग्रेस के विधायक, जिला अध्यक्ष व पार्षद आमने-सामने होकर जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों ही पार्टी के नेता पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर एक दूसरे को धक्का देने लगे व राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे। दरअसल मामला इस प्रकार है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 4 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय का घेराव रखा गया था। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में था । भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता चामुंडा माता मंदिर से रैली के रूप में शहर कांग्रेस कार्यालय चौराहा पर पहुंचे । यहां पर भाजपा नेताओं ने एक मंच लगाया गया था। इस मंच पर भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा के पार्षद, पदाधिकारी और सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी और भाजपा के तय कार्यक्रम को देखते हुए इतनी ही संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहले से ही एकत्रित हो गए। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक महेश परमार, जिला अध्यक्ष मुकेश भाटी, कई पार्षद , पदाधिकारी और सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे। जब दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तो नारेबाजी शुरू हो गई । एक दूसरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां सुनाई देने लगी । वहीं कांग्रेस और भाजपा के विधायक व जिला अध्यक्ष पुलिस बेरिकेट पर चढ़ गए। भाजपा नेताओं के हाथ में मौजूद तख्तियों में लिखा हुआ था कि राहुल गांधी माफी मांगो वहीं कांग्रेस विधायक के हाथों में डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की तस्वीर थी। भाजपा के लोग राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई और पुलिस बेरिकेट गिराया भी गया। यहां पुलिस मशक्कत करती दिखाई थी। भारतीय जनता पार्टी से निगम सभापति कलावती यादव कहा कि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी का अपमान करने के खिलाफ यह प्रदर्शन था । कांग्रेस की यह रीति-नीति रही है। वहीं कांग्रेस विधायक व ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का काम किया है। बावजूद इसके कार्यकर्ता डटे रहे और भाजपा के गुंडो को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रही थी। भाजपा के लोग गुंडे हैं इन्होंने वोट चोरी किया है। हम झुकने वाले नहीं है। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। बाइट-निगम सभापति कलावती यादव बाइट--महेश परमार--कांग्रेस विधायक व ग्रामीण जिला अध्यक्ष,
0
comment0
Report
AMAbhishek Malviy
Sept 01, 2025 15:45:05
Noida, Uttar Pradesh:
Delhi Metro Rail Corporation @OfficialDMRC Blue Line update Delay in train services between Barakhamba and Indraprastha Metro stations. Normal services on all other lines.
0
comment0
Report
Sept 01, 2025 15:44:06
Mahadeva, Uttar Pradesh:
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महदेवा चौराहे पर सोमवार देर शाम एक ट्रक चालक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखपुर के हरपुर गुलबहवा निवासी 55 वर्षीय शिवानन्द मौर्या के रूप में हुई है। सड़क निर्माण कार्य से लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। साथी चालक की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Sept 01, 2025 15:38:06
Netua Grameen, Uttar Pradesh:
नहरिया पर मल-मूत्र डालने से जनता परेशान, बदबू से हाल बेहाल स्वच्छता और सफाई का संदेश देने वाली नगर पालिका सदर उन्नाव ही अब गंदगी फैलाने का कारण बन गई है।घरों से निकलने वाला मल-मूत्र नगर पालिका के टैंकरों में भरकर कई दिनों से लगातार उन्नाव नहरिया में डाला जा रहा है इससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है। लोग बीमारी फैलने की आशंका से डरे हुए हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव के चलते जनता खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे है।
2
comment0
Report
Sept 01, 2025 15:37:46
Fatehpur, Uttar Pradesh:
फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लाक क्षेत्र गांव भवानी सिंहपुरवा में जल निकासी और निर्माण की समस्या गंभीर होती जा रही है। गलियों को सड़कों पर पानी भरा रहता है, लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, व्यवस्थाएं कमजोर पड़ रही है, लोग जल भराव के बीच आने-जाने को मजबूर हैं। घरों के आगे पानी भरा है, जिससे बच्चे स्कूल व घर बड़ी कठिनाई से निकलने को मजबूर होते हैं पहले जमाव के कारण बीमारियां पैदा कर रही है और मच्छर पैदा हो रहे।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Sept 01, 2025 15:34:53
Udaipur, Rajasthan:
कोड-411192 इनफॉर्मर-मुकेश पुरोहित मो-8107842391 ट्वीटर-@mpurohit07 उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, महिला द्वारा केरोसिन डाल कर आत्म हत्या का प्रयास, पड़ोसी महिला ने बचाया, वीडियो सोशियल मीडिया पर हुआ वायरल, दुकान के सामने पार्किंग को लेकर है विवाद, सरकारी हॉस्पिटल की जमीन पर हे दोनों की अवैध पार्किंग, पार्किंग ओर ग्राहकों को लेकर कई बार हो चुका विवाद, झाडोल CHC परिसर का है मामला, हॉस्पिटल में बना चर्चा का विषय, झाडोल पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस तो फिर हुई कहासुनी बाईट- 1,2
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Sept 01, 2025 15:34:45
Hajipur, Bihar:
खबर वैशाली से है जहाँ कटहरा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर डुमरिया गांव में आपसी विवाद एक महिला ने धारदार हंसुआ से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि हमले में महिला भी जख्मी हो गई है।घायल युवक का नाम मिथलेश पासवान है जिसका पड़ोस की ही महिला के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था।इसी दौरान एक वीडियो वायरल होने को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ जिसमें महिला ने हंसुआ से मिथलेश पासवान के ऊपर हमला कर दिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही कटहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है वहीं महिला ने जिस हंसुआ से हमला किया था उसे घायल युवक की पत्नी लेकर अस्पताल पहुंची थी।हंसुआ को घायल की पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया है जिसके आधार पर भी पुलिस जांच में जुटी है। बाईट घायल मिथिलेश पासवान
