Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darbhanga846004

तेजस्वी के काफिले पर AIMIM कार्यकर्ताओं का हंगामा, अख्तर शहंशाह घायल

MKMUKESH KUMAR
Sept 20, 2025 01:30:47
Darbhanga, Bihar
सहरसा से समस्तीपुर के रोसड़ा जाने के क्रम में जब तेजस्वी यादव का काफिला बिरौल पहुंचा, तो AIMIM कार्यकर्ता अख्तर शहंशाह के नेतृत्व में गाड़ी के आगे पहुँचकर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि AIMIM को भी महागठबंधन में शामिल किया जाए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की और हल्की मारपीट की नौबत आ गई। AIMIM कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके नेता अख्तर शहंशाह के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें पहले बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद नाराज़ कार्यकर्ताओं ने बिरौल के कोठी पुल के पास सड़क जाम कर दिया और तेजस्वी यादव के पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। उनका आरोप था कि वे सुबह से इंतजार कर रहे थे, लेकिन तेजस्वी यादव काफिले से नीचे नहीं उतरे और बिना संवाद किए समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट 1,गुड्डू ,AIMIM कार्यकर्ता 2,अख्तर शहंशाह,AIMIM कार्यकर्ता जख्मी
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Sept 20, 2025 03:47:00
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत, कोटड़ी धाम चुनाव को लेकर हुई चर्चा, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि भी थे मौजूद। चूरू। सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट कोटड़ी धाम के चुनाव को लेकर रतनगढ़ में स्वर्णकार समाज ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीराम मौसूण एव कोषाध्यक्ष पर प्रत्याशी त्रिलोकचंद जालू और सचिव पद प्रत्याशी रमेश भामा का स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक स्तंभ से मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकर भवन तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे प्रत्याशी पैनल का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने पैनल प्रत्याशियों को माला पहनकर सम्मानित किया और कहा कि संगठित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है,और पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।  कई वक्ताओं ने कहा कि यह पैनल समाज की शिक्षा विकास और एकता को नई दिशा देने के लिए समर्पित है।  आयोजित सभा में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया गया। नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 20, 2025 03:46:49
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में फायरिंग और लाठीभाटा जंग हो गई। झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घायल के मुताबिक उसके चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पार्वती नदी के निकट है, जहां से लाल बजरी निकलती है। इसलिए जमीन को कीमती माना गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग और लाठी भाटा जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल विष्णु कुमार पुत्र रामनिवास एवं उसके चाचा छिंग्गा परमार से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। पार्वती नदी के पास जंगल में जमीन पर दोनों पक्ष के लोग अपना हक जताते हैं कहासुनी के बाद दोनों पक्ष जंगल में पहुंच गए। लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। झगड़े में हुई फायरिंग एवं लाठी भाटा जंग में युवक विष्णु के पैर में गोली लग गई। फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विष्णु ने बताया कि पटवारी ने जमीन की पैमाइश की थी। उसी के आधार पर जमीन पर कब्जा ले रहे थे। उधर मामले को लेकर एएसआई फतेह सिंह ने बताया इस घटनाक्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घायल के पर्चा वयान लिए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 20, 2025 03:46:28
Jalabaria, West Bengal:*পুজোর আগেই আনুমানিক 40 লক্ষ ৬৫ হাজার টাকার চুরি যাওয়া মোবাইল ফোন ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ সুপার* 200925ZG_DH_KAKDWIP_SP নকিব উদ্দিন গাজী চুরি ও হারিয়ে যাওয়া মোবাইল ফিরিয়ে দিল সুন্দরবন পুলিশ জেলা। কাকদ্বীপ পুলিশ সুপারের কার্যালয়ে ২৭১টি মোবাইল মালিকদের হাতে তুলে দেন পুলিশ সুপার কোটেশ্বর রাও। উদ্ধার হওয়া মোবাইলের আনুমানিক মূল্য ছিল ৪০ লক্ষ ৬৫ হাজার টাকা। সুন্দরবন পুলিশ জেলার সুপার কোটেশ্বর রাও বলেন, ৮৫ শতাংশ মোবাইল এই রাজ্যের বিভিন্ন এলাকা থেকে উদ্ধার করা হয়েছে। বাকি মোবাইল ভিন রাজ্য থেকে উদ্ধার হয়েছে। এই নিয়ে সুন্দরবন পুলিশ জেলায় সাত বার উদ্ধার হওয়া মোবাইল ফেরত দেওয়া হলো।। বাইট_ কোটেশ্বর রাও ( এসপি)
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Sept 20, 2025 03:46:21
Bihar:समस्तीपुर में तेजस्वी के यात्रा में युवक का सोने का चैन स्नैचिंग, थाने में को शिकायत । एंकर : समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार को समस्तीपुर काॅलेज के पास एक युवक चैन स्नैचिंग का शिकार हो गया। घटना यात्रा के कार्यक्रम स्थल के नजदीक हुई। इसको लेकर पीड़ित युवक ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देखर शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला के रामविलास राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई।पीड़ित युवक ने बताया कि यात्रा में भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश उसके गले से सोने की चेन स्नैचिंग कर फरार हो गए। चेन का वजन 1भरी, एक ग्राम बताया गया है। बाइट : चंदन कुमार ,पीड़ित
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 03:45:24
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई। नीमकाथाना सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने की अवैध शराब के विरूद्ध की संयुक्त कार्यवाही। अवैध शराब के साथ खोरा निवासी रामवतार को किया गिरफ्तार। बंधा की ढाणी तन मावण्डा खुर्द में की कार्यवाही।आरोपी के कब्जे से 84 बोतल बीयर, 95 बोतल अग्रेजी शराब, 98 बोतल देशी शराब की जप्त। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई । एंकर सीकर अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात के निर्देश पर आज नीमकाथाना सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि बंधा की ढाणी तन मावण्डा खुर्द खोरा निवासी रामवतार अवैध रूप से शराब बेच रहा था जिसकी सूचना पर नीमकाथाना सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 84 बोतल बीयर, 95 बोतल अग्रेजी शराब, 98 बोतल देशी शराब जप्त की। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है आरोपी से अवैध शराब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Sept 20, 2025 03:45:10
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Sept 20, 2025 03:32:14
Purnia, Bihar: पूर्णिया के बैसा प्रखंड के अनगढ थाना के मजगामा गांव मे दुर्गा मंदिर में देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी एक मुस्लिम युवक एहतशाम को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया है। इस दौरान एक युवक ओम प्रकाश सिंह घायल भी हो गया। कुछ लोगों का कहना है की गोली लगने से घायल हुआ है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही है ।फिलहाल घायल ओम प्रकाश का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। वहीं घटना के बाबत डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फ़ोन पर बताया कि इस मामले में एक पक्ष से एक आरोपी मूर्ति तोड़ने वाले एहतशाम और दूसरे पक्ष से हंगामा करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति अभी सामान्य है। आरोपी को बचाने के दौरान पुलिस के द्वारा चार राउंड फायरिंग भी की गई है। वहीं उग्रभीड के द्वारा वहां हंगामा तौडफोड और आगजनी भी किया गया। जिसमें एक दुकान भी जला दिया गया । डीआईजी ने कहा कि खंडित मूर्ति को वहां से हटाकर वहां नई मूर्ति लगाई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी डीएम एसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल किया है। घटनास्थल पर 144 लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस वहां कैंप कर रही है। वहीं घायल ओम प्रकाश के परिजन बलराम और वार्ड सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन लोगों को जानकारी मिली कि किसी ने दुर्गा मां की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इस दौरान उसका भांजा भी वहां गया था। उसके पजडे के पास गोली लगी है। वे लोग उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। वही पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि एक ही युवक द्वारा मंदिर के अंदर घुसकर प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किया