अमित शाह ने पलामू में जनसभा को संबोधित किया, बांग्लादेशी घुसपैठ और कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलामू के छत्तरपुर स्थित हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा देवी के पक्ष में वोट मांगा। जनसभा में अमित शाह ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार आने पर दान पत्र से कब्जे वाली जमीन पर रोक लगाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से मतदाता जागरूकता और पारदर्शिता तेज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और मतदाता सूची से नाम काटे जाने तथा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। देशव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवज्योति पटनायक बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी बात रखी। पटनायक ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था और पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए साढ़े 13 करोड़ रुपये की कथित चोरी के मामले पर भी सवाल खड़े किए। पटनायक के मुताबिक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि आम मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहती है। इसके लिए अभियान के चार चरण निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली चलो का आह्वान, प्रत्येक मंडल में जन चौपाल और 15 दिसंबर तक देशभर के हर बूथ पर चौपाल आयोजित करना शामिल है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए एसआईआर प्रक्रिया तत्काल बंद करने की अपील भी की। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडल स्तरीय जन चौपाल में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 हजार, पूरे जिले में साढ़े तीन लाख और देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। शैलेश पांडेय ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिला है और मतदाता सूची से किसी पात्र व्यक्ति का नाम कटना उसके लोकतांत्रिक अधिकार को प्रभावित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित वोट कटौती के जरिए लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान शुरू किया है। जन चौपाल के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की स्थिति कैसे जांचें, नाम कटने पर उसकी जानकारी कैसे प्राप्त करें और दोबारा नाम जुड़वाने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाएं। पार्टी का कहना है कि इस अभियान को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने भी इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से चुनावों में वोट चोरी और ईवीएम में हेरफेर जैसे मुद्दे continuously उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। शिल्पी तिवारी ने दावा किया कि पिछले चुनावों में देशभर में लगभग 13 करोड़ और अकेले छत्तीसगढ़ में 13 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के समर्थकों को मतदाता सूची से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। शिल्पी तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है और यह अधिकार किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए महिला कांग्रेस सहित पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें मतदान के अधिकार और मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से ऐसे वैध मतदाताओं के नाम चिन्हित करके काटे जा रहे हैं, जो सत्ताधारी दल के समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कथित मनमानी के खिलाफ जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उनका कहना है कि कई मतदाताओं को यह तक जानकारी नहीं है कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं और कहीं उनका नाम सूची से हटा तो नहीं दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस के बूथ एजेंट और बीएलए की टीमें प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के नाम की जांच करेंगी। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे हुए मिलेंगे, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना और किसी भी नागरिक को उसके संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित नहीं होने देना है। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन अब शहर के अलग-अलग मंडलों और बूथों पर जन चौपाल के जरिए इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहा है। बिलासपुर में आयोजित इस मंडल स्तरीय जन चौपाल के जरिए कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान को लेकर अपनी आगे की रणनीति भी स्पष्ट की। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा केवल किसी एक विधानसभा या जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे देशभर के मतदाताओं के अधिकारों से जोड़कर देखा जाना चाहिए। कांग्रेस अब इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल स्तर पर चौपाल आयोजित करने के साथ-साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें सक्रिय करेगी। 15 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर चौपाल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम कटने की स्थिति में संबंधित प्रक्रिया अपनाने और अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया, कथित वोट कटौती और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। अब आने वाले दिनों में यह अभियान बिलासपुर के अन्य क्षेत्रों में किस तरह आगे बढ़ता है, इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही स्तरों पर नजर रहेगी। बाइट – नवज्योति पटनायक, छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस नेता बाइट – शिल्पी तिवारी, प्रदेश महासचिव, महिला कांग्रेस बाइट – सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बाइट – शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक0
0
Report
जालौन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या ,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर सिर पर किए ताबड़तोड़ वार रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-14-11-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की सरेराह फावड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, कुसमरा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश कुमार सलोनिया बुलेट बाइक से खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसे घेर लिया और फावड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की हत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पुरानी रंजिश समेत हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वही सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पास में एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- मयंक प्रताप-- मृतक का पुत्र बाइट:- अजय कुमार सिंह--सीओ जालौन0
0
Report
उत्तरी दिल्ली में छठ पूजा सुरक्षा: 50 घाट, 3000 फोर्स, 12 हजार पुलिस तैनात
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी पूरी उत्तरी दिल्ली जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट का कहना है कि दिल्ली के नॉर्थ इलाके में 50 के करीब छठघाट बने हैं तमाम घाटों पर ढाई से 3000 हजार साइड फोर्सज के साथ हजार 12 सो दिल्ली पुलिस कर्मी होंगे तैनात। सीसीटीवी फुटेज और छपे- छपे पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से कई जगहों पर बनाए गए। जिससे छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
कैथल के केदारेश्वर घाट पर छठ बजट के बाद भी सफाई सवालों के घेरे में
Kaithal, Haryana:कैथल में छठ पर्व के अवसर पर पूर्वांचल के लोगों को अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से विशेष प्रबंध किए जाते हैं। सरकार की मंशा है कि यूपी, बिहार और पूर्वांचल से आकर प्रदेश में बसे लोग भी अपने पारंपरिक त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना सकें। इसी उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर छठ पर्व के आयोजन के लिए विशेष ग्रांट और व्यवस्थाएं की जाती हैं। लेकिन कैथल में सरकार की इस पहल के बावजूद नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के महाभारतकालीन तीर्थ वृद्धि केदारेश्वर के घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि पूरे साल गंदगी से जूझने वाले इस घाट की सफाई के लिए छठ पर्व से पहले विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद तालाब की स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। पूर्वांचल समाज के लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सरकारी स्तर से बजट तो जारी होता है, लेकिन उसका वास्तविक लाभ धरातल पर दिखाई नहीं देता। नगर परिषद की ओर से ठेके के माध्यम से सफाई करवाने की बात कही जाती है, मगर काम की निगरानी और गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। सवाल यह भी है कि जब सफाई के लिए लाखों रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाई जाती है तो फिर घाट और तालाब की हालत इतनी खराब क्यों है? लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी इस कदर फैली हुई है कि पानी में नहाना तो दूर, आचमन करना भी मुश्किल लग रहा है। हालात को देखते हुए समाज के कुछ लोगों ने खुद ही मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से तालाब की सफाई करने का प्रयास किया, ताकि पूजा से पहले कुछ हद तक व्यवस्था सुधारी जा सके। पूर्वांचल समाज के लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है। कल श्रद्धालु इसी पानी में उतरकर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे और आचमन करेंगे। ऐसे में यदि दूषित पानी के कारण कोई श्रद्धालु बीमार पड़ता है या संक्रमण फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोगों ने हरियाणा सरकार की ओर से छठ पर्व के लिए आर्थिक सहायता और विशेष प्रबंध करवाने के प्रयासों के लिए आभार जताया, लेकिन साथ ही मांग की कि सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि जारी की गई ग्रांट का सही इस्तेमाल हो। नगर परिषद से लेकर संबंधित अधिकारियों तक सफाई कार्य की जवाबदेही तय हो और मौके पर जाकर काम की जांच की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बजट उपलब्ध करवा रही है तो नगर परिषद उस बजट का धरातल पर कितना और किस तरह उपयोग कर रही है? क्या संबंधित अधिकारी घाट की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे या श्रद्धालुओं को इस बार भी गंदे पानी में ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
