icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तीन फीट जमीन के विवाद में महिला की मौत: चाचा समेत पर हत्या का आरोप

Nawada, Bihar:खेत में धान रोपाई को लेकर विवाद में महिला की मौत तीन फीट जमीन को लेकर 10 साल से चल रहा था विवाद, बेटी ने चाचा व अन्य पर लगाया हत्या का आरोप नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में सिर्फ तीन फीट जमीन के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। धान रोपाई को लेकर हुई मारपीट के बाद 40 वर्षीय रेखा देवी की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने चाचा समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है。 जानकारी के अनुसार उमेश यादव और उनके भाई दिनेश कुमार के परिवार के बीच करीब 10 साल से बंटवारे की जमीन में तीन फीट अतिरिक्त हिस्से को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उमेश की पत्नी रेखा देवी के साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में रेखा देवी ने सिरदला थाना पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दी थी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने फिर मारपीट की। इसके बाद अचानक रेखा देवी की मौत हो गई। मृतका की पुत्री हेम्पी कुमारी और पुत्र बिपिन कुमार ने अपने चाचा दिनेश कुमार और अन्य पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने भी कहा कि मारपीट में रेखा देवी को अंदरूनी चोटें आई थीं और शरीर पर निशान थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नवादा से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्म के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। रेखा देवी के पति उमेश यादव गुजरात में मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। रेखा देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर पेंशनर्स एसोसिएशन एवं सेवानिवृत्त आरपीएफ संगठन ने मनाया भव्य समारोह

Adil AhmadAdil AhmadFollow6m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे एवं सेवानिवृत्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला एवं पुरुष बटालियन ने शानदार परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण सेवानिवृत्त रेलवे सुरक्षा बल संगठन के जोनल अध्यक्ष श्री नूर अहमद, महामंत्री श्री देवी प्रसाद, पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे के मंडल अध्यक्ष श्री ओ.एस. भटनागर एवं मंडल सचिव श्री पी.के. श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हसन शेख ने किया। आयोजन में सेवानिवृत्त आरपीएफ संगठन के जोनल कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री ए.के. सिंह, विश्राम सिंह, करण लाल, मंडल अध्यक्ष श्री राजीव बुंदेला, मंडल मंत्री श्री बजरंगी प्रसाद शर्मा, श्याम बिहारी, वाई.के. चौहान, शिरोमणि कनौजिया, लालाराम, लीलाधर, अब्दुल शरीफ, राधेश्याम सारस्वत, अनिल कुमार, एम.आई. खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं पेंशनर्स एसोसिएशन रेलवे की ओर से मन्नू खान, शैलेन्द्र निगम, आर.के. दिगवईया, रामपाल, आर.एस. साहू, शेखी राम कुशवाहा, पी.के. सिंह, राकेश कुमार, योगेश श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद, आर.एस. शुक्ला, वीर सिंह, चंद्र सेन, शब्बीर खान, लक्ष्मण कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। समारोह में करीब 500 सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में हुआ।
0
0
Report
Advertisement

आईपीएल स्टार आवेश खान ने अजमेर दरगाह शरीफ में अकीदत अर्पित की

Ajmer, Rajasthan:भारतीय क्रिकेटर आईपीएल खिलाड़ी आवेश खान अपनी फैमिली के साथ अजमेर दरगाह शरीफ में हाजिरी देने पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की बारगाह में अकीदत की चादर पेश की और जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी, आईपीएल में बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार आवेश खान हजरत ख्वाजा गरीब नवाज से बेहद अकीदत रखते हैं. यही वजह है कि अक्सर अजमेर दरगाह पर हाजिरी लगाने आते रहे हैं.. दरगाह के खादिम सैयद असगर अली हाशमी के मुताबिक ओवैस खान सेहतमंद तंदुरुस्ती और फिट होने के बाद ख्वाजा गरीब नवाज का शुकराना अदा करने अजमेर पहुंचे हैं... दरगाह जियारत के बाद ओवैस खान और उनकी फैमिली को दरबार की दस्तार बंदी की गई और तबर्रुक पेश किया गया.. खादिम सैयद असगर अली हाशमी ने बताया कि ख्वाजा साहब के दरबार में आवेश खान और उनकी फैमिली के हक में खुसुसी दुआ खेर की गई है.. आवेश खान की दरगाह में मौजूदगी को लेकर क्रिकेट फैंस मैं खुशी की लहर देखी गई और जायरीन भी उनके साथ सेल्फी लेने को बेकरार नजर आए...
0
0
Report

सलिम अहमद को विधान परिषद सभापत्ति बनाने पर अजमेर दरगाह में चादर पेश

Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक सरकार में कांग्रेस मुस्लिम लीडर सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति चुने जाने पर अजमेर शरीफ़ दरगाह में उनकी तरफ से शुकराना चादर पेश की गई। दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शाहरुख चिश्ती के अनुसार एमएलसी सलीम अहमद ने एक महीने पहले हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे मन्नत की थी। जिसकी कुबूलियत के बाद उन्होंने अजमेर दरगाह शरीफ़ में शुकराना चादर पेश करवाई है। सलीम अहमद के विधान परिषद के सभापति चुने जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। चिश्ती ने बताया कि सलीम अहमद अजमेर दरगाह से बेहद अक़ीदत रखते है, ऐसे में उन्हें ज़िंदगी मे क़ामयाबी मिलने पर अब जल्द ही वो ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाज़री देने आएंगे। फिलहाल उनकी तरफ से दरबार मे चादर पोषी कर सेहत्याबी और उनकी लंबी उम्र की दुआ की गई है। इस मौके पर ख़ादिम सैय्यद कासिम चिश्ती, सैयद हैदर चिश्ती भी उनके साथ मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

