Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kendujhar758001
केन्दुझर जिला समिति ने मुख्यमंत्री को दाविपत्र सौंपा, PM तक पहुँचने की मांग
AMABHAYA MOHANTY
Oct 16, 2025 11:16:46
Keonjhar, Odisha
ସ୍ଲଗ - ଜିଲ୍ଲା ସମିତି ସଭ୍ୟଙ୍କ ଦ୍ବରା ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ଦାବିପତ୍ର। ଆଙ୍କର: ୭ଦଫା ଦାବୀରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ସମିତି ସଭ୍ୟ, ସଭ୍ୟାଙ୍କର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଦାବୀପତ୍ର ପ୍ରଦାନ । କେନ୍ଦୁଝରରେ ଜିଲ୍ଲା ସମିତି ସଭ୍ୟ, ସଭ୍ୟାମାନେ ୭ଦଫା ଦାବୀ ସମ୍ବଳିତ ଏକ ଦାବୀପତ୍ର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ଜରିଆରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝରରେ ଏକ ପଞ୍ଚାୟତ ଭବନ ନିର୍ମାଣ, ସମିତି ସଭ୍ୟା, ସଭ୍ୟାଙ୍କର ମାସିକ ବକେୟା ପ୍ରାପ୍ୟ ପ୍ରଦାନ, ତ୍ରିସ୍ତରୀୟ ପଞ୍ଚାୟତିରାଜ ବ୍ୟବସ୍ଥାରେ କାର୍যରତ ପ୍ରତିନିଧିଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଲେ DMF ତରଫରୁ ୧ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ଅନୁକମ୍ପାମୂଳକ ରାଶି ପ୍ରଦାନ ଆଦି ୭ଦଫା ଦାବିରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଏକ ଦାବୀପତ୍ର, ସଂଘର ସଦସ୍ୟମାନେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କୁ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ । ବାଇଟ ୧-ବସନ୍ତ କୁମାର ସାହୁ, ସଭାପତି, ଜିଲ୍ଲା ସମିତି ସଭ୍ୟ, ସଭ୍ୟା ସଂଘ । ବାଇଟ ୨-ମାନସ କୁମାର ଦେହୁରୀ, ଚେୟାରମ୍ୟାନ୍, ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Oct 16, 2025 13:47:46
Ratlam, Madhya Pradesh:ratlam रतलाम में पुलिस की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में एक युवक ने दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई करते हुए उसका जुलूस भी निकाल दिया। थाना स्टेशन रोड से लेकर सीएसपी और थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल के बीच आरोपी को सड़कों पर घुमाया गया। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि जब खुद पुलिसकर्मी ही खुद पिटने लगें, तो जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? वीडियो में देखा गया कि मारपीट के दौरान पुलिस जवान ठीक से खड़े तक नहीं रह पाए। क्या वे ड्यू्टी के समय नशे में थे?वहीं, आरोपी पर कार्रवाई करने में कई घंटे लग जाने से भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, पूरा मामला जांच के घेरे में है, लेकिन इस घटना ने रतलाम पुलिस की छवि पर गहरी चोट पहुंचाई है। रतलाम
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 13:47:43
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Oct 16, 2025 13:47:24
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ज्वैलर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगभग 1.5 करोड़ के नकबज़नी की वारदात का खुलासा हुआ. ज्वेलर्स के यहाँ काम करने वाले नौकर ने ही अन्य साथियो के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया. वारदात में आर्मी में सुरतगड गंगानगर में सेवारत फौजी भी गिरफ्तार हुआ. फौजी संदीप द्वारा अन्य आपराधिक वारदातों का भी खुलासा हुआ. जयपुर के माणकचौक थाना क्षेत्र में नकब़ज़नी की घटना का जयपुर पुलिस ने खुलासा किया. इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दी थी और मास्टरमाइन्ड सेना का जवान था जो छुट्टी लेकर आया लेकिन डेढ़ साल तक वापस नहीं लौटा और अपराध करने लगा. राजधानी जयपुर में ज्वेलर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से 1.50 करोड़ रुपए के गहने चोरी मामले में सरगना आर्मी का जवान निकला है. जयपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के मास्टर माइंड आर्मी जवान सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग में ज्वेलर के नौकर को भी शामिल किया गया था. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सोने को गलाने के लिए मध्य प्रदेश के रतलाम से मशीन खरीद कर लाए थे. सोने को गलाकर हिंडौन के एक ज्वेलर को इसे बेच दिया. मास्टरमाइंड आर्मी जवान करीब एक-डेढ़ साल पहले से गैरहाज़िर थे; इस दौरान वह लोन दिलाने का काम करने लगे. तब उसकी मुलाकात एक बदमाश से हुई जिसने उसे ज्वेलरी फर्म और अंदर रखे माल के बारे में बताया और दोनों ने गैंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया.
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Oct 16, 2025 13:47:00
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मृतक छात्र साहिल यादव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों कार्यकताओं ने नारे लगाते हुए अंबेडकर चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली, दरअसल यह पूरा मामला पृथ्वीपुर कस्बे में स्थित अल्फोंसा हाई स्कूल से जुड़ा है, जहां कक्षा 10वी के छात्र साहिल यादव ने कुछ दिन पहले स्कूल परिसर में एक छोटा पटाखा फोड़ दिया था, इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे 15 दिन के लिए स्कूल से रस्टिकेट कर दिया था, उसी से आहत होकर साहिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना को छात्र उत्पीड़न और प्रबंधन की लापरवही बताते हुए अल्फोंसा हाई स्कूल की मान्यता रद्द करने और फादर संतोष एके के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने एवं विद्यालय प्रबंधन की जांच कराने की मांग की गई है, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें उन्होंने कहा की यदि इस अवधि में फादर संतोष एके की गिरफ्तारी नहीं होती और स्कूल की मान्यता रद्द नहीं की जाती तो विद्यार्थी परिषद अल्फोंसा स्कूल का घेराव करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी。
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 16, 2025 13:46:14
Jaipur, Rajasthan:दीपावली नजदीक है। लेकिन पुराने शहर का सबसे व्यस्त कपड़ा बाजार पुरोहित जी का कटला...इस त्योहार पर भी सुरक्षा के नाम पर आश्वस्त नहीं है। करीब 600 दुकानों और संकरे गलियों वाले इस मार्केट में आग लगने का खतरा मंडरा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस बाजार में आग पर नियंत्रण पाने के लिए हाई-टेक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया था। घाटगेट फायर स्टेशन से जोड़कर 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई और 2.5 लाख लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता वाला टैंक बनाया गया। लेकिन अब यह सिस्टम धूल फांक रहा है。 दीपावली की चकाचौंध में सजे-धजे बाजार, चमकती झालरें और भीड़ से भरे गलियां..देखने में सब कुछ उत्सव जैसा लगता है। लेकिन इन रौशनियों के पीछे एक ‘अदृश्य खतरा’ पल रहा है। चारदीवारी का सबसे बड़ा और भीड़भाड़ वाला बाजार पुरोहितजी का कटला इस वक्त सुरक्षा की नहीं, बल्कि ‘लापरवाही की आग’ में झुलस रहा है। इस बाजार में करीब 600 से ज्यादा छोटी से लेकर बड़ी दुकान है कपड़ों से लेकर प्लास्टिक तक का थोक का कारोबार होता है। आगजनी की घटना हो जाए तो बाजार में दमकल की गाड़ियां अंदर इंट्री तक नहीं हो सकती है। इन सभी को देखते हुए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया था। 5 किलोमीटर तक अलग अलग बाजारों के हाइड्रेंट पॉइंट, पाइपलाइन और घाटगेट फायर स्टेशन पर 2.5 लाख लीटर पानी टैंक सब कुछ कागज पर परफेक्ट प्लान था। लेकिन आज हकीकत ये है कि किसी मॉकड्रिल तक की जहमत नहीं उठाई गई。 व्यापारी जयपुर स्मार्ट सिटी ने इस पूरे फायर फाइटिंग सिस्टम को लगाकर जयपुर नगर निगम की फायर शाखा को सौंप दिया लेकिन उसके बाद नई तस्वीर दिख रही है उसमें पाइप लाइनें सूखी पड़ी हैं,नोजल जंग खा चुके हैं। और कई जगह तो हाइड्रेंट बॉक्स ही गायब हैं। व्यापारियों के मुताबिक “सिस्टम तो लगा जरूर, लेकिन शायद केवल फोटो सेशन के लिए। त्योहारों पर यहां इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की जगह नहीं बचती। तीन संकरे रास्ते, सैकड़ों दुकानें और बीच में सामान से भरी गलियां अगर आग लग जाए तो बाहर निकलना नामुमकिन हो जाएगा। ई-रिक्शों और ठेलों के चलते बाजार में हर समय मिनी ट्रैफिक जाम रहता है। व्यापारियों का कहना है की सूरत के कपड़ा बाजार में लगी आग ने दर्जनों जिंदगियां निगल लीं। उसके बाद भी जयपुर का प्रशासन “हम तैयार हैं” कहकर चैन से बैठा है। बहरहाल, विडंबना ये है कि यह पूरा क्षेत्र स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आता है। लेकिन यहां स्मार्ट मैनेजमेंट का कोई अता-पता नहीं। अब यह फायर फाइटिंग सिस्टम का ‘स्मार्ट इंस्टॉल्शन’ जंग और धूल में तब्दील हो चुका है। दीपावली में बढ़ी खरीदारी के साथ जोखिम भी बढ़ रहा है। कपड़ा, प्लास्टिक और होजरी की दुकानों से भरे इस बाजार में जरा सी चिंगारी भी पूरे इलाके को लपटों में बदल सकती है। लेकिन ना दमकल की एंट्री का रास्ता है, ना वैकल्पिक निकासी मार्ग。
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 16, 2025 13:45:48
