Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
ज़ोजिला हिमस्खलन: मनोज सिन्हा ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की
WMWaqar Manzoor
Mar 28, 2026 04:16:56
Ganderbal,
Lieutenant Governor Manoj Sinha reviewed the ongoing rescue and relief operations following the tragic avalanche at Zojila in Ganderbal district, which resulted in loss of lives and injuries. The Lieutenant Governor spoke to senior officials and took stock of the situation on the ground, directing authorities to ensure the safety of stranded persons and provide all possible assistance to those affected by the disaster. Expressing grief over the incident, Sinha extended condolences to the bereaved families and prayed for the speedy recovery of the injured. “Deeply pained by the loss of precious lives due to the tragic avalanche at Zojila. My heart goes out to the bereaved families in this hour of grief. I pray for the speedy recovery of the injured,” the Lieutenant Governor said.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SGSANJEEV GIRI
Mar 28, 2026 05:23:01
Latehar, Jharkhand:लातेहार महुआ का सीजन आते ही लातेहार में बहार आ जाती है ग्रामीणों को अपने गांव और आसपास के जंगल में ही ऐसा रोजगार मिल जाता है जिससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी होती है । मार्च और अप्रैल का पूरा महीना महुआ के सहारे ग्रामीणों के लिए आमदनी का महीना साबित होता है । झारखंड का लातेहार जिला महुआ के उत्पादन के दृष्टिकोण से पूरे देश में अग्रणी माना जाता है । यहां प्रत्येक सीजन में कम से कम 100 करोड़ रुपए मूल्य के महुआ का उत्पादन होता है । इस पूरी प्रक्रिया में ग्रामीणों को पूंजी के नाम पर एक पैसा भी नहीं लगना पड़ता है । अर्थात बिना पूंजी लगाए ही सिर्फ थोड़ी सी मेहनत कर ग्रामीण खूब अच्छी आमदनी कर लेते हैं । जिसमें ना तो कोई पूंजी लगानी पड़ती है और ना ही इसमें नुकसान की कोई संभावना होती है । स्थानीय ग्रामीण माने तो महुआ का फसल ग्रामीण इलाके के लिए आर्थिक रीढ़ के समान होता है । उन्होंने बताया कि महुआ के पेड़ से गिरने वाले महुआ को चुनकर किसान उसे सुखाते हैं और उसे बेचकर अच्छी आमदनी करते हैं । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महुआ 40 से लेकर 50 प्रति किलो की दर से बाजार में बिक्री हो रही है । महुआ का उपयोग मुख्य रूप से ग्रामीणों द्वारा खाने के साथ-साथ शराब बनाने के लिए किया जाता है. बंगाल और ओडिशा में महुआ की मांग सबसे अधिक होती है । ग्रामीण जिसे महुआ व्यापारियों के पास बेचते हैं वह महुआ बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में बिक्री किए जाते हैं । हालांकि स्थानीय स्तर पर इसका उपयोग सिर्फ खाने या शराब बनाने में ही किया जाता है । ग्रामीण नंदलाल प्रसाद ने बताया कि महुआ का उपयोग स्थानीय लोग खाने के साथ-साथ शराब बनाने में भी करते हैं । उन्होंने बताया कि महुआ ग्रामीण क्षेत्र के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है । इधर महुआ का सीजन आने के बाद गांव में रौनक लौट आई है काम की तलाश में जो ग्रामीण पलायन कर बाहर चले जाते हैं।। वह भी मार्च और अप्रैल महीने में लौट कर अपने घर आ जाते हैं। यह स्वाभाविक है कि जब गांव में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तो कोई भी ग्रामीण बाहर काम करने नहीं जाएगा ।महुआ का सीजन आने के बाद गांव में रोजगार के साधन उपलब्ध हो जाते हैं । इसी कारण जो लोग काम की तलाश में बाहर गए होते हैं वह भी दो माह की छुट्टी लेकर वापस गांव लौट आते हैं और महुआ चुनकर अच्छी आमदनी करते हैं । संबंध में लातेहार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वन उत्पाद का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को उसमें वैल्यू एडिशन करने की आवश्यकता है । महुआ के फसल के पारंपरिक उपयोग से ग्रामीणों को जितना लाभ होता है यदि उसमें कुछ वैल्यू एडिशन कर दिया जाए तो उनकी आमदनी दोगुनी हो जाएगी । उन्होंने कहा कि महुआ का तेल निकालकर उसकी बिक्री करने से ग्रामीणों को काफी अच्छी आमदनी हो सकेगी ।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 28, 2026 05:22:22
