284403
ललितपुर में 25 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी फरार शातिर चोर शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में माताटीला हाइवे पुल के पास से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा सदर में बुलडोजर: अतिक्रमण हटाकर ROB और सड़क चौड़ीकरण तेज
Darbhanga, Bihar:दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती मंगलवार को और तेज हो गई, जब बेला दुर्गा मंदिर से दिल्ली मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला। इस अभियान के तहत उन लोगों के अतिक्रमण को हटाया गया, जिन्होंने पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद स्वयं कब्जा नहीं हटाया था SDM सदर विकास कुमार के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में सदर अंचलाधिकारी, पुलिस बल और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे प्रशासन ने बताया कि इस मार्ग पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण तथा नाला-ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। करीब चार महीने पहले भूमि की नापी कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था और उन्हें खुद अतिक्रमण हटाने का मौका भी दिया गया था एसडीएम विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि “जो लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उनके खिलाफ आज बुलडोजर कार्रवाई की गई। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा अभियान के दौरान कई अस्थायी और स्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए, जबकि कुछ लोगों में कार्रवाई को लेकर चिंता का माहौल बना रहा।0
0
Report
जौनपुर के जमीनी विवाद ने बवाल मचाया, वीडियो वायरल और पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीनी विवाद बना बवाल मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल जौनपुर।महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोण्दालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में पाटीदारों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही अनिल गौतम और सुनील गौतम पर आरोप है कि उन्होंने जमीनी विवाद के चलते पिंटू, रॉबिन और रोशनी के साथ मारपीट की। झड़प के दौरान सभी को चोटें आईं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष के पिंटू और अंजू को ही पाबंद कर दिया। इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को देखते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
ग्वालियर में बदमाशों की गोलीबारी, एक परिवार के चार घायल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां एक ही परिवार चार लोगों को लगी गोली एक व्यक्ति पिता रमेश की हुई मौत गोली लगने से महिला पत्नी और दो बेटे हुए घायल घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा खुरने और पुरानी रंजिश पर चलाई गोलियां दो लोगों की हालत गंभीर। पड़ोसी आरोपी हुए फरार। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरेरी की घटना0
0
Report
Advertisement
माही नदी में ओवरलोड नाव पलट, आठ वर्षीय बालक और युवक लापता
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा ओवरलोड नाव नदी में पलटने का मामला आज दूसरे दिन शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन कल अरथूना थाना क्षेत्र में माही नदी में पलटी थी नाव नाव में सवार एक मासूम और एक युवक अभी भी लापता 8 जनों ने तेरकर बचा ली थी अपनी जान कल दिन भर दोनों की खोज की पर नहीं लगा कोई सुराग 8 वर्षीय मानव और 20 वर्षीय जयेश की तलाश जारी आज सुबह से रेस्क्यू टीम कर रही है तलाश यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से हुआ हादसे के बाद नाविक हुआ फरार0
0
Report
व्हाट्सएप से बहिष्कार: युवक ने न्याय की गुहार लगाई
