345001
रामदेवरा में 33 दिन का नेत्रकुम्भ: 100313 लोगों ने लिया लाभ!
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-रामदेवरा रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 भक्ति, शक्ति और सेवा की धरती रामदेवरा मे 33 दिवस के नेत्रकुम्भ का हुआ समापन - राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे की गरिमामय उपस्थिति किया गया समापन, 33 दिनों मे 100313 लोगों का पंजीकरण, 98226 लोगो को परामर्श, 83021 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा व दवाई वितरण व 6074 रोगियों को निशुल्क सर्जरी के लिए किया गया चिह्नित, जैसलमेर(शंकर दान) सेवा परमोधर्मः के परम् भाव से ओतप्रोत लोकदेवता बाबा रामदेव की नगरी में 33 दिवस से आयोजन किया गया इस महा शिविर का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमल से किया गया वहीं इस नेतृकुम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ राजस्थान के तमाम नेता व मंत्री विधायक पहुंचे वही इस आज इस नेत्रकुम्भ 2025 का भावपूर्ण समापन कार्यक्रम राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे की गरिमामय अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेशचन्द्र, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एम. एल. गर्ग, सक्षम संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पुरषोत्तम पुरोहित, पोकरण के विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, आयोजन समिति के अध्यक्ष राव भोमसिंह उपस्थित रहे । सक्षम संस्था, जयपुर, व राजस्थान सरकार की और से 10 सहयोगी संस्थाओं द्वारा 01 अगस्त से निरन्तर बाबा के जातरूओं ओर क्षेत्र की जनता को नेत्रजाँच के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए इस महाशिविर का आयोजन किया गया है।इस विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर सामाजिक संस्था सक्षम एवं विभिन्न नेत्र विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से लगाया गया, जिसमें 1लाख से अधिक लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच, चश्मे वितरण व ऑपरेशन और उपचार की सुविधाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया। कई रोगियों के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए गए और जरूरतमंदों को फ्री चश्मे भी वितरित किए गए। ग्रामीण अंचलों से आए मरीजों के लिए रहने और खाने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। इस नेत्र कुंभ के दौरान लोगों ने इसे एक मानव सेवा महाकुंभ करार दिया और आयोजकों की सराहना की। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के शिविर लगाकर ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। सक्षम संस्था व संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेशचन्द्र ने बताया की इस नेत्रकुम्भ कि अवधारणा से लेकर अभी तक हुए नेत्रकुम्भ की उपलब्धियों है की 2019 में प्रयागराज में, 2021 में हरिद्वार में ओर 2025 के प्रयागराज महाकुम्भ और इस चौथे नेत्रकुम्भ में अभी तक 5 लाख से अधिक नेत्रजाँच, 3 लाख से अधिक चश्में और 25 हजार लोगों की निःशुल्क सर्जरी की जा चुकी है। वही सरूप दान मुख्य संयोजक नेत्र महाकुंभ ने जानकारीदेते बताया की अभी तक कुम्भ के अवसर पर आयोजित होते आये नेत्रकुम्भ कुम्भ मेले के बाहर पहली बार जैसलमेर के रामदेवरा में आयोजन हुआ है। इस क्षेत्र की विशेष भौगोलिक स्थिति जिसमे भीषण गर्मी, आँधी में उड़ते धूलकणों के कारण नेत्रों में विकार उत्पन्न होते हैं। इन सब स्थितियों को देखते हुए बाबा की पवित्र धरती रामदेवरा में यह नेत्रकुम्भ करना तय किया गया। इस पूरी 33 दिन की अवधि में यह भी अनुभव में आया कि इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, नेत्र स्वास्थ्य के प्रति अवहेलना और विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के अभाव के कारण भविष्य में इसी स्थान और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से परिपूर्ण एक नेत्र चिकित्सालय स्थापित किया जाता है तो यह इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल जोधपुर फ्रंटियर के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग ने अपने सम्बोधन में सक्षम द्वारा दिव्यांगता और नेत्ररोग उन्मूलन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों व नेत्रकुम्भ जाँच प्रक्रिया की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा उन्हें गर्व है कि देश के अंदर ऐसे संस्थाएँ हैं जो निःस्वार्थ सेवा के भाव से इस तरह के प्रभावी आयोजनों के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रही है। वही समापन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने बाबा रामदेवजी की भक्ति की भूमि, पोकरण की शक्ति परीक्षण की भूमि और नेत्रकुम्भ परिसर में स्थापित सेवा की भूमि को पवित्र त्रिवेणी संगम बताया जहाँ नेत्रजाँच सेवा के माध्यम से उन्नत और विकसित होते भारत देश और देश मे व्याप्त अंधत्व निवारण के बीच सन्तुलन बनाया गया है। जैसे हमारा देश चेचक, पोलियों, तपेदिक ओर स्मालपोक्स से मुक्त हुआ उसी प्रकार सक्षम ने पूरे देश मे ऐसे केंद्र बनाये है और कार्यकर्त्ता नियुक्त किये है जो देश को अन्धत्व से मुक्त कराएंगे। परमात्मा रोगी के रूप में हमारे सामने आते है और हमारे द्वारा प्रदान की गई सेवा और देखभाल से हमे आशीर्वाद देते है। नेत्रकुम्भ के दौरान कई ऐसे बूढ़ी ओर गरीब माताएं आयीं जिनको 80 वर्ष की उम्र में चश्मा प्राप्त हुआ क्योंकि विषम आर्थिक स्थिति और अशिक्षा के कारण कमजोर नेत्र ही विधि का विधान मान स्वीकार कर लिया। ऐसे में सेवा के भाव से कार्यकर्त्ता अपने सामर्थ्य के अनुसार अपना समय, अपनी पूंजी और संसाधन प्रदान करें और एक ऐसा नेत्र स्वास्थ्य को समर्पित केंद्र बनाए जहॉं गरीबों को निःशुल्क उपचार प्राप्त हो। नागपुर में इसी ध्येय से माधव नेत्रालय, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र चित्रकूट में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय बनाया गया है। देश मे अभी प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार लोगों का कॉर्निया का दान होता है लेकिन अगर प्रतिवर्ष 30 लाख लोगों का कॉर्निया प्राप्त हो जाये तो कुछ ही वर्षो में देश कॉर्नियल अन्धत्व से मुक्त हो सकता है। इसके लिए कार्यकर्त्ता पूरे देश मे माहौल बनायें। प्रत्येक घर मे चर्चा हो कि घर के बूढ़े बुजुर्ग के देवलोकगमन पर उनके अमूल्य नेत्रों का दान करवाया जाए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मानव कल्याण के आलोक में सेवा कार्य करने वाली सक्षम संस्था की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा की यह इलाका देश का सूखा भाग है जहाँ बारिश कम होती है यहाँ हजारों लोगों की नेत्रजाँच हो गयी, उन्हें चश्मे दिए गए। जब लाभार्थी अपने घर जाए तब वह अपने घरवालों को कहे कि बाबा रामदेवजी के दर्शन के साथ उसे चश्मा भी प्राप्त हुआ है। चश्में प्राप्त करके लोग खुश है जैसे नए नेत्र मिल गए है और यही भाव नेत्रकुम्भ की सफलता है। सक्षम संस्था पूरे देश मे कार्य करती है। सेवा भावी कार्यकर्त्ताओं का निर्माण करती है। नेत्रकुम्भ में सेवा भावी कार्यकर्त्ता आये, डॉक्टर्स आये और उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया जिसके लिए वे धन्यवाद देते हैं। यह सफलता इसलिए मिली कि हमारे स्वयंसेवक व कार्यकर्त्ताओं ने प्रामाणिक भाव से काम किया। प्रेम भाव से, लग्न से ओर आत्मीयता के भाव से इस आयोजन को सफलता मिली। हम करेंगे तो लोगों के लिए करेंगे यह जो संस्कार है वह लोगों को योगदान के लिए प्रेरित करता है। निःस्वार्थ भाव से जो संस्था काम करती है वही संस्था आगे बढ़ती है। रामदेवरा में राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, यहाँ तक कि पाकिस्तान से भी श्रद्धालु पहुँचते हैं और बाबा की भक्ति करते हैं। यहां के लोग समर्पण भाव से बाबा के भक्तों की सेवा का कार्य करते है। भारतीय संस्कृति हजारों सालों से चलती आ रही है। हमने हमेशा अच्छा कहा, अच्छा सीखा, हम किसी को तकलीफ नहीं देना चाहते लेकिन हमारी संस्कृति को नष्ठ करने कि कोशिश की गई। फिर भी हम मिटे नही क्योंकि हमारा देश धर्म प्रधान था, हमारे गुरु थे, हम पुराण पढ़ते थे और मंदिर जाते थे। गुलामी के दौर में अंग्रेज ने यह आकलन किया कि वे भारत को, भारतीयों को ज्यादा समय तक गुलाम नही बना सकते क्योंकि भारत और भारत के नागरिकों के पास प्रमाणिकता, नैतिकता ओर धार्मिकता है। अगर भारत को गुलाम रखना है तो उसकी संस्कृति जड़ से उखाड़ देनी चाहिए, भारत की शिक्षा पद्धति को बदल दो तभी गुलामी रहेगी। अंग्रेजों ने हमारे गुरुकुल बंद कर दिए। हमारे ज्ञान को अप्रमाणित प्रचारित किया गया। हम पर इतने अत्याचार किये गए की हम सब भूल गए। नई शिक्षा नीति में वो सब पढ़ाया जाएगा जो हम सब भूल गए थे। अंत मे आयोजन समिति महासचिव खेताराम लीलड़ ने इस सफल आयोजन पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। नेत्रकुम्भ की सफलता के लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया जिसने इस कार्यक्रम की सफलता में पूर्ण सहयोग दिया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत, जलदाय, प्रशासनिक विभाग, पोकरण नगरपालिका व ग्राम पंचायत रामदेवरा का धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होने पूरी अवधि में सहयोग प्रदान किया। बाइट-सरूप दान,मुख्य संयोजक नेत्र महाकुंभ बाइट -सुरेशचन्द्र,संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य Shankar Dan Zee Media Jaisalmer 9799069952 70145020210
