Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र में छत गिरने से 2 भाइयों की मौत, 4 घायल!

DKDARSHAN KAIT
Sept 03, 2025 05:31:16
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में एक घर की छत गिरी,2 भाइयों की हुई मौत, मलबे में दबने से 4 घायल, प्रयागराज से काम करने आए थे सभी कुरुक्षेत्र:-शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में आज सुबह एक मकान की छत गिर गई। हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी की है। सुबह 6 बजे जब हादसा हुआ, 7 लोग सो रहे थे। एक व्यक्ति उठकर बाहर चला गया था, जिसके बाद 6 लोगों के ऊपर छत गिर गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले संदीप और कुलदीप के रूप में हुई है। सभी काम करने के लिए शाहाबाद आए हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। विजय कलसी ने बताया कि अनाज मंडी रोड स्थित डेरे के पास 8 दिन पहले सभी लोग काम करने के लिए आए थे। जिस मकान में ये सभी लोग रहे थे, वह कच्चा था। बुधवार सुबह 7 बजे अचानक मकान की छत गिर गई। उस समय लोग सो रहे थे। एक उठकर बाथरूम में चला गया था। आवाज सुनते ही व्यक्ति ने कॉलोनी के लोगों को बुला लिया। विजय ने कहा कि मलबे में दबने से संदीप और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले संदीप और कुलदीप की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि शाहाबाद में पिछले एक महीने से लगातार बारिश हो रही है। जिस मकान में ये सभी लोग रह रहे थे, वह कच्चा था। मकान की छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी। बारिश का पानी रोकने के लिए उस पर तिरपाल लगाया गया था। साइड में बनी दीवार भी कच्ची थी। बारिश की वजह से मकान की छत कमजोर हो गई थी, इसी वजह से यह हादसा हुआ। बाईट:- घयाल व्यक्ति बाईट,,,विजय
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NKNished Kumar
Sept 04, 2025 17:01:21
Patna, Bihar:
रिपोर्ट निषेद लोकेशन राजगीर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ सुपर 4 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की…भारत के लिए मनप्रीत सिंह, सुखजीत, शिलानंद और विवेक सागर ने गोल किए, जबकि मैच का पहला गोल मलेशिया के शफीक हसन ने दागा, इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है…. भारत के सुपर-4 चरण में चार अंक हो गए हैं। राजगीर में खेले गए मुकाबले में पहले मिनट में शफीक हसन ने मलेशिया के लिए पहला गोल करके मैच में बढ़त बनाई, पहले क्वार्टर में सिर्फ एक गोल हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए मनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल दागा, भारत ने 17वें मिनट में पहला गोल किया… भारत को दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में लगातार पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले थे और अंत में टीम ने एक को भुनाया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल करके भारत को मैच में बढ़त दिलाई, 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने गोल करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, पहला हाफ खत्म होने पर भारत 3-1 से आगे था। शुरुआती दो क्वार्टर में मलेशिया को कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला, दूसरे हाफ में विवेक सागर प्रसाद ने 38वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 4-1 कर दी, तीसरे क्वार्टर के खत्म होने पर भारत 4-1 से आगे रहा। आखिरी क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को बनाए रखा, जबकि मलेशिया की कोशिश असफल रही। अब भारतीय टीम अगले मैच में शनिवार को चीन से भिड़ेगी।
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Sept 04, 2025 17:01:17
Jaipur, Rajasthan:
District- jaipur Reporter- mahesh pareek 9829793993 Location - jaipur हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील एफआर मीणा की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने झालावाड़ में स्कूल इमारत के गिरने की घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में प्रदर्शन से जुड़े मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश नरेश मीणा की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए। बॉडी- जमानत याचिका में अधिवक्ता रजनीश गुप्ता और एफआर मीणा ने अदालत को बताया कि 25 जुलाई को झालावाड़ में सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिर गया था। जिसमें कुछ बच्चों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। इसके बाद अस्पताल के बाहर लोगों ने धरना और प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। याचिकाकर्ता भी वहां पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और चिकित्सकों को इलाज से रोकने का आरोप लगाते हुए राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया लिया। जमानत याचिका में कहा गया कि मामले में याचिकाकर्ता को फंसाया गया है और यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता ने धरना देकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और चिकित्सकों को भी रोका। ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलौदी गांव में सरकारी स्कूल की छत ढहने से कुछ बच्चों की मौत हो गई थी। BYTE- एफआर मीणा, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 04, 2025 17:01:10
Jodhpur, Rajasthan:
जिला संवाददाता राकेश भारद्वाज इनफॉर्मर शेरू खिलजी लोकेशन देचू 9982702244 @sheru_khilji पांच बजे से एक नन्ही बालिका हुई गुमशुदा। अपने दादा के साथ देचू बाजार आई थी दीपिका। परिजनों को हुए रो रो कर बुरे हाल। ग्रामीण व परिजन ढूंढ रहे है बालिका दीपिका पुत्री जालम सिंह को।
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Sept 04, 2025 17:01:05
Roorkee, Uttarakhand:
रुड़की। एंकर - रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नजरपुरा गांव निवासी यह युवक बाइक से जा रहा था और हाइवे पार करते वक्त हरियाणा रोडवेज़ की बस ने युवक को कुचल दिया। जिससे हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बीच दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। वही मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाईट - शेखर चंद्र सुयाल ( एसपी देहात )
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Sept 04, 2025 17:00:37
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:
SLUG– बारह रबी-उल-अव्वल पर यूपी में हाई अलर्ट, कौशांबी में कड़ी सुरक्षा ANCHOR–बारह रबी-उल-अव्वल त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में कौशांबी जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई है। VO– त्योहार को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। कौशांबी जिले के करारी, मूरतगंज और कड़ा धाम जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की तैनाती भी की गई है। साथ ही एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है। सवेंदनशील इलाको में ड्रोन से भी नज़र रखी जा रही है। BYTE-- किसान नेता नुरुल इस्लाम हमारे त्योहार पर सुरक्षा के इतने कड़े इंतज़ामात हैं, ये अच्छी बात है। हम लोग अमन पसंद लोग हैं। प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था दी है, इसके लिए हम शुक्रगुज़ार हैं। BYTE – मौलाना आशिफ रज़ा त्योहार पर कुछ लोग झगड़ा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन सरकार ने अमन का पैग़ाम दिया है, जिससे किसी तरह का विवाद न हो। ये बहुत अच्छा कदम है और हम इसकी सराहना करते हैं। BYTE-- राजेश सिंह, एएसपी प्रशासन का कहना है कि त्योहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। फिलहाल जिले भर में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Sept 04, 2025 17:00:24
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:
SLUG– कौशांबी में रेप के बाद किशोरी की हत्या ANCHOR– कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र की है। VO– मृतका किशोरी मजदूरी का काम करती थी। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह मजदूरी का पैसा लेने साइकिल से नवाब नाम के व्यक्ति के घर गई थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इस बीच गांव के बाहर सरपत में एक चरवाहे ने किशोरी का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की माँ ने बेटी की साइकिल देखकर शिनाख्त की। लाश अधनग्न हालत में पड़ी थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। देखने से साफ प्रतीत हो रहा था कि पहले किशोरी के साथ दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। BYTE-- राजेश सिंह, एसपी BYTE-- मृतक का पिता
