Back
अजमेर में 10-15 बदमाशों का हमला, युवक गंभीर घायल, CCTV ने सबक दिखाया
ADAbhijeet Dave
Sept 23, 2025 14:23:10
Ajmer, Rajasthan
अजमेर
विधानसभा अजमेर सिटी
अभिजीत दवे 9829102621
एंकर - अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लग्जरी गाड़ियों में आए 10 से 15 बदमाशों ने एक युवक पर लाठी सरियों से हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के करीब 22 टांके लगाए गए। पीड़ित मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
पीड़ित ताराचंद रावत ने बताया कि काजीपुरा गांव फॉयसागर रॉड पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में 10 से 15 बदमाश आए और लाठी सरियों के साथ उस पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद महिला के द्वारा उसकी जान बचाई गई।
इसी बीच बदमाश वहां से भाग गए। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे करीब 22 टांके आए हैं। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की शिकायत उसने गंज थाने में दी थी। उसके साथ मारपीट क्यों की गई इसकी उसे जानकारी नहीं है।
लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसपी वंदिता राणा को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
युवक पर जानलेवा हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दो गाड़ियों में बदमाश आए और हाथों में लाठी सरियों को लेकर घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच महिला के द्वारा युवक को बदमाशों से बचाया गया। तभी बदमाश वहां से भाग गए।
गंज थाना पुलिस की ओर से इस मामले में 2 दिन पूर्व करीब सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गंज थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका बाजार में जुलूस निकाला था। पुलिस ने मामले में बताया था कि रील बनाने के लिए युवक पर पिटाई की थी।
बाइट - पीड़ित
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report

0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 23, 2025 16:05:001
Report
GBGovindram Bareth
FollowSept 23, 2025 16:03:190
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 23, 2025 16:03:070
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 23, 2025 16:02:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 23, 2025 16:02:430
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowSept 23, 2025 16:02:300
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowSept 23, 2025 16:02:140
Report
GBGovindram Bareth
FollowSept 23, 2025 16:02:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 23, 2025 16:01:530
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowSept 23, 2025 16:01:430
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowSept 23, 2025 16:01:300
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 23, 2025 16:01:150
Report
MSManish Sharma
FollowSept 23, 2025 16:01:080
Report