icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनी मे "राजकीय नर्सिग विद्यालय" की स्थापना की मांग उप-मुख्यमंत्री से सरदार पतविंदर सिंह ने की।

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow4m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:नैनी मे "राजकीय नर्सिग विद्यालय" की स्थापना की मांग उप-मुख्यमंत्री से सरदार पतविंदर सिंह ने की। नैनी प्रयागराज/आज उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज नगर आगमन पर पुलिस लाइन प्रयागराज हेलीपैड पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुलाकात कर यमुनापार नैनी क्षेत्र मे ""राजकीय नर्सिग विद्यालय" खोलने की मांग की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माग को गंभीरता पूर्वक सुना।
0
0
Report
Advertisement

इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 11 एक ही ब्रांड की गाड़ियां बरामद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow10m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:राकेश नाम का ये वहां चोर इतना शातिर था कि पहले लोगों से पैसे उधार लिया करता था जिसकी एवज में चोरी की मोटरसाइकिल उनको बतौर गिरवी रख दिया करता था वही इंदिरापुरम थाना पुलिस दुपहिया वाहन चोर की तलाश में टीमों का गठन कर कई जगह दबिश दे रही थी मुखबिर के द्वारा पुलिस को यह सूचना मिली कि एक दो पहिया वाहन चोर जो की वेगनार कार में सवार होकर आता है और फिर दो पहिया वाहन को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता है पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया है पूछताछ में इसने अपना गुनाह भी कबुला इसके बाद इसने 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत एक एक्टिवा स्कूटी और दो कार बरामद करवाई अब इस वाहन चोर को जेल भेजा जा रहा है वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट मार्च के विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "कल का दिन पूरे देश के लिए चिंता करने वाला दिन था, यह काला दिन था क्योंकि कल देश के इतिहास में पहली बार भारत की सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला गया, आंदोलन किया गया, सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाया गया। यह भारत की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था का अपमान है। ये संविधान के ऊपर, सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर हमला है। मैं इसकी निंदा करता हूँ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व INDIA गठबंधन ने जो आंदोलन किया है, ये निंदनीय है... सर्वोच्च न्यायालय के रूप में बाबा साहब अंबेडकर ने न्याय व्यवस्था की स्थापना की है और इस न्याय प्रणाली पर हमला करने का प्रयास किया गया है... देश के खिलाफ ऐसी कार्रवाई मुझे बहुत बड़ी साजिश लगती है जो अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है। इसमें शामिल सभी लोगों को देश के प्रति प्रेम है या देशभक्ति है, ऐसा नहीं लगता... पूरे देश में रोजाना मोर्चा निकालना, आंदोलन करना, कल तो सुप्रीम कोर्ट पर आंदोलन करके सभी सीमाएं पार कर दी गई... चुनाव आयोग हो या सुप्रीम कोर्ट हैं, ये संवैधानिक संस्थांएं हैं। लोगों के बीच बार-बार उसे लेकर अविश्वास पैदा करना, फर्जी नैरेटिव फैलाना बहुत गलत है...
0
0
Report

उत्तराखंड में Governor नियुक्ति पर कांग्रेस का मौन विरोध, गांधी पार्क में प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:दुष्यन्त कुमार गौतम को उत्तराखंड से सेफ पैसेज देकर सम्मानपूर्वक भेजना और उसके बाद राज्यपाल बना देना, भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड के जनमानस की भावनाओं का घोर अपमान है।प्रधानमंत्री जी ने इस निर्णय से उत्तराखंड की जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। इससे स्पष्ट है कि उन्हें प्रदेश की जनता की भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कब जाँच की माँग की थी, उन्हें राज्यपाल बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इसी निर्णय के विरोध में आज मैंने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का मौन उपवास कर सांकेतिक प्रतिरोध दर्ज करना तय किया है। आगे वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। उत्तराखंड की अस्मिता को अक्षुण्ण रखने और प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
0
0
Report

ढालपुर अस्पताल में मातृ-शिशु विंग के 10 पद मंजूर; कैथ लैब-क्रिटिकल केयर पर काम

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर अस्पताल में मातृ शिशु विंग के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा 10 पदों को भरने की अनुमति दे दी गई है और इसमें 6 पद डॉक्टर के यहां पर भरे जाएंगे। इस यहां पर मातृ शिशु अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होगी। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि तेगु बेहड़ अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और ढालपुर अस्पताल में कैथ लैब खोलने से दिल की बीमारियों का भी यहीं पर इलाज संभव हो पाएगा। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और यह सभी कार्य जल्द पूरे होंगे। ढालपुर अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा जिला मंडी, जिला लाहौल स्पीति और पांगी से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में ढालपुर अस्पताल में सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर मुलाकात की थी और कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी थी। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस मांग को स्वीकार करेंगे और कल्लू को भी केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात देंगे। बाइट - सुंदर सिंह ठाकुर विधायक कुल्लू सदर
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया; शिक्षा-खेल पर जोर

Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर जिले के दौरे पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रांगण में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में मंत्री ने शिक्षा, खेलकूद व व्यक्तित्व विकास से संबंधित टिप्स दिए, स्पोर्ट्स किट वितरित की और सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं भवन न होने के कारण वहां अस्थायी क्लासेज चल रही हैं; शिक्षा विभाग के नाम जमीन कर जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर दी जाएगी; साइंस लैब और खेल मैदान की सुविधाएं जल्द मिलेंगी। कांग्रेस पार्टी SIR विवाद मामले में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के विरोध मार्च पर मंत्री ने कहा भाजपा देश में वोट-चोरी और विधायक/एमपी चोरी कर रहा है, प्रजातंत्र कमजोर हो रहा है। भाजपा समर्थित बीएलओ द्वारा मतदाताओं के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने जैसे भ्रष्टाचार की बात राहुल गांधी ने उठाई है, जनता का समर्थन मिला। सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी हाउस के राजनीतिकरण के आरोप पर मंत्री ने कहा मंडी हाउस हिमाचली लोगों के लिए है; राजनीति करना गलत। मंडी हाउस का किराया बढ़ाने से हिमाचल भवनों की संख्या बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है ताकि आने वाले समय में लोगों के ठहरने के लिए पर्याप्त रूम बने।
0
0
Report

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में निशुल्क लंगर सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगा दोपहर का भोजन

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अस्पताल परिसर में अब नियमित रूप से निशुल्क लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा से दूर-दराज के क्षेत्रों से अपना इलाज करवाने आने वाले सैकड़ों लोगों को दोपहर में मुफ्त और भरपेट भोजन मिलेगा। समाज सेवा की यह पहल सैनी समाज द्वारा शुरू की गई है। पांवटा साहिब का सिविल अस्पताल क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां न सिर्फ पांवटा शहर, बल्कि गिरिपार क्षेत्र, शिलाई, कफोटा और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों से भी रोजाना 1,000 से अधिक लोग इलाज करवाने आते हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश लोग ग्रामीण और गरीब परिवारों से हैं। कई बार सुबह घर से निकलने के कारण भोजन नसीब नहीं हो पाता था, और शहर के महंगे होटलों का खर्च उठाना आसान नहीं था। इसी समस्या को देखते हुए वेलफेयर सोसायटी और सैनी समाज ने यह लंगर शुरू किया है। कार्यकर्ता अमरजीत सिंह सैनी ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अस्पताल में आने वाला कोई भी व्यक्ति या उसका परिवार भूखा न रहे, यह संकल्प के साथ यह निशुल्क रसोई शुरू की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top