UP चुनाव आयोग ने डुप्लिकेट मतदाता पहचान के लिए नागरिकों की भागीदारी से मुहिम शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग ने कवायद तेज कर दी है... स्पेशल रिवीजन की प्रक्रिया के बीच अब डुप्लीकेट वोटरों की पहचान के लिए एक नई मुहिम शुरू की गई है... खास बात ये है कि इस अभियान में सिर्फ बीएलओ और राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे... दरअसल, चुनाव आयोग की इस पहल का मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है...लेकिन खास बात ये भी है कि वोटर लिस्ट में एक से ज्यादा बार दर्ज नामों की जानकारी देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा...0
0
Report
झारखंड से जमुई लाई अंग्रेजी शराब: 211.8 लीटर बरामद, फरार चालक की तलाश
Jamui, Bihar:जमुई गढ़ी थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत अंतर्गत रोपाबेल गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से 211.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। गढ़ी थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जमुई लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने रोपाबेल के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक उजले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कार्पियो की तलाशी ली, जिसमें 211.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन और एक मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान गढ़ी थाना के एएसआई आशिक इकबाल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल और वाहन के आधार पर शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान करने तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार सीसीएल कर्मी की मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी पांच नंबर में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा की धक्के से बाइक सवार सीसीएल कर्मी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. वही बताया गया है कि ढोरी धोड़ा स्थित हीरक सड़क में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार को कुचला जिससे उसकी पल भर में मौत हो गई. मृतक फुसरो नगर परिषद के अम्बेडकर कॉलोनी निवासी पंप खलासी लगभग 55 वर्षीय महावीर रजवार पानी चालू करने आया था. पीछे से आ रही हाइवा ने बुरी तरह से कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा डंपर दूसरी जगह दुर्घटना से भाग रहा था. इसी क्रम में यहां दुर्घटना हुई. महावीर रजवार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा का रहने वाला है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उक्त स्थल में दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी. तब स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क में ब्रेकर लगाया गया था. फिलहाल ब्रेकर हट गया है.0
0
Report
करनाल CIA-2 कस्टडी मौत: पिता बोले पुलिसकर्मियों ने लिए 50-50 लाख रुपये, निष्पक्ष जाँच की मांग
Karnal, Haryana:करनाल CIA-2 की कस्टडी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अवैध हथियार के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए बजाना निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जैकी की मौत के साथ ही घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लग गई। पुलिसकर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, जबकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। एक तरफ पुलिस इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बता रही है, तो दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।0
0
Report
*इटियाथोक में सड़क हादसा, कार सवार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर 08 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर नए गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार सवार ने पीछे से ई-रिक्शा व एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बिरमापुर गांव निवासी सैयद अली के 08 वर्षीय मासूम बेटे साहिल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सुंदरनगर में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से होगी असली वजह सामने
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:सुंदरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर-10 के रोपा गांव में युवती अपने परिवार के साथ खेत में बनी झुग्गी में रहती थी। वह झुग्गी के अंदर अचेत अवस्था में मिली। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोग प्रवासी मजदूर परिवारों को रहने के लिए जगह देते हैं; रोपा गांव में ये परिवार खेतों में अस्थायी झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। नेक पाल उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसकी 18 वर्षीय बेटी रोशनी भी परिवार के साथ इसी झुग्गी में रहती थी। घटना के समय रोशनी के माता-पिता मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार্টम के लिए अस्पताल भेज दिया; परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।0