Gaya, Bihar:सीटों को लेकर महागठबंधन में दरार पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा महागठबंधन नहीं लठबंधन है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहां महागठबंधन में सीटों को लेकर अभी भी पेच फसा हुआ है। वहीं महागठबंधन के मुकेश साहनी की नाराजगी को लेकर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने तंज कसते हुए कहा कि ये गठबंधन नहीं लठबंधन है, वो स्वार्थ का गठबंधन है। आप लोकसभा चुनाव में भी देखें होंगे किस तरह से गठबंधन बना और कैसे बिखरता चला गया। यह तो वहां की कहानी है जब स्वार्थ जहां पर है वहां पर कोई गठबंधन नहीं होता है। अब कोई व्यक्ति अपने आप को कहा रहा है कि हमको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर दो कोई कहा रहा है कि डिप्टी सीएम प्रोजेक्ट कर दो वहां पर एक खिंचा तान है और उसके चाकर में अभी से लोग सरकार बनी नहीं जनता से पहले आशीर्वाद ले लो जनता जिसे चाहे वही मुख्यमंत्री बनेगा लेकिन वहां पहले से ही लोग मुख्यमंत्री कहलाने के लिए तड़प रहे है छटपटा रहे है जनता के कामों से उनको मतलब नहीं है, जनता विकास से कोई मतलब नहीं है सिर्फ है कि किस तरह से हमको ज्यादा सीट मिल जाए और हम मुख्यमंत्री के दावेदार हो जाए और डिप्टी सीएम के दावेदार हो जाए तो इस तरह के गठबंधन विचारधारा से नहीं बनता है जो विचारधारा विहीन है जो सत्य से परे है तथ्यों से परे है तो इस तरह के गठबंधन जो स्वार्थ के कारण बनता है कभी नहीं टिकता है और आप देखेंगे पांच घंटे में चार घंटे में ये पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आएगा। बाइट: डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हम पार्टी
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 16, 2025 13:45:30
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला सामने आया है। दवाई खरीदी के नाम पर 30 लाख रुपए से अधिक की राशि के बंदरबांट का मामला उजागर हुआ है। अंबिकापुर शहर के नवापारा शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक औषधियों की हेरा-फेरी का मामला सामने आया है। सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बिना बिल और वाउचर के सिर्फ रजिस्टर में एंट्री दिखाकर दवाइयों की खरीदी की गई है। 69 मेडिकल स्टोर्स से करीब 30 लाख रुपए की दवाइयां खरीदी गई हैं। लेकिन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। संयुक्त संचालक ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, और यदि अनियमितता साबित होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखने यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा खरीदी गए दवाइयों की जांच कब तक पूरी हो पाती हैं।
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 13:40:43
Madhubani, Bihar:WATER,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी के आदर्श नगर कॉलनी सहित अन्य इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं।पर्व त्योहार के अवसर पर भी जिला प्रशासन और नगर निगम को साफ सफाई से कोई लेना देना नही है इन्हें केवल टैक्स चाहिए।दो दिन बाद दीपावली पर्व है और उसके बाद छठ महापर्व है लेकिन वार्ड 15 के आदर्श नगर मुहल्ला में जलजमाव की समस्या से लोगों में त्योहार का उत्साह फीका कर दिया है।महीनों से सड़कों पर जमा पानी सड़कर महामारी का रूप लेने लगा है।लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है ऐसी स्थिति में भी नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि चैन की नींद में सो रहे हैं।मुहल्ला वालों ने बताया दुर्गा पूजा इसी नरक में बीता अब दिवाली छठ महापर्व भी इसी हालत में बीतेगा।जिला प्रशासन को भी मूकदर्शक बनी हुई है
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Oct 16, 2025 13:38:38
Charkhi Dadri, Haryana:जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने नायब सैनी को बताया हरियाणा का डम्मी सीएम: लगाया आरोप, पुलिस अधिकारियों के सुसाइड मामले में जाति के नाम पर बांटना चाहती है सरकार. जजपा दोनों पुलिस अधिकारियों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करेगी. चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को ‘डम्मी’ सीएम बताया है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कमान दिल्ली में बैठे नेताओं के हाथों में है और नायब सैनी केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं। रिमोट कंट्रोल से केंद्रीय मंत्री मनोहर सहित आला नेता सरकार चला रहे हैं. बता दें कि दिग्विजय चौटाला दादरी के कस्बा बाढड़ा में पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की। दिग्विजय चौटाला ने कहा प्रदेश की हरियाणा की सरकार पूरी तरह केंद्र के नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री की कोई स्वतंत्र भूमिका नहीं रह गई है। फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं और हरियाणा केवल उनके आदेशों का पालन कर रहा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी भी अब सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। प्रशासनिक तंत्र को स्वतंत्र रूप से काम करने नहीं दिया जा रहा। दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों का सुसाइड मामला सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है और जाती के नाम पर बांटने का प्रयास है। जजपा इस तरह नहीं होने देगी और लड़ाई लड़ते हुए दोनों पुलिस अधिकारियों को इंसाफ दिलवाने के लिए संघर्ष करेंगे.
1
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Oct 16, 2025 13:38:17
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- न्यायालय के बाहर पार्किंग से स्कार्पियो सवार पांच लोगों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास, पुलिस की तत्परता से नाबालिक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद की रंजिश के चलते दिया था घटना को अंजाम सेंधवा के किले परिसर स्थित न्यायालय परिसर के बाहर पार्किंग से तालिब नमक युवक का स्कार्पियो सवार पांच लोगों ने डरा धमकाकर और मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो जप्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इसमें एक आरोपी नाबालिक है आरोपियों के पास से अपहृत युवक को भी छुड़ाया गया है थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आशीष कुमावत, चेतन, जय धामोने और दिलीप सहित एक नाबालिक को हमने स्कार्पियो वाहन से पकड़ा है आशीष कुमावत और तालिब का पूर्व में कोई विवाद हुआ था दोनों एक दूसरे के परिचित है आज तालिब इसी पुराने विवाद के प्रकरण को लेकर कोर्ट में पेशी पर आया था जिससे चालान भी पेश होना था इसी दौरान आशीष कुमावत और उसके साथियों ने तालिब के साथ डरा धमकाकर मारपीट कर उसे साथ ले गए पुलिस की तत्परता से वाहन सहित पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया सभी को अभिरक्षा में लेकर आए है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है थाना प्रभारी ने बताया कि जय धामोने थाने का लिस्टेड गुंडा है आशीष के खिलाफ भी पूर्व से अपराध दर्ज है पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है
1
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 16, 2025 13:37:56
Delhi, Delhi:दिल्ली में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा अब दूर नहीं है और यमुना किनारे इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालูं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार श्रद्धालु राजधानी दिल्ली में बहती यमुना नदी के घाटों पर ही छठ मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से छठ पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित श्याम घाट पर स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारी करना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा। श्रद्धालुओं ने यमुना के तट पर दीप जलाकर यमुना मैया की आरती की और छठ पर्व को लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया कि इस बार यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दी गई है।
2
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 16, 2025 13:37:29
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में पुलिस को शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है, बड़ांजी थाना क्षेत्र टाकरागुड़ा-बेलर मार्ग से पिक अप वाहन के जरिए तस्करी की जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा, हालांकि पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है, बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में मध्य प्रदेश में निर्मित अंग्रेजी शराब खपाने के लिए यहां लाई गई थी, सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ांजी पुलिस ने मौके से 100 पेटी (900 लीटर) अंग्रेजी शराब जप्त की जिसकी कीमत Tariiban 6 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Oct 16, 2025 13:37:01
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top