Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jagatsinghpur754141
पुलिस ने Paradip में ब्राउन शुगार तस्करों को गिरफ्तार किया: तीन युवकincluded
NBNARAYAN BEHERA
Feb 20, 2026 11:03:54
Paradeep, Odisha
ପାరାଦ୍ଵୀପ ର ଦୋଛକି, ଜିରୋ ପାଇଁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶଟି ସମ୍ବିଧାନରେ ଏକ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଟିମ୍ ଚଢ଼ାଇ ତିନୋଟି ଯୁବକୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଛି। ସେମାନେ ବାଲିଡିଆ ଗ୍ରାମର ବିକ୍ରମ ପ୍ରଧାନ ଓ ରଞ୍ଜିତ ପ୍ରଧାନ, ଚୂମୁହାଣା ଗ୍ରାମର ବିଶ୍ବଜିତ ଜେନାଙ୍କ ନିକଟରୁ ୨୧.୪୧ ଗ୍ରାମ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ଜବତ କରାଯାଇଛି, ସହିତ ତିନୋଟି ଫୋନ୍ ଓ ଗୋଟିଏ ମୋଟରସାଇକେଲ ଜବତ କରାଯାଇଛି। ଜବତ୍ର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ୨ଲକ୍ଷ ୨୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ହେବ ବୋଲି ଆକଳନ କରାଯାଇଛି। ତେବେ ଏହି ତିନୋଟି ଯୁବକ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ଆଣି ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ ବିକ୍ରୟ କରୁଥିଲେ, ମାତ୍ର ଏମାନଙ୍କୁ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ଯୋଗାଇଥିବା ଡିଲର କୁ ଖୁବଶୀଘ୍ର ଧରାଯିବା ପ୍ରକାର ବାର୍ତା ପାରାଦ୍ଵୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି ସ୍ମୃତି ରଞ୍ଜନ କର ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ଏମାନଙ୍କ ନାମରେ ଥାନା କେସ୍ ନମ୍ବର ୬୧/୨୦୨୬ ଓ ଧାରା ୨୧ (ବି) ଏନ୍ ଡି ପି ଏସ ଆକଟ ଅନୁଯାୟୀ ଗିରଫ କରାଯିବା ସହିତ ସେମାନଙ୍କୁ କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରାଯାଇଛି।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DCDhruv Chaudhary
Feb 20, 2026 12:38:44
Noida, Uttar Pradesh:भारत मंडपम में जारी 'India AI Impact Summit' आज भविष्य की दिशा तय कर रहा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किया गया तमाशा बेहद शर्मनाक है। जब भी देश अपना सामर्थ्य दिखाता है या कोई बड़ा वैश्विक आयोजन होता है, कांग्रेस को जैसे मरोड़ उठने लगती है और वह बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। विदेशी मेहमानों के सामने आज जो हुड़दंग मचाया गया, वह भारत की साख बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू दिखाई देता है। यह कृत्य हर उस भारतीय को शर्मिंदा करने वाला है जो देश की प्रगति पर गर्व करता है। जनता देख रही है कि एक ओर भारत ‘Technology Powerhouse’ बन रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति का स्मारक और सड़कछाप तमाशों की केवल खबर बनकर रह गई है。 #RahulShamesIndia
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 20, 2026 12:37:14
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 20, 2026 12:36:51
Saharanpur, Uttar Pradesh:गोमय गुलाल की खुशबू सत्ता के शिखर तक पहुंचेगी; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के अनेक हस्तियाँ इसे प्राप्त करेंगी. होली के पावन पर्व को सतरंगी और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम संचालित कान्हा उपवन गौशाला ने इस वर्ष पांच रंगों में गोमय गुलाल तैयार किया है. गाय के गोबर से बना यह गुलाल वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ अन्य मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों तक भेजा जाएगा. माँ शाकुंभरी कान्हा उपवन गौशाला प्रदेश की पहली ऐसी गौशाला है जो गोमय गुलाल का व्यावसायिक उत्पादन कर रही है. उनका उद्देश्य श्रद्धा के साथ स्वच्छता और पर्यावरण जोड़ना तथा गौशाला को आत्म निर्भर बनाना है. नगर निगम की ओर से यह गोमय गुलाल वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भेजा जाएगा. शहरवासियों से अपील है कि होली उत्साह से मनाएं और सुरक्षित, सतरंगी बनाने के लिये इस गोमय गुलाल का उपयोग करें और गौशाला की पहल में भाग लें. गौशाला प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोबर से निर्मित गुलाल की मांग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अधिक होने के कारण इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है. गुलाल पांच रंगों- भगवा, पीला, गुलाबी, हरा और लाल में तैयार किया गया है. यह पूरी तरह केमिकल मुक्त और प्राकृतिक तत्वों से बना है, त्वचा और आंखों के लिये सुरक्षित है और बायो-डिग्रेडेबल है. पैकेट 100 ग्राम और 200 ग्राम के उपलब्ध हैं. नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थानों और गौशाला आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया है और ऑनलाइन भी मंगाए जा सकते हैं.
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 12:36:36
Lewa, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- दहेज प्रताड़ना का भयावह आरोप, जनपद हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र से सामने आया मामला अब और भी गंभीर हो गया है, पीड़िता के शरीर पर लगे घाव साफ-साफ प्रताड़ना की कहानी बयां कर रहे हैं, जिनके निशान अत्याचार की सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से खतरनाक कदम उठाए गए, घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने क्षेत्राधिकार मौदहा को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है, मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और दहेज प्रथा पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।, पुलिस प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है—क्या पीड़िता को समय पर न्याय मिलेगा या फिर यह मामला भी सिस्टम की सुस्ती का शिकार होगा?
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 20, 2026 12:36:34
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल SIR मामला। सुप्रीम कोर्ट ने लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी लिस्ट में डाले गए लोगों की ओर से जमा किए दावों के निपटारे के लिए राज्य के न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने का आदेश दिया। SC ने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से अनुरोध किया कि वह सेवारत और रिटायर्ड ADJ स्तर के न्यायिक अधिकारियों को SIR प्रक्रिया के लिए उपलब्ध कराएं। SC ने कहा कि बंगाल में बड़े दुर्भाग्यपूर्ण हालत है जहाँ दो सवैंधानिक संस्थाएं (EC और बंगाल सरकार) एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे है। दोनो के बीच विश्वास की कमी साफ नजर आती है। इसके चलते SIR प्रक्रिया अटकी हुई है। इस असाधारण हालात के चलते हमारे पास यह फैसला लेने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य चुनाव आयुक्त, मुख्य सचिव, डीजीपी और एडवोकेट जनरल की मौजूदगी में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में कल मीटिंग करें। कोर्ट ने कहा मीटिंग में तय किया जाए कि कि गतिरोध खत्म कर SIR प्रक्रिया को पूरा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 28 फरवरी को फाइनल लिस्ट जारी हो सकती है। लेकिन इसे अंतिम लिस्ट नहीं माना जाए। इसके बाद एक सप्पलीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की जा सकती है। SC ने कहा कि राज्य के डीजीपी हलफनामा दाखिल कर बताए कि बंगाल में हिंसा को लेकर दायर शिकायतें पर क्या कार्रवाई की इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रकिया में चुनाव आयोग का सहयोग करने के लिए अपने अधिकारी उपलब्ध कराने को लेकर ममता सरकार के लचर रवैये पर नाराजगी जाहिर की। दरअसल चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि उसने SIR में मदद के लिए राज्य सरकार से अधिकारियों की मांग की है लेकिन बंगाल सरकार का कहना है कि वो इस पर विचार कर रही है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे 9 फरवरी के आदेश के बावजूद राज्य सरकार का यह रुख है! हम राज्य सरकार के रवैये से निराश है। हमे उनसे सहयोग की अपेक्षा थी।ERO/ERO की भूमिका सिर्फ SDM जैसे अधिकारी ही निभा सकते है। ऑफिस क्लर्क इस जिम्मेदारी को नहीं निभा सकते।
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 20, 2026 12:36:18
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज निकाय चुनाव के बहाने बीजेपी-जेएमएम आमने सामने आ गए हैं. दोनों शहर के विकास के अपने अपने दावे करते नज़र आ रहे हैं. आज बीजेपी की ओर से राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कमान संभालते हुए जेएमएम पर एक के बाद एक कई आरोप लगाते हुए साहिबगंज के विकास को लटकाने और भटकाने का बात कहा. अनंत ओझा ने कहा कि जेएमएम हमेशा साहिबगंज के विकास को रोकने का काम किया हैं. रेल ओवर ब्रिज 2022 में ही पास हो गया था लेकिन वोट बैंक के कारण इसने अड़ंगा डाला और अब घणी आबादी सैकड़ो को तोड़ने का षड़यंत्र किया हैं. हमने साहिबगंज में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज कि स्वीकृति कराई थी. लेकिन ये सरकार जमीन नहीं दिया. साहिबगंज कि जनता सब जानती हैं. इसलिए भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बिनोद चौधरी को अपना वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने जा रही हैं.
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 20, 2026 12:35:39
Baramulla, :पिछले दो महीनों में सुरक्षा बलों ने बड़ी दुर्घटनाओं को टाला; छह IED का पता लगाकर उन्हें डिफ्यूज किया गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कई आतंकवादी साजिशें नाकाम हो गईं। 1 जनवरी 2026 से अब तक आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के इरादे से छह बार IED लगाए हैं, लेकिन हर बार योजना नाकाम कर दी गई। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को बेअसर करने के प्रयासों को काफी तेज कर दिया है, जिसमें आतंकवादी हमलों को नाकाम करने के लिए कई डिवाइस का पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। ऐसा ही एक हमला पिछली रात नाकाम कर दिया गया जब सुरक्षा बलों ने बारामूला के आजाद गंज जानबाजपोरा इलाके में श्रीनगर-बारामुल्ला राजमार्ग पर IED का पता लगाकर उसे डिफ्यूज कर दिया। रात की पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय सेना की RR यूनिट्स के डॉग स्क्वायड ने IED का पता लगाया जो सड़क किनारे एक गड्ढे में पॉलीटीन बैग में लपेटकर रखी गई थी। WT उस जगह से जहां आतंकवादियों ने IED रखा था। यह आतंकी ग्रुप्स की तरफ से श्रीनगर से बारामुल्ला या कुपवाड़ा जाने वाली फोर्स के काफिले पर हमला करने की छठी कोशिश थी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की तेज कार्रवाई की वजह से इन डिवाइस को बिना किसी नुकसान या कैजूट्टी के मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इससे पहले 18 फरवरी, 2026 को: श्रीनगर-बारामुल्ला हाईवे पर नरबल के पास एक ब्रीफकेस में रखे IED को बेहअसर किया गया था। 11 फरवरी को सोपोर में एक IED को नष्ट किया गया था जिसे रखा गया था। 20 जनवरी, 2026 को: श्रीनगर-बारामुल्ला हाईवे पर पट्टन के तकिया टापर में एक IED बरामद करके नष्ट कर दिया गया। 15 जनवरी 2026 को: राजौरी जिले के काकोरा गांव के जंगल वाले इलाके में 3 kg का IED बरामद करके उसे डिफ्यूज किया गया। 4 जनवरी 2026 को LoC केरन सेक्टर में एक ड्रोन से गिराए गए 2 kg IED को बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने नष्ट कर दिया। आतंकी सुरक्षा काफिलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर श्रीनगर-बारामुल्ला हाईवे पर। हाल ही में मिली IED में पॉलीटीन बैग और प्रेशर कुकर में छिपाकर रखे गए IED शामिल हैं। IED प्लांट करने की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग और इलाके में दबदबा बढ़ा दिया है, खासकर श्रीनगर-बारामुल्ला-कुपवाड़ा हाईवे और कश्मीर-जम्मू हाईवे पर।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 20, 2026 12:35:18
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड लोकभवन में इस वर्ष 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय भव्य बसन्तोउत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में पुष्प प्रदर्शनी, मिलेट आधारित फूड कोर्ट, शहद उत्पादन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों व महिला स्टार्टअप्स को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को केवल एक आयोजन न मानकर पूरे उत्साह और उत्सव के रूप में मनाया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि यह आयोजन स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय पहचान बना सके।राज्यपाल ने बताया कि वसंतोत्सव के दौरान आइएचएम, जीएमवीएन और राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से मिलेट आधारित फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहद उत्पादन, एरोमा उत्पादों और मिलेट आधारित उत्पादों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष से प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप को ‘राज्यपाल विशेष पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 20, 2026 12:34:33
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद परिसर में पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देना और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इस अवसर पर म्हारो पावन चित्तौड़ लोगो, टी-शर्ट एवं पेन का विमोचन भी किया गया। ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 20, 2026 12:34:22
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top