सोमठाणा-रेठद सड़क पर खड्डे; डर बढ़ा, आंदोलन की चेतावनी

Washim, Maharashtra:वाशीम: रिपोर्टर:गणेश मोहळे,वाशीम अँकर:वाशिमच्या मालेगाव तालुक्यात सोमठाणा ते रिठद रस्त्याची अक्षरशःचाळण झाली आहे.रस्त्यावर ठिकठिकाणी मोठमोठे खड्डे पडले असून, पावसाचे पाणी साचल्याने वाहनचालकांना खड्ड्यांचा अंदाज येत नाही.त्यामुळे अपघाताचा धोका वाढला आहे.सोमठाणा, दापुरी, ताकतोडा आणि सिरसाळा परिसरातील विद्यार्थ्यांसह नागरिकांना याच मार्गावरून रिठद आणि वाशिमकडे जावे लागते. वारंवार मागणी करूनही रस्त्याची दुरुस्ती न झाल्याने नागरिकांमध्ये संताप आहे.दोन दिवसांत रस्त्याची दुरुस्ती न झाल्यास आंदोलनाचा इशारा दिला आहे.
0
0
Report

दिनेश शर्मा का अखिलेश यादव पर पलटवार, महिलाओं लिए बीजेपी योजनाओं पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा का पलटवार अखिलेश पहले बताएं, उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए क्या किया? बीजेपी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं: दिनेश शर्मा कन्या विवाह, आवास, निशुल्क शिक्षा और उज्ज्वला जैसी योजनाओं को बीजेपी ने दिया अखिलेश की 500 रुपए महिला पेंशन योजना सशक्तिकरण नहीं, आश्रित बनाने की कोशिश थी: दिनेश शर्मा बीजेपी के लिए महिला वोट बैंक नहीं, सम्मान की पात्र: दिनेश शर्मा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानित बनाना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता: दिनेश शर्मा
0
0
Report

झाँसी BHEL में पटेल पुस्तकालय पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Adil AhmadAdil AhmadFollow7m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी भेल में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पटेल सेवा संस्थान ने सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय पर ध्वजारोहण किया। संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य सर्व श्री डॉ के एन सचान जी एल निरंजन जी राजकिशोर कटियार जी वीरेंद्र कुमार जी सेना से सेवानिवृत सदस्य लाल साहब पटेल जी एवं मार्गदर्शन सम्माननीय सदस्य श्री संतन शरण जी श्री चौधरी मुलायम सिंह जी एवं श्री एस के सिंह जी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता की जय वंदे मातरम के नारो से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम मे सर्व श्री श्रवण पटेल योगेंद्र निरंजन कमलेश सिंह पटेल अवधेश निरंजन देवेंद्र निरंजन आदि एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महामंत्री राजेश सचान ने किया एवं आभार संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुंवर. वीरेंद्र निरंजन ने व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में मोमोस खाते पत्नी पर पति ने चढ़ाई किया विवाद, वीडियो वायरल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में बॉयफ्रेंड के साथ मोमोस खा रही पत्नी को पति ने पकड़ा मौके पर पति-पत्नी और युवक के बीच हुआ जमकर विवाद नाइट ड्यूटी के लिए निकला पति दोस्त के साथ मोमोज खाने पहुंचा था तभी उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था युवक के साथ मिली महिला से पति ने की पूछताछ पूछताछ के दौरान दोनों के बीच होने लगा विवाद विवाद और शोर शराबा सुनकर मौके पर जुटी भीड़ मामला बढ़ा तो पति ने पत्नी से मारपीट की.. जबकि उसके दोस्त ने युवक के साथ मारपीट की.. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.. वायरल वीडियो कब का है फिलहाल इसकी नहीं हो सकी है पुष्टि वायरल वीडियो में महिला के साथ मौजूद युवक को उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है लेकिन इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है विवाद के बाद मामला अभी तक पुलिस के पास भी नहीं पहुंचा है
0
0
Report
Advertisement

सोलापकुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम-एमसीए करार रद्द, मुद्रांक न भरने पर महापालिका कार्रवाई

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापुरातील इंदिरा गांधी स्टेडियम चा एमसीए सोबतचा करार रद्द, मुद्रांक भरून नोंदणी नसल्याने करण्यात आली कारवाई - सोलापुरातील भारतरत्न इंदिरा गांधी स्टेडियमचा महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन सोबतचा करार अखेर रद्द - आठ महिन्यांची मुदत देऊनही एमसीएने मुद्रांक शुल्क भरून नोंदणीकृत करारनामा केला नसल्याने महापालिका आयुक्तांची मोठी कारवाई - सोलापूर महापालिकेने 500 रुपयांच्या नोटरीवर एमसीए सोबत करार केल्याने प्रकरण आले होते चांगलेच चर्चेत - इंदिरा गांधी स्टेडियमचा 48 तासात महापालिकेकडे ताबा देण्याचे निर्देश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top