विजयपुर में प्रचार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीगणेश मिष्ठान भंडार में चाट का लिया लुत्फ
मुख्यमंत्री मोहन यादव विजयपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान कराहल कस्बे में एक आमसभा में शामिल हुए। सभा समाप्त होते ही वे श्रीगणेश मिष्ठान भंडार पहुंचे, जहां उन्होंने चाट का स्वाद लिया और अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत भी उनके साथ थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी में विरोध से पहले आज़ाद समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता हिरासत में
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दिल्ली में कथित पेपर लीक और छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में कौशांबी में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज़ाद समाज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी को मंझनपुर से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों से पुलिस लाइन पहुंचने की अपील की है। आज़ाद समाज पार्टी द्वारा दिल्ली में कथित पेपर लीक और छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया。 पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को मंझनपुर क्षेत्र से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। उधर, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने अपने सभी साथियों और समर्थकों से पुलिस लाइन पहुंचने का आह्वान किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। वहीं, आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए विरोध जताया है। मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
कोटा क्षेत्र में मलेरिया की चिंता, चार बच्चों की पुष्टि, स्वास्थ्य टीमों की तैयारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया ने दस्तक दे दी है। औरापानी और नवाडीह गांव में चार बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच अभियान तेज कर दिया है, जबकि कलेक्टर ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बारिश के मौसम के साथ ही कोटा क्षेत्र में मलेरिया का खतरा फिर बढ़ने लगा है। ताजा मामला औरापानी और नवाडीह गांव का है, जहां चार बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। औरापानी गांव के जंगल क्षेत्र में रहने वाले रामलाल यादव के परिवार के छह सदस्यों में से तीन बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार बुखार और कमजोरी के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच कराई, जिसमें तीनों बच्चे (उम्र 10 से 14 वर्ष) मलेरिया संक्रमित पाए गए। वहीं नवाडीह गांव में भी एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। चारों बच्चों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को सघन सर्वे, समय पर जांच, दवा वितरण और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कोटा विकासखंड के 72 गांव पहले से ही मलेरिया प्रभावित घोषित हैं और हर वर्ष मानसून के दौरान यहां इस बीमारी के मामले सामने आते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर स्वयं मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच कराएं। साथ ही, सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें और किसी भी शुरुआती लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, ताकि समय रहते इस गंभीर बीमारी पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।0
0
Report
अलवर के श्याम मंदिर विवाद गर्म, कब्जे और कीर्तन रोकने के आरोप
Alwar, Rajasthan:अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर के श्याम मंदिर में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े अशोक कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को कीर्तन करने से रोका जा रहा है। चौधरी का कहना है कि वह पिछले 40 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं और यहां पिछले 20 वर्षों से नियमित कीर्तन होता आ रहा है। उनका आरोप है कि अमित शर्मा नामक व्यक्ति मंदिर में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के चंदे के गबन का आरोप लगाकर कीर्तन बंद करवाने का प्रयास कर रहा है और ट्रस्ट से जुड़े लोगों को धमका रहा है। उन्होंने बताया कि चंदे में गड़बड़ी के आरोपों के बाद मंदिर परिसर में सार्वजनिक रूप से एक वर्ष का दानपात्र खोला गया, जिसमें 59 हजार रुपये ही निकले। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। स्थानीय श्रद्धालु महेंद्र गागल, सतीश जांगिड़, रघुनंदन गुप्ता, सुशील यादव और सुभाष अग्रवाल ने भी चौधरी के समर्थन में कहा कि मंदिर पिछले 40 वर्षों से ट्रस्ट के पास है और यहां श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना होती रही है। उन्होंने प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप एक पक्ष की ओर से लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
फोगड़ी विद्यालय प्रिंसिपल ट्रांसफर विरोध: तालाबंदी जारी, छात्रों ने प्रदर्शन तेज किया
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के फोगड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल जय सिंह चाहर के तबादले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सभी स्कूली छात्रों ने तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर स्कूल का बहिष्कार कर दिया है। हणुमान तंवर एक मैदान घास काटते नज़र आ रहे यह लोग कोई किसान नहीं बल्कि डीडवানা के फोगड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टॉफ हैं। दरअसल स्कूल के प्रिंसिपल का ट्रांसफर होने के कारण छात्रों ने स्कूल का बहिस्कार कर दिया है। स्कूल में बीते दो दिन से एक भी छात्र नहीं आया है जिसकी वजह से ड्यूटी पर आए सभी शिक्षक स्कूल के मैदान में बढ़ी घास काटकर अपना समय निकाल रहे हैं। बाईट - गिरधारी लाल (लेक्चरर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोगड़ी ) इस मामले में 23 जुलाई को ग्रामीणों और छात्रों ने मिलकर स्कूल की तालाबंदी कर दी थी। कल ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के सामने भी तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन के जरिए गुहार लगाई थी। इस मामले में हमारे संवाददाता हनुमान तंवर ने फोगड़ी गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बात की ह_walk_through - हनुमान तंवर0
