Back
जनता दरबार में फरियादों की भीड़, उपायुक्त ने लापरवाही पर कड़े कदम संकेत दिए
KJKamran Jalili
Nov 04, 2025 01:45:44
Ranchi, Jharkhand
पर्व-त्यौहारों के बाद सोमवार को जनता दरबार में जहां फरियादियों की भीड़ नजर आई तो वहीं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री पदाधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त भी नजर आये। अंचल अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को शोकॉज करने को कहा गया तो कई मामलों में जांच के आदेश भी दिये गये।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित ہوئے।
सुजाता सेन अपने कैंसर पीड़ित पति के इलाज के परेशान थी, कुछ दिन पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के पहल पर ही उनका राशन कार्ड बनवाया गया और फिर आयुष्मान कार्ड ताकि राधानाथ मालाकार का इलाज हो सके। सुजाता सेन ने जनता दरबार में बताया कि अस्पताल द्वारा बताया गया है कि आगे का इलाज आयुष्मान कार्ड से संभव नहीं है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा फौरन सिविल सर्जन से बात की गयी और मुख्यमंत्री गंभीर असाध्य रोग योजना के तहत राधानाथ के इलाज की प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश दिया गया। दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में कहीं बाधा न आये इसे लेकर शहर अंचलअधिकारी को भी निदेशित किया गया।
जनता दरबार में संजय गुप्ता ने बताया कि उपसमाहर्त्ता भूमि सुधार, सदर न्यायालय के आदेश के बावