Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Solapur413304

पुणे के विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में विजय दशमी पर फूलों से भव्य सजावट

SKSACHIN KASABE
Oct 02, 2025 03:31:57
Pandharpur, Maharashtra
साडेतीन मुहूर्तापैकी एक असलेल्या विजया दशमीच्या निमित्ताने श्री विठ्ठल - रुक्मिणी मंदिरात विविध फुलांची आकर्षक सजावट करण्यात आली आहे. विजया दशमी. यानिमित्त लाखो वैष्णवांचे श्रद्धास्थान असलेल्या श्री विठ्ठल आणि रुक्मिणी मंदिरास आकर्षक फुलाने सजविले आहे. पुणे येथील विठ्ठल भक्त राम जांभूळकर आणि त्यांच्या कुटुंबाने सेवाभावी तत्वावर मोफत सजावट केली आहे. यासाठी झेंडू, अष्टर, शेवंती, गुलाब, ॲार्कीड, अॅांथोरियम, सुर्यफूल, ब्लु डेजी, पिंक डेजी, कमिनी, अशोकाची पाने, जिप्सो, मनीप्लांट, ड्रेसिना. इत्यादी फुलांचा व पानांचा वापर केला आहे. आजच्या सणाच्या दिवशी विठ्ठल रुक्मिणी दर्शन घेण्यासाठी अनेक भाविक गर्दी करतात.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKamaldeep Singh
Oct 02, 2025 05:33:49
Chandigarh, Chandigarh:ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਸੈਕਟਰ 30 ਵਿੱਚ ਰਾਵਣ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾDDS ਗਈ。 ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੈਕਟਰ 30 ਦੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਅਚਾਨਕ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲ ਗਈ। ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਅਤੇ ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ, ਪਰ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਪੁਤਲਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦੂਸਹਿਰਾ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜ਼ੋਰਾਂ 'ਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 10 ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਰਾਵਣ, ਮੇਘਨਾਦ ਅਤੇ ਕੁੰਭਕਰਨ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਸਾੜੇ ਜਾਣਗੇ। ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਮੇਟੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਵਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ है, ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪੁਲਿਸ 'ਤੇ, ਸਗੋਂ ਨਿੱਜੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ 'ਤੇ ਵੀ ਭਰੋਸਾ ਕੀਤਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 02, 2025 05:33:36
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बिजली के करंट लगने से मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसी दौरान 15 वर्षीय आर्यन कुमार रिक्शे से सट गया और करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए मां पावित्री देवी भी दौड़ परी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इस दौरान करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डरहा गांव निवासी नंदलाल राय की पत्नी 37 वर्षीय पावित्री देवी और उनके पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के ऊपर गिरे बिजली तार से यह हादसा हुआ। इस घटना ने दुर्गापूजा के उत्साह पर भी गहरा असर डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, मुखिया योगेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से अविलंब उचित मुआवजे की मांग की गई है। वहीं, बखरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है。
0
comment0
Report
VKVISHAL KAROLE
Oct 02, 2025 05:33:18
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:जिल्हा परिषद गट आणि पंचायत समिती गणांच्या आरक्षणासाठी येत्या १३ ऑक्टोबर रोजी सोडत काढण्यात येणार आहे. राज्य निवडणूक आयोगाने आरक्षण सोडतीचे वेळापत्रक जाहीर केले. जिल्हा परिषदेसाठी ६३ गट, तर पंचायत समितीसाठी १२६ गण निश्चित करण्यात आले आहेत. ओबीसीसाठी १७, अनुसूचित जातीसाठी १०, अनुसूचित जमातीसाठी ३ गट आरक्षित असतील. ३५ गट खुल्या प्रवर्गासाठी असतील. एकूण ३२ जागांवर महिला आरक्षण असेल. २०११ च्या जनगणनेनुसार जिल्ह्याची लोकसंख्या २२ लाख १० हजार १६५ होती. त्यावरून २०१७ मध्ये गट व गण रचना करण्यात आली होती. त्या वेळी सरासरी ४० हजार लोकसंख्येचा एक गट, तर २० हजार लोकसंख्येचा एक गण होता. १४ ते १८ गावांचा एक गट होता. गेल्या १४ वर्षांत लोकसंख्येत वाढ झाल्यामुळे नव्याने गट व गण रचना करण्यात आली आहे, असे प्रसासनाकडून सांगण्यात आले.