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Sept 04, 2025 17:00:15
Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0409ZUP_AMR_KHULASA_R एंकर अमरोहा में बच्चों की तस्करी का बड़ा खुलासा – CWC और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने छुड़ाए 4 मासूम अमरोहा। जिले में बाल तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने प्रयत्न संस्था सम्भल के सहयोग से छापेमारी कर चार नाबालिग बच्चों को बंधन से मुक्त कराया। आरोप है कि बच्चों को बहराइच जिले से तस्करी कर लाया गया था और बंधक बनाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि बच्चों को गांव कालीलेट पट्टी में बेचा गया था। मासूमों को जबरन काम करने पर मजबूर किया गया और उन्हें कैद में रखा गया। इस पूरी तस्करी गैंग का सरगना मुकेश बताया जा रहा है, जो लंबे समय से बच्चों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। फिलहाल पुलिस और टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर काउंसलिंग कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने के लिए जांच जारी है और जल्द ही तस्करी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट अतुलेश भारद्वाज अध्यक्ष CWC जनपद अमरोहा
0
comment0
Report
Sept 04, 2025 16:58:16
Belbhar, Uttar Pradesh:
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
2
comment0
Report
Sept 04, 2025 16:55:31
Partawal, Uttar Pradesh:
परतावल (महराजगंज)। परतावल ब्लॉक के विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप में जातिगत टिप्पणी करने के आरोप में लखिमा कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक ओम प्रकाश कनौजिया पर केस दर्ज हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीएसए ऋद्धि पांडेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
2
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 04, 2025 16:48:00
Kurukshetra, Haryana:
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद क्षेत्र में जलभराव ग्रस्त एरिया का खुद ट्रेक्टर चलाकर किया निरीक्षण,लोगो से मिलकर समस्याओं को सुना,दुष्यंत चौटाला बोले-हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान, भाजपा सरकार की व्यवस्था हुई फेल,केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पंजाब की मदद करने की अपील कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिले के शाहाबाद क्षेत्र में खुद ट्रैक्टर चला कर जलभराव ग्रस्त एरिया का निरीक्षण किया है। और लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना है। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान पहुचा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की व्यवस्था फेल हो चुकी है।उन्होंने कहा कि साल 2023 के बाद हरियाणा में बाढ़ और भारी बरसात के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेशभर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर से पंपिग की व्यवस्था समय रहते हुए नहीं की गई और न ही लगे हुए पंपों को दुरुस्त किया गया। मुख्यमंत्री को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था को संभालना चाहिए और किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़ और बरसात से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है, जो कि सरकार की कमी है। साल 2023 में हरियाणा के करीब 12 जिलों में बाढ़ आई थी और उस समय गठबंधन सरकार में हमने सातवें दिन ही बाढ़ प्रभावित से प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपए मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए थे, अब देरी क्यों हो रही है? मौजूदा सरकार को मकानों और पशुओं की क्षति की भी भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माइनिंग और सिंचाई विभाग द्वारा बरसाती नदियों की खुदाई करके बांध बनाने की व्यवस्था पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं खनन क्षेत्र में भी बांधों को मजबूत नहीं किया गया है। उधर, आपदा की इस स्थिति में पंजाब के साथ आज हरियाणा का एक-एक का नागरिक खड़ा है और जेजेपी हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों की कर रही है। और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र सरकार से पंजाब के लोगो के लिए मदद करनी की अपील की है। बाईट;- हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
