Back
बखरी में करंट से मां-बेटे की मौत, टूटे तार ने मचाया मातम
JCJitendra Chaudhary
Oct 02, 2025 05:33:36
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बिजली के करंट लगने से मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसी दौरान 15 वर्षीय आर्यन कुमार रिक्शे से सट गया और करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए मां पावित्री देवी भी दौड़ परी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इस दौरान करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डरहा गांव निवासी नंदलाल राय की पत्नी 37 वर्षीय पावित्री देवी और उनके पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के ऊपर गिरे बिजली तार से यह हादसा हुआ। इस घटना ने दुर्गापूजा के उत्साह पर भी गहरा असर डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, मुखिया योगेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से अविलंब उचित मुआवजे की मांग की गई है। वहीं, बखरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowOct 02, 2025 07:31:400
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 02, 2025 07:31:160
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 02, 2025 07:31:030
Report
RSRavi sharma
FollowOct 02, 2025 07:30:350
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 02, 2025 07:30:280
Report
YSYeswent Sinha
FollowOct 02, 2025 07:30:120
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 02, 2025 07:22:49Malda, West Bengal:মালদা শরৎপল্লী সর্বজনীন দুর্গোৎসব। মহিলা পরিচালিত পুজো। সিঁদুর খেলা
1
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowOct 02, 2025 07:22:442
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:22:320
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 02, 2025 07:22:200
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 02, 2025 07:22:080
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:21:590
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 02, 2025 07:21:470
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 02, 2025 07:21:390
Report
MKMohammed Khan
FollowOct 02, 2025 07:21:250
Report