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 02, 2025 05:33:00
Jasa, Bihar:कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर स्कॉर्पियो ने कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात गंभीर रूप से घायल, चार की हालत नाजुक। कैमूर जिले से बड़ी खबर, जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास एनएच 19 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही एक स्कॉर्पियो ने कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह वाहन से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों की पहचान झारखंड के अंसार नगर निवासी अबूदीन अंसारी के पुत्र 48 वर्षीय मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी जफर अली अंसारी के पुत्र 45 वर्षीय मुन्ना अंसारी और उमर अंसारी की पत्नी 60 वर्षीय रजिया खातून के रूप में हुई है। वहीं घायलों में हजरा खातून, उमर अंसारी और अशरफ अंसारी शामिल बताए जाते हैं। अन्य घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में घायल परिजनों के रिश्तेदार मंसूर आलम अंसारी ने सदर अस्पताल भभुआ पहुंचकर जानकारी दी कि सभी लोग सासाराम थाना क्षेत्र के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजे की मांग की है। वहीं दुर्गावती थाना के एसआई विजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो सासाराम से बनारस की तरफ जा रही थी, तभी छज्जूपुर पोखरा के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। बाइट - विजेंद्र कुमार – एसआई दुर्गावती थाना बाइट - मंसूर आलम अंसारी – रिश्तेदार मृतक
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 02, 2025 05:32:45
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक विवाहित महिला ने एक मुस्लिम युवक और उसके साथियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और महीनों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक का नाम अल्ताफ उर्फ गुड्डू है, जो कपड़े की दुकान चलाता है। इस युवक ने अपने साथी राजा के साथ मिलकर महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।अश्लील वीडियो बनाकर महिला को धमकाया गया और उसके बाद उसे दिल्ली की मस्जिद में जबरन निकाह के लिए भी मजबूर किया गया। महिला का दावा है कि कई महीनों तक वह आरोपियों के चंगुल में फंसी रही और लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण सहती रही। लेकिन किसी तरह वह बाहर निकली और हिम्मत जुटाकर शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी लगातार उसे धमकाते रहे कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। यही वजह रही कि वह लंबे समय तक चुप रही। लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए, तब उसने पुलिस और समाज से मदद की गुहार लगाई। इस पूरे मामले में अब पीड़िता को हिंदू संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। प्रियंका आर्या और बीजेपी जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संगठनों का कहना है कि इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल, बागपत पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस तरह के संगीन आरोप कई सवाल खड़े करते है।
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Oct 02, 2025 05:32:19
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 02, 2025 05:32:11
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाजीपुर एसपी समेत पुलिस कर्मियों ने किया विशेष कन्यापूजन, दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पहली बार सदर कोतवाली में 21 कन्याओं का विधिविधान से किया पूजन नवरात्र का अंतिम दिन, देर रात से शुरू होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजीपुर में करीब 460 स्थानों पर स्थापित हुईं है दुर्गा प्रतिमाएं अस्थायी दुर्गा प्रतिमाओं सहित कुल एक हजार मूर्तियों का होगा विसर्जन विसर्जन के लिए जिले में बनाए गए 20 स्थल, रजागंज सबसे प्रमुख विसर्जन स्थल आज रात 60 मूर्तियों का होगा विसर्जन, अगले दो दिन 200-200 प्रतिमाओं का होगा विसर्जन सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल की रहेगी तैनाती रजागंज स्थल पर विशेष ड्यूटी और फ्लड यूनिट को किया गया है तैनात एनजीटी गाइडलाइन के तहत गंगा नदी में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित सभी विसर्जन स्थलों पर बनाए गए कृत्रिम कुंड डीजे की ऊंचाई सीमित रखने और अश्लील गीतों पर सख्त रोक उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – एसपी गाजीपुर एसपी ने खुद किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन पहली बार गाजीपुर की सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने विशेष कन्यापूजन का आयोजन किया। आयोजन में 21 कन्याओं का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान एसपी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है और देर रात से जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। गाजीपुर में इस बार लगभग 460 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जबकि घरों में रखी अस्थायी प्रतिमाओं को मिलाकर यह संख्या करीब एक हजार तक पहुंच जाती है। विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने 20 स्थल तय किए हैं, जिनमें रजागंज स्थल को सबसे प्रमुख माना गया है। एसपी ने बताया कि आज रात करीब 60 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जबकि अगले दो दिनों में रोजाना 200-200 प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी स्थलों पर फोर्स की तैनाती की गई है। रजागंज में विशेष ड्यूटी लगाई गई है और फ्लड यूनिट भी तैनात रहेगी, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक गंगा नदी में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसीलिए सभी विसर्जन स्थलों पर कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं और वहीं प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। बाइट – डॉ ईरज राजा- एसपी गाजीपुर