Ujjain, Madhya Pradesh:पुराने दौर की ‘सजा’ आज भी जारी—बिना सुनवाई युवक को किया गया बहिष्कृत शुल्क गड़बड़ी पर आवाज उठाना पड़ा भारी, पूरे परिवार पर पड़ा सामाजिक अलगाव का असर पहले भी कई लोगों को किया गया बाहर; अब युवक ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार पूर्व में भी जारी हुआ ऐसा फरमान एक बुजुर्ग 7 साल से बाहर..वो भी युवक के साथ पहुंच एसपी कार्यालय, सुनाया अपना दर्द.. ..उज्जैन जिले की तहसील बड़नगर के ग्राम मंगरेड़ में सामने आया एक मामला आज के आधुनिक समाज में भी जिंदा सामाजिक कुरीतियों की तस्वीर पेश करता है यहां एक युवक को केवल सवाल उठाने की वजह से समाज से इस तरह बाहर कर दिया गया, जैसे पुराने समय में लोगों को दंड स्वरूप बहिष्कृत किया जाता था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार “फैसला” किसी पंचायत में नहीं, बल्कि व्हाट्सएप के जरिए सुना दिया गया। पीड़ित नरेंद्र यादव के अनुसार, समाज में पहले से तय था कि शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए धर्मशाला उपयोग पर ₹5100 शुल्क लिया जाएगा। लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम में ₹11,000 वसूले गए। जब उन्होंने इस अंतर को लेकर सवाल उठाया और पारदर्शिता की मांग की, तो विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें पहले अपमानजनक बातें सुनाई गईं, फिर फोन पर धमकाया गया। और अंततः बिना किसी बैठक, बिना किसी सुनवाई और बिना कारण बताए, व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इस फैसले का असर सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहा। नरेंद्र यादव का कहना है कि अब उनके परिवार को भी सामाजिक अलगाव झेलना पड़ रहा है। न कोई उनके घर आता है, न उन्हें कहीं बुलाया जाता है। शादी-ब्याह, मांगलिक कार्यक्रमों से दूरी बना दी गई है। यहां तक कि यह भी कहा गया है कि जो भी उनसे संबंध रखेगा, उसे भी समाज से बाहर किया जा सकता है। यह स्थिति केवल सामाजिक ही नहीं, बल्कि मानसिक दबाव भी पैदा कर रही है, खासकर उनके परिवार और बच्चों के लिए। मामले में गांव के ही फतेहलाल यादव ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्होंने बताया की कई वर्षो से इन्हे भी समाज से बहिष्क्रित कर रखा है,उनका कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 6-7 लोगों को इसी तरह समाज से बाहर किया जा चुका है, जिसमे वे खुद भी शामिल है । जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,हालांकि बाद में कुछ लोगों को वापस लिया गया, लेकिन प्रक्रिया पर हमेशा सवाल उठते रहे। फतेहलाल यादव के मुताबिक, समाज में कई फैसले बिना सर्वसम्मति और बिना बैठक के ले लिए जाते हैं। धर्मशाला शुल्क को लेकर तय नियमों के बावजूद मनमानी की जाती है और विरोध करने वालों को निशाना बनाया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया हैक्या आज भी समाज में बहिष्कार जैसी परंपराएं जारी रहनी चाहिए? क्या बिना सुनवाई किसी व्यक्ति को सामाजिक रूप से अलग करना उचित है? इसी के चलते पीड़ित नरेंद्र यादव ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है, और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डिजिटल युग में जहां समाज पारदर्शिता और अधिकारों की बात करता है, वहीं व्हाट्सएप के जरिए बहिष्कार जैसे फैसले यह दिखाते हैं कि कुछ जगहों पर आज भी पुरानी कुरीतियां नए रूप में जिंदा हैं। फिलहाल समाज के पदाधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है, लेकिन यह मामला अब सामाजिक बहस का विषय बनता जा रहा है। बाइट - नरेंद्र यादव, मौजूदा पीड़ित बाइट -फतेहलाल यादव, कई वर्षो से बाहर व्यक्ति0
0
Report
जेल कनेक्शन से बैंक डकैती का खुलासा, 25 हजार रुपये और मोबाइल बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाला जेल कनेक्शन सामने आया है। बिहार के नालंदा से गिरफ्तार दो आरोपियों—चंदन उर्फ चईया यादव और गुलशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि साजिश में जेल में बंद अपराधियों की भी अहम भूमिका थी। इस इनपुट के बाद पुलिस ने संबंधित जेल प्रशासन से जानकारी साझा की, जिसके बाद उड़ीसा की जेल में की गई तलाशी के दौरान संलिप्त कैदी के पास से करीब 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इससे साफ है कि जेल के अंदर से भी नेटवर्क ऑपरेट हो रहा था। पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की इस डकैती से सम्बंधित सुबोध सिंह है, जो पटना की बेऊर जेल में बंद है और अपने गुर्गों के जरिए वारदात को अंजाम दिला रहा था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में हंगामा, महिला मरीजों के साथ डॉक्टरों पर आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग.... Amu के जेएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा, महिला मरीज व परिजनों से मारपीट का आरोप अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में देर रात हुआ हंगामा महिला मरीज और परिजनों के साथ डॉक्टरों पर अभद्रता व मारपीट के आरोप इलाज को लेकर विवाद के बाद बढ़ा मामला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस में दी तहरीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल0