Ranchi, Jharkhand:देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति के पहुंचने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ और मंत्री सुदिव्य कुमार ने उनका स्वागत किया उपराष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा के पैतृक गांव खूंटी उलिहातु के लिए रवाना हुए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उपराष्ट्रपति के आगमन को गौरवशाली बताया और उन्होंने कहा कि झारखंड लोक भवन से निकलकर द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची और लोक भवन से निकलकर सीपी राधा कृष्णन आज देश के उपराष्ट्रपति हैं यह गौरव करने वाला पल है। मंत्री सुदीव कुमार ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 28, 2026 05:22:07
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 28, 2026 05:20:18
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा देर रात्रि को हाईवे पर हुआ हादसा केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से भिड़ा जिससे टैंकर में आग लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। टैंकर चालक और खलासी सुरक्षित बताए गए। नेपाल से जयपुर जा रहा टैंकर साबुन बनाने के केमिकल लेकर था। बालाहेडी थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव के समीप की घटना。 दौसा जिले के बालाहेडी थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर मौजपुर गांव के समीप केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से भिड़ गया, जिससे टैंकर से केमिकल का रिसाव हुआ और आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि टैंकर चालक और खलासी समय रहते बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दमकल की गाड़ी बुलायी गयी और आग पर काबू पाया गया। कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप स्थित था; अगर आग की लपटे बढ़तीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने एक तरफा यातायात रोककर टैंकर को क्रेन से हटाकर हाईवे से दूर कर यातायात सुचारू करवाया। टैंकर चालक नेपाल से केमिकल लेकर जयपुर जा रहा था और टैंकर में भरा केमिकल साबुन बनाने के काम में लिया जाना था।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 28, 2026 05:17:11
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: सगी बहन ही निकली मासूम अनुष्का की कातिल: 'इश्क' के राज को दबाने के लिए प्रेमी संग मिलकर घोंटा गला, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बसारी गांव में 11 वर्षीय मासूम अनुष्का की संदिग्ध मौत के मामले में जो सच सामने आया है उसने न केवल पुलिस को बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। जिस बहन पर अपनी छोटी बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी ने अपने प्रेम संबंधों को छुपाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस अंधी हत्या का खुलासा करते हुए मृतका की सगी बड़ी बहन काजल (18 वर्ष) और उसके प्रेमी शिवम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काजल की दोस्ती पड़ोस के ही शिवम से फेसबुक के जरिए हुई थी। यह प्रेम प्रसंग पिछले कुछ समय से चल रहा था। होली के दौरान काजल के पिता को उनके दोस्त के जरिए इस रिश्ते की भनक लगी,जिसके बाद उन्होंने शिवम द्वारा दिया गया मोबाइल फोन तोड़ दिया था और काजल को सख्त हिदायत दी थी कि वह उससे बात नहीं करेगी। पिता की बंदिशों के बावजूद काजल ने चोरी-छिपे शिवम से बात करना जारी रखा। गुरुवार को जब अनुष्का अन्य बच्चों के साथ खेत में मेंथा की रोपाई करने गई थी उसी दौरान काजल और शिवम पास के ही एक खेत में छिपकर मिल रहे थे। बदनसीबी से छोटी बहन अनुष्का ने अपनी बड़ी बहन काजल और शिवम को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मासूम अनुष्का ने अपनी बहन से साफ कह दिया कि वह घर जाकर पिता को पूरी हकीकत बता देगी। बस इसी बात से घबराकर कि कहीं पिता को दोबारा पता न चल जाए काजल और उसके प्रेमी शिवम ने मिलकर अनुष्का का गला दबा दिया। हत्या के बाद आरोपी काजल इतनी शातिर निकली कि उसने खुद ही घर जाकर पिता को अनुष्का के लापता होने की खबर दी और बाद में पुलिस के सामने निर्भीक होकर बयान दिया कि उसने खुद अपनी बहन का शव देखा है। घटना के बाद एक 2 मिनट 21 सेकंड का वीडियो सामने आया है जिसमें काजल बड़े ही आत्मविश्वास के साथ पुलिस को गुमराह कर रही थी। लेकिन पुलिस टीम को काजल के बयानों में विरोधाभास नजर आया। जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी शिवम और काजल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक बहन अपनी करतूत छुपाने के लिए अपनी ही छोटी बहन की जान ले सकती है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 28, 2026 05:16:50
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 28, 2026 05:02:24
Noida, Uttar Pradesh:
879
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 28, 2026 05:01:41
Ranchi, Jharkhand:असम विधानसभा चुनाव में JMM का धुंआधार प्रचार शुरू, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने संभाली कमान, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की फौज असम में कर रहे कैंप झारखंड मुक्ति मोर्चा की निगाहें फिलहाल आसाम पर टिकी है, आसाम में हो रहे विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अकेले चुनावी मैदान में है। सीएम हेमंत सोरेन भी असम में कैंप कर धुंआ धार चुनाव प्रचार में जुट रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से ही कर रहे कैम्प झामुमो का लक्ष्य साफ है पूरी ताकत झोंक कर आसाम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना ...वहीं आसाम को लेकर झारखंड में बयानबाजी और वार पलटवार खूब सुनाई दे रहा है。 झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि असम का चुनाव ऐतिहासिक होगा और परिणाम भी ऐतिहासिक होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा की उपस्थिति बहुत मजबूत होने जा रही है। मनोज पांडे ने कहा कि हमारे जो नेता हैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन वह अन्य नेताओं से थोड़ा अलग है और उन पर लोग ऐतबार करते हैं हेमंत सोरेन ने दिखाया है की तानाशाही ताकतों से कैसे लड़ा और जीता जाता है। 5 महीने जेल के अंदर रहने के बाद भी जब जेल से बाहर निकले तो झारखंडी जनता की आवाज को मुकाम तक पहुंचाया और आज असम के 90 लाख आदिवासी भी हेमंत सोरेन पर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
855
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 28, 2026 05:00:52
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडल ईस्ट में जो आपदा खड़ी हुई है।‌ जिसके चलते कुछ जरुरत की चीजों को लेकर भ्रम की स्थिति और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पैट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। सभी देशों में इनके रेट बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस कदम से देश के लोगों को बड़ी राहत दी है। एक्साइज ड्यूटी पैट्रोल पर 10 रुपए और डीज़ल पर जीरो की है । जिससे इन उत्पादों के दाम स्थिर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सही फैसले लेते हैं ताकी लोगों को समस्याएं न आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा लोगों को साथ खड़े हैं। जो लोग युद्धग्रस्त देशों में फंसे हुए थे। उनको सही सलामत वापिस भारत लाया गया। प्रधानमंत्री शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अन्य देशों से संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत प्रथम और भारतीय प्रथम को लेकर चलते हैं। कुछ लोगों द्वारा पैट्रोलियम उत्पादों की कमी का दुष्प्रचार किया जा रहा है। हमारा विपक्षी दल वैश्विक आपदा में भी राजनीति कर रहा है। अगर वो प्रधानमंत्री की तारीफ नहीं कर सकता तो चुप तो हो जाएं। आज सभी देशों में दाम बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में दाम स्थिर हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोग घबराएं नहीं। लोग घबरा कर खरीदारी न करें। क्योंकि कुछ राजनीतिक लोग लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। मैंने पैट्रोलियम कंपनियों से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसी स्थिति पहले थी वैसी भी आज भी है। कोई कमी नहीं है। अगर बात बढ़ भी जाती है। सारे विश्व में समस्याएं होंगी तो हमें भी तैयार रहना होगा। लेकिन विपक्ष अपनी राजनीति करने में व्यस्त है। एक तरफ से सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीछे सिलेंडर वाला सिलेंडर सप्लाई कर रहा है। राज्य में 4032 पैट्रोल पंप काम कर रहे हैं। रसोई गैस - प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं। प्रतिदिन 1 लाख 90 हजार वितरित किए जा रहे हैं। रिफिल के लिए शहरों में 25 दिन और गांव में 45 दिन के नियम का पालन किया जा रहा है। प्रदेश में गैस की भी कोई कमी नहीं है 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर मौजूद हैं। कल रात ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया है। हम कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके चलते 428 सिलेंडर और 4 वाहन जब्त किए हैं। हमने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा में पीएनजी पाईप लाईन बिछाने के इस 3 लाख रुपए प्रति किलो मीटर का रेट निर्धारित किया है। प्रदेश में 28000 किलोमीटर पीएनजी पाईप लाईन बिछी हुई है जिसमें और ज्यादा तेजी लाई जाएगी。
929
comment0
Report
Advertisement
Back to top