Back
এন আর সি নোটিশে তুফানগঞ্জের মমিনা বিবির চাঞ্চল্যকর কাহিনী!
DKDebojyoti Kahali
Jul 31, 2025 19:00:47
Cooch Behar, West Bengal
কোচবিহার:- দিনহাটা মাথাভাঙ্গা পর এবার তুফানগঞ্জের বাঁশরাজা এলাকার বাসিন্দা মমিনা বিবির কাছে এলো এন আর সি নোটিশ ঘটনাকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে মহকুমা জুরে। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে এই নোটিশটি আসামের ধুবড়ি থেকে মমিনা বিবির কাছে এসেছে। তবে জানা গিয়েছে মমিনা বিবি তুফানগঞ্জের বাসিন্দা হলেও তার বিয়ে হয়েছিল অসমের ধুবড়ি জেলার আগমনী এলাকায়। তবে আজ থেকে প্রায় ৪৫ বছর আগে তার স্বামী জহির মিয়াকে সাথে নিয়ে তুফানগঞ্জের বাঁশরাজা এলাকায় চলে আসেন মমিনা বিবি। কিন্তু কিছুদিন পর সংসার বিচ্ছেদ করে অসমে ফিরে যান তার স্বামী জহির মিয়া। পরবর্তীতে বাঁশরাজা এলাকায় দ্বিতীয় বিয়ে করে সংসার শুরু করেন। বর্তমানে তিনি তার দুই সন্তানের সঙ্গে তুফানগঞ্জে বসবাস করেন । তবে এই ঘটনা নিয়ে সরব হয়েছে তৃণমূল কংগ্রেস। মমিনা বিবির কথা অনুযায়ী গত প্রায় ৪০ বছর আগে তার প্রথম বিয়ে হয়েছিল অসমের বাসিন্দা জহির মিয়ার সাথে। এক বছর সংসার করার পর তিনি স্বামীর সাথেই তুফানগঞ্জে ফিরে আসেন। পরবর্তী তার প্রথম স্বামী তাকে ছেড়ে চলে যায়। পরবর্তী তিনি আরেকটি বিয়ে করেন। তবে বর্তমানে তিনি সেই স্বামীর সাথেও নেই তিনি তার দুই সন্তানকে নিয়েই থাকেন। গত এক বছরে প্রায় তিনবার তার কাছে এই নোটিশ এসেছে। তবে আসামে তিনি কোন রকম ভোটার কার্ড অথবা কোন কাগজ কোনদিনই ছিল না।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Patran, Punjab:
गांव नयाल के दो युवकों, देविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस कर्मचारी की कथित मारपीट और बेइज्जती से आहत होकर सल्फास निगल आत्महत्या करने की घटना के बाद मामला गरमा गया है। घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने शनिवार को मृतकों की डैड बॉडी के साथ शहर में रोष मार्च निकाला। इस उपरंत एस एस पी पटियाला से संघर्ष कमेटी से हुईं मीटिंग के बाद धरनाकारी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने का फैसला किया है
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowAug 01, 2025 16:03:01Jaipur, Rajasthan:
Location :-....Bassi
Reporter :-... Assignment
Informer :-...Mahesh Sharma.....
Mo. 8107977978
maheshS92719670
Breaking.....बस्सी (जयपुर ग्रामीण)
बस्सी
एंकर-
खबर बस्सी के ग्राम पंचायत टहटडा की सरपंच खेलन्ता मीना को बड़ी राहत मिली है,,,, जून 2024 में उन पर लगे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था,,,,, परंतु अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव (जांच) इन्द्रजीत सिंह द्वारा की गई विस्तृत विभागीय समीक्षा में आरोपों को निराधार पाया गया है,,,,, जांच में सामने आया कि पंचायत के विकास कार्य, भुगतान रजिस्टर और अभिलेखों में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय क्षति सिद्ध नहीं हुई है,,,, आरोपों की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेज भी जांच में सही नहीं पाए गए,,,,, विभाग ने माना कि पंचायत द्वारा संचालित योजनाएं नियमों के अनुरूप थीं और उनकी कार्य-प्रगति संतोषजनक रही,,,,, सूत्रों के अनुसार, ये आरोप स्थानीय विधायक व उनके समर्थकों द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने की मंशा से लगाए गए थे,,,,, आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि "उपलब्ध तथ्यों के आलोक में निलंबन का कोई औचित्य नहीं रहा,,,,," इसके साथ ही विभाग ने टहटडा पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया है कि मीना को तत्काल पदभार ग्रहण कराया जाए और ग्राम विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए,,,,,, इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है,,,,, ग्रामीणों ने सरपंच खेलन्ता मीना के साथ विधायक प्रत्याशी चंद्रमोहन मीना का भी आभार व्यक्त किया है, जिनकी भूमिका इस न्यायपूर्ण बहाली में अहम रही,,,,
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowAug 01, 2025 16:02:46Ludhiana, Punjab:
पार्टी सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है: शिरोमणी अकाली दल
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की सरकार में किए जा रहे राजनीतिक उत्पीड़न को उजागर करने के लिए राज्य के राज्यपाल से मीटिंग की मांग की
25 जून को अमृतसर में स. मजीठिया के आवास पर छापे मारने के दौरान विजिलेंस टीम के काम में बाधा के आरोप में उनके खिलाफ नया झूठा मामला दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की निंदा की
लुधियाना शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के पीछे चटटान की तरह खड़े हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नए मामलों में फंसाने के अलावा नागरिक स्वतंत्रता से भी वंचित किया जा रहा है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डाॅ.दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि 25 जून को उनके आवास पर छापेमारी करने वाली सतर्कता ब्यूरों की टीम के काम में बाधा डालने के लिए सरदार मजीठिया के खिलाफ एक और झूठा मामला दर्ज किया गया है। नेताओं ने कहा कि छापेमारी की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था और उससे स्पष्ट है कि विजिलेंस ब्यूरों ने ही स. मजीठिया के खिलाफ मनमानी की थी। यह कहते हुए कि टीम को किसी तरह भी तरह से अपना काम करने से नही रोका गया। अकाली नेताओं ने कहा,‘‘ हमने यह भी देखा कि कैसे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिटटू ने एक पुलिस अधीक्षक को भ्रष्टाचार के एक मामले में कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशु को गिरफ्तार करने से रोका था।’’ नेताओं ने कहा कि तब न्याय में बाधा डालने के लिए कोई केस दर्ज नही किया गया, जबकि सरदार मजीठिया को झूठे मामले में निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी को लगता है कि जब तक सरदार मजीठिया स्वतंत्र नागरिक के रूप में घूमते रहेंगें, तब तक उनकी सरकार गांवों और शहरों में नही जा पाएगी।
स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने दोनों ने कहा कि स. मजीठिया के परिवार पर दबाव बनाने के लिए यह नया झूठा मामला दर्ज किया गया , क्योंकि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सतर्कता ब्यूरों ने बिना तलाशी वारंट के चंडीगढ़ में उनके आधिकारिक आवास में आपराधिक घुसपैठ की , जबकि वह उस समय अमृतसर में थी। उन्होने कहा,‘‘ आप सकरार इस बात से घबराई हुई है कि उसकी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, इसीलिए ही उन्होने स. मजीठिया के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कराया है।’’
सरदार महेशइंदर ग्रेवाल ने यह भी बताया कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने इस मुददे पर राज्य के राज्यपाल से मिलने की मांग की थी, लेकिन राज्यपाल के अस्वस्थ होने के कारण यह मुलाकात एक सप्ताह बाद होने की संभावना है। उन्होने यह भी कहा कि पार्टी इस मामले को राजनीतिक और अदालती दोनों ही स्तरों पर लड़ेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम आप सरकार की बदलाखोरी की राजनीति को बेनकाब करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
दाखा विधायक मनप्रीत सिंह अयाली द्वारा विकसित अनंता एन्कलेव से जुड़े विवाद के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरदार ग्रेवाल ने कहा,‘‘ यह स्पष्ट है कि अयाली ने आप सरकार के साथ समझौता कर लिया है, क्योंकि उन्हें अपनी काॅलोनी का आकलन करने के लिए सरकारी जमीन पर सड़क बनाने की अनुमति दी गई है।’’ उन्होने कहा कि इसी तरह अयाली ने अनंता एन्कलेव के निर्माण में हुई अनियमितताओं के मामले में किसी भी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के दौरान अपने बेटे के ससुर, पूर्व डीआईजी गुरप्रीत सिंह गिल की आप पार्टी में शामिल करने में मदद की थी।
एक सवाल का जवाब देते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बाहरी लोगों को नौकरियां देना और प्रदूषण बोर्ड और रेरा के प्रमुख पदों पर नियुक्त करने के बाद , आप सरकरा ने मंडी बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 50करोड़ रूपये से कम का कोई भी टेंडर जारी नही करने को अनिवार्य करके छोटे ठेकेदारों की आजीविका पर प्रहार किया है। उन्होने कहा कि इस फैसले से भ्रष्टाचार और स्थानीय ठेकेदारों की कीमत पर राज्य के बाहर के ठेकेदारों के साथ सत्ताधारी पार्टी की गुप्त सौदेबाजी की बू आ रही है।
0
Report
SGSatpal Garg
FollowAug 01, 2025 16:02:16Patran, Punjab:
पातडा़ं से सतपाल गर्ग
स्टोरी। लोहे के संगल में जकड़ा नौजवान धरने में हुआ शामिल
मृतक नौजवानों के हक में उठाई आवाज, हरियाणा से आया ट्रक ड्राइवर
सोनीपत (हरियाणा) से ट्रक ड्राइवर आपने साथीयों के साथ खुद को लोहे की जंजीरों में जकड़कर धरने में शामिल हुआ। जो अपने दर्जन भर साथियों के साथ मृतक नौजवानों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए धरने में पहुंचा।उसने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में ट्रांसपोर्ट का तीसरा सबसे बड़ा योगदान है, इसके बावजूद आज भी ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर और मालिक गुलामी जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर तीन तरह की ताकतों – अफसरशाही, नेता और आम जनता – के बीच पिसते हैं।
"हम आज भी आज़ाद नहीं हुए हैं "देश को आज़ाद हुए 80 साल हो गए लेकिन ट्रांसपोर्ट सेक्टर के मजदूर आज भी जंजीरों में जकड़े हुए हैं। मैं इन्हीं जंजीरों के साथ यहां आया हूं ताकि लोग देखें कि हमारी ज़िंदगी कैसी है।"
इस देरान उसके साथीयों ने ड्राइवर के परिवार इंसाफ दिलाने के लिए सहियोग देने की बात करते हुए दिल्ली के
बाईट जंजीरों में जकड़े
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 01, 2025 16:01:38Morena, Madhya Pradesh:
एंकर-ग्वालियर में भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंची कारोबारी की बुजुर्ग मां के गले से महिला चोर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गई। घटना कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह घटी। घटना का पता चलते ही बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया पर तब तक महिला चोर जा चुकी थी।घटना के चार दिन बाद CCTV कैमरे के फुटेज सामने आए हैं। वीडियो में बुजुर्ग भगवान का अभिषेक कर रही हैं, तब एक अन्य महिला दुपट्टा डालते और फिर जमीन से मंगलसूत्र उठाते नजर आ रही है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फरियादी महिला नौ महला घासमंडी की सुशीला राय हैं। वह चार दिन पहले कोटेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गई थीं। सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर महिला चोरी की तलाश की जा रही है।
बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowAug 01, 2025 16:01:11Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है वीडियो
बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे ये लोग
कल्पतरु शॉपिंग सेंटर का है यह वीडियो
कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी और थाना
बदमाश दे रहे पुलिस को खुली चुनौती
क्या अपराधियों में नहीं है पुलिस का भय
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowAug 01, 2025 16:01:03Jhunjhunu, Rajasthan:
देश की सीमा पर ड्यूटी करते जवान का निधन, स-सम्मान हुआ अंतिम संस्कार
एंकर
झुंझुनूं मुकुंदगढ़ में बीएसएफ जवान देवानंद सैनी का देश की सीमा पर ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक कस्बे मुकुंदगढ़ लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर आंख नम हो गई। शहीद की मासूम बेटी ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी, यह दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।
इस मौके पर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखड़ के भाई धर्मेंद्र जाखल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अशोक शर्मा
झुंझुनूं
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowAug 01, 2025 16:00:17Satna, Madhya Pradesh:
सतना: एक चौंकाने वाली घटना में, सतना केंद्रीय जेल में पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहे 45 वर्षीय बंदी राकेश नारायण की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश को 30 अगस्त को हार्टअटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना ने जेल प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के बीच इलाज की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowAug 01, 2025 15:48:27Hyderabad, Telangana:
Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy expressed serious concern over the declining standards and credibility of journalism during the anniversary celebrations of Nava Telangana, a Telugu daily, held in Hyderabad on Thursday.
