Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

आयुषी दुबे की शादी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल!

Abhishek Nirla
Jun 28, 2025 06:33:23
Jamui, Bihar
जमुई (बिहार):बीते 15 जून को अपने पति विशाल दुबे को छोड़कर रिश्ते में भतीजे लगने वाले सचिन दुबे के साथ मंदिर में शादी रचाकर सुर्खियों में आईं आयुषी दुबे अब सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें हजारों लोग देख और शेयर कर रहे हैं। दरअसल, यह पूरा मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र के सिखरिया गांव से जुड़ा है। आयुषी दुबे की शादी वर्ष 2022 में विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन हाल के महीनों में आयुषी का गांव के ही युवक सचिन दुबे के साथ प्रेम-प्रसंग सामने आया, जो रिश्ते में उसका भतीजा बताया जा रहा है। गांववालों के अनुसार, आयुषी और सचिन पिछले कुछ समय से चोरी-छिपे मिलते रहे थे। अंततः 15 जून को दोनों ने गांव के मंदिर में शादी कर ली, जिसने न सिर्फ जमुई जिले में बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया। कई टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर सुर्खियों में रही। अब शादी के बाद आयुषी और सचिन लगातार इंस्टाग्राम पर साथ में वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। उनके कुछ रोमांटिक रील्स को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।इस मामले ने समाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर बहस छेड़ दी है, जहां एक ओर इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक रिश्तों की मर्यादा तोड़ने को लेकर आलोचनाएं भी हो रही हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement