244221
अमरोहाः अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
Amroha, Uttar Pradesh:उपजिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने चुंगी रौनक वाटिका कैलसा रोड के कुशक तालाब के पास और अहरोई रोड पर लगभग 50-55 बीघे में हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। यह क्षेत्र अमरोहा महायोजना 2031 के तहत ग्रीन एरिया के लिए आरक्षित है। संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे नियमानुसार भू-विन्यास मानचित्र स्वीकृत कराएं। अन्यथा आरबीओ एक्ट 1958 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर जेल के बाहर ED-CRPF टीम पहुंची, क्या हो सकता है बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर जेल के बाहर ईडी और सीआरपीएफ की टीम पहुंची0
0
Report
फतेहपुर के पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी; नमूनों में रंग मिलने से नोटिस जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग की पांच बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी मिठाइयों समेत कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने राजभोग में पीले रंग की मात्रा अधिक मिलने का मामला हरा मेवा लड्डू में भी हरे रंग की अधिकता पाई गई खोवा और पनीर के भी लिए गए सैंपल नमकीन में रंग की अधिकता मिलने पर 30 किलो नमकीन सीज प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और सुधार के लिए जारी किया गया नोटिस जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग करेगा आगे की कार्रवाई।0
0
Report
चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया नवजात को जन्म, EMT की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Fatehpur, Uttar Pradesh:चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित लुधियाना से खागा (फतेहपुर) आ रही ट्रेन में 20 वर्षीय गर्भवती निशा को अचानक हुई प्रसव पीड़ा चलती ट्रेन में ही महिला ने दिया नवजात को जन्म रेलवे स्टेशन पर पहुंची आपातकालीन एंबुलेंस EMT दिनेश सिंह और पायलट उदय भान ने दिखाई तत्परता जच्चा-बच्चा को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल में कराया गया भर्ती फतेहपुर रेलवे स्टेशन का मामला0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: कांग्रेस की हवा निकल चुकी है
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान, 1 नवंबर को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की हवा निकल चुकी है, कांग्रेस पार्टी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तख्ता पलट करना चाहती है, लेकिन देश कांग्रेस के तख्ता पलट की मंशा को साथ नहीं देने वाला है। प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी के कल होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की हवा निकल चुकी है, कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन देश की जनता का विश्वाश खो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह तख्तापलट करना चाहतें हैं, लेकिन यह देश कांग्रेस के तख्तापलट का साथ देने वाला नहीं है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन को नसीहत दी है कि वह अपना ध्यान रखें, कहीं उनका ही तख्ता न पलट जाए। एमएलसी चुनाव के नतीजों पर सपा के उत्साहित होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 100 सदस्यीय विधान परिषद में NDA के 83 सदस्य हैं, सपा के 12 सदस्य ही हैं। इस लिए 12 वाले 83 वाले की बात करें उसका कोई औचित्य नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है, और रहेगा। वहीं आरएसएस को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि आरएसएस राष्ट्रभक्त संगठन है, जो भी राष्ट्रभक्तों को लेकर टिप्पणी करेंगे, देश की जनता उन्हें चुनाव में इसका जवाब देने का काम करेगी। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में तीस साल रहने वाली है, उन्होंने यह भी कहा कि सपा आने वाली नहीं है और भाजपा जाने वाली नहीं है。0
0
Report
बोकारो में 13 साल से फरार हत्या आरोपी डॉक्टर पूरती गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 13 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार। SP के निर्देश पर बीएस सिटी पुलिस का वारंटी अभियान, 2011 के हत्या केस का स्थायी वारंटी धराया। बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SP के निर्देश पर बीएस सिटी थाना पुलिस ने 30-31 अक्टूबर की रात छापेमारी कर 13 साल पुराने हत्या केस के स्थायी वारंटी डॉक्टर पूरती को गिरफ्तार किया है। थाना कांड संख्या 499/2011, दिनांक 26/12/2011, धारा 302/34 में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी डॉक्टर पूरती, पिता माझी पूरती उर्फ दुरुक पूरती, निवासी डूंगल गेट हाड़ी बस्ती, थाना बीएस सिटी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
पंचकूला के स्कूल में मासूम बच्ची से मारपीट; बाल अधिकार आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