4
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Sept 04, 2025 16:47:22
Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार-बेगूसराय 4 सितंबर 2025 स्लग-TEMPLE एंकर-बेगूसराय में महाकाल धाम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तीन देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। मंदिर में भगवान की मूर्ति तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ‌घटना नाठकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के कमलपुर बांध स्थित महाकाल धाम मंदिर की है। बुधवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को तोड़ दिया।गुरुवार की सुबह पूजा करने कमलपुर निवासी पुजारी बब्बन साह गये तो देखा कि तीन मूर्तियां खंडित हैं।मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारी को दी। सूचना पर एसपी मनीष, मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। पुलिस अधीक्षक मनीष ने छतौना ठाकुरबाड़ी के महंथ राम प्रिय दास समेत स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि तफ्तीश की जा रही है असामाजिक तत्व बक्शे नहीं जाएंगे। रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द बिगड़ने के लिए मंदिर में दाखिल होकर निर्ममता पूर्वक मंदिर में स्थापित तीनों मूर्तियों का सर तोर कर क्षतिग्रस्त कर दिया।तीनों मूर्तियों को इस तरह से तोड़ा गया जैसे लगता हो कि कोई खून्नस या नफरत निकाल रहा हो। बरसों से डफरपुर,कमलपुर, अब्बुपुर और छतौना ग्राव का आस्था का केंद्र रहे तीनों भगवान की मूर्तियों को तोड़े जाने से गांव में आक्रोश है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव से पहले इस तरह का नफरत फैलाने के लिए भगवान की मूर्ति को तोड़ा गया है यह बर्दाश्त के लायक नहीं है पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी इस मामले में दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी करवाई पुलिस प्रशासन करें। बाइट- स्थानीय ग्रामीण बाइट- स्थानीय निवासी बाइट- स्थानीय निवासी बाइट- स्थानीय निवासी
3
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 04, 2025 16:47:06
Noida, Uttar Pradesh:
लखनऊ वजीरगंज पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी को किया गिरफ्तार चेकिंग के दौरान रौब दिखा रहा व्यक्ति निकला फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी नाम का फर्जी आईएएस गिरफ्तार कई प्रदेशों के अलग अलग जिलों में कर चुका है ठगी अलग अलग प्रदेशों में फर्जी कागज़ों के सहारे ले चुका है लाभ डिफेंडर,फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 6 चार पहिया वाहन बरामद गाड़ियों में लगे पास भी जांच में पाए गए फर्जी वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को कारगिल शहीद पार्क पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता।। अपडेट बाइट डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित
4
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Sept 04, 2025 16:46:49
Noida, Uttar Pradesh:
गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर पहुंचे CDS ( चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान जी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन पूजन किया। साथ में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी , माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश तथा गोरखनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने अंगवस्त्र तथा गोरखनाथ जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट किया।
1
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Sept 04, 2025 16:46:39
Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार -बेगूसराय 4 सितंबर 2025 स्लग-CCTV एंकर-बेगूसराय में एक दरोगा के सामने एक चौकीदार ने किराना दुकान में जमकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आप सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि एक दरोगा वर्दी में किराना दुकान के सामने खड़ा है और कुछ सिविल में लोग दुकान के अंदर दाखिल हुए और गाली गलौज करते हुए दुकान में रखे प्रिंटर लैपटॉप समेत कई कीमती सामान को उठाकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं । पूरी घटना तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदन पुर गांव की है । दुकान मालिक रघुनंदनपुर निवासी सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि वह गांव के ही रंजीत चौधरी के खपड़े के मकान में किराना दुकान और ऑनलाइन का काम करता है । मकान मालिक रंजीत चौधरी का 2800 किराया बकाया था 2 सितंबर की शाम तियाय थाना का एक दरोगा और गांव का चौकीदार दीपक कुमार चौधरी , मकान मालिक रंजीत चौधरी,उसकी पत्नी और दो बेटों के साथ पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस दौरान चौकीदार शराब के नशे में था और उसने दुकान में रखे प्रिंटर लैपटॉप को उठा उठा कर तोड़फोड़ करने लगा जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई । इस घटना की सूचना तेयाय थाना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आज एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया जिसके बाद तेयाय थाना पुलिस बुलाकर आवेदन लिया है लेकिन आवेदन देने के बाद कार्रवाई नहीं की गई है। अब सवाल उठता है कि अगर किराया बकाया भी था तो पुलिस के सामने एक चौकीदार का गुंडागर्दी क्या सही है बताया जाता है कि चौकीदार मकान मालिक रंजीत चौधरी का भतीजा है उसी ने पुलिस को बुलाकर और शराब के नशे में दुकान में हंगामा कर तोड़फोड़ की है। बाइट- सुधीर कुमार चौधरी -पीड़ित दुकान मालिक
2
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 04, 2025 16:45:23
Jalabaria, West Bengal:
*একটা সময় বন্দুকের শব্দেই শুরু হতো এই পূজা ছিল পাঁঠা বলি প্রথা, পূজার হোমের আগুন জালানো হয় ষষ্ঠী থেকে আর নেভানো হয় সেই বিসর্জনে* 040925ZG_PA_DH_DIAMOND_ নকিব উদ্দিন গাজী বলা হয় পায়রা নাকি শান্তির প্রতীক। আর দক্ষিণ ২৪ পরগনা বাদ্দনের মন্ডল বাড়ির ইতিহাসের এখনো সাক্ষ্য বহন করে চলেছে এই পায়রা। তখন অবিভক্ত বাংলা.. ১৮র দশকে বেশ কিছু জমিদার দক্ষিণে রাজ্যপাট গড়ে তুলেছিল প্রচুর পরিমাণ। নদী পথেই মূলত চলতো তাদের ব্যাবসা বাণিজ্য। আর সেই সময় গোলক চন্দ্র মন্ডল সাবান,ধান ,চাল এর ব্যবসা করে প্রচুর ভু- সম্পত্তি ক্রয় করেছিল। এবং তার জীবন দশাতেই গ্রামের মানুষের মঙ্গল কামনার্থে ১৮৫৭ সালে শুরু হয় দুর্গা পূজা। এই বছর তাদের পূজা ১৬০তম বর্ষে পদার্পণ করলো। বাদ্দনের মন্ডল পরিবারের পূজা আজও রীতিনীতি মেনে চললেও বেশ কিছু নিয়মের রদ বদল হয়েছে সময়ের সাথে সাথে। তখন এই পূজার ৫ টা দিন দূর দূরান্তের বহু প্রজাই আসতো এই জমিদার বাড়িতে। তবে সবার প্রবেশের অগ্রাধিকার ছিল না এই মন্ডল বাড়িতে। সিংহ দুয়ারের সামনে থাকতো বন্দুকধারী দুই দারোয়ান। বাড়ির মহিলাদেরও সেই সময় আসতে পারতো না। বিশাল বড় দুর্গা দালানেই পুজোর পাঁচটা দিন খাওয়া দাওয়া থেকে শুরু করে নাচ গান সমস্ত কিছুরি ব্যাবস্থা থাকতো। বস্তা বস্তা চিরে গুর আসতো লাট থেকে প্রজাদের খায়ানোর জন্য। তবে সময়ের সাথে সাথে অনেক কিছুরই পরিবর্তন হয়েছে। জমিদার নেই জমিদারের জমোদারিত্ত এখন আর নেই। কিন্তু এখনও রীতি মেনে চলে আসছে মন্ডল বাড়ির দুর্গা পূজা। তবে পূজার নিয়ম কানুনেও এসেছে বেশ কিছু পরিবর্তন। আগে মায়ের সামনে বলি হত। কিন্তু সেই প্রথা আস্তে আস্তে এখন বিলুপ্ত হয়েছে। আগে সন্ধি পূজার সময় বন্দুকের গর্জন শোনা যেত মন্ডল পরিবার। কিন্তু সময়ের সাথে সাথে সেই কোথাও এখন বিলুপ্ত। তবে বেশ কিছু নিয়মের পরিবর্তন হলেও রীতি মেনে এখনো চলে আসছে মন্ডল বাড়ির পূজা। আগে পুজোয় মহিলাদের প্রবেশ নিষিদ্ধ থাকলেও সময়ের সাথে সাথে পূজার সমস্ত কাজই এখন সামলায় বাড়ির মহিলারা। নিয়ম রয়েছে ষষ্ঠীর দিন মায়ের পূজার সময় যে হোম যজ্ঞের আগুন জালানো হয় তা গিয়ে নেভে সেই দশমীতে। মায়ের বোধন থেকে শুরু করে কলা বউ চান,সন্ধি পূজা, নৈবিদ্ধ তৈরি সমস্ত কিছুই এখন বাড়ির মহিলারাই সামলায়। পুজোর পাঁচটা দিন বাড়ির পরিবারের সদস্যরা দেশ-বিদেশে যেখানেই থাকুক না কেন পুজোর সময় এক সাথে আনন্দে মেতে উঠে এই মন্ডল পরিবারে। দূর দূরান্তের বহু মানুষই আসে এই মন্ডল বাড়ির পূজা দেখতে। তবে প্রথমেই ওই যে বলেছিল জমিদারের জমিদারিত্ব না থাকলেও তার ইতিহাস এখনো বহন করে চলেছে পায়রা।
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top