0
Report
बिहार: मुख्यमंत्री आवास का नाम लोक सेवक आवास रखा गया, उपमुख्यमंत्री आवास भी शामिल
Patna, Bihar:पटना, बिहार में मुख्यमंत्री आवास को नई पहचान देते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित एक अणे मार्ग का नाम बदलकर अब लोक सेवक आवास कर दिया गया है। यह निर्णय मंगलवार से प्रभावी हो गया है। इससे पहले राजभवन का नाम लोक भवन किए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री आवास के नाम में भी बदलाव किया गया है। सरकार इस कदम को प्रशासनिक सोच में बदलाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के रूप में देख रही है。 मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को एक अणे मार्ग आवंटित किया गया था, जिसे अब केवल मुख्यमंत्री आवास के रूप में नहीं बल्कि लोक सेवक आवास के रूप में जाना जाएगा। इस बदलाव को सरकार और जनता के बीच जुड़ाव को और मजबूत करने की प्रतीकात्मक पहल माना जा रहा है。 इसके साथ ही 5 देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास को भी अब मुख्यमंत्री आवास के विस्तारित हिस्से के रूप में शामिल किया गया है, जिससे पूरे परिसर का दायरा और बढ़ गया है।0
0
Report
उन्नाव NRLM घोटाला: 11 लाख नकली दस्तावेज से निकासी का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : एनआरएलएम योजना के तहत सरकारी धन की लूट का खुलासा । गरीबो के हक़ के 11 लाख रूपये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर डकार गए अफसर। बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) ने फर्जी समूह बनाकर 11 लाख रूपये निकाले। फर्जी खातों के जरिए करीब 11 लाख रुपये निकालने का बड़ा आरोप। NRLM विभाग मे पहले भी जिले में करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आ चुका है सामने। शिकायत के बाद जांच टीम गठित, बैंक स्टेटमेंट खंगाले जा रहे। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिले। आरोपी बीएमएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर, जांच जारी。 पुरवा ब्लाक का मामला।0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार 10–15 मई के बीच, युवा चेहरों को मौका?
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में लंबे समय से टल रहा कैबिनेट विस्तार 10 से 15 मई के बीच हो सकता है पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के बाद यह प्रक्रिया होने की संभावना 15 मई तक संगठन के नए प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी हो सकती है मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ उम्रदराज मंत्रियों के स्थान पर नए व युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी चुनाव के समीकरण के लिहाज से किया जाएगा। जिसमें सभी जातियों की समीकरण साधने की कोशिश होगी सूत्रों के मुताबिक अब तक की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में खाली पदों को भरने के साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों को भी उनके परफारमेंस के आधार पर बदला जा सकता है। वहीं, कुछ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है। जबकि उम्रदराज हो चुके दो-तीन मंत्रियों के स्थान पर नए युवा चेहरों को मौका मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से अधिक नाम पर चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक बैठकों में तय किया गया है कि विस्तार में सहयोगी दलों अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के एक-एक विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। चेहरा तय संबंधित दल के मुखिया करेंगे। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ महिलाओं को भी मिल सकता है। इसमें दलित और ओबीसी समाज की महिला विधायकों को मौका मिल सकता है। दोनों समुदायों की तीन-चार महिला विधायकों के नाम गंभीरता से विचार किया गया है। वहीं, मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा और कुछ राज्यमंत्रियों को पदोन्नति भी मिल सकती है।0
0
Report
ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली सपा नेता/पूर्व प्रमुख पति, राकेश हलपुरा का बीमारी के चलते निधन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर शिकारपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सपा नेता राकेश हलपुरिया का लंबी बीमारी के चलते, गुड़गांव के वेदांता हॉस्पिटल में हुआ निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज मौत के खबर से क्षेत्र में शोक की लहर, गांव में शव पहुंचते ही आसपास के गांव के लोगों का उनके घर पर लगा आना-जाना पूर्व ब्लाक प्रमुख पति व सपा नेता का शव पहुंचा उनके पैतृक गांव शिकारपुर क्षेत्र के हालपुरा।0
0
Report
दिल्ली कोर्ट के आदेश पर सागर में नकली चाय पत्ती पर छापा, लाखों जब्त
Sagar, Madhya Pradesh:दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर एमपी के सागर में बड़ी कार्यवाही की गई है। चाय पत्ती कंपनी की डुप्लीकेट कॉपी बनाकर बेचने के मामले में लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली चाय पत्ती और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। टीम ने मौके से करीब 10 लाख रुपए कीमत का माल जब्त कर सील कर दिया है। दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने बताया कि सागर में ‘मंगलम चाय’ के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचे जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से कार्रवाई के आदेश प्राप्त किए गए थे। आदेश के पालन में लोकल कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शहर में नकली सामान बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
मरैना में टीचर ट्रांसफर के विरोध में छात्राओं का सड़क पर प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:धौलपुर:मरैना में टीचर के ट्रांसफर पर छात्राओं का सड़क पर धरना मरैना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली टीचर के स्थानांतरण से नाराज छात्राएं सड़क पर बैठ गईं। छात्राओं ने स्कूल के बाहर राजाखेड़ा मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया सूचना पर दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया गया छात्राएं टीचर का ट्रांसफर रद्द करने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ।0
0
Report
रतलाम में चाकूबाजी बढ़ी: युवक मामूली विवाद में जान गंवा रहे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इन दिनों युवाओं के हाथों में कलम की जगह चाकू नजर आने लगे हैं। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मामूली विवाद भी अब जानलेवा बनते जा रहे हैं। युवा छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और कई मामलों में जान तक चली जा रही है। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में रात के समय तलाशी अभियान चला रही है। दोपहिया वाहनों की जांच के दौरान कई बार युवाओं के पास से चाकू बरामद हो चुके हैं। बीती रात भी पुलिस ने एक स्कूटर पर सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटर से बड़ा खटकेदार चाकू मिला। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया, साथ ही स्कूटर और चाकू जब्त कर लिया। हाल ही में लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान धक्का लगने जैसी मामूली बात पर विवाद हुआ था, जो चाकूबाजी में बदल गया और दो युवकों की मौत हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा कलम छोड़कर चाकू क्यों थाम रहे हैं।0
0
Report
बींझबायला में राजेंद्र ज्वेलर्स चोरी: तीन नकाबपोश गिरफ्तार, CCTV से मिले सबूत
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के घमुड़वाली थाना क्षेत्र से खबर बींझबायला में राजेंद्र ज्वेलर्स की दुकान चोरी की वारदात मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की वारदात में शामिल तीन चोरों को पुलिस ने किया डिटेन, पकड़े गए आरोपियों पर बताए जा रहा है दो दर्जन के करीब पहले से ही मुकदमे, शातिर चोर बताए जा रहे हैं शेखावाटी क्षेत्र के रहने वाले, तीन नकाबपोश बदमाशों ने 9 दिन पहले दिया था चोरी की वारदात को अंजाम CCTV टीवी केमरों मे कैद हुई थी चोरी की वारदात, पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी को किया जप्त, सीआई राजेंद्र सिंह चारण अपनी टीम के साथ आरोपियों से कर रहे कड़ी पूछताछ,0
0
Report
Advertisement
