Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

खंडवा में एक परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, नाम बदले और नई पहचान पाई!

Pramod Sinha
Jun 28, 2025 12:00:38
Khandwa, Madhya Pradesh
*खंडवा में एक ही परिवार के चार लोगों ने अपना सनातन धर्म...हसीना बी बनी रुक्मिणी, फरीद बना अक्षय , असलम बना अजय और राशिब को राजकुमार दिया गया नाम...* एंकर... खंडवा में  एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की है। हसीना बी अपने तीन बच्चे फरीद, राशिब और असलम के साथ इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म अपनाया है। खंडवा के महादेव गढ़ मंदिर  में पूरे रीति रिवाज और सनातनी मंत्र उच्चारण के साथ  चारों लोगों की घर वापसी कराई गई। सनातन धर्म में आने के बाद हसीना बी को रुकमणी नाम दिया गया वही तीन बेटों में से फरीद को अक्षय, असलम को अजय और राशिब को राजकुमार नाम दिया गया। V O, खंडवा के इंदौर नाका क्षेत्र में रहने वाली हसीना अपने तीन युवा बेटों के साथ रहती है। यह पूरा परिवार लंबे समय से हिंदू धर्म संस्कृति और  तीज त्योहार से प्रभावित था। 2 महीने पहले एक मुस्लिम युवक ने सनातन में घर वापसी की थी इस को देखते हुए इस परिवार ने भी सनातन धर्म अपने की सोची। पंडितों  ने विधि विधान से चारों लोगों का प्रायश्चित संस्कार  करवाया। बाद में विधि विधान से पूजन पद्धति के बाद सभी ने भगवान शंकर की महा आरती की इस वर्ष  अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने घर वापसी की है। हसीना से रुक्मणी बनी महिला ने बताया कि वह लंबे समय से हिंदू धर्म संस्कृति से प्रभावित रही है इसीलिए सनातन धर्म अपनाया है। BYTE 1- रुक्मिणी - धर्म परिवर्तन करने वाली महिला महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, सनातन धर्म के प्रति कहीं ना कहीं एक आकर्षक बन रहा है। लोगो के मन में एक भाव छुपा है कि हमारे पूर्वज कभी ना कभी हिंदू थे, ये मानकर ये लोग घर वापसी कर रहे है। ये जो परिवार की घर वापसी हुई है इनका बचपन से सनातन धर्म से लगाव था। इस लिए आज इन चारों लोगों ने सनातन धर्म अपनाया।  BYTE 2 अशोक पालीवाल - महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement