Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna801503

दानापुर रेलमंडल के 80 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार, जानें किसने किया कमाल!

Isateyak Khan
Jun 28, 2025 07:36:10
Danapur, Bihar
HEADLINE दानापुर रेलमंडल के 80 कर्मचारी हुए पुरस्कृत 69वें मंडल स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन ANCHOR/ VO खबर दानापुर से है पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में शुक्रवार को 69वां मंडल स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल स्थित ऑफिसर्स क्लब में संपन्न हुआ, जिसमें बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले कुल 80 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सभी चयनित कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किया। अपने संबोधन में डीआरएम ने कहा कि भारतीय रेलवे आज विश्व के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को मुम्बई से ठाणे के बीच पहली ट्रेन चलाकर की गई थी। तब से लेकर अब तक रेलवे ने लगातार विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा रेलवे कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी ही रेलवे को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा आधार है। इसी कारण हर साल रेल सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले और दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा बनें। उन्होंने मढ़ौरा रेल कारखाना का रेल इंजन विदेश में जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह रेलवे के लिए गौरव की बात है और यह बिहार के लिए भी गौरव की बात है कि बिहार की रेल इंजन अब यह से जाकर विदेश में भी चल रही है बाइट: जयंत कुमार चौधरी, डीआरएम दानापुर)ल
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement