Back
बालोद में 30 दिन कैलेंडर, लाखों की गड़बड़ी सामने
DSDanvir Sahu
Sept 27, 2025 06:04:39
Balod, Chhattisgarh
बालोद
भ्रष्टाचार की ऐसी कहानी...जिसे सुनकर आपका सिर घूम जाएगा। फरवरी के 28 दिन और लीप ईयर में 29 दिन होने का कैलेंडर का गणित तो सबको पता है...लेकिन बालोद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग को शायद गणित और कैलेंडर दोनों की समझ नए अंदाज़ में है। क्योंकि विभाग ने फरवरी को बना दिया...30 दिन का महीना! और इसी झूठी तारीख पर कर डाले लाखों रुपयों के बिल-पेमेंट। आइए आपको दिखाते हैं भ्रष्टाचार का यह अजूबा अध्याय
दस्तावेजों की कॉपी, बेमेल तारीखें - "बालोद जिले के डौंडी परियोजना अंतर्गत बड़ा खेल सामने आया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामूहिक विवाह के नाम पर विभाग ने जमकर हेराफेरी की। बिलों में दर्ज है फरवरी महीने की 30 तारीख...जो कैलेंडर में है ही नहीं। यही नहीं, सामूहिक विवाह में निभाए गए जोड़ों की संख्या भी फर्जी दिखाई गई।
वीओ - खेल यहीं खत्म नहीं होता...श्रृंगार सामग्री की खरीदी भी दिखाई गई...मगर दुकानों के नाम चौंकाने वाले हैं। लिपस्टिक और सिंदूर खरीदने का ठेका...सीमेंट की दुकानों से! जब दस्तावेज जनता के हाथ लगे, तो सामने आई भ्रष्टाचार की पूरी हकीकत।
"शासकीय भुगतान का यह खेल और भी बड़ा है। सरकारी खाते से राशि पहले निजी खातों में भेजी गई और फिर फोन-फे जैसे डिजिटल ऐप से संबंधित व्यक्तियों को ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। सोचिए...सरकारी स्कीम के पैसे का ये खेल कितना गहरा है।
बाइट – समीर पांडे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग]
"जो दस्तावेज सामने आए हैं, उनके आधार पर जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आरटीआई से मांगी गई जानकारी
"पूरा मामला तब खुला जब एक स्थानीय नागरिक ने सूचना के अधिकार के तहत पूछताछ की। और जवाब में आए वे दस्तावेज जो विभाग की कारगुजारियों का कच्चा चिट्ठा खोल गए। कई बिलों में तारीख का ज़िक्र ही नहीं और जहां तारीख लिखी है...वह फरवरी की तीस तारीख।......."भ्रष्टाचार की इस नई परिभाषा ने सिस्टम की पोल खोली है...फरवरी को 30 दिन का बना देना...सीमेंट की दुकान से श्रृंगार सामग्री खरीद लेना...और सरकारी खजाने को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से निजी खातों में घुमा देना...ये सब सिर्फ आंकड़ों की बाज़ीगरी नहीं है...बल्कि जनता के पैसे की सीधी लूट है। अब देखने वाली बात होगी कि जांच का अंजाम क्या निकलता है और गड़बड़झाले में कौन फंसता है।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowSept 27, 2025 07:32:550
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 27, 2025 07:32:060
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 27, 2025 07:32:000
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowSept 27, 2025 07:31:510
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 27, 2025 07:31:400
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 27, 2025 07:31:300
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 27, 2025 07:30:570
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 27, 2025 07:30:450
Report
ABArup Basak
FollowSept 27, 2025 07:30:380
Report
2
Report

0
Report
2
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 27, 2025 07:19:330
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 27, 2025 07:19:250
Report