Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

अजमेर के 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने अंगदान से इतिहास रचा

ADAbhijeet Dave
Sept 22, 2025 07:03:16
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - जिले के केकड़ी कस्बे के निवासी 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने अपने जीवन का वह ऐतिहासिक फैसला लिया जिसे आने वाली पीढ़ियां सालों तक याद रखेंगे और उसका यह योगदान अजमेर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इतिहास में आज स्वर्ण अक्षरों में लिख गया... ब्रेन डेड के शिकार दुर्गा प्रसाद के पिता ने अपने पुत्र के अंग का दान कर मानवता की नई मिसाल पेश की है.. दुर्गा प्रसाद के अंग को आज ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया गया है... दो किडनी और एक लीवर के साथ ही हार्ट का भी दान किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते हार्ट चेन्नई के लिए नहीं भिजवाया जा सका... अंगदान करने वाले 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पिछले 16 सितंबर को अचानक बीमार हुए थे और फिर केकड़ी अस्पताल से अजमेर के लिए रेफर किया गया था यहां उनके दिमाग की नस फटने से ब्रांडेड हो गया था लेकिन शरीर के बाकी अंग सही थे जिस पर मेडिकल टीम की ओर से उनके परिजनों से संपर्क कर अंगदान के लिए विपरीत किया गया जिस पर उनके पिता ने अपनी सहमति दी... पूरे प्रोटोकॉल के बीच में दुर्गा प्रसाद द्वारा दान किए गए अंगों को पूरी सावधानी के साथ जयपुर रवाना किया गया और उससे पहले मेडिकल टीम ने दुर्गा प्रसाद के पिता और उनके परिजनों का माला पहनकर अभिनंदन भी किया और उन्हें प्रशस्ति और प्रमाण पत्र भी सोपे... अंगदान महादान के नारे को जिस प्रकार से दुर्गा प्रसाद और उनके परिजनों ने चरितार्थ किया है उससे प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अस्पताल पहुंचे और दुर्गा प्रसाद के परिवार को माला पहनकर उनके इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज में अंगदान से कई जीवन बचाएं जा सकते हैं और दुर्गा प्रसाद ने एक मिसाल कायम की है बाइट - डोनर दुर्गाप्रसाद के पिता बाइट - डॉ अनिल सामरिया, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज बाइट - वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 22, 2025 08:32:50
Keonjhar, Odisha: ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ସଦର ରେଞ୍ଜ କବିତ୍ରା ମେଡ଼ିକାଲ କଲେଜ ନିକଟରେ ୨୯ ଟିକିଆ ହାତୀପଲ ଘୁରି ବୁଲୁଛନ୍ତି,। ୨ ମାସ ଧରି ଏହି ହାତୀପଲ ଜିଲ୍ଲାର ଚମ୍ପୁଆ ପାଟଣା ,ସଦର ରେଞ୍ଜ ଅଞ୍ଚଳରେ ଆତଙ୍କ ଖେଳାଇ ଘରଦ୍ୱାର ଭାଙ୍ଗି ନଷ୍ଟ କରିବା ସହ ୨ ସପ୍ତାହ ଧରି ଏହି ହାତୀପଲ ସଦର ରେଞ୍ଜ ଅଞ୍ଚଳରେ ଆତଙ୍କ ଖେଳାଇଛନ୍ତି।ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଏହି ହାତୀପଲ ସଦର ରେଞ୍ଜ ଜୁଡିଆ ପଟରୁ ଆସି ରାଇସୁଆଁ ପରେ ଜଳବଙ୍ଗ ବର୍ଷପୁର ରେ ଘର ଭାଙ୍ଗିବା ପରେ ଧାନକ୍ଷେତ ନଷ୍ଟ କରିଛନ୍ତି ସେଠାରୁ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକ ଘଉଡାଇବା ପରେ କବିତ୍ରା ମେଡ଼ିକାଲ କଲେଜ ନିକଟ ହୋଇ ବର୍ତମାନ କାଠକରଞ୍ଚିଆ ନିକଟରେ ଡେରା ପକାଇଛନ୍ତି । ଏହି ହାତୀପଲ ରେ ୧୨ ଟି ମାଈ ହାତୀ ୧୧ ଟି ଦନ୍ତା ଏବଂ ୬ ଛୁଆ ହାତୀ ଥିବା ବନ ବିଭାଗ କହିଛି। ହାତୀପଲ ଜଳବଙ୍ଗ ଅରଡେଇ ନଦୀରେ ଜଳକ୍ରୀଡ଼ା କରିବା ପରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକଙ୍କ ସହାୟତା ରେ ବନ କର୍ମଚାରୀ ଘଉଡାଇବା ପରେ ହାତୀ ପଲ ଏବେ କାଠକରଞ୍ଜିଆ ଜଙ୍ଗଲରେ ଅଛନ୍ତି । ହାତୀପଲ ଙ୍କ ଗତିବିଧି ଉପରେ ବନ ବିଭାଗ ତୀକ୍ଷ୍ଣ ନଜର ରଖିଛି।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 22, 2025 08:32:24
Chandigarh, Chandigarh:जीएसटी की नई दरें लागू होने से आम लोगों और दुकानदारों में खुशी है। आम लोगों कहना है कि इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इससे महंगाई भी कम होगी। हमने इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम में ग्राहकों से और दुकानदारों से बात की । ग्राहकों का कहना था कि सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक समान पर जीएसटी 28% से कराकर 18% कर दी है। जिससे हम जो भी सामान लेंगे हमें उस पर 10% कम पैसे देने होंगे। यानी अगर किसी सामान का रेट पहले ₹40000 था तो अब उसके हमें 36000 देने होंगे हमें 4000 का लाभ होगा। वहीं दुकानदारों को कहना है। कि उन्हें अब काम टैक्स देना होगा इस फैसले से दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं है। बल्कि फायदा ही होगा क्योंकि चीजों के रेट कम होंगे और उनकी दुकानों पर ग्राहक बढ़ेंगे और खरीदारी ज्यादा होगी जिससे उन्हें फायदा होगा वॉकथ्रू ग्राहक और दुकानदारों की बाइट
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Sept 22, 2025 08:31:35
Bharatpur, Rajasthan:हैडलाइन:-- भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने कराया मामला दर्ज,मथुरागेट थाने में कराया मामला दर्ज,मनुदेव सिनसिनी,संतोष फ़ौजदार,दिनेश सिनसिनी,भगत सिंह बिरहरु, दौलत फौजदार, अतेंद्र, कैलाश सहित कई अन्य लोग के खिलाफ कराया मामला दर्ज, मोती महल परिसर में तोड़फोड़,कर्मचारियों व गार्ड के साथ मारपीट करने,षड्यंत्र रचने, महल में घुसकर झंडा लगाने का प्रयास का कराया मामला दर्ज, कल देर शाम मोती महल परिसर के सदर गेट को तोड़कर महल में घुसा था मनुदेव सिनसिनी .. एंकर--भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात SUV कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में डीग जिले के सिनसिनी गांव के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने का प्रयास किया। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे, तभी मनुदेव अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के सम्बंध में भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने मथुरागेट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है । अनिरुद्ध सिंह ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया की, 21 सितंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट की बात है। मैं और मेरी मां सूरज महल में आराम कर रहे थे। तभी मनुदेव सिनसिनी और उसके साथ 3 से 4 लोगों ने मोती महल पैलेस का सदर गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने वहां मौजूद गार्डों से मारपीट की और मारने की कोशिश की, साथ ही उन्होंने मोती महल पैलेस परिसर में झंडा लगाने की कोशिश की, जिसकी आवाज सुनकर महल के अन्य कर्मचारी वहां आ गए। उन्होंने जब मनुदेव सिनसिनी और उसके साथियों को अंदर आने से रोका तो, उन्होंने बाकी लोगों पर भी गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की, उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की और मोती महल परिसर में एलानियां धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इस घटना को अंजाम देने के लिए कई दिनों से मनुदेव सिनसिनी, संतोष फौजदार, दिनेश सिनसिनी, भगत सिंह बिरहरु, दौलत फौजदार, अतेंद्र, कैलाश सहित कई अन्य लोग षड्यंत्र रच रहे थे। जिसे उन्होंने देर रात अंजाम दिया। यह लोग सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दी रहे थे। गालियां और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। साथ ही महल में घुसकर झंडा लगाने की धमकियां दे रहे थे। घटना के सम्बंध में अनिरुद्ध सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी भी दी। बाईट--अनिरुद्ध सिंह पुत्र विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर के पूर्व राजपरिवार सदस्य। बाईट--सतीश यादव एएसपी भरतपुर। (एफआईआर की कापी एक्सक्लुसिव है)
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Sept 22, 2025 08:30:10
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में सनसनीखेज हत्याकांड, भाई ने मारी भाई को गोली, लाइव वीडियो आया सामने.. एंकर/ एमपी के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां के मगरोन थाने की फतेहपुर चौकी के खमरिया गांव में भाई ने भाई को गोली मार दी और अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया है। खमरिया के बिहारी पटेल का अपने छोटे भाई वीरेंद्र से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों में अनबन थी, इसी बात को लेकर जब बड़ा भाई बिहारी अपने खेत में जा रहा था तभी रास्ते में बैठे वीरेंद्र ने बंदूक से उसके ऊपर फायर कर दिया और भाग खड़ा हुआ। बिहारी के परिजन उसे लेकर हटा सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन बिहारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना क्रम का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी बंदूक से फायर करते दिखाई दे रहा है। मृतक के बेटे को भी इस गोलीकांड में चोट आई है। उसके मुताबिक कल रात में भी वीरेंद्र पूरी रात गाली गलौच करता रहा और वो लोग शांत रहे और आज उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। खमरिया में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला है और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। बाइट/ प्रकाश पटेल ( मृतक का घायल बेटा खमरिया दमोह) बाइट/ सुजीत भदौरिया ( एडिशनल एसपी दमोह)
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Sept 22, 2025 08:19:38
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : हल्द्वानी के दमवाढूँगा में प्रारंभिक सर्वे का काम आज़ से शुरू हो गया है, इस क्षेत्र में प्रारंभिक सर्वे के लिये वार्ड वार टीम बनायी जा रही है ताकि वह सरकारी टीम के साथ मिलकर सर्वे के काम में अपना सहयोग प्रदान कर सकें। सर्वे टीम के लिए दमवादूँगा में शीघ्र ही कैम्प कार्यालय खोला जाए, सर्वे के दौरान क्षेत्र में पिलर लगाने का भी काम शुरू किया जायेगा, यहाँ का सर्वे अगले 50 वर्षों को देखकर लगभग बढ़ती आबादी के भविष्य की मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य योजना तैयार करते हुए क्षेत्र में पानी, बिजली,स्वास्थ्य शिक्षा, सीवर के लिहाज से भूमि चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं और इस कार्य हेतु स्थानीय लोगों की भी सहमति ली जायेगी, गौरतलब है की फॉरेस्ट लैंड पर बसे दमवाढुंगा के रेवेन्यू एरिया घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है,दमवाढूंगा की आबादी लगभग 40000, इसमें नगर निगम के 3 वार्ड 35.36.37 वार्ड शामिल हैं, यहाँ के लोग लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, CM पुष्कर सिंह धामी ने दमुआढुंगा के डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी DGPS तकनीक के माध्यम से सर्वे के निर्देश दें दिये हैं, मुख्यमंत्री धामी के फैसले से दमुआढुंगा के लोगों में खुशी की लहर है, GPS सर्वे के बाद लोगों को घरों और जमीनों का मालिकाना हक मिलेगा, और विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी, सरकार के फैसले के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है, बाइट: राहुल शाह, SDM हल्द्वानी
7
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Sept 22, 2025 08:19:23
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story – भाजपा नेता की कार में निकला 7 फीट का अजगर, गांव में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां कोटवाधाम के सत्यनाम पुरवा गांव में भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह की कार के इंजन में करीब 7 फीट लंबा अजगर छिपा मिला। सुबह जब नागेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार स्टार्ट करने पहुंचे तो उन्हें कुछ असामान्य लगा। जैसे ही बोनट खोला गया तो अंदर विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिया। अचानक यह नजारा देख गांव में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर मनोज कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर कार से बाहर निकाला। इस दौरान की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा है।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 22, 2025 08:18:50
Bhilwara, Rajasthan:LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784859773 नवरात्रि गरबा पंडाल मे बिना आधार कार्ड नहीं होगा प्रवेश, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बैठक आयोजित भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भीलवाड़ा में गरबा आयोजन कराने वाली समितियों की बैठक माहेश्वरी भवन आजाद नगर में सम्पन हुई। बजरंग दल महानगर सयोजक मुकेश प्रजापत व महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया की भीलवाड़ा शहर में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को देखते हुवे नवरात्रि में आयोजित होने वाले सभी गरबा पंडाल में गेर हिंदूओ का प्रवेश पूर्णतः निषेध होना चाहिए इसके लिए गरबा आयोजकों की बैठक की गयी। नवरात्रि में आप सभी के द्वारा नगर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक और गरबा का आयोजन करते है। उस आयोजन मे लव जिहाद की नियत से गैर हिंदू व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसको प्रवेश बिल्कुल नही दिया जाए। इस निमित आयोजित होने वाले गरबा पंडाल में की आप सभी आयोजन समितियों के कार्यकर्ता पंडाल में प्रवेश द्वारा पर ही आधार कार्ड देख कर, तिलक लगा कर और पुख्ता जानकारी लेकर ही आयोजन में भाग लेने वाले को पंडाल में प्रवेश दिया जाए। गरबा में किसी भी प्रकार अश्लिल और फूहड़ गानों को नहीं चलाये। साथ ही कार्यक्रम में आने वाली माताओं और बहनों से भी आग्रह करे की ऐसे विधर्मियों से दूर रहे जो अपना नाम बदल कर आप को लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे है और सभी माता और बहनों से आग्रह करे की गरबा में हिंदू संस्कृति के अनुरूप ही वेशभूषा में ही भाग लेवे। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई और उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाया कि वह सभी अपने कार्यक्रमों में आधार कार्ड चेक करके और तिलक लगा कर ही प्रवेश देंगे और किस भी गेर हिंदू का पंडाल में प्रवेश नहीं होने देंगे ।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Sept 22, 2025 08:18:44
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - अब प्री एम्बेडेड क्लीयरेंस के साथ ऑक्शन! - राजस्थान में माइंस के ऑक्शन में बदलाव - मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में कवायद - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कवायद - केन्द्र सरकार का प्री एम्बेडेड नीलामी पर है जोर - आवश्यक अनुमतियां लेने में जुटा RSMET एंकर राजस्थान में खदानों की नीलामी के बाद अब जरूरी औपचारिकताओं में समय नहीं लगेगा। औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया खान विभाग अपने स्तर पर पूरा करेगा। मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी अब प्री एम्बेडेड क्लीयरेंस के साथ की जाएगी। इससे नीलामी के तुरंत बाद ही खदानों का परिचालन शुरू हो सकेगा। क्या है नई प्रक्रिया, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान में माइनिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ ही खानों को परिचालन में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा मेजर मिनरल के ब्लॉकों की नीलामी प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस के साथ की जाएगी। प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस युक्त ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही राजस्थान इस श्रेणी में देश का पहला प्रमुख राज्य बन जाएगा। हालांकि अन्य प्रदेशों में भी इसे लेकर तैयारियां जारी है। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि आने वाले एक महीने में आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। इसके बाद ई-नीलामी की निविदा सूचना जारी की जा सकेगी। विभाग द्वारा मेजर मिनरल के चयनित ब्लॉकों ब्लॉकों के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की कार्रवाई आरएसएमईटी द्वारा की जा रही है। नीलाम खानों को परिचालन में लाने के लिए राजस्थान सहित देश के अधिकांश राज्यों में वर्तमान में ढ़ाई से तीन साल लग जाते हैं। अनुमतियां नहीं मिलने से खनन कार्य आरंभ नहीं हो पाता है, इससे निवेश, रोजगार और राजस्व प्रभावित होते हैं। केन्द्र और राज्य सरकार इसके लिए गंभीर हैं। Gfx In क्या है प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस युक्त ब्लॉक ऑक्शन ? - मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से पहले ही आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की जाती - इसके बाद ब्लॉक की नीलामी करने की प्रक्रिया को प्री-एम्बेडेड कहा जाता - इससे खनन ब्लॉक की नीलामी के बाद परिचालन शुरू करने में समय बचेगा - नीलामी में अधिक राजस्व मिलने की संभावना रहेगी - शीघ्र खनन कार्य शुरू होने से निवेश, रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी होगी - यह प्रयास माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बड़ा कदम होगा - केन्द्र सरकार ने राज्यों को कम से कम 5 प्री-एम्बेडेड ब्लॉक तैयार कर नीलामी के लिए कहा Gfx Out वीओ- 2 केन्द्रीय खान मंत्रालय ने एमएमडीआर एक्ट में संशोधन कर सभी राज्यों से प्राथमिकता के आधार पर पांच-पांच ब्लॉक तैयार कर इनकी आवश्यक सभी अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर नीलाम करने को कहा है। ताकि नीलाम खानें जल्द परिचालन में आ सकें। केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इसके लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट घोषित कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने का काम उससे पूरा कराकर इसके बाद मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट यानी आरएसएमईटी को पीएमयू बनाया गया है। आरएसएमईटी को आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। Gfx In अभी नीलामी के बाद लेनी होती हैं ये अनुमतियां - मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बाद प्रिफर बिडर को एलओआई जारी की जाती - विभिन्न विभागों से खनन कार्य आरंभ करने से पहले अनुमतियां लेनी पड़ती - जैसे आईबीएम से माइनिंग प्लान का अनुमोदन कराना होता - वन विभाग से फाॅरेस्ट क्लीयरेंस, पर्यावरण विभाग से टर्म ऑफ रेफरेंस (TOR) - एंवायरमेंटल इंपेक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट भी पर्यावरण विभाग से ली जाती - जिला कलक्टर के यहां जनसुनवाई, इसके बाद सेक एवं सिया से पर्यावरण अनुमति - प्रदूषण बोर्ड से खनन के लिए कंसेट टू ऑपरेट और कंसेट टू एस्टेब्लिश अनुमति - चरागाह भूमि होने की स्थिति में राजस्व विभाग से अनुमति लेनी पड़ती Gfx Out वीओ- 3 प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की जियोलॉजिकल रिपोर्ट, ब्लॉकों का सीमांकन, डीजीपीएस सर्वे सहित आवश्यक औपचारिकताएं आरएसएमईटी द्वारा पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही अन्य अनुमतियां प्राप्त कर प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी करने वाला संभवतः राजस्थान सबसे पहला राज्य बन जाएगा। इससे प्री-एम्बेडेड नीलाम खानों में एलओआई जारी होने के बाद शीघ्र खनन कार्य आरंभ हो सकेगा। इससे खनिजों की आपूर्ति व्यवस्था में तेजी आएगी और निवेश और रोजगार वृद्धि से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top