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांसगांव आकांक्षी ब्लॉक उत्तर भारत में पहला स्थान, सम्मान समारोह में धूम
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव ने विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव ने विकास के विभिन्न मानकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर भारत में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद रविवार को बांसगांव ब्लॉक परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपलब्धि में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। खास तौर पर पूर्व बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान और सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.एम. अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह तस्वीरें गोरखपुर के बांसगांव ब्लॉक परिसर की हैं... जहां आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव की बड़ी उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विकास के अलग-अलग मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव ने उत्तर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। उपलब्धि के बाद आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान पूर्व खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, बांसगांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. के.एम. अग्रवाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बांसगांव को यह उपलब्धि दिलाने में पूर्व बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के कार्यकाल में किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्तमान में अनिरुद्ध सिंह चौहान कानपुर में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। समारोह में कहा गया कि यह उपलब्धि किसी एक अधिकारी या व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं है। अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर कार्ययोजना और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बांसगांव ने यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव के साथ-साथ दूसरे विकासखंडों के लिए भी प्रेरणादायक बताया गया। साथ ही भविष्य में विकास कार्यों को और गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गौरव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ रजत कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, ब्लॉक प्रमुख लालमती देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, सचिन शाही, प्रांशु, सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह अन्नू, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, अतुल सिंह, विष्णु शंकर मिश्रा, तरंग यादव, मनीष अमरिंदर पाल और प्रबंधक अजय सिंह समेत ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह ने बांसगांव को आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में प्रथम स्थान मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। बांसगांव की यह उपलब्धि विकास के क्षेत्र में पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय है। अब चुनौती इस उपलब्धि को बरकरार रखने और विकास के नए मानक स्थापित करने की है।0
0
Report
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार बच्चे झुलसे: पुलिस जांच जारी
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के आसफाबाद इलाके के शांति नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार बच्चे झुलस गए. करंट लगने से घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया, परिजन चारों बच्चों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है. सूचना मिलने पर थाना रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