Written by: DM Seshagiri, Hyderabad
Hyderabad : Addressing the gathering, the Chief Minister said, “Sometimes, I feel like slapping certain unethical journalists who attend my press conferences. They don’t even show basic respect to senior journalists they sit in the front row while seniors are left standing. This is not just about etiquette; it reflects a dangerous erosion of values in the profession.”
He further added, “Before I make any statement on an issue, I personally do extensive homework I consult senior journalists and take their opinion seriously. But today, the credibility of honest journalists is being overshadowed by individuals who wear political masks and masquerade as media professionals.”
Revanth Reddy also warned that social media is being misused in the name of journalism, and several political parties are launching their own media outlets to serve narrow political interests.
Calling for introspection within the media fraternity, the CM appealed to journalist unions and associations to draw a ‘Lakshman Rekha’ a clear ethical boundary to protect the sanctity of journalism and ensure that genuine journalists are not undermined by opportunistic elements.
5
Report
NJNEENA JAIN
FollowAug 01, 2025 15:48:15Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date....1.8.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor....युवक दानिश ने की "घर वापसी", अब शिव राणा के नाम से अपनाया सनातन धर्म
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र स्थित श्री बनखण्डी महादेव मंदिर में आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा एक विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान दानिश नामक युवक ने सनातन धर्म में घर वापसी की और अब उसका नया नाम शिव राणा रखा गया है।शिव राणा ने बताया कि उनके पूर्वज मूलतः हिंदू थे, लेकिन करीब 30-40 वर्ष पूर्व कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं और पूरी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहे हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने बताया कि युवक ने पूरी इच्छा से सनातन धर्म में वापसी की है। उन्होंने कहा कि शिव राणा ने समानता, श्रद्धा और आस्था के साथ हिंदू धर्म को स्वीकार किया है और इस पर खुशी भी प्रकट की है।
मनीष योगाचार्य, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
“युवक ने स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी की है। उसने हिंदू धर्म में आस्था जताई है और समानता के भाव से इसे अपनाया है।”
बाईट:-मनीष योगाचार्य, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
5
Report
RKRajiv Kumar
FollowAug 01, 2025 15:48:02Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार-बेगूसराय 1 अगस्त 2025
स्लग-VOTER
एंकर-बेगूसराय में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य के बाद मतदाताओं की सूची जारी की गई। इसके साथ ही डीएम तुषार सिंगला ने बेगूसराय के विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ कारगिल विजय भवन में बैठक कर मतदाताओं के द्वारा भरे गए फॉर्म की सूची उपलब्ध कराई है। बेगूसराय में 22 लाख 45 हजार 144 मतदाता थे जिसमें से ग्रहण पुनरीक्षण के बाद 20 लाख 77 हजार 388 प्रपत्र अपलोड किया गया है। इस तरह से कह सकते हैं 1 लाख 67 हजार 756 मतदाताओं का नाम कट गया है । इनमें ऐसे मतदाताओं का नाम कटा है जिनकी मृत्यु हो गई है, दूसरे जगह नाम शिफ्ट और कई प्रविष्टि होने की वजह से किया गया है। हालांकि एक अगस्त से 1 सितंबर तक शिविर लगाकर आपत्ति लिया जाएगा जिसमें सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नेता और आम लोग सहयोग करेंगे और जिन लोगों की मतदाता गहन परीक्षण में फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है या किसी का गलत जुट गया है तो उस पर आपत्ति की जाएगी और उसमें सुधार किया जाएगा ।बेगूसराय में कुल सात विधानसभा हैं सबसे ज्यादा बेगूसराय विधानसभा में नाम काटा है जबकि सबसे कम चेरिया बरियारपुर विधानसभा में नाम काटने की बात सामने आई है । विधानसभा वाइज आगरा देखें तो चेरिया बरियारपुर विधानसभा में 280128 मतदाताओं में से 264 020 मतदाताओं का फॉर्म अपलोड किया गया और इस तरह 16108 मतदाताओं का नाम कट गया, बछवारा विधानसभा में 324139 मतदाताओं में से 303356 मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड हुआ इस वजह से 20783 मतदाताओं का नाम कट गया, तेघरा विधानसभा में 313317 मतदाताओं में से 290085 मतदाताओं का फॉर्म जमा हुआ जिस वजह से 23222 मतदाताओं का नाम कट गया ।मटिहानी विधानसभा में 374277 मतदाताओं में से 345000 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 29277 मतदाताओं का नाम कट गया। साहेबपुर कमल विधानसभा से 276904 मतदाताओं में से 255536 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 21368 मतदाताओं का नाम कट गया । बेगूसराय विधानसभा से 371269 मतदाताओं में से 332324 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 38945 मतदाताओं का नाम कट गया। बखरी विधानसभा में 305120 मतदाताओं में से 287067 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 18053 मतदाताओं का नाम कट गया।
3
Report
KKKamal Kumar
FollowAug 01, 2025 15:47:49Pakhanjur, Chhattisgarh:
पखांजूर--बुजुर्ग पर मधुमक्खीओ का हमला। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत।परिजनों ने लगाया इलाज मे लापरवाही बरतने का आरोप। हाहालद्दी गांव का रहने वाला था मृतक अजमु नरेटी।दुर्गूकोंदल के सामुदायिक अस्पताल मे चल रहा था इलाज।
5
Report
NJNEENA JAIN
FollowAug 01, 2025 15:47:34Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date....1.8.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor....युवक दानिश ने की "घर वापसी", अब शिव राणा के नाम से अपनाया सनातन धर्म
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र स्थित श्री बनखण्डी महादेव मंदिर में आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा एक विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान दानिश नामक युवक ने सनातन धर्म में घर वापसी की और अब उसका नया नाम शिव राणा रखा गया है।शिव राणा ने बताया कि उनके पूर्वज मूलतः हिंदू थे, लेकिन करीब 30-40 वर्ष पूर्व कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं और पूरी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहे हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने बताया कि युवक ने पूरी इच्छा से सनातन धर्म में वापसी की है। उन्होंने कहा कि शिव राणा ने समानता, श्रद्धा और आस्था के साथ हिंदू धर्म को स्वीकार किया है और इस पर खुशी भी प्रकट की है।
मनीष योगाचार्य, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
“युवक ने स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी की है। उसने हिंदू धर्म में आस्था जताई है और समानता के भाव से इसे अपनाया है।”
बाईट:-मनीष योगाचार्य, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
4
Report
MTMD. TARIQ
FollowAug 01, 2025 15:47:21Pilibhit, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- पीलीभीत में सरकारी क्रय केन्द्रो से 480 कुंतल गेंहू के गायब होने का मामला सामने आया है
CLOSE PTC- ऐसे में सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं कहां गया..
4
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowAug 01, 2025 15:46:35Sonipat, Haryana:
सोनीपत में एसीबी रोहतक की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के गुर्गे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक करोड़ की डील का हिस्सा थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और सोनीपत निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसीबी की टीम ने सोनीपत में पकड़ा रिश्वतखोर
रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोनीपत में दबिश देकर 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। यह आरोपी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन के कहने पर रिश्वत ले रहा था। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो सोनीपत के ज्ञान गंगा स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोपी इंस्पेक्टर सुनील जैन सोनीपत के ज्ञान गंगा स्कूल जाहरी के मालिक सुधीर जैन का भाई है और इसी स्कूल कैम्पस से रंगे हाथों क्लर्क संदीप को पकडा गया है।
एक करोड़ में हुआ था सौदा, 70 लाख पर बनी सहमति
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एक थाने में लड़ाई-झगड़े के केस में इंस्पेक्टर सुनील ने शिकायतकर्ता विपिन से केस से बाहर निकालने और दूसरे केस में धारा कम करने के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा घटकर 70 लाख पर तय हुआ, जिसमें से 30 लाख रुपये की रिश्वत के साथ आज सोनीपत से पकडा गया।
शिकायतकर्ता से मांगी गई थी मोटी रकम
शिकायतकर्ता विपिन ने अपने रिश्तेदार प्रवीन लाकडा के केस के मामले में एसीबी को शिकायत दी थी। दिल्ली में दर्ज केस को लेकर मानसिक दबाव में था। उसी का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर सुनील और संदीप ने उससे भारी भरकम रकम वसूलने का प्लान बनाया। एसीबी को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया।
रिश्वत लेते पकड़ा गया संदीप, इंस्पेक्टर भी गिरफ़्तार
ACB ने संदीप को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कोर्ट में पेश कर शुरू होगी कानूनी प्रक्रिया
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। एसीबी की टीम अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि और कौन-कौन इसमें शामिल था और कितने मामलों में इस तरह की रिश्वत ली गई है।
बाइट - पुलिस जांच अधिकारी - प्रोमिला
5
Report