Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kendujhar758001
केन्दुझर में प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए आत्महत्या की धमकी दी, टावर पर चढ़ा युवक
AMABHAYA MOHANTY
Dec 04, 2025 07:22:22
Keonjhar, Odisha
କେନ୍ଦୁଝର ରେ ହତାସ ପ୍ରେମିକ ର ଉନ୍ମତ କାଣ୍ଡ ଆଙ୍କର କେନ୍ଦୁଝର ରେ ହାତାସ ପ୍ରେମିକର ଉନ୍ମକ୍ତ କାଣ୍ଡ, ' ହତାସ ପ୍ରେମିକର ମନେ ପଡିଲା ଅଶି ଦଶକରେ ଶୋଲେ ସିନେମା ର କଥା 1 ଯେପରି ବୀରୁବାସନ୍ତି କୁ ପାଇବାକୁ ପାଣି ଟାଙ୍କିରେ ଚଢ଼ି ବାସନ୍ତି କୁ ମନାଇବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରିଥିଲେ । ସେହି ପରି ଆଜି ଜଣେ ହତାସ ପ୍ରେମୀକ ନିଜ ପ୍ରେମିକା କୁ ପାଇବା ପାଇଁ କେନ୍ଦୁଝର ଟାଉନ ଥାନା ଜୁଡ଼ିଆ ଘାଟି ନିକଟ ଏକ ନୂତନ ନିର୍ମାଣଧିନ ଏକ ବିଦ୍ୟୁତ ଟାୱାର ଉପରେ ଚଢିଆତ୍ମହତ୍ୟା ଧମକ । ପ୍ରେମିକ ଜଣକ ସାହାରପଡ଼ା ଅଞ୍ଚଳର ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପ୍ରେମିକା ଜଣକ ବାଂଶପାଳ ବ୍ଳକ ର ଯାତ୍ରା ଅଞ୍ଚଳର l ଆଜି ସକାଳେ ଯୁବକ ଜଣକ ଆସି ବିଦ୍ୟୁତ ଖୁଣ୍ଟରେ ଚଢ଼ି ତା ସହ କଥା ନ ହେଲେ ଆତ୍ମହତ୍ୟା କରିଦେବାକୁ ଧମକ ଦେଇଥିଲେ | ଖବର ପାଇ ପୋଲିସ ଓ ଆగ୍ନୀଶମ ବାହିନୀ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଯୁବତୀ ଓ ଘର ଲୋକଙ୍କ ସହ ମୋବାଇଲ ରେ କଥା କରାଇଥା ପରେ ଯୁବକ ତଳକୁ ଓହ୍ଲାଇଥିଲେ । ପୋଲିସ ଯୁବକ ଙ୍କୁ ଥାନା କୁ ନେଇ ଅଧିକ ପଚରା ଉଚରା କରୁଛି ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHemang Barua
Dec 04, 2025 08:04:14
Noida, Uttar Pradesh:बैंकॉक में नौकरी दिलाने के बहाने फरीदाबाद के एक युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट करने और उसके बाद उसे म्यांमार में ले जाकर साइबर ठगी करने के लिए बाधित करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सेक्टर 78 में रहने वाले राहुल नाम के युवक ने थाना सेंट्रल साइबर पुलिस में शिकायत दी है कि उसने ऑनलाइन विदेश में नौकरी करने के लिए अप्लाई किया था उसके पास मैसेज भी आया इसके बाद वह बैंकॉक अगस्त के महीने में चला गया था वहां जाकर उसको बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे वहां से म्यांमार ले जाया गया जहां पर उसे कई दिनों तक भूखा प्यासा रखकर मजबूर किया गया कि वह साइबर ठगी का काम सीखे। साइबर ठगी करने के लिए भी उसे मजबूर किया गया। लेकिन वहां पर जैसे ही आर्मी की रेड पड़ी तो वह वहां से निकालकर वापस अपने देश में आया और फरीदाबाद पहुंचने पर उसने मामला दर्ज कराया है। जिस व्यक्ति के माध्यम से वह विदेश गया था वह इंडिया का ही रहने वाला है उसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Dec 04, 2025 08:03:50
Khunti, Jharkhand:खूँटी शहर में रात के समय एक मोबाइल दुकान में आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुँची। घटना शिवाजी चौक के पास जी टेलिकॉम एण्ड न्यू मोबाईल वर्ल्ड दुकान में लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार गोविंद कश्यप को हादसे की सूचना मिली, लेकिन आग लगते ही पूरा दुकान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुँचकर आग पर काबू पाया, जिससे आस-पास की दुकानों और ऊपर की दुकानों को जलने से बचाया गया। मोबाइल दुकानदार गोविंद कश्यप ने बताया कि घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है। दुकान जल जाने से 20 लाख रुपए की क्षति हो गई। फायर ब्रिगेड समय पर पहुँच गया जिससे बगल की दुकान जलने से बच गया। पड़ोसियों ने कहा रात को आग लगने पर हमने डर गए थे लेकिन आग बुझा ली गई।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Dec 04, 2025 08:03:26
