icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा शुरु, 60 वर्ष से ऊपर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

Moradabad, Uttar Pradesh:लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ पर मुरादाबाद के पंचायत भवन मे हुआ भव्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी एवं जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया सहित भाजपा नेताओ एवं प्रशासनिक अधिकारीयों कों माताओ बहनो ने बाँधी राखी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह ने भी जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया कों बाँधी राखी, इस दौरान Zee मीडिया ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कों लेकर महिलाओ से की Exclusive बातचीत, महिलाओ ने मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद देते हुए.... मुख्यमंत्री योगी के सरकार के सदैव बने रहने करी दुआ, महिलाएं बोलीं रक्षाबंधन पर सहयोगी के साथ 3 दिन की यात्रा फ्री से महिलाओ कों मिलेगा बेहद आराम एवं सुखद यात्रा, वहीँ 60 साल से ऊपर की महिलाओ की बसों मे यात्रा फ्री पर आभार जताते हुए बताई खूबियां बोलीं अब वृद्ध महिलाओ कों किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं आसानी से कर सकेंगी धार्मिक यात्राएँ।
0
0
Report

फतेहपुर बारावफात जुलूस सुरक्षा के सख्त इंतजाम, ड्रोन निगरानी

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बारावफात जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बाकरगंज पुलिस चौकी से शुरू होगा बारावफात का जुलूस खेलदार, पीलू तले, चौक, पीरनपुर और ज्वालागंज से होकर वापस बाकरगंज पहुँचेगा करीब एक किलोमीटर लंबे जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना एडीएम विनय पांडेय और एएसपी सत्य प्रकाश राय संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था दो डीएसपी समेत करीब 100 पुलिसकर्मी जुलूस मार्ग पर तैनात संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती ड्रोन कैमरे से होगी जुलूस मार्ग की निगरानी भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस टीमें मुस्तैद प्रशासन ने निर्धारित मार्ग का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की
0
0
Report

ईद मिलादुन्नबी जुलूस ने कटिहार में शांति और भाईचारे का संदेश दिया

Katihar, Bihar:ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, शांति और भाईचारे का दिया संदेश कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड अंतर्गत खान का लतीफाया रहमानपुर तकिया शरीफ में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन को शांति दिवस के रूप में मनाते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और अमन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अवसर पर ख्वाजा शाहिद ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम शांति, अमन, इंसानियत और भाईचारे के प्रतीक थे। उनके जीवन और संदेश से समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति की प्रेरणा मिलती है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में भाग लिया। ख्वाजा शाहिद की अगुवाई में निकाले गए जुलूस में लोगों ने श्रद्धा के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद किया और उनके बताए शांति एवं भाईचारे के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।
0
0
Report
Advertisement

गोस्वामी तुलसीदास जयंती कार्यक्रम से सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत उजागर

Noida, Uttar Pradesh:सनातन संस्कृति चेतना परिषद के तत्वावधान में पटना स्थित रविंद्र भवन में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "तुलसी के राम" कार्यक्रम को संबोधित किया। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, करुणा एवं लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महान कार्य किया। उनकी रचनाएँ हमारी सनातन संस्कृति, जीवन-मूल्यों और सामाजिक चेतना की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने तथा भारतीय जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

अजमेर में ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान कैम्प ने कौम-धर्म एकता का संदेश दिया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में 1501वें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सर्व धर्म कौमी एकता की ज़ानिब से बुध को फव्वारा सर्किल पर लगे कैंप ने लोगो ने अपनी मर्ज़ी से खून का अतिया दिया। इस कैम्प में तमाम मज़हब के लोगों ने खुशी से बड़ी तादाद में ब्लड डोनेशन किया। इस कैम्प का खास मकसद जरूरतमंद मरीजों को वक्त पर ब्लड मुहैया करवाना और समाज में खुना का अतिया के लिए बेदारी पैदा करना था। कैम्प में यूथ नौजवानों के ज़रिए अपने नबी पाक की मोहब्बत का इज़हार ब्लड डोनेशन करके दिया गया। मुंतज़मीन ने खून का अतिया करने वालो का शुक्रिया भी अदा किया और इस कार्यखैर को खिदमते खल्क बताया। ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर कैम्प का आगाज़ सुबह 10 बजे हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहा। प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर मोहम्मद नजीर कादरी ने सभी ब्लड डोनर और मदद करने वालो का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ऐसे सामाजिक ख़िदमात प्रोग्राम से आपसी भाईचारे, मोहब्बत और कौमी यकजहती को मजबूत किया जा सकता है,इस लिये इस तरह के प्रोग्राम होते रहना चाहिए। कैम्प में “रक्तदान महादान” का पैग़ाम देते हुए ज्यादा से ज़्यादा लोगों को मुस्तक़बिल में भी ब्लड डोनेशन के लिए बेदार किया गया। इस कैम्प में पहुंचे शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीक़ी ने भी शिरकत की और ब्लड डोनेशन कैम्प की तारीफ़ की।
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता योजनाओं की शुरुआत

Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बहनों के लिए खास!रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ज्ञान भवन, पटना में गृह विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बिहार की बहनों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संकल्प का नव आरंभ किया। महिलाओं की उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 1,000 महिलाओं को PhD हेतु प्रतिमाह ₹10,000 की फेलोशिप तथा 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए ₹50 हजार से ₹2 लाख तक की सहायता की शुरुआत की। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए "पुलिस दीदी" योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2,700 स्कूटी एवं 2,000 से अधिक मोटरसाइकिल से स्कूल-कॉलेज के आसपास बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्कूल-कॉलेजों में पुलिस दीदी की तैनाती से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। आज बिहार की करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं और लगभग 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित बिहार की पहचान बनेंगी।
0
0
Report

जमशेदपुर होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्या के पीछे विक्रम शर्मा बदला एंगल, गैंगवार की आशंका

Jamshedpur, Jharkhand:होटल कारोबारी की हत्या में बड़ा एंगल! विक्रम शर्मा हत्याकांड से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस जमशेदपुर जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में एक बड़ा एंगल सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि उत्तराखंड के देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए निखार सबलोक की हत्या कराई गई. इस एंगल पर भी पुलिस होटल कारोबारी हत्याकांड की जांच कर रही है. सराइकेला पुलिस ने अखिलेश सिंह गिरोह के कई गुर्गों को हिरासत में लिया है. वहीं, हिरासत में लिए गए विक्रम शर्मा के करीबी से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. निखार सबलोक शहर के अपराधी गणेश सिंह का करीबी था. इसलिए विरोधी गिरोह ने निखार की हत्या कराई. वहीं, पुलिस इस हत्याकांड को जमीन विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है. इधर, पुलिस निखार की हत्या को लेकर अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद के अलावा गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला वाले एंगल से भी पुलिस की जांच चल रही है. जानकारी हो कि सोमवार की दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी में स्थित 10th माइल रेस्टोरेंट में होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अखिलेश और गणेश गिरोह हो सकते है आमने सामने निखार की हत्या का बाद शहर में गैंगवार होने की संभावना बढ़ गई है. आशंका है कि दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह आमने- सामने हो सकते है. अपराधिक गलियारों में इन दोनों गिरोह के आमने सामने आने की बात कही जा रही है. विक्रम शर्मा की हत्या में शामिल लोगों का गणेश सिंह से संबंध होने की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार होटल निखार सबलोक गणेश सिंह का काफी करीबी था. कोई भी काम करने के लिए वह गणेश सिंह का नाम लेता था. ऐसे में विरोधी गिरोह द्वारा निखार की हत्या गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई है. पुलिस के लिए निखार हत्याकांड के खुलासे के साथ- साथ शहर में गैंगवार पर भी रोक लगाने की चुनौती बनी हुई है. डीआईजी कर रहे मॉनीटरिंग वहीं, निखार सबलोक की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा भी जमशेओदुर पहुंचे. उन्होंने सराइकेला एसपी और जमशेदपुर एसएसपी के साथ बैठक कर हत्याकांड की जानकारी ली. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. निखार सबलोक की हत्या को लेकर दोनों जिलों की पुलिस कार्रवाई कर रही है. डीआईजी ने अखिलेश और गणेश गिरोह पर नजर रखने की बात भी कही है. इधर, जिस रेस्टोरेंट में निखार की हत्या हुई वहां पुलिस की एक टीम अभी भी जांच कर रही है. जिस टेबल पर निखार बैठा था उसमें फिंगर प्रिंट्स लिए जा रहे है. सीआडीडी की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है.
0
0
Report
Advertisement

बंध्याकरण के बाद मरीज की मौत, अस्पताल लापरवाही के आरोप, परिजन नाराज़

Jamui, Bihar:जमुई जिले के अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक 45 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने और जमुई सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अलीगंज प्रखंड के कैथा गांव निवासी सुरेंदर मांझी की पत्नी बसंती देवी के रूप में बताई गई है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता बसंती देवी को सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। आशा कार्यकर्ता ने ऑपरेशन के बाद सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात भी बताई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को करीब शाम चार बजे महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया。 ऑपरेशन के बाद काफी देर तक महिला को होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल से उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के साथ उसकी गोतनी किरण देवी भी अस्पताल गई थी। परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें फोन के माध्यम से मिली。 परिजनों के मुताबिक, जब वे अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि मरीज को जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दरअसल, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अचानक क्यों बिगड़ी और रास्ते में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्थिति स्वास्थ्य विभाग की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट.....परिजन
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसें 27–29 अगस्त तक निशुल्क

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। 27 अगस्त की शाम से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 400 महिलाओं को साड़ी और मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। फतेहगढ़ स्थित कलेक्टरेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, आदि सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया। मुख्यमंत्री की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त की शाम से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है। महिला अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा पर ले जा सकती हैं। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को अपनी उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना होगा।कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो महिलाओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा साड़ी और मिठाई का डिब्बा दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंची अन्य महिलाओं को भी साड़ी और मिठाई वितरित की गई। बताया गया कि करीब 400 महिलाओं को साड़ी और मिठाई के डिब्बे दिए गए। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के लिए तीन दिन तक बस यात्रा निशुल्क की गई है। महिला अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा पर ले जा सकती हैं। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी। इसके अलावा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए भी निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा।कार्यक्रम के दौरान सीडीओ, डीडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top