0
Report
जमशेदपुर: छठ घाटों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर स्वर्णरेखा एवं दोमुहानी नदी छठ घाट बिक्री होने की शिकायत पर जिला प्रसाशन एकशन मे नजर आ रहा है, वंही जिला के उपायुक्त राजीव रंजना ने साफ कहा कि नदी किसी की जागीर नहीं है, जिला प्रशासन पूरी नजर बनाये हुए है, ताकि किसी भी हाल मे छठ घाट छेक कर उसे बेचा नहीं जा सके, उन्होंने साफ कहा कि छठ पूजा सभी का है, सही ढंग से इस पूजा को पूरा करवाना जिला प्रशासन का काम है, शहर के सभी नदी घाट मे जिला पुलिस की तैनाती की जाएगी, जिससे जो पहले आए वह कंही भी अपना पूजा कर सके, घाट को बेचना या चेकना गैर कानूनी है, इस तरह की शिकायत पर जिला प्रशासन कड़ी करवाई करेगी,। बाईट राजीव रंजन, डीसी, जमशेदपुर。 वंही डीसी के आदेश के बाद जिला के सिटी एसपी ललित मीणा पूरे दलबल के साथ शहर के छठ घाटों का निरिक्षण कर रहें है, वे मानगो के सबसे बड़े छठ घाट पहुँच कर सुनिश्चित किए कि घाट पर किसी भी तरह का आपत्ति जनक बातें ना हो, कोई घाट छेकता है या फिर घाट की घेरा बंदी करता है तो उसे इस प्रकार के काम करने से रोका जा सके, उन्होंने पुरे घाट का निरिक्षण किया, सिटी एसपी ने कहा कि घाट की घेरा बंदी या फिर घाट बेचने की शिकायत मिली तो करवाई की जाएगी。 बाईट.... ललित मीणा, सिटी एसपी, जमशेदपुर।0
0
Report
हाथरस में महिला से छेड़छाड़-मारपीट के विवाद ने हिंसक रूप लिया; 22 गिरफ्तारी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया... देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और छतों से लेकर सड़कों तक जमकर ईंट-पत्थर चले... फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही गाँव में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए पुलिस ने स्थिति पर नजर बना रखी है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज रेलवे ट्रैक पर महिला शव: संदिग्ध मौत, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:कासगंज में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई... 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं... . फिलहाल कई पहलू जांच के दायरे में हैं... पुलिस पोस्टमै Rory टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है? और सभी आरोपों की जांच कर रही है... अब देखना होगा कि मौत का असली सच कब सामने आता है?0
0
Report
चतरा में अंधविश्वास की बलि: मौसी समेत तीन गिरफ्तार, मासूम की हत्या का खुलासा
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में सिद्धि प्राप्ति और अंधविश्वास के चक्कर में मौसी ने ही दी मासूम भतीजी की बलि, तीन गिरफ्तार. चतरा : झارखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के चक्कर में एक महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मौसी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि बीते 11 नवंबर को प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रि गोविंदपुर पंचायत के चट्टी अनंतपुर गांव निवासी सिताबिया देवी ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद त्वरित रूप से मामला दर्ज करते हुए एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान 13 नवंबर 2026 को बच्ची का शव घर से महज 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ी और धान के खेत से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अंधविश्वास जैसी कुरीति के कारण एक मासूम की जान गई है। मौके से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे के भीतर इस जघन्य ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। एसपी नें बताया कि गहन अनुसंधान में पता चला कि पीड़िता की मौसी सोहरी देवी घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती है। उसने सिद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से अमावस्या की रात अपने भैसुर बिन्दु भारती और भतीजे जुगेश भारती के साथ मिलकर बच्ची की बलि दे दी। पुलिस ने घटनास्थल और अभियुक्त सोहरी देवी के घर से खून लगा हसुवा, खून लगी करणी, लोहे की छेनी, लाल रंग की टूटी चूड़ी-बाली, खून लगा पलाश का पत्ता व घास, पीड़िता का कपड़ा और तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त होने वाला सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप व हल्दी बरामद किया है। जिसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एसआईटी में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
हमीरपुर में किशोरी से मारपीट, कम दाम पर न देने पर सड़क पर हंगामा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- दंपति पर सब्जी बेच रही किशोरी से मारपीट का आरोप, कम रेट में सब्जी न देने पर सब्जी की टोकरी सड़क किनारे फैलाने का आरोप, किशोरी के माता पिता के आने के बाद हुए विवाद में आरोपित महिला ने सड़क पर किया हंगामा, रोडवेज बस के सामने सड़क पर लेट कर महिला ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सड़क से हटाया, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच और कार्रवाई में जुटी, आरोपित महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील तिराहे का मामला。0
0
Report
Advertisement