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : झारखंड सरकार एवं विदेश मंत्रालय के हस्ताक्षेप के बाद कैमरून में फंसे झारखंड के पाँच मजदूर सुरक्षित मुंबई हावड़ा मेल से गुरुवार सुबह को पारसनाथ स्टेशन पहुंचे और अपने घर पहुँच गए। गांव लौटते ही मजदूरों का भावुक स्वागत किया गया। उनके परिजन, जो पिछले कई दिनों से चिंता में थे, अब राहत की सांस ले रहे हैं। वापस लौटे मजदूरों ने झारखंड एवं केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी मीडिया और प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली प्रति आभार जताया है। बताते चले की गिरिडीह और हजारीबाग जिले के 5 मजदूर काम करने के लिए अफ्रीका के कैमरून गए थे। जहां पर कंपनी के द्वारा 4 महीने का वेतन नहीं दिया जा रहा था, इस वजह से इन सभी मजदूरों को खाने-पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद सभी मजदूरों ने समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी। इसके बाद सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की बकाया वेतन के साथ-साथ वतन वापसी करायी गयी। इस मौके पर समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा–“रोजी-रोटी के लिए लाखों लोग विदेश जाते हैं, लेकिन वहां कई बार बेहद दर्दनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में इंसान को घर से दूर जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।” कैमरून से वापस लौटने वाले मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचाघना के सुनील महतो, सुकर महतो, करगालो के चंद्रशेखर कुमार, डीलों महतो व गिरिडीह जिले के डुमरी के दिलचंद महतो शामिल हैं。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 04, 2025 08:03:08
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज कुरुक्षेत्र दौरा। अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा कि अनाज मंडी में राज्य स्तरीय जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री。 संत शिरोमणि सैन महाराज जी कि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी。 उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी रहे मौजूद。 मुख्यमंत्री का कुरुक्षेत्र दौरा आज बेहद खास रहने वाला है। आज प्रदेशवासियों को देंगे कई बड़ी सौगात । कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन और साथ ही नए कार्य कि आधारशिला भी रखेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 04, 2025 08:01:24
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ ର ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତାଙ୍କ ଶପଥ ଗ୍ରହଣ ଉତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ସବିତା ମହାପାତ୍ରଙ୍କ ସଭାପତିତ୍ବ ରେ ଶପଥ ଗ୍ରହଣ ଉତ୍ସବରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥିଭାବେ ଓ.ଏସ୍.ଏଲ୍ ର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀ ବି.କେ.ଓଝା, ରିପ୍ଲେ କମ୍ପାନୀ ର ଅଧିକାରୀ ପ୍ରଦୀପ ବୋଷ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ନିଷିଦ୍ଧାଞ୍ଚଳ ମଧ୍ୟରେ ପାରାଦୀପ ର ଏକମାତ୍ର ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ ନିୟମିତ ଭାବେ ଦୀର୍ଘ ୩୫ବର୍ଷ ହେବ ମାଲ ପରିବହନ କରି ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର କୁ ସେବା ଯୋଗାଇ ଦେଇ ଆସୁଛି। ଚଳିତଥର ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ପଣ୍ୟ କାରବାର କ୍ଷେତ୍ରରେ ୧ମିଲିୟନ ପଣ୍ୟ କାରବାର କରି ରେକର୍ଡ ସୃଷ୍ଟି କରିଥିବା ବେଳେ ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘର ଅବଦାନ ରହିଛି। ଏବେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ତାର ସମସ୍ତ ବର୍ଥକୁ ମେକାନାଇଜ୍ କରୁଥିବା ବେଳେ ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ଙ୍କ ପାଇଁ ସମସ୍ୟା ଦେଖାଦେଇଛି। ସମସ୍ୟା ର ସମାଧାନ ଲାଗି ତିନୋଟି ବର୍ଥ ମାନୁଆଲ୍ ବର୍ଥ କରିବା ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ନିବେଦନ କରିବ ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ। ଏନେଇ ଆଜି ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଶପଥଗ୍ରହଣ ଉତ୍ସବ ରେ ସଭାପତି ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ କହିଛନ୍ତେ। ବାଇଟ -୧- ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ। ( ସଭାପତି, ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ, ପାରାଦୀପ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Dec 04, 2025 08:00:19
Buxar, Bihar:बक्सर जिले में इस बार धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सहकारिता समितियों द्वारा अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से किसान अपना अनाज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हैं। धान कट कर तैयार है, लेकिन सरकारी खरीद व्यवस्था शुरू न होने के कारण किसान मजबूरी में अपने फसल को बिचौलियों को औने-पौने दाम में बेच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार धान खरीद की घोषणा तो कर देती है, लेकिन समय पर केंद्र शुरू न होने से सबसे बड़ा नुकसान किसान को ही उठाना पड़ता है। किसानों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब समर्थन मूल्य तय है तो उन्हें अपना अनाज कम कीमत पर क्यों बेचना पड़ रहा है। किसानों का कहना है सहकारिता समिति की लापरवाही के कारण खरीद प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है। किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द धान क्रय केंद्र खोले जाएं, ताकि उन्हें अपने मेहनत की सही कीमत मिल सके। कुल मिलाकर बक्सर के किसान इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे हैं।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Dec 04, 2025 07:57:44
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: डैम से छोड़ा गया पानी... मजदूरों की बाल-बाल बची जान … एंकर: विकासनगर में टोंस नदी पर मौजूद इच्छाड़ी डैम से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ते ही डैम के ठीक सामने डाउन स्ट्रीम में मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई... चारों तरफ अफरा तफरी के इस माहौल में डैम के ठीक सामने पोकलैंड मशीन चला रहे एक मशीन ऑपरेटर की जान पर बन आई... जानकारी के मुताबिक बीती मंगलवार की शाम को घटी इस घटना में डैम पर तैनात जल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पानी छोड़ने से पहले दो बार अलर्ट सायरन बजाया था... लेकिन सामान को समेट रहे दो मशीन ऑपरेटर और एक मजदूर समय से बाहर नहीं निकल पाए... किसी तरीके से एक ऑपरेटर और एक मजदूर ने भागकर अपनी जान बचा ली... लेकिन एक मशीन ऑपरेटर पोकलैंड मशीन पर ही फस गया... तस्वीरों में देखिए कैसे अपनी जान बचाने के लिए ये पोकलैंड मशीन ऑपरेटर मशीन के अगले हिस्से पर चढ़कर खतरे से बाहर निकलना चाहता था लेकिन पानी के इस रौद्र रूप के सामने उसकी एक न चली... गनीमत यह रही कि घटना के समय बड़ी तादाद में मदद के लिए मौके पर मजदूर मौजूद थे... कुछ मजदूर सीढ़ी लेकर मदद के लिए भागे लेकिन यह सीढ़ी पोकलैंड मशीन पर फंसे हुए इस मजदूर तक नहीं पहुंच सकी... तभी दूसरी ओर से कुछ मजदूरों ने एक बड़ा पाइप मदद के लिए पोकलैंड मशीन पर फेंका... मशीन पर फसे इस मजदूर ने हिम्मत रखी और अगले ही पल अपनी अच्छी किस्मत से अपने साथियों के द्वारा फेके गए इस पाइप को लपक लिया। इसी बीच शोर सुनकर पानी के बहाव को भी कुछ कम कर दिया गया था। पाइप को अच्छे से पकड़ते ही साथी मजदूरों ने अपने साथी को खींचकर इसकी जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक घटना के समय निगम के सिविल विंग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top