Panchkula, Haryana:पंचकूला स्कूल में मासूम बच्ची से मारपीट का मामला....बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान... जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी...3 तीन दिन में मांगा जवाब... स्कूल प्रशासन की तय होगी जिम्मेदारी... आरोपी छात्र का PGI चंडीगढ़ में कराया जा रहा मानसिक एवं स्वास्थ्य परीक्षण... 8 साल के छात्र की उम्र बनी कानूनी अड़चन, जेजे एक्ट में संशोधन की सिफारिश करेगा आयोग... स्कूलों में बच्चों के साथ अभिभावकों की काउंसलिंग व्यवस्था बनाने पर भी जोर... पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में अब हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी कड़ा संज्ञान लिया है... आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।0
0
Report
Advertisement
पटेल जयंती पर राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर करारा वार
Delhi, Delhi:दिल्ली के पंजाबी में वल्लभ भाई पटेल की 151 जयंती पर भारत सरकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किया करारा वार. पीओके भी आयेगा भारत के पास. सेना को लेकर भी की प्रशंसा. मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर भी डाला प्रकाश. लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जन्म जयंती को लेकर वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वुमन कॉलेज में भव्य कार्यक्रम भारत भारती संस्था द्वारा आयोजित किया गया जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद कमलजीत सेहरावत और स्थानीय विधायक कैलाश गंगवाल ने शिरकत की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तख्ता पलट की साजिश चल रही है जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस की स्थापना पलट करने की साजिश को नाकाम किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह से देश की 500 से अधिक छोटी-छोटी रियासतों को एक करने के असम्भव काम को किया इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं सांसद कमलजीत सिंह सहरावत और विधायक कैलाश गंगवाल ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है वह सफल नहीं होगा और कांग्रेस की कल होने वाली रैली पूरी तरह फेल होगी। विधायक कैलाश गंगवाल के साथ वन टू वन बाइट कमलजीत सिंह सहरावत बीजेपी सांसद0
0
Report
अंबाला से दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों बीच ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा पर चर्चाएं तेज
Ambala, Haryana:अंबाला से दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों का कहना है वे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने जा रहे हैं। अंबाला से कांग्रेसी अलग अलग गुटों में दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। नोट : इसमें 2 लोग ज्ञानेश कुमार को ज्ञानेंद्र या ज्ञानेश गुप्ता बोल रहे हैं。0
0
Report
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग: दो गिरफ्तार, 17 मोबाइल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले शातिर बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के कुल 17 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की स्प्लेंडर बाइक, 1500 रुपये नकद और एक चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक से दिल्ली-एनसीआर में घूमते थे और मौका मिलते ही राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे. नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों पर मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बाइक से घूमकर लोगों को निशाना बनाते थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोन में सेक्टर-56 से छीना गया आईफोन-15 और सेक्टर-62 से छीना गया सैमसंग गैलेक्सी S26 भी शामिल है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 1500 रुपये नकद और एक चाकू मिला है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों के खुलासे के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके.0
0
Report
Advertisement
रोहतक में भाजपा अध्यक्ष के आगे प्रदर्शन से रैली में भीड़ डेढ़ गुना बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:कल 1 नवंबर को हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने मेरे घर के सामने मार्च और प्रदर्शन रखा है। मैं उनका स्वागत करता हूँ। रामलीला मैदान की महारैली में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा से ही आएंगे तो भाजपा और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगता है कि मेरे निवास स्थान के आगे प्रदर्शन करने से कल की रैली में भीड़ कम होगी। उनका प्रदर्शन हमारे लिए एक कॉम्प्लिमेंट है, अब रैली में पहले से डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचेंगे।0
0
Report
सारण और तिरहुत सीट जीतकर राहुल राज और बृजवासी बंशीधर भाजपा में शामिल
Patna, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते राहुल राज हुए भाजपा में शामिल... तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते बृजवासी बंशीधर भाजपा में शामिल... दोनों निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे... दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने....0
0
Report
दिल्ली महारैली के लिए मध्यप्रदेश से 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
Indore, Madhya Pradesh:एंकर – दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर मध्यप्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। महारैली में शामिल होने के लिए इंदौर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में सैकड़ों कारों में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए निकले। वीओ – दरअसल, दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस महारैली को कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आंदोलन बताया है। इंदौर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर उत्साह नजर आया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने दावा किया कि मध्यप्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में करीब 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। महारैली में कांग्रेस की प्रमुख मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में आंदोलन कर रही है। विपिन वानखेड़े ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस का संकल्प है और राहुल गांधी अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। बाइट - विपिन वानखेड़े अध्यक्ष जिला कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
मुंगेर: तारापुर पुलिस ने स्मैक के व्यापार पर एक्शन, 8 गिरफ्तार बरामद 12.90 ग्राम
Munger, Bihar:मुंगेर तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने स्मैक (ब्राउन शुगर) की खरीद-बिक्री और सेवन करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपित फरार है।सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शनिवार को मुंगेर भेज दिया गया । थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फजेलीगंज पोखर के समीप झोपड़ी में कुछ लोग स्मैक बेचने और पीने का काम कर रहे हैं। सूचना पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और अंचलाधिकारी संतोष कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने झोपड़ी की घेराबंदी कर छापेमारी की। वहां सात लोग चौकी के चारों ओर बैठकर स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों में गौरव कुमार उर्फ गौरी, सोविन्द कुमार, रवि कुमार, सम्राट कुमार, पंकज कुमार उर्फ प्रेम, सौरभ कुमार उर्फ लालटु और अमीत कुमार उर्फ मिट्ठू शामिल हैं। तलाशी के दौरान झोपड़ी से दो प्लास्टिक की पुड़िया और 27 एल्युमिनियम फॉयल में रखे पदार्थ का कुल वजन 12.90 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मोबाइल भी जब्त किए। पूछताछ में आरोपितों ने मो. तैयब उर्फ मो. नसीम उर्फ नन्हो और राजा कुमार से स्मैक खरीदने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं नवटोलिया स्थित राजा कुमार के घर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला。0
0
Report
SDM की कार्रवाई: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों को ले जाने दलाल पकड़ा गया
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के शहपुरा में एसडीएम की कार्रवाई के दौरान जबलपुर जा रहे 14 मरीजों से भरी बस और एक प्रचार वाहन पकड़ा गया है।दरअसल आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों को मोहरा बनाकर आदिवासियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।मामला शहपुरा के भामा पिपरिया का है, जहां से मरीजों को जबलपुर के सुखसागर अस्पताल ले जाया जा रहा था।एसडीएम ने बस रुकवाकर जांच की, तो उसमें 14 मरीज, चार अटेंडर और चार कथित दलाल मिले।प्रचार वाहन को भी जांच के लिए थाने पहुंचाया गया।तहसीलदार के प्रतिवेदन पर चार दलाल और दो चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।अब पुलिस जांच में खुलासा होगा कि इस पूरे मामले के पीछे कौन है और कथित नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं。0
0
Report
भिलाई में डॉक्टर के घर 1 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार; 47 लाख कैश व गाड़ियां जब्त
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर में डॉक्टर नमिता मित्तल के सूने मकान में हुई लगभग एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर दिया है। छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र और यूपी तक दबिश देकर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 47.64 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, चोरी की रकम से खरीदी गई एक्सयूवी, सुपर स्प्लेंडर और घटना में प्रयुक्त इनोवा सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है। मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश जारी है। है। Durg Police Cracks ₹1 Crore Doctor House Heist: 9 Arrested Across States, ₹47 Lakh Cash & Vehicles Seized0
0
Report
Advertisement
