Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर में ट्रैक्टर हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

AYAmit Yadav
Jul 08, 2025 12:31:10
Jaipur, Rajasthan
Location :-....Bansur Reporter :- ......Amit Yadav Informar:-...Amit yadav Mob:-9694131304 Twitter :- @amitktp888, @amityad28215022 इंट्रो:-- बानसूर(कोटपूतली)....बानसूर के गांव मुंडली स्थित बाढ़ की ढाणी में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लाल सिंह अपने ही घर में ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाकर अनाज पीस रहा था। इसी दौरान चक्की का पाट अचानक टूट गया और सिर में जा लगा। गंभीर रूप से घायल लाल सिंह को परिजन तुरंत बानसूर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लाल सिंह परिवार का पालन-पोषण ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाकर करता था। रोजाना की तरह वह सुबह चक्की चला रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top