Back
अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव: दीपक बनाम लोकेश, बड़ी टक्कर तय!
DBDEVENDRA BISHT
Sept 25, 2025 12:39:19
Almora, Uttarakhand
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुल 11 पदों पर 15 प्रत्याशियों ने मैदान में उतरकर चुनावी माहौल गरमा दिया है।
अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर दीपक लोहनी और लोकेश सुप्याल के बीच होगी। उपाध्यक्ष पद पर भूपेश सिंह गैडा ने नामांकन किया है। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए निकिता रौतेला और रश्मि सत्यवली आमने-सामने होंगी।
सचिव पद पर प्रदीप सिंह और विशाल सिंह बिष्ट के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश कुमार और विनीता आर्या ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा कनवाल और विनय कनवाल आमने-सामने होंगे।
सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दर्शन कुमार ने पर्चा भरा है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निखिल कपकोटी और सुरेन्द्र सिंह धामी चुनावी अखाड़े में होंगे। संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय से अभिषेक कुमार, दृश्य कला संकाय से गौरव पाण्डे और वाणिज्य संकाय से गोविन्द प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है।
चुनावी कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को परिसर में गैदरिंग होगी, जिसमें सभी प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के सामने अपनी बात रखेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।
अल्मोड़ा : छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सीओ गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में कराए जाएंगे।
बाइट - शेखर जोशी, परिसर निदेशक
बाइट - गोपाल दत्त जोशी, सीओ अल्मोड़ा ।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report