0
Report
Srinagar में CJP समर्थकों का प्रदर्शन; पेपर लीक मामले पर मंत्री के इस्तीफे की मांग
Srinagar, Uttarakhand:Supporters of the CJP staged a protest demonstration at Press Colony, Srinagar, expressing solidarity with the ongoing Jantar Mantar agitation over the alleged paper leak issue. Addressing the gathering, CJP leader Gazi Omer said the Jantar Mantar protest would continue until the resignation of the concerned minister. He alleged that the government had failed to address the concerns of students and demanded accountability over the paper leak controversy. Gazi Omer also strongly condemned the alleged lathi-charge on protesting students, describing it as an attack on their democratic rights. He said students have the constitutional right to raise their voices peacefully and urged the authorities to engage with them through dialogue instead of using force.0
0
Report
चेचट टनल के लिए बढ़े हुए टोल; अगस्त से लागू, कार ₹100, भारी वाहन ₹640
Kota, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: चेचट टनल का सफर होगा महंगा, देना होगा अतिरिक्त टोल एनएचएआई ने अगस्त से तय की नई दरें; कार चालकों को ₹100 तो भारी वाहनों को देने होंगे ₹640 तक, 24 घंटे में वापसी पर नहीं मिलेगी कोई रियायत。 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर है। अब इस मार्ग पर स्थित चेचट टनल (सुरंग) से गुजरने के लिए आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अगस्त माह से टनल को पूरी तरह शुरू करने की तैयारी कर ली है और इसके उपयोग के लिए अतिरिक्त टोल दरें निर्धारित कर दी हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि टनल की ट्रायल अवधि तक कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इसके बाद, टनल से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम द्वारा दर्ज की जाएगी और यह अतिरिक्त टोल गोपालपुरा टोल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से स्वतः कट जाएगा। इस व्यवस्था में 24 घंटे के भीतर दोनों तरफ की यात्रा (राउंड ट्रिप) करने वाले चालकों को कोई विशेष रियायत नहीं मिलेगी。 निर्धारित की गई अतिरिक्त टोल दरें इस प्रकार हैं: कार/जीप/वैन: ₹100 लाइट कॉमर्शियल वाहन (LCV): ₹160 बस और ट्रक (दो एक्सेल): ₹335 तीन एक्सेल वाले वाहन: ₹365 चार से छह एक्सेल वाले वाहन: ₹525 सात या उससे अधिक एक्सेल वाले भारी वाहन: ₹640 इस नए नियम के लागू होने से एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से का इस्तेमाल करने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों का सफर थोड़ा महंगा हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
चेनाब में उफान: भारत ने छह दिन में 19 करोड़ क्यूसेक पानी पाकिस्तान भेजा
Jammu, *चेनाब में उफान, पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ जैसे हालात; भारत ने छह दिनों में छोड़ा करीब 19 करोड़ क्यूसेक पानी* पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चेनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के बीच लियाकतपुर के बेट परारा इलाके में चेनाब नदी का सुरक्षात्मक तटबंध टूट गया, जिससे आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया और राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले छह दिनों में भारत से चेनाब नदी के जरिए लगभग 19 करोड़ क्यूसेक पानी पाकिस्तान की ओर प्रवाहित हुआ है। भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने के कारण बांधों और बैराजों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिसका असर पाकिस्तान के निचले इलाकों में भी देखने को मिला। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इंडस वॉटर ट्रीटी को स्थगित कर दिया था। इससे पहले संधि के तहत भारत को-western नदियों, विशेषकर चेनाब नदी में पानी छोड़े जाने से पहले पाकिस्तान को अग्रिम सूचना देनी होती थी, ताकि वह संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी कर सके। हालांकि, भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में उत्पन्न मौजूदा बाढ़ जैसी स्थिति के पीछे किसी प्रकार की जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं है। भारत का कहना है कि देश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलाशयों और बैराजों से अतिरिक्त पानी छोड़ना आवश्यक था और यह पूरी तरह प्राकृतिक परिस्थितियों के चलते किया गया। साथ ही भारत ने यह भी दोहराया है कि इंडस वॉटर ट्रीटी स्थगित होने के बाद वह पाकिस्तान को पानी छोड़े जाने संबंधी अग्रिम जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है।0
0
Report
भोपाल में साइबर ठगी के खिलाफ एडवाइजरी जारी; कर्मचारियों को WhatsApp-ईमेल-कॉलर से सावधान
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए एडवाइजरी जारी पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम एडवाइजरी जारी कंपनी मालिक, CEO या वरिष्ठ अधिकारी बनकर हो रही ठगी से सावधान रहने की अपील WhatsApp, ईमेल और कॉल के जरिए कर्मचारियों को बनाया जा रहा निशाना फर्जी नंबर और फर्जी ईमेल से भेजे जा रहे 'Urgent Work' और 'Confidential' जैसे संदेश नए नंबर से संपर्क कर तत्काल भुगतान और गोपनीय जानकारी मांगते हैं साइबर ठग फर्जी WhatsApp ग्रुप बनाकर भी कर्मचारियों को फंसाने की कोशिश OTP, UPI PIN, पासवर्ड और कंपनी की गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील0
0
Report
आरा में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने मंत्री से इस्तीफा मांगा
Mumbai, Maharashtra:दिल्ली के जंतर मंतर के बाद अब छात्रों का आंदोलन बिहार तक आ पहुंचा है ।आज बिहार में कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद का आह्वान छात्रों के द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में आज आरा में भी AISA के बैनर तले छात्रों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि यह छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रहा है। दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज का आग अब भोजपुर तक भी आ पहुंचा है और छात्र आंदोलन करने पर उतारू हो गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इस प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जगह-जगह पर की है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के कारोबारी के साथ सोना खरीद-फरोख्त में 14 करोड़ साइबर ठगी मामला
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर साइबर ठग अब आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। सोना खरीदने-बेचने के नाम पर ठगी की रकम कारोबारियों के खाते में डलवा कर उन्हें कानूनी मुसीबत में डाला जा रहा है। ऐसे ही एक मामला सामने आए हैं। जिनमें बैंक खाते होल्ड होने के बाद ठगी का खुलासा हुआ। झांसी रोड, माधवनगर निवासी सराफा कारोबारी अजय मंगल के साथ 4 अप्रैल को ठगी हुई। एक युवक ने 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदने के लिए संपर्क किया। पहले 1 लाख रुपए ऑनलाइन एडवांस दिए। अगले दिन 5.41 लाख रुपए और ट्रांसफर कराए और 52,900 रुपए नकद देकर सोना ले गया। लेन-देन सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद अजय का बैंक खाता अचानक होल्ड हो गया। बेंगलुरु साइबर सेल से नोटिस आया कि उनके खाते में आई रकम 14 करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़ी है। अजय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है。0
0
Report
दरभंगा में बंद का असर नहीं, दुकानें खुली; सुरक्षा बल चौराहों पर तैनात
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बन्द का नही दिख रहा असर,सभी दुकाने खुली, गाड़ियों का आवागमन चालू,स्टेशन ,बस स्टैंड पर भी नही है असर,सुरक्षा के मद्देनजर सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात,सीसीटीवी,वीडियो कैमरा,ड्रॉन,से रखी जा रही नजर, आइसा ने बुलाया है बन्द, नीट पेपर लीक मामले को बुलाया है बिहार बन्द0
0
Report
बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, 4500 लीटर विदेशी शराब बरामद
Chapra, Bihar:बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर स्थित माझी के जयप्रभा सेतु चेक पोस्ट पर चावल के भूसे के नीचे छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। सारण जिले के माझी स्थित जयप्रभा सेतु चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान के दौरान टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक में लदे चावल के भूसे के नीचे बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई विदेशी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। ट्रक हरियाणा से शराब लेकर सीतामढ़ी जा रहा था, जबकि चालक राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। जांच में ट्रक से करीब 430 कार्टन विदेशी अंग्रेजी शराब, लगभग 4,500 लीटर बताई गई। मौके से चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड नेटवर्क की जांच की जा रही है। कहा गया कि पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्यभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट – उपायुक्त उत्पाद केशव झा0
0
Report
Advertisement
सासाराम में बिहार बंद को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा तैनाती बढ़ी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में भी बिहार बंद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ सड़क पर उतरे तथा विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए। बता दे कि आज छात्र संगठनों द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया गया है। जिसके मद्देनजर सासाराम में भी चौकसी बरती जा रही है। चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। वहीं प्रशासन के वरीय अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बता दे की विभिन्न संगठनों द्वारा आज बिहार बंद बुलाया गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है।0
0
Report
नीट पेपर लीक के विरोध में सीतामढ़ी में भारी प्रदर्शन, प्रशासन सतर्क
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों तथा प्रदर्शन मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।0
0
Report
झारखंड भर्ती पेपर लीक पर बीजेपी का दावा, CBI जांच की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:देश भर में चल रहे नीट पेपर लीक परीक्षा के विरोध के बीच झारखंड में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार, कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल नीट के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं, वे झारखंड के छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय पर चुप्पी साधे हुए हैं। जेपीएससी अनियमितता पर झारखंड सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। रघुवर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का रिकॉर्ड बन गया है और एक साथ कई प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि टीडीपीएल जैसी एजेंसी को जिम्मेदारी दिए जाने और उसके खिलाफ पहले से लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया कि अगर वे नीट मामले में इस्तीफे की मांग कर सकते हैं, तो झारखंड में जिम्मेदार लोगों से जवाब और इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे। रघुवर दास ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और छात्र संगठन लगातार छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों से रघुवर दास की अपील राजनीतिक उकसावे में ना आए।0
0
Report
Advertisement