बिलासपुर हवाई सेवाओं में कमी, बड़े शहरों के लिए उड़ानें फिर शुरू कराने पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से महानगरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद शहरवासियों को उम्मीद थी कि बिलासपुर सीधे तौर पर देश के प्रमुख शहरों से जुड़ सकेगा। शुरुआत में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन अब धीरे-धीरे इन सेवाओं में कमी आ रही है। कोलकाता की उड़ान बंद होने के बाद आने वाले दिनों में मुंबई और चेन्नई की उड़ानें भी प्रभावित होने की चर्चा है। हवाई सेवाओं में कमी को लेकर हवाई सेवा संघर्ष समिति से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री ठोखन साहू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है और इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि बड़े शहरों के लिए कुछ उड़ानें बंद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी लेकर बंद सेवाओं को दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के साथ एयरलाइंस कंपनियों को जिन सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उन्हें उपलब्ध कराने पर काम किया जाएगा। उनका कहना है कि सुविधाओं के विस्तार से बिलासपुर की हवाई सेवा को गति देने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर नदी में नहाते 5 बच्चे, 2 लापता, बचाव जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नहाने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, 3 बच्चों को महिला और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचाया, 2 बच्चे नदी के तेज बहाव में लापता, नदी में नहाने के लिए गए थे 5 बच्चे, सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे, गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश जारी, 10 से 11 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं नदी में लापता हुए बच्चे, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव से निकली चंद्रावल नदी का मामला。0
0
Report
कारौली में नशामुक्त युवा कार्यक्रम ने युवाओं को स्वस्थ भारत की शपथ दिलाई
Karauli, Rajasthan:मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- मेरा युवा भारत करौली की ओर से मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विकसित भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और उपस्थित लोगों ने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प लिया। उन्हें परिवार, समाज और देश को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। MY Bharat के एमटीएस नेहरू लाल बैरवा ने छात्राओं के लिए विकसित भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन MY Bharat के उपनिदेशक पंकज यादव के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता, नेहरू लाल बैरवा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करौली के जिला संयोजक तिलक भारद्वाज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीत जाटव, मनीष कुमार शर्मा और संजीत कुमार मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे।0
0
Report
श्रीगंगानगर: भाजपा नेता अशोक चाण्डक के घर पर पुलिस, पार्षद के आरोप गैंगस्टर धमकी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर- भाजपा नेता और व्यावसायिक अशोक चांडक के यहां पहुँची पुलिस, निर्दलीय पार्षद के द्वारा दर्ज मामले में पहुंची पुलिस, G ब्लॉक स्थित निवास पर नहीं मिले व्यवसायी अशोक चांडक, पार्षद हेमराज चौधरी ने गैंगस्टर के जरिए धमकाने का लगाया है आरोप0
0
Report
Advertisement
कोटा: 5 घंटे में FIR दर्ज, 8 आरोपी नामजद, 2 लाख वसूलने का मामला उजागर
Kota, Rajasthan:कोटा में ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है... जिस 14 साल के बच्चे के अपहरण, जंगल में ले जाकर मारपीट और 2 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप के बावजूद तीन दिन तक FIR दर्ज नहीं की गई थी, अब दादाबाड़ी पुलिस ने 5 घंटे में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज़ी न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद एसपी तेजस्विनी गौतम और एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद अब FIR नंबर 0237 दर्ज की गई है। FIR में 8 लोगों को नामजद किया गया है। मामला 18 सितंबर का है। परिवार का आरोप है कि बच्चे को मोबाइल की दुकान दिखाने के बहाने ले जाया गया, फिर जंगल में उसके साथ मारपीट की गई और उसके मोबाइल से मां को फोन करवाकर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।0
0
Report
दुष्काळ में किसानों को पूर्ण मदद: कृषि मंत्री भरने ने कहा सरकार साथ खड़ी है
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राज्यात सर्वत्र दुष्काळाचा सावट आहे आणि खूप मोठे नुकसान शेतकऱ्याचा झाला आहे आता तोंडाशी आलेला घास निसर्गाने हिरावून घेतला आहे. काल 76 आणि आज छप्पन तालुक्यांचा आढावा आम्ही बैठकीचा माध्यमातून घेतला आहे. शेतकऱ्याला मदत करणं सहकार्य करणे हे निश्चितच सरकार म्हणून आमची जबाबदारी आहे. मुख्यमंत्री आणि दोन्ही उपमुख्यमंत्री यांनी शेतकऱ्यांना सांगितला आहे की अडचणीच्या काळामध्ये शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आहोत ज्या ज्या योजनेच्या माध्यमातून शेतकरी उभा राहील त्या त्या सर्व गोष्टी सरकार करण्याचा प्रयत्न करत आहे. आता सध्या हे विषय महत्त्वाचे नाही तर आपल्या शेतकऱ्याची काय नेमकी परिस्थिती झाली हे महत्त्वाचा आहे कोणी एखादा होपलेस माणूस मोबाईल खेळायला.. गेम खेळला, याकडे माझ्या सकट आपण देखील लक्ष देऊ नये शेतकऱ्याला आधार देना शेतकऱ्याला मदत करणे ही गोष्ट आता सध्या तरी महत्त्वाचे आहे.. कोण मोबाईल खेळत कोण मोबाईल मध्ये गेम खेळत याच्याकडे लक्ष देण्यापेक्षा.. चर्चा करण्यापेक्षा शेतकऱ्याला आपण काय मदत करू शकतो.. याकडे लक्ष गेलं पाहिजे शेतकऱ्याने अनेक स्वप्न रंगवले आहे त्या शेतकऱ्याच्या सर्व स्वप्नांचा चक्काचूर झालेला आहे.. शेतकऱ्याला नीट झोप लागत नाहीये त्यामुळे अशा शेतकऱ्यांना आपल्याला आधार दिला पाहिजे आणि यावर आपण चर्चा केली पाहिजे. आम्हाला गांभीर्य आहे म्हणूनच आम्ही सध्या पीक परिस्थितीचा आढावा घेतो आहे.. एक परिस्थितीची पाहणी करूनच आढावा घ्यावा लागतो.. नियम अटी आहेत. राज्याचे मुख्यमंत्र्यांनी याबाबतीत दोन दिवसांपूर्वी घोषणा केलेली आहे.. ती राज्यातील अडचणीत सापडलेल्या शेतकऱ्यांना मदत केली जाईल. कुठलीही निवडणूक डोळ्यासमोर नसताना राज्याच्या मुख्यमंत्र्यांनी 56 लाख शेतकऱ्यांना 40 हजार 485 कोटी रुपयांची मदत केली. सरकार नेहमीच शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आहेत आणि आम्ही देखील शेतकऱ्याचेच मुलं आहोत.शेतकऱ्याच्या अडचण कशी दूर होईल हा आमचा प्रयत्न आहे. कोण काय बोलतो हे आमच्यासाठी महत्त्वाचा नाही.. माझे कृपा करून आपल्याला विनंती आहे की या गोष्टींमध्ये कोणीही राजकारण आणू नये शरद पवार साहेबांनी आम्हाला ज्या सूचना केल्या निश्चितच त्या सूचनांचे आम्ही नोंद केलेली आहे शरद पवार साहेबांनी केलेल्या सूचनांच्या मी नोंद घेतो आहे आणि त्यात काही सुधारणा करण्याची गरज असली तर त्या सुधारणा करतो आहोत. आज शेतकरी पूर्णपणे उध्वस्त झालेला आहे त्यामुळे यात कोणीही राजकारण न करता शेतकऱ्याला कशी मदत होईल हे आपण पाहिला पाहिजे ऑन शेतकऱ्यांसाठी विशेष अधिवेशन बोलवलं पाहिजे विरोधकांचे म्हणणे आहे अधिवेशन बोलवण्याचे काही गरज नाही कारण आम्ही सर्व एकच आहोत ना.. शेवटी शेतकऱ्याला आपल्याला मदतच करायची आहे त्यामुळे त्यासाठी अधिवेशनाची गरज नाही ऑन जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळ परिस्थिती मी शनिवारी नाशिक जिल्ह्यात नाशिक विभागाची बैठक घेतो आहे त्यामध्ये.. जळगाव जिल्ह्याचा देखील आढावा घेतो आहे. जिथे जिथे शेतकरी अडचणीत आहे जिथे जिथे पिकांचे नुकसान झालेला आहे... अशा सर्व शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आमच्या सरकार उभा राहणार आहे. निकष ना लावता मदत करण्यासंदर्भात मी देखील तुमच्या मताशी सहमत आहे. मात्र त्यासाठी सुरुवातीला पाहणी तर करू द्या, आढावा तर घेऊ द्या शेतकऱ्याला पाठिंबा आणि शेतकऱ्याला भरघोस मदत करण्याची ही वेळ आहे. बाइट_: कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे..0
0
Report
MMDR बिल पर झारखंड में पक्ष-विपक्ष का तीखा हमला
Bokaro Steel City, Jharkhand:MMDR बिल को लेकर झारखंड में पक्ष विपक्ष जमकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे है जहां कल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में धरना दिया वहीं आज झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोकारो निवास में प्रेस वार्ता कर MMDR बिल राज्य और देश हित में बताया साथ ही उन्होंने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में देश का 40 प्रतिशत खनिज संपदा है लेकिन टैक्स उतना नहीं मिल पा रहा है और 23 हजार करोड़ रुपया आया जबकि राज्य सरकार ने टैक्स लगाया जिसमें_s_aढ़े 7 हजार करोड़ रुपया आया उसके बाद भी।क्योंकि झारखंड सरकार खदानों की आक्शन नहीं कर पा रही है जबकि उड़ीसा में 17 प्रतिश खनिज संपदा है लेकिन वहां के राज्य सरकार द्वारा खदानों का आक्शन ज्यादा से ज्यादा कर उसे चालू कराया है तो उन्हें ज्यादा टैक्स मिल रहा है। 17 प्रतिशत वाला राज्य में 46 हजार 710 करोड़ रुपया आया। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में साढ़े 6 सालों में मात्र तीन खदान की नीलामी हुई। उन्होंने कहा कि साल 2014 - 15 में जब केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी तब राज्यों को मिला 25 हजार 206 करोड़ रुपया वहीं जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो साल वो बढ़कर हो गया एक लाख 14 हजार 549 करोड़ रुपया। ऐसे में केंद्र में पहले की सरकार से अभी राज्यों को ज्यादा पैसा मिल रहा है उसके बाद DMFT फंड अलग से दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्षा बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में बालू घाटों की नीलामी बहुत ही कम घाटों की हुई है ऐसे में बाकी घाटों का पैसा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस राज्य के लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। जबकि जब ये बिल आ रहा था तब उनके MP सदन से भाग गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद से बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या की कोशिश; कार्रवाई की मांग तेज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग—जमीन और मुआवजे के विवाद में बुजुर्ग किसान विश्वनाथ बिंद पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. बंदा कोल माइंस इलाके में 65 वर्षीय किसान विश्वनाथ बिंद पेड़ पर फंदे से लटकता मिला; परिजनों ने समय रहते रस्सी काटकर किसान को बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती कराया. किसान का आरोप—जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई, मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. निजी कंपनी और राजस्व विभाग पर मिलीभगत कर जमीन में फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप. किसान का दावा—मकान, जमीन और पेड़-पौधे प्रभावित हुए, लेकिन मुआवजा नहीं मिला. घटना के बाद कांग्रेस ने प्रशासन से कार्रवाई और किसान को न्याय दिलाने की मांग की. कांग्रेस नेता की चेतावनी—मामला विधानसभा में उठाया जाएगा, जरूरत पड़ी तो कोल माइंस का घेराव करेंगे. मामला प्रशासन और कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट.0
0
Report
पन्ना में ओरल कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में ओरल केंसर के मरीजों की संख्या में वृद्धि0
0
Report
नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर हादसे के पीछे प्रशासन-जनप्रतिनिधियों पर सवाल
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने हादसे को नलखेड़ा नगर और जनप्रतिनिधियों के लिए कलंक बताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। वीओ- मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक भेरूसिंह परिहार ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और मंदिर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते आठ लोगों की जान गई और दो परिवारों में मातम पसरा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरना पड़ेगा। सभा में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई। सभी ने बगलामुखी मार्ग स्थित नाले की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। अंत में मृतकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया。0
0
Report
Advertisement
बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मोहल्ला बादल पुरवा निवासी आदिल इकबाल पुत्र अनवर खान लखनऊ में रहते हैं। उनका मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी पीड़ित के चचेरे भाई ने उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह बिसवां पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।0
0
Report
महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित
Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित* *महराजगंज।* आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* ने की। इस कार्यक्रम में बृजमनगंज थाने से 4 लोगों को आमंत्रित किया गया था - 1. राकेश जायसवाल - नगर अध्यक्ष, बृजमनगंज 2. जगदम्बा जायसवाल 3. शिव श्रीवास्तव 4. प्रियंका जायसवाल पत्नी गौरव जायसवाल इस दौरान बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, शिव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया के सदुपयोग, अफवाहों को रोकने व जनजागरूकता को लेकर चर्चा कर अपने सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी आमंत्रित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए एक ग्रुप बनाकर सभी को जोड़ा जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।0
0
Report
जयपुर में अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई: नितिन जाट गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पुलिस आयुक्तालय जयपुर कीसीएसटी टीम की ऑपरेशन AAG के तहत कार्रवाई महेश नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई अवैध हथियार रखने के आरोप में नितिन जाट गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्टल और 2 खाली मैगजीन बरामद अवैध हथियार परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त महेश नगर इलाके में गोपालपुरा बाईपास के पास संदिग्ध को पकड़ा आरोपी के खिलाफ महेश नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज0
0
Report
Advertisement
