Back
गाजीपुर में दुर्गा विसर्जन सुरक्षा के साथ, 460 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित
ATALOK TRIPATHI
Oct 02, 2025 05:32:11
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ
गाजीपुर
एसपी समेत पुलिस कर्मियों ने किया विशेष कन्यापूजन, दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पहली बार सदर कोतवाली में 21 कन्याओं का विधिविधान से किया पूजन
नवरात्र का अंतिम दिन, देर रात से शुरू होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
गाजीपुर में करीब 460 स्थानों पर स्थापित हुईं है दुर्गा प्रतिमाएं
अस्थायी दुर्गा प्रतिमाओं सहित कुल एक हजार मूर्तियों का होगा विसर्जन
विसर्जन के लिए जिले में बनाए गए 20 स्थल, रजागंज सबसे प्रमुख विसर्जन स्थल
आज रात 60 मूर्तियों का होगा विसर्जन, अगले दो दिन 200-200 प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल की रहेगी तैनाती
रजागंज स्थल पर विशेष ड्यूटी और फ्लड यूनिट को किया गया है तैनात
एनजीटी गाइडलाइन के तहत गंगा नदी में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित
सभी विसर्जन स्थलों पर बनाए गए कृत्रिम कुंड
डीजे की ऊंचाई सीमित रखने और अश्लील गीतों पर सख्त रोक
उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – एसपी गाजीपुर
एसपी ने खुद किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन पहली बार गाजीपुर की सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने विशेष कन्यापूजन का आयोजन किया। आयोजन में 21 कन्याओं का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस दौरान एसपी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है और देर रात से जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। गाजीपुर में इस बार लगभग 460 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जबकि घरों में रखी अस्थायी प्रतिमाओं को मिलाकर यह संख्या करीब एक हजार तक पहुंच जाती है। विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने 20 स्थल तय किए हैं, जिनमें रजागंज स्थल को सबसे प्रमुख माना गया है। एसपी ने बताया कि आज रात करीब 60 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जबकि अगले दो दिनों में रोजाना 200-200 प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी स्थलों पर फोर्स की तैनाती की गई है। रजागंज में विशेष ड्यूटी लगाई गई है और फ्लड यूनिट भी तैनात रहेगी, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक गंगा नदी में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसीलिए सभी विसर्जन स्थलों पर कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं और वहीं प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
बाइट – डॉ ईरज राजा- एसपी गाजीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowOct 02, 2025 07:22:49Malda, West Bengal:মালদা শরৎপল্লী সর্বজনীন দুর্গোৎসব। মহিলা পরিচালিত পুজো। সিঁদুর খেলা
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowOct 02, 2025 07:22:440
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:22:320
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 02, 2025 07:22:200
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 02, 2025 07:22:080
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:21:590
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 02, 2025 07:21:470
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 02, 2025 07:21:390
Report
MKMohammed Khan
FollowOct 02, 2025 07:21:250
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 02, 2025 07:21:070
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 02, 2025 07:21:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 02, 2025 07:20:480
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 02, 2025 07:20:400
Report
RVRajat Vohra
FollowOct 02, 2025 07:19:590
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 02, 2025 07:19:394
Report