Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

अयोध्या में बाढ़ से पहले प्रशासन ने शुरू किए राहत कार्य!

Pravesh Kumar
Jun 27, 2025 13:31:27
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - सरयू और घाघरा के उफान आने से पहले ही अयोध्या जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सदर रुदौली और सोहावल तहसील के 18 गांव की सुरक्षा के लिए 14 बाढ़ शरणालय और 12 बाद चौकियां स्थापित की जा रही है। जल पुलिस ने 150 नावों को चिन्हित किया है जो बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और लंच पैकेट के वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पिछले वर्ष अयोध्या में बाढ़ ने 14 गांवो का प्रभावित किया था। सोहावल तहसील का माझा कला गांव रुदौली माझा और सदर तहसील के पूरा बाजार के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में सबसे ज्यादा आए थे। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी 35 चिकित्सा टीम और पशु चिकित्सा ने भी 21 टीमें तैनात करने की तैयारी की है। यह टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करेगी। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और लंच पैकेट देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के तीन तहसील सदर सोहावल और रुदौली के 18 गांव प्रभावित होते हैं।जो भी तटबंध बनाए गए हैं वह सुरक्षित हैं। पांच परियोजनाएं चल रही है जो पूर्णता की ओर है। माना जा रहा है कि बाढ़ आने से पहले यह परियोजनाएं पूरी हो जाएगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहले ही अयोध्या के संभावित बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और बाढ़ नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश भी दे चुके हैं। Byte - निखिल टीकाराम फुंडे, डीएम अयोध्या Byte - संजय कुमार सिंह अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement