Back
मारकंडा नदी में 14 वर्षीय संजू डूब गई, मातम छाया
DKDARSHAN KAIT
Sept 14, 2025 16:54:47
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:शाहाबाद के गांव कलसाना में मारकण्डा नदी में नहाते हुए 14 साल की एक बच्ची डूबी,अंबाला से पूजा करने आई माँ बेटी,मां ने रखा था लंबी आयु का व्रत
कुरुक्षेत्र: शाहाबाद के गांव कलसाना में मारकण्डा नदी में 14 साल की बच्ची डूब गई है।परिवार अंबाला से अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजा करने आया था, मगर नहाने के दौरान इस परिवार की बेटी नदी के बहाव में बह गई। इस बच्ची के साथ उसकी एक सहेली भी नदी में नहा रही थी, जिसे बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद के कलसाना गांव की रहने वाली संजू देवी दोपहर के समय मारकंडा नदी में नहा रही थी। गांव के और बच्चे भी नदी पर नहा रहे थे। संजू के साथ एक छोटी लड़की 10 साल की नीलम भी थी। दोनों नहाते हुए नदी में आगे चले गए। कुछ देर बाद दोनों बच्चियां डूबने लगी। इनमें से दूसरी बच्ची बाहर आ गई और संजू देवी डूब गई।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई बच्चे मारकंडा में नहा रहे थे। इसी दौरान 2 बच्चियां डूबने लगी तो शोर सुनकर वो मौके पर पहुंचा और उनको बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन वह खुद नदी में फंस गया। बाढ़ के कारण नदी में दलदल बनी हुई है। इस कारण वह संजू को बाहर नहीं निकाल पाया।
गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम मारकंडा में बच्ची की तलाश कर रहे हैं। नदी में दलदल और मिट्टी वाला पानी बहने से उनको सर्च करने में परेशानी हो रही है। उधर, संजू की मां नदी किनारे बैठे बेटी के डूबने पर बिलख-बिलख कर रो रही है। गांव की महिलाएं उसे हौसला देने की कोशिश में लगी हैं।
राम बाबू ने बताया कि वह अपने परिवार पत्नी सुमित्रा, बेटी मंजू कुमारी, रंजू कुमारी और बेटे राजा बाबू के साथ अंबाला के साहा में रहता है। उसकी दूसरी बेटी संजू अपने मामा के पास कलसाना में रहती है और गांव के सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ती है। मूल रूप से उसका परिवार बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है।
वह रविवार अपने परिवार के साथ कलसाना में मारकंडा नदी किनारे पूजा का व्रत खोलने के लिए आए थे। इस दौरान संजू अपनी सहेली नीलम से साथ नदी में उतर गई और नदी की तेज धारा में बह गई। हालांकि कुछ ग्रामीण परिवार पर नदी किनारे पूजा करने नहीं, बल्कि मछली पकड़ने के लिए आने का आरोप लगा रहे हैं।
बाईट:- जितेंद्र कुमार
बाईट: राम बाबू
बाईट:-गोताखोर प्रगट सिंह
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
Panna, Madhya Pradesh:लक्ष्मी नारायण बने जनपद सीईओ ,लगातार तैयारी से मिली सफलता, सेवा को देंगे प्राथमिकता बधाइयों का लगा तता
3
Report
2
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 14, 2025 18:46:173
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 14, 2025 18:46:005
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 14, 2025 18:30:194
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 14, 2025 18:30:10Noida, Uttar Pradesh:1409ZN_street artist
The insane skills of this street artist
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
1
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 14, 2025 18:16:20Noida, Uttar Pradesh:1409ZN_street dance
Next level street dance
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
5
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 14, 2025 18:16:12Noida, Uttar Pradesh:1409ZN_Street Performer
Man Gets Schooled By Street Performer For Messing With Him
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
7
Report
NJNaynee Jain
FollowSept 14, 2025 18:16:02Noida, Uttar Pradesh:1409ZN_Westminster Bridge
Over looking at Westminster Bridge
Note - NOT FOR SOCIAL MEDIA
5
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 14, 2025 18:15:366
Report
13
Report
4
Report
SSandeep
FollowSept 14, 2025 18:05:328
Report

4
Report