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 02, 2025 05:31:52
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाजीपुर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर चोर जाफर हुसैन घायल, गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद सादात में पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़ आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी के उपकरण भी बरामद रेलवे स्टेशन सादात के पास हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ बदमाश मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी जाफर हुसैन पर आजमगढ़, गाजीपुर और महाराजगंज में दर्ज कई मुकदमे NDPS एक्ट और आयुध अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है जाफर पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी सादात में कराया भर्ती सादात थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी मखदूमपुर की टीम रही शामिल पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी पर मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर चोर जाफर हुसैन गोली लगने से घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी करने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। दरअसल मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर नकबजन इलाके में वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और रेलवे स्टेशन सादात के पास बने एक जर्जर मकान के नजदीक बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख जाफर हुसैन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी सादात में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पकड़े गए बदमाश जाफर हुसैन का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर गाजीपुर, आजमगढ़ और महाराजगंज जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आयुध अधिनियम, NDPS एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के मामले में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- रामकृष्ण तिवारी- सीओ सैदपुर
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 02, 2025 05:31:38
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से पांचाल घाट पर अवैध रूप से अतिक्रमण पर गरज बाबा का बुलडोजर सालों से पांचाल घाट पर कब्जा किए के मकान पर चला पीला पंजा जिला प्रशासन में अवैध रूप से बनाए गए मकानों को और गंगा की संपत्ति को कराया खाली लोगों का आरोप कि नहीं दिया गया मौका साधु गंगा के किनारे रहता कर रहे थे तपस्या नेताओं के कहने पर चल रहा बुलडोजर वही नेता के गेस्ट हाउस पर नहीं हुई कोई कार्रवाई पांचाल घाट पर अवैध कब्ज़ों पर चला बुलडोज़र, आस्था और विकास के संग गंगा तट मिलेगा नया रूपफर्रुखाबाद के ऐतिहासिक पांचाल घाट पर जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सालों से गंगा किनारे कब्ज़ा करके बनाए गए मकानों और पक्के निर्माणों पर बाबा का बुलडोज़र गरजा और देखते ही देखते अवैध निर्माण मलबे में तब्दील हो गए। प्रशासन ने साफ कहा कि गंगा की ज़मीन और आस्था स्थल पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्रवाई से प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। कुछ साधुओं ने आरोप लगाया कि वे गंगा किनारे साधना और तपस्या करते आ रहे थे, लेकिन बिना सुनवाई उनका आश्रम जैसी छावनी हटा दी गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आम जनता और साधुओं के मकानों पर कार्रवाई हुई, मगर राजनीतिक नेताओं के गेस्ट हाउस और होटलों को छुआ तक नहीं गया।पांचाल घाट सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। यहां गंगा स्नान, साधु-संतों की तपस्या और धार्मिक आयोजनों में दूर-दूर से लोग आते हैं। अब प्रशासन इस क्षेत्र को अतिक्रमण-मुक्त कर इसे पर्यटन और विकास से जोड़ने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घाट को संवारकर इसे न सिर्फ धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा बल्कि इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा और गंगा की धारा भी स्वच्छ व अविरल रहेगी।गंगा की गोद में बसा पांचाल घाट अब एक नए स्वरूप में निखरने की तैयारी में है। आस्था और विकास के इस संगम से माना जा रहा है कि यह क्षेत्र आने वाले समय में जनआस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है। बाइट-सदानंद-संत बाइट--बाबा महेश्वर संत वाकथ्रू अरुण सिंह
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 02, 2025 05:31:19
Burhanpur, Madhya Pradesh:एमपी के बुरहानपुर में बवाल, मूर्ति विसर्जन जुलूस पर कट्टरपंथियों ने फेंके पत्थर, हिंदू भड़के, पुलिस ने FIR दर्ज कर चार को अरेस्ट किया - हिंदुओं के त्यौहार जुलूस कट्टरपंथियों के निशाने पर एमपी के बुरहानपुर में हिन्दुओ के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर मुस्लिमो पर पत्थर फेंकने का आरोप... - कट्टरपंथियों की पत्थरबाजी में कई हिन्दू घायल... - नेपानगर के नयाखेड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद का ममला。 - जवारे विसर्जन के दौरान था विवाद。 - विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पत्थर बाजी तक पहुंचा。 - पत्थर बाजी में एक व्यक्ति घायल - आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी का किया घेराव । - 12 लोगों के खिलाफ नामजत FIR दर्ज 4 पुलिस अभिरक्षा में लिया गया... मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद। - नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे देर रात तक...भारी नारेबाजी की..
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Oct 02, 2025 05:30:51
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top