Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400001

तेजस्वी यादव: हर घर में एक सरकारी नौकरी, माताओं को योजना का भरोसा

MSManish Singh
Nov 03, 2025 19:30:17
Mumbai, Maharashtra
आज भोजपुर जिला के जगदीशपुर, संदेश, आरा और बड़हरा क्षेत्रों में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में धुंआधार जनसभाओं को संबोधित किया。 भोजपुर के सबसे अंतिम सभा उन्होंने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में की, जहाँ उन्होंने राजद प्रत्याशी श्री अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बदल देना है। भाजपा जदयू के राज में छात्र, युवा, महिला सभी लोग ठगा महसूस कर रहे है। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव जी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माताओं और बहनों को माई बहिन मान योजना का लाभ मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के प्रण पत्र (घोषणापत्र) को समर्थन देने और सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की。 यही नहीं उन्होंने नौटंकी कर दिग्भ्रमित करने वालों से सावधान रहने और किसी भी ओर ध्यान न देते हुए चुपचाप लालटेन पर वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपलोगों को मुझसे कोई शिकायात है? उन्होंने कहा कि सरोज को मैने दो बार टिकट दिया...वो हार गया तो जीवन भर उसी को टिकट मिलेगा ? उन्होंने उपस्थित युवाओं से वादा किया कि आपका तेजस्वी आपसे वादा करता है कि हर घर से एक सरकारी नौकरी देगा। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि आपको नौकरी चाहिए न? तो कैसे मिलेगा? युवाओं का जवाब था वोट कर जीताकर。 कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद दिलाते हुए जीत का माला पहनाया और कहा कि भोजपुर की जनता का यह प्रेम और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब समय आ गया है कि हम मिलकर एक नए बिहार की नींव रखें。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kumar Rai
Nov 04, 2025 02:02:49
Buxar, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने और अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में बक्सर जिले के डुमराव विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी ददन यादव ने आज अपने समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। डुमराव में आयोजित इस रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रत्याशी का स्वागत कुछ अनोखे अंदाज में करते हुए 110 किलो लड्डू से तौलकर उनका सम्मान किया गया। पूरे रोड शो के दौरान बसपा के झंडे, बैनर और नारेबाजी से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा। ददन यादव ने कहा कि डुमरावा की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है और यह जनसैलाब उनके जीत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है और बसपा ही जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। जीत के बाद हम डुमराव की जनता के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ेंगे, जनता ही असली मालिक है。
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 04, 2025 02:01:32
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। मृतकों में ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, बालाजी, प्रदीप सोनी और उनकी पत्नी माधुरी सोनी के अलावा उनके पुत्र नितिन व नैमिष निवासी फतेहपुर कस्बा शामिल हैं। जबकि इंद्र कुमार और विष्णु शुक्ला गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर हुए हैं। सभी अर्टिगा सवार कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान करके वापस आ रहे थे। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है।
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 04, 2025 02:00:34
Maipit, ওয়েস্ট বেঙ্গল: baba আইফোন কিনে না দেওয়ায় চরম সিদ্ধান্ত নবম শ্রেণির ছাত্রের, শোকের ছায়া কুলতলিতে দক্ষিণ ২৪ পরগনার কুলতলি থানার গোপালগঞ্জ গ্রাম পঞ্চায়েতের শানকিজাহান এলাকায় ঘটে গেল মর্মান্তিক ঘটনা। আইফোন না কিনে দেওয়ায় আত্মহত্যা করল নবম শ্রেণির ছাত্র দীপাঞ্জন দাস (১৭)। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, দীপাঞ্জন নিমপীঠ আশ্রমের নবম শ্রেণির ছাত্র। কয়েক মাস আগে প্রায় ৩২ হাজার টাকা দিয়ে তাকে একটি অ্যান্ড্রয়েড ফোন কিনে দিয়েছিলেন তার বাবা, ভাষ্কর দাস, যিনি পরিযায়ী শ্রমিক। কিন্তু জন্মদিন উপলক্ষে আবারও সে মা-বাবার কাছে আইফোন কিনে দেওয়ার অনুরোধ জানায়। পরিবার তা অস্বীকার করায় দীপাঞ্জন মানসিকভাবে ভেঙে পড়ে। পরিবারের অভিযোগ, গত কয়েকদিন ধরে সে ঠিকমতো খাওয়াদাওয়াও করছিল না। সোমবার বিকেলে দিদার বাড়িতে দীর্ঘক্ষণ দীপাঞ্জনকে না দেখে খোঁজ করতে গিয়ে ঘরের ভেতর ঝুলন্ত অবস্থায় তার দেহ দেখতে পান পরিবারের সদস্যরা। দ্রুত কুলতলি ব্লক হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসকরা মৃত বলে ঘোষণা করেন। আজ তার দেহের ময়নাতদন্ত হবে বলে জানা গিয়েছে। পড়াশোনায় ভালো এবং অত্যন্ত মিশুক স্বভাবের ছেলে হিসেবে এলাকায় পরিচিত ছিল দীপাঞ্জন। তার অকাল মৃত্যুতে শোকের ছায়া নেমে এসেছে গোটা এলাকায়।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 04, 2025 01:45:44
