Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Uttarkashi249193

स्यानाचट्टी में झील बनी, दहशत का माहौल, जानें क्या हुआ!

HEMKANT NAUTIYAL
Jul 03, 2025 10:05:55
Uttarkashi, Uttarakhand
स्लग-स्यानाचट्टी में बनी झील से दहशत,यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से होटल में घुसा पानी रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी। एंकर- उत्तरकाशी यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी में रविवार को बादल फटने के बाद मलबा आने से झील बनी हुई है। देर रात तेज बारिश होने से झील में लेबल बढ़ गया और नदी किनारे बने होटल में पानी घुस गया। जिससे नदी किनारे रातभर दहशत का माहौल देखने को मिला। यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी पुल और कस्बे पर खतरा मंडराया हुआ है। वंही पालीगाड में रात तेज बारिश से पाली नदी का जलस्तर बढ़ा रहा जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोग रात भर दहशत में दिखे। सभी को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित जगह पर भेजा। जलस्तर घटने के बाद सभी अपने घरों में चले गए। स्यानाचट्टी में बनी झील पर जिला प्रशासन जल्द मशीनों से मलबा हटाने की बात कर रहा है।लेकिन लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। बाइट-आपदा पीड़ित स्यानाचट्टी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement