Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

गोटन धनापा सरहद पर अवैध खनन पर 11 गिरफ्तार

DIDamodar Inaniya
Sept 19, 2025 11:19:56
Nagaur, Rajasthan
ASSEMBLY - MERTA LOCATION - GOTAN DISTRICT - NAGAUR INFORMER - KAWALJEET REPORTER - DAMODER INANIYA HEADLINE -गोटन थाना क्षेत्र के धनापा सरहद में पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई संगठित गिरोह के 11 लोगों को किया गिरफतार 2 LNT ,3 JCB मशीन और 6 डम्पर सहित 2 मोटरसाइकिल की जब्त पुलिस चौकी से मात्र सौ - दो सौ मीटर पर अवैध खनन की शिकायत पर SP मृदुल कच्छावा ने की कार्रवाई BODY - नागौर जिले के गोटन थाना क्षेत्र में धनापा गांव की सरहद पर लंबे समय से अवैध खनन की मिल रही शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 2 एल एन टी,3 जेसीबी मशीन और 6 डम्पर के साथ 2 मोटरसाइकिल जब्त की। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों के होश फाख्ता हो गए। गोटन पुलिस की चौकी से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर लंबे समय से हो रहे अवैध खनन की शिकायतें एसपी मृदुल कच्छावा को मिलने पर डीएसटी टीम और क्यूआरटी के साथ स्थानीय पुलिस के जवानों ने रेड कर कार्रवाई को अंजाम दिया। KAWALJEET SINGH MERTA CITY 9530258066
7
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSandeep Mishra
Sept 19, 2025 13:23:19
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Sept 19, 2025 13:23:11
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Sept 19, 2025 13:23:00
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा, अरे यह कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों जो लोगों की हत्या करते है उनको ये कांग्रेस के लोग जी लगाकर संबोधित करते है. अरे जिनको जूते मारने चाहिए उनको ये कांग्रेसी जी लगाकर बोलते है. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मोहन यादव ने एक फिल्मी डायलॉग बोलते हुए कहा कि छोटे मियां तो छोटा मिया बड़े मियां सुभान अल्ला अरे राहुल गांधी तो हाई कोर्ट और न ही सुप्रीम कोर्ट तक को नहीं मानते है कोर्ट ने इनको कई बार मांगी मांगने की सजा दी लेकिन इन्होंने माफ़ी तक नहीं मांगी. अरे आप अगर कोर्ट नहीं मानोगे तो क्या तालिबान वालो के पास जाओगे. वही वोट चोरी को लेकर मोहन यादव ने कहा कि खुद तो ये चुनाव हरे हुए बैठे हुए है. और ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़कर उन पर आरोप लगा रहे है. ये सब नक्सलवादी मानसिकता के लोग है. उत्तर प्रदेश में जनता ने धूल चटाई है वो तो अच्छा हुआ कि हारने का प्रमाण सामने आ गया है नहीं तो फिर से फिर से आरोप लगाते.... बाइट _ मोहन यादव, CM..
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Sept 19, 2025 13:22:43
Morena, Madhya Pradesh:सलग - ग्वालियर मुरार जिला चिकित्सालय एक बार फिर चर्चा में, अस्पताल स्टॉफ पर कार्रवाई के लिए थाना मुरार में दर्ज कराई शिकायत एंकर - ग्वालियर शहर के मुरार जिला चिकित्सालय में इलाज़ में लापरवाही का अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें डिलीवरी के लिए भर्ती महिला मनीषा शर्मा के परिजनों का आरोप है कि नवजात शिशु को गलत उपचार दिया गया है, लापरवाही से इंजेक्शन लगाया गया है जिससे उसके पैर में गंभीर सूजन हो गई है, हालत बिगड़ने पर मैंने अपने बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ऑपरेशन करवाया गया, वहीं आपको बता दें कि नवजात शिशु का हालत अब सही बनीं हुईं हैं, वहीं मामले में परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन मुरार चिकित्सालय में कर चुके हैं पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद आज गुस्साए परिजनों ने राष्ट्रीय सनातन सेना के बैनर तले मुरार थाना प्रभारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है, वहीं राष्ट्रीय सनातन सेना का कहना है कि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा मामले में सिविल सर्जन मुरार चिकित्सालय ने बताया कि मामले की शिकायत लिखित में आई थी, इसके बाद पैनल बनाकर जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वाइट - राष्ट्रीय सनातन सेना प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत त्यागी वाइट - मुरार जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Sept 19, 2025 13:22:33
Khandwa, Madhya Pradesh:एंकर... खंडवा में आज ग्यारह लोग पागल कुत्ते का शिकार बने। कुत्ते ने आते जाते इन लोगों को काटा । घायल लोगों में स्कूली बच्चे  और कामकाजी लोग है। तुरंत ही सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।  जहां 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई बाकी पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने तुरंत ही नगर निगम को सूचना दी । नगर निगम की टीम अब कुत्ते को  तलाश  रही है। आज दोपहर में  बाजार में अलग-अलग स्थानों पर करीब दो घंटे के भीतर 11 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। इनमें एक  स्कूल  का बच्चा और बाकी व्यापारी और आम लोग हैं जो अपने काम से बाजार में निकले थे। दो किलोमीटर के दायरे में इस कुत्ते ने राह चलते लोगों को काटा। घायल हुए  5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ा है, जबकि 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है।   BYTE : नितिन, डॉग बाइट पीड़ित BYTE : शिवेश, डॉग बाइट पीड़ित डॉग बाइट की सूचना मिलते ही नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम भी सक्रिय हुई। जिन इलाकों में डॉग ने लोगों को निशाना बनाया, वहां पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ठंड के मौसम में कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टर्स ने बताया कि आज इमरजेंसी वार्ड में कुल 11 डॉग बाइट के केस आए। इनमें से 5 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्रथामिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। नगर निगम को भी सूचना दी गई है कि इन क्षेत्रों में डॉग कैचिंग की कार्रवाई तेज की जाए। BYTE : डॉ. योगेश शर्मा, जिला अस्पताल
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 19, 2025 13:22:19
Paradeep, Odisha:Slug - Jcc Trailer Dt - 19/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ପାରାଦୀପରେ ଜମୁଛି ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜା। ଦ୍ଵିତୀୟ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ପ୍ରବଳ ଜନସମାଗମ ବିଭିନ୍ନ ପୂଜା ମଣ୍ଡପରେ ସୁସଜ୍ଜିତ ତୋରଣ ଓ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ଙ୍କ ଆକର୍ଷଣୀୟ ମୂର୍ତ୍ତି ଶୋଭା ପାଉଥିବା ବେଳେ ଗ୍ରୀଷ୍ମ ପ୍ରବାହକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଟ୍ରେଲର ମିଳିତ ସମନ୍ୱୟ କମିଟି ତରଫରୁ ଭି ପଏଣ୍ଟ କେଜି ସ୍କୁଲ ନିକଟରେ ଏକ ମୃଦୁ ପାନୀୟ (ମକଟେଲ) କାଉଣ୍ଟର ଖୋଲାଯାଇଛି। ସେଠାରେ ନିଃଶୁଳ୍କ ପାନୀୟ ବଣ୍ଟନ କରାଯିବା ସହ ପରିବେଶ ପାଇଁ ବୃକ୍ଷର ଆବଶ୍ୟତାକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ୬ ଦିନ ଧରି ବିଭିନ୍ନ ଚାରା ବୃକ୍ଷ ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇଛି। ଏହି ନିଃଶୁଳ୍କ ସେବା କାଉଣ୍ଟର କୁ ପାରାଦ୍ୱୀର ଏଡିଏମ୍,ଏ.ଏସ୍ପି, ପାରାଦୀପ ପୌର ପରିଷଦ କାର୍ଯ୍ୟ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ ଓ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ ଙ୍କ ଦ୍ବାରା ମୃଦ୍ୟୁ ପାନୀୟ କାଉଣ୍ଟର ଉଦଘାଟନ କରାଯାଇ ବୃକ୍ଷ ଚାରl ମାନ ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇଥିଲା।ଜେସିସି ର ଏପରି ଉଦ୍ୟମକୁ ସାଧାରଣରେ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଇଛି l ସାତଦିନ ବ୍ୟାପି ଏହି ମହୋତ୍ସବରେ ଶାନ୍ତିଶୃଙ୍ଖଳା ଓ ଆଇନଶୃଙ୍ଖଳା ପରିସ୍ଥିତି ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ପାଇଁ ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଅନୁକୂଳ ପାଣି ପାଗ ଥିବା ରୁ ପାରାଦୀପ ର ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ରେ ଅସମ୍ଭାଳ ଭିଡ ଜମୁଛି। ବାଇଟ -୧- କର୍ମେଶ୍ବର ସ୍ବାଇଁ । (କର୍ମକର୍ତ୍ତା, ଜେସିସି) ବାଇଟ -୨- ପ୍ରକାଶ ଜେନା। (ସଦସ୍ୟ, ଜେସିସି ) ବାଇଟ -୩- ବସନ୍ତ କୁମାର ବିଶ୍ବାଳ। ( ପୌରାଧ୍ୟକ, ପାରାଦୀପ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Sept 19, 2025 13:22:10
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर - ग्राम नीलावाया के अंधे कत्ल का हुआ खुलासा। थाना अरनपुर पुलिस ने जमीन विवाद और आपसी मतभेद के चलते की गई हत्या का राज़ खोला है। ग्राम नीलावाया पटेलपारा निवासी 62 वर्षीय बंडी कोर्राम की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनिल नेताम और महेश कोर्राम ने 16 सितंबर की शाम धारदार हथियार से बंडी कोर्राम की गला रेतकर हत्या की थी। हत्या के पीछे जमीन पर कब्जा करने की नीयत बताई जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कपड़े जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Sept 19, 2025 13:21:59
Mungeli, Chhattisgarh:मुंगेली एंकर - मुंगेली पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है हत्या में शामिल एक नाबालिक सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.. पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने की सुपारी दी गई थी लेकिन जिन आरोपियों को सुपारी दी गई थी उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी... पूरा मामला फास्टरपुर थाना के दाबो गांव का है जहां पुरानी रंजिश को लेकर नेतराम साहू ने अपने साले सुनील साहू को बुलाकर बताया था की तुलसी साहू और उसका बेटा नरेंद्र साहू उर्फ पप्पू उसे बहुत ज्यादा परेशान करता है इस रास्ते से हटा दो इस तरह उसने अपने साले को हत्या की सुपारी दी थी और कहा की नरेंद्र साहू उर्फ़ पप्पू साहू को रास्ते से हटाने का तुमको ₹50000 नगद मिलेगा... नेतराम साहू तरुवरपुर में धान खरीदी केंद्र में प्रभारी था उसके अनियमितता की शिकायत तुलसी साहू और उसका बेटा पप्पू साहू ने थाने में उसकी शिकायत की थी इसके बाद नेतराम साहू उनसे काफी नाराज था तभी से उसने मन बना लिया था की इसको अपने रास्ते से हटाने की... इसी बात को लेकर नेतराम साहू ने अपने साले को उनके हत्या की सुपारी दी..और कहा इसके लिए तुम्हे 50 हजार रुपए की रकम मिलेगी जिस पर उसका साला सुनील तैयार हो गया नेतराम साहू ने अपने साले के व्हाट्सएप नंबर पर एक फोटो भेजी और कहा यह वही व्यक्ति है जिस रास्ते से हटाना है इसके बाद उसका साला सुनील साहू 8 सितंबर को अपने जीजा के घर आया और वही उसके घर में 3 दिन रुका और वही उसने अपने जीजा के साथ हत्या करने की रणनीति बनाई.. इसके बाद नेतराम साहू का साला सुनील साहू 10 सितम्बर को बिलासपुर में रहने वाले अपने दो दोस्तों को बुलाया और अपने जीजा नेतराम के भांजे के घर में रुके वहां पर नेतराम का भांजा और उसका साला बिलासपुर से आए अपने दोस्तों के साथ चारों दो अलग-अलग बाइक में उस जगह के लिए रवाना हुए जहां सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी नेतराम साहू ने बताया कि पप्पू साहू अपने एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा है वही जाकर उसका काम तमाम कर दो अपने जीजा की निशानदेही पर साला सुनील साहू अपने दोस्तों को लेकर के वहां पहुंचा जहां पर दो व्यक्ति हेमप्रसाद साहू और हेमचंद्र साहू बैठकर शराब पी रहे थे उनसे पूछा कि पप्पू साहू कौन है तो दोनों ने कहा हम दोनों में कोई पप्पू साहू नहीं है उसके बाद उसने अपने जीजा को फोन लगाया की यहां पप्पू साहू नहीं है बता रहे हैं लेकिन तो उधर से नेतराम ने कहा की पप्पू साहू वही है जो वहां बैठा हुआ है तो फिर सुनील साहू और उसके दो साथियों ने लोहे के पाइप से मृतक के सिर पर वार किया और उसकी वही दर्दनाक हत्या कर दी जिस व्यक्ति की हत्या की गई वो हेमप्रसाद साहू था और जिसकी हत्या की सुपारी दी गई थी उसका नाम नरेंद्र साहू उर्फ पप्पू साहू था जबकि हत्या करने के पहले आरोपी ने वहां बैठे हेमप्रसाद साहू से पहले पूछा की तुम पप्पू साहू हो क्या तो हेमप्रसाद ने कहा था की वो पप्पू साहू नहीं फिर आरोपी अपने जीजा को फोन लगाकर बताया की वहां बैठा व्यक्ति वह व्यक्ति नहीं है जिसकी हत्या करनी है तो उधर से उसके आरोपी के जीजा ने कहा की वो वही व्यक्ति है जिसकी मैने तुमको रास्ते से हटाने कहा है इस बात की पुष्टि होने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की पाइप निकाल कर ताबड़तोड़ हमला कर उस व्यक्ति की हत्या कर दी उसके दोस्त हेमचंद साहू को भी करने के लिए दौड़ी लेकिन वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और उसी ने जाकर पुलिस में इस बात की जानकारी दी कि उसके दोस्त की हत्या कर दी गई है आरोपी हत्या करने के बाद वहां से मृतक की गाड़ी और मोबाइल लेकर फरार हो गये... हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे दिन फॉरेंसिक और डाक स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई पुलिस अधीक्षक भेजना पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल एवं फस्त्रापुर क्षेत्र गंगा की विशेष पुलिस टीम गठित कर घटना की बारीकी से जांच करते हुए हत्या के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए... बाइट,,,01,,भोजराम पटेल(पुलिस अधीक्षक मुंगेली)
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 19, 2025 13:21:48
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस के बाहर धरने पर बैठे किसान यूनियन के सदस्य,कहा-किसान रेस्ट हाउस में नहीं बैठने दिया जाता किसानों को,किसानों ने जताया रोष कुरुक्षेत्र:- पिहोवा कि अनाज मंडी में स्थित किसान रेस्ट हाउस के बाहर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सदस्य इकट्ठा हुए है। किसान यूनियन के ब्लॉक उप प्रधान करतार सिंह ने कहा कि किसान रेस्ट हाउस में किसानों को बैठने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह यहां बैठने के लिए आए है तभी मार्केट कमेटी के सचिव के द्वारा यहां का ताला लगा दिया गया है। और कहा गया है कि जब यहां किसानों को बैठना होगा तो पहले वह कार्यालय से परमिशन लेकर आएगा। उसके बाद ही किसान रेस्ट हाउस में बैठ सकता है। किसान यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि अगर किसान रेस्ट हाउस में किसान नहीं बैठ सकता तो इस किसान रेस्ट हाउस का फायदा क्या है। इसलिए वह आज इसका हमेशा के लिए ताला लगाएंगे। वहीं मौके पर पहुंचे मार्किट कमेटी के सचिव बलवान सिंह ने किसान यूनियन के पदाधिकारी से बातचीत की और उनसे बातचीत करके किसानों को शांत करवाया और कहा कि किसान रेस्ट हाउस में किसान कभी भी आकर बैठ सकता है। उसके लिए अब से परमिशन की आवश्यकता नहीं है। बाईट:- किसान यूनियन के ब्लॉक उप प्रधान करतार सिंह बाईट:- मार्किट कमेटी के सचिव बलवान सिंह
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Sept 19, 2025 13:21:25
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग मामूली बात पर दुकानदार और दुकान पर काम करने वाले युवक के बीच जमकर विवाद.. विवाद में दोनों ओर से चले लात- घूंसे और सरिए, मारपीट में दो लोग हुए घायल.. मारपीट का वीडियो भी आया सामने, शारदा ट्रेडर्स लोहिया बाजार के संचालक वैभव गुप्ता और A-01 सैल्स दुकान पर काम करने वाले युवक राज आदिवासी के बीच हुई मारपीट.. सुबह दुकान खोलने के दौरान नल से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, दोपहर पहले हुआ मुहंबाद फिर चले सरिए (रॉड).. फरियादी वैभव गुप्ता पुलिस थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले राज आदिवासी उसके पिता संतोष और भाई सुमित की..की.. शिकायत.. थाना इंदरगंज क्षेत्र के लोहिया बाजार का मामला।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Sept 19, 2025 13:21:12
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर  मुंगेर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने चुनावी तैयारी पर दिया जोर मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव,  सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव सहित गठबंधन के जिलाध्यक्ष सहित कई वरीय नेता उपस्थित रहे। मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।   स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने हर गांव-गली तक विकास पहुंचाया है। गरीबों को घर, अनाज, बिजली, इलाज और रसोई तक गैस पहुंचाकर लोगों का जीवन बदलने का काम किया गया है। उन्होंने आगे कहा की आज ऐसा कोई घर नहीं बचा है जंहा नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की योजना नहीं पंहुचा होगा और लाभ नहीं मिला होगा। स्वास्थ  मंत्री  विरोधी दल पर निशाना साधते हुए कहा की वे लोग विकास की बात नहीं करते सिर्फ विकास के मुद्दे को भटकाना चाहते है और अनर्गल बयान करते है।राहुल गांधी  द्वारा GEN -Z को लोकतंत्र की रक्षा करने के सवाल पर उन्होंने कहा की वह अटपटे बयानों से जाने जाते है, ऐसा बयान वही दे सकते है। और यह बयान कतई उचित नहीं है।  वही तेजस्वी यादव के कलम बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा की लोगो को राजद के शासन काल को देखा है और उनके शासन काल में क्या -क्या हुआ था वह लोगो के स्मरण पटल पर है अब वह कुछ भी बांटे या बोले जनता सच्चाई जानती है।   बाइट : मंगल पांडेय स्वास्थ मंत्री   वही भारत सरकार पूर्ब मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बिहार को विकसित बनाना चाहते है। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने कहा अब हमलोगो को लालटेन युग में नहीं आना है। उन्होंने कहा की बिहार में डबल में इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा की  आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बोट देंगे तो विकास सोनिया गाँधी और राहुल गांधी का होगा  और एनडीए को वोट दीजिएगा तो आपके परिवार का विकास होगा। उन्होंने कहा की  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपनी चिंता नहीं है लेकिन बिहार में घुसपैठिया का चिंता कर रहे है। ये लोग जो घूम रहे है ,कैसे बचाया जाये उसकी चिंता औरसमाधान ढूढ़ने का काम कर रहे है ,उन्होंने कहा बिहार में जो ये लोग यात्रा कर रहे है वह घुसपेठियो को बचाने की चिंता है   बाइट  रामकृपाल यादव  भारत सरकार के पूर्ब मंत्री  सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और नेताओं के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। उत्साह और जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एनडीए को मजबूत समर्थन दिलाने का संकल्प लिया। यह सम्मेलन एनडीए के चुनावी अभियान को धार देने वाला माना जा रहा है।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 19, 2025 13:20:49
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल 2 दिन के करनाल दौरे पर है राज्यपाल प्रोफेसर आशीम घोष, अलग-अलग कार्यक्रमों में करेंगे अधिकारियों के साथ मुलाकात। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राउंड में पौधा भी लगाया एंकर - करनाल पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल 2 दिन के करनाल दौरे पर है राज्यपाल प्रोफेसर आशीम घोष, अलग-अलग कार्यक्रमों में करेंगे अधिकारियों के साथ मुलाकात। आज उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का निरीक्षण किया और साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जहां पर उन्होंने हाल-चाल देखा और मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है जनता का कहना है कि सब कुछ बढ़िया है दवाइयां भी सभी तरह की पूरी है उन्होंने कहा जो यह आयुष्मान योजना है वह गरीब लोगों के लिए काफी लाभदायक है और अच्छी व्यवस्था को लेकर आज मुलाकात की है अधिकारियों के साथ उन्होंने कहा डॉक्टर भगवान की तरह है बीमार व्यक्ति के लिए सर्विस और अच्छी हम उन्हें दे यह हमने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है । वहीं उन्होंने दौरे के दौरान मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना और पूछा कि आपको कोई भी परेशानी नहीं डॉक्टर और स्टाफ के लोगों से भी बातचीत की उन्होंने प्राइमरी स्वच्छता केंद्र के ग्राउंड में पौधा भी लगाया बाइट - हरियाणा राज्यपाल प्रोफेसर आशीम घोष
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Sept 19, 2025 13:20:39
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:बहना रोना नहींमुख्यमंत्री ने इस तरह पोंछे आँसू एक रूप ऐसा भी त्यौंथर, जिला रीवा में आयोजित विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे ही मंच से संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ में खड़ी एक महिला अपनी समस्या को लेकर उनके पास जाना चाहती थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नजर जैसे ही उस महिला पर पड़ी, उन्होंने तत्काल पुलिस को निर्देश देते हुए महिला को मंच तक बुलवाया। महिला की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री ने उसकी शिकायत का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने दुखी महिला के आँसू पोंछे और कहा बहना इस तरह रोना नहीं है। यह घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और जनता से सीधा जुड़ाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही दोहराया कि राज्य सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है और जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की असली पहचान है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Sept 19, 2025 13:20:28
Jehanabad, Bihar:MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 19-09-2025 SLUG - CYBER_FRAUD A.INTRO - डिजिटल इंडिया की तेज़ रफ्तार के बीच जहां देश टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है, वहीं साइबर अपराधियों की चतुराई और हिम्मत भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ताजा मामला जहानाबाद का है, जहां एक पंचायत सचिव के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड कर उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए। खास बात यह है कि यह ठगी पंचायती राज विभाग के नाम पर की गई, जिससे सचिव को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बीघा गांव की है। दरअसल रतनी प्रखंड अंतर्गत मुरहरा पंचायत के ग्राम कचहरी में तैनात पंचायत सचिव रमाकांत प्रसाद को शुक्रवार को अचानक एक फोन आया और वह खुद को पंचायती राज विभाग का अधिकारी बताया और उनके खाते में 7200 रुपये पेमेंट भेजने की बात कही। इस दौरान साइबर ठगों ने पहले उनका व्हाट्सएप नंबर मांग और प्रक्रिया से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी भरने की बात कही। विश्वास में आकर रमाकांत प्रसाद ने अपने बड़े बेटे के सहयोग लिया और जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल में कुछ तकनीकी गतिविधियां शुरू हो गईं। थोड़ी ही देर में उनके बैंक खाते से दो बार ट्रांजैक्शन कर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित सचिव के बेटे विकाश कुमार ने अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सरकारी नाम का इस्तेमाल करके भी कोई इस तरह ठगी कर सकता है। विकास ने बताया कि साइबर ठग ने यह भी पूछा था कि खाते में कितना बैलेंस है, परंतु उन्हें तब भी कोई संदेह नहीं हुआ। हम तो यही समझे कि कोई विभाग से ही फोन आया है। लेकिन जब पैसा कट गया तो सब कुछ समझ आ गया। जब तक उन्हें कुछ समझ आता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद रमाकांत प्रसाद आनन फानन में साइबर थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो यह किसी संगठित साइबर गिरोह की करतूत मानी जा रही है, जो सरकारी विभागों की नकल कर भोले-भाले कर्मचारियों को ठगने का काम कर रहा है। वही इस घटना के बाद पंचायत और अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनजान कॉल, व्हाट्सएप मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें। Byte- रमाकांत प्रसाद,पीड़ित सचिव विकास कुमार, सचिव का बेटा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top