Ranchi, Jharkhand:पर्व-त्यौहारों के बाद सोमवार को जनता दरबार में जहां फरियादियों की भीड़ नजर आई तो वहीं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री पदाधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त भी नजर आये। अंचल अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को शोकॉज करने को कहा गया तो कई मामलों में जांच के आदेश भी दिये गये। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित ہوئے। सुजाता सेन अपने कैंसर पीड़ित पति के इलाज के परेशान थी, कुछ दिन पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के पहल पर ही उनका राशन कार्ड बनवाया गया और फिर आयुष्मान कार्ड ताकि राधानाथ मालाकार का इलाज हो सके। सुजाता सेन ने जनता दरबार में बताया कि अस्पताल द्वारा बताया गया है कि आगे का इलाज आयुष्मान कार्ड से संभव नहीं है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा फौरन सिविल सर्जन से बात की गयी और मुख्यमंत्री गंभीर असाध्य रोग योजना के तहत राधानाथ के इलाज की प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश दिया गया। दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में कहीं बाधा न आये इसे लेकर शहर अंचलअधिकारी को भी निदेशित किया गया। जनता दरबार में संजय गुप्ता ने बताया कि उपसमाहर्त्ता भूमि सुधार, सदर न्यायालय के आदेश के बावजूद उनका म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है। यह आदेश 20.12.2024 को दिया गया था। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को शोकॉज करने का निर्देश दिये। कांके अंचल के सतीनाथ महतो ने अपनी खरीदी गयी 31 डिसिमल जमीन के लिए दाखिल-खारिज हेतु आवेदन दिया था। 21.05.2025 के उनके आवेदन को 31.10.2025 को खारिज कर दिया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस मामले में अपर समाहर्त्ता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। अनगड़ा अंचल में मनेश महतो द्वारा अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया गया था। उन्होंने जनता दरबार में बताया कि अंचल के कर्मचारी द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है, और म्यूटेशन को टाला जा रहा है। बेवजह आवेदक को परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त द्वारा कर्मचारी को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में ईटकी अंचल में एक डीड पर दो जमाबंदी करने के मामले में भी उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जांच के आदेश दिये गये। उन्होंने सहायक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। मामला ईटकी अंचल के हल्का-3 के बारीडीह मौजा से संबंधित है। राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार से जोड़ा गया, ताकि जमीन से जुड़े विवादों, नामांतरण, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार आदि से संबंधित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जा सके या अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सके। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जाना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बाइट....मंजूनाथ भजंत्री,उपायुक्त रांची
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 04, 2025 01:30:24
Ranchi, Jharkhand:हजारीबाग का गिरोह रांची और सहित कई जिलों में ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इस पूरे गिरोह का इरादाफाश करते हुए पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है; इनके पास से दो ट्रैक्टर और एक कार को पुलिस ने जब्त किया है। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर चोरी के मामले की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने हजारीबाग से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के द्वारा झारखंड के महुआटांड़ में भी ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस ट्रैक्टर को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस गिरोह में ऑटो चालक और एक कार चालक था और कार के जरिए ही ये चोरी की रेकी किया करते थे। उस कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया।
0
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Nov 04, 2025 01:16:51
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 04, 2025 01:16:28
Damoh, Madhya Pradesh:हेलीकॉप्टर से लाए गए काले हिरण, देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में होगा हिरणों का बसेरा... एंकर/ एमपी में एक तरफ जहां मगरमच्छों के लिए खास अभ्यारण्य بنایا गया है तो अब देश भर में सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का खिताब हासिल किए रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को गुलजार करने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और इस टाइगर रिजर्व को ब्लैक बग यानी काले हिरणों से गुलजार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के वन विभाग ने इस टाईगर रिजर्व ने 153 हिरणों को छोड़ा है और इन्हें बकायदा हेलीकॉप्टर से यहां लाया गया और फिर सेंचुरी एरिया में छोड़ा गया है। ये अद्भुत नजारा देखने लायक था जब उछलते कूदते हिरणों ने जंगल में कदम रखे और अब उनका बसेरा यही अभ्यारण्य होगा। दरअसल दमोह और सागर के जंगली एरिया से बने दुर्गावती टाइगर रिजर्व को संवारने की पहल चल रही है यहां टाइगर्स की आबादी भी लगातार बढ़ रही है और पर्यटक यहां आनंद के रहे है। शाकाहारी जानवरों के लिए भी ये इलाका बेहद अच्छा है और उनकी मौजूदगी भी यहाँ बहुत है लेकिन कुनबा बढ़ाने के लिए वन विभाग लगातार सक्रिय है और इसी क्रम में ये प्रयास किए जा रहे है। ये ब्लेक बग किसी जंगल से यहाँ नहीं लाए गए बल्कि इसके जरिए सरकार ने एक तीर से दो निशाने साधे है। एमपी के ही कई इलाकों में बड़ी संख्या में काले हिरण है जो कई हिस्सों में किसानों की मुसीबत बने हुए हैं और उनकी खड़ी फसलों को तबाह कर देते हे इसके अलावा कई हिरण दुर्घटना का शिकार होते है तो शिकारी भी उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। इस समस्या से जूझ रहे इलाको में इसे लेकर मांग भी उठती रही है तो अब सरकार ने ये पहल की है जिसके लिए साउथ अफ्रीका से विशेषज्ञों की टीम मध्यप्रदेश में आई है जो कि अलग अलग इलाकों से इन काले हिरणों को पकड़ती है उन्हें रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखती है और फिर उन्हें प्रदेश के ही टाइगर रिजर्व में छोड़ने का काम कर रही है। बेहद अच्छी तकनीक से इन ब्लेक बग्स को रेस्क्यू किया जा रहा है। वन अधिकारियों की माने तो दुर्गावती टाइगर रिजर्व इन जानवरों के लिए अनुकूल है जहां की जलवायु ब्लेक बग के लिए शूट करती हे लिहाजा इस अभ्यारण्य में इन काले हिरणों का कुनबा जल्दी बढ़ेगा और जंगल का संतुलन भी बनेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top