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 01, 2025 15:34:38
Sikar, Rajasthan:
सीकर चोरी सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। अजीतगढ़ बाजार स्थित शिव सागर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर चोरों ने करीब 10 से 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, फुटेज में एक बुजुर्ग और एक युवक दुकान के अंदर चोरी कर रहे हैं, जबकि तीसरा बदमाश बाहर कार में सवार होकर इंतजार कर रहा था। चोर देर रात कार में सवार होकर आए और दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोट गहनों को समेट कर कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अजीतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस बड़ी चोरी की वारदात से अजीतगढ़ बाजार के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 01, 2025 15:34:21
Bassi Akbarpur, Haryana:
करनाल में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया , कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका , कांग्रेस विधायक जगमोहन आनंद ने कहा राहुल गांधी जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे, एंकर राहुल गांधी की बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. भाजपा लगातार सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। करनाल के भगवान श्री वाल्मीकि चौक पर आज प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया, भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद रहे। वीओ-1 प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक ने कहा जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे तब तक प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा,उन्होंने कहा इनकी बुद्धि कहा गई है.माँ बहन बाहु बेटी के संस्कारों वाली ये भारत माता है.यहां भारत माता को माँ से बढ़कर मानते है.यहां माँ को भगवान से बड़ा दर्जा देते हैं, ऐसी भाषा राहुल गांधी के मंचो से गालियां दे रहे थे क्या वो अपनी माँ के बारे में भी इस तरह की भाषा सुन्ना पसंदः करेगे। कांग्रेस मुक्त जो भारत था इसलिए जनता ने ने आकर दिया है। और अब जो इन्होंने अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारी है. देश की जनता इन्हें माफ करने वाली नही है. वीओ-2- उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा सड़को पर रहता है.हम कांग्रेस को माफी मांगने को मजबूर कर देंगे। अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती तो अपने प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आज भी करनाल में राहुल गांधी का पुतला फूंका है.उनके शब्दो की कड़ी भसकना करते हैं।उन्होंने कहा जिस प्रकार के शब्द राहुल गांधी के मंच पर से कहे गए उनकी सहमति नजर आती है। अगर राहुल गांधी माफी नही मांगेगे तो प्रदर्शन और उग्र होगा, बाइट-1- जगमोहन आनंद , भाजपा विधायक करनाल, 1मिनट 35 सेकिंड, बाइट-2- प्रवीण लाठर, जिला प्रधान भाजपा, 1मिनट 6 सेकिंड,
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 01, 2025 15:34:08
Bassi Akbarpur, Haryana:
स्टोरी। करनाल हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी में पहुंचना शुरू किसानों की चिंता बढ़ी। अपना सामान सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। एंकर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने यमुना में पानी के स्तर को बढ़ा दिया है। आज हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। जिसके बाद करनाल प्रशासन ने इंद्री हल्के में यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है।कुछ ही घंटों में पानी इंद्री इलाके में पहुंच जाएगा, जिससे पानी आसपास के गांवों घुस सकता है। वहीं दूसरी ओर पानी का लेवल बढ़ने के बाद धनौरा एस्केप नाले में यमुना का पानी घुस गया। जिससे पानी पुल के ऊपर से क्रॉस कर गया। शेरगढ़ टापू के नाले पर बना यह पुल यूपी को हरियाणा से जोड़ता है और हजारों वाहनों का आवागमन यहां से होता है, पुल पर पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं इंद्री के इलाके के चंद्राव, नबीयाबाद, जम्पी छपरा, नगली, कमालपुर, डबकौली कलां व डबकौली खुर्द गांव में बाढ़ का ज्यादा खतरा है। सबसे पहले पानी इन गावों की फसलों को प्रभावित करेगा। इंद्री एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया हुआ है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके का भी मुआयना कर रहे है। प्रशासन हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बाइट। किसान बाइट। अशोक मुंजाल sdm इंद्री
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Sept 01, 2025 15:33:19
Jaipur, Rajasthan:
#Jaipur - CM भजन लाल शर्मा ने सचिव और जिला कलेक्टर्स की ली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिगं के माध्य्म से ली बैठक बैठक में विभागों के सचिव और जिला कलेक्टर्स जुड़े VC से बैठक के दौरान सीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत और बचाव कार्यों के साथ ही विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की सीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Sept 01, 2025 15:32:30
Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date....1.9.2025 Name ... Neena jain location... saharanpur anchor... OPEN PTC- सहारनपुर में हथिनिकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है CLOSE PTC- बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली औऱ आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top