गया था इस युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुरवा कर गिरफ्तार कर लिया । वहीं घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण थी । कुछ आक्रोशित सामाजिक लोगों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की जिन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है । वहीं एसपी साहिबा ने कहा कि इस घटना में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चलाया गया । साथ ही कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी की गई । उन्होंने बताया की स्थिति अभी शांत है और पुलिस कैंप कर रही है । दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अफवाह नही फैलाने की अपील की गई है । बाइट - स्वीटी सहरावत, एसपी पूर्णिया बाइट- बलराम कुमार घायल के मसेरा भाई बाईट - जितेंद्र सिंह, घायल का मामा वार्ड सदस्य
1
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 20, 2025 03:31:29
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र में एक युवक पर देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद के चलते युवक को निशाना बनाया गया है। घायल युवक का आरोप है कि उसके ही परिजन इस हमले के पीछे हैं। वीओ....रोरावर थाना क्षेत्र के तालसपुर खुर्द हाइवे पुल के नीचे देर रात सलमान उर्फ संतोष को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल सलमान का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया था और चुटिया भी रख रखी थी। इसी कारण परिवार के कुछ लोग रंजिश मानने लगे और लगातार धमकियां दे रहे थे। देर रात हुए हमले में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रोरावर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल को पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया बाइट – सलमान उर्फ संतोष, घायल बाइट – डॉ. बृजेश, इमरजेंसी इंचार्ज, जिला अस्पताल, अलीगढ़
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 20, 2025 03:30:59
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रहे सुभाष चौधरी को लोन फ्रॉड मामले में हाईकोर्ट से राहत राहत नहीं  हाई कोर्ट ने कहा कि जांच के दौरान सामने आए पर्याप्त सबूत जिससे आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं होगी रद्द  मामले में दिखाई दे रही आरोपियों की संलिप्ता लोन फ्रॉड मामले में पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, उनकी पत्नी, भाई तथा राजनीतिक सलाहकार समेत अन्यों पर दर्ज है केस  आरोप है कि पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, उनकी पत्नी कुसुम रानी, भाई अशोक कुमार (तत्कालीन बैंक चेयरमैन), सलाहकार दीप चंद और अन्यों ने मिलकर जाली दस्तावेज़ और राजस्व रिकार्ड में हेरफेर कर लगभग 71 लाख रुपये के कृषि ऋण लिए। आरोपितों ने ऋण वापसी से बचने के लिए अपनी जमीन को बाढ़ग्रस्त बताने का झूठा दावा भी किया। 
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 20, 2025 03:30:24
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन | बाबा महाकाल की नगरी में इन दिनों भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्राचीन परंपरा अनुसार उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए संध्या काल में अनोखी संझा रचकर उन्हें मनाया था। उसी की स्मृति में महाकाल मंदिर में यह पर्व सदियों से मनाया जा रहा है। एकादशी से अमावस्या तक पांच दिन चलने वाले इस उत्सव में रोज़ाना सभा मंडपम में पुजारी परिवार हाथों से अलग-अलग संझा तैयार करते हैं—कभी उमा महल, कभी रंग महल और अमावस्या को विशेष गंगा-यमुना संझा बनाकर पर्व का समापन होता है। इस दौरान मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, श्लोक पाठ, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं भक्तों को आकर्षित करती हैं। कोटि तीर्थ कुंड में भगवान का नौका विहार और रोज़ सजने वाली भव्य सजावट श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव कराती है। अमावस्या के बाद कन्या भोज और दूज पर माता पार्वती की सवारी निकलने के साथ यह महोत्सव संपन्न होता है। मालवा की लोक परंपरा में गहराई से रचा-बसा यह उमा सांझी महोत्सव, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। बाइट - भूषण व्यास पुजारी महाकाल मंदिर बाइट - आचार्य संदीप शर्मा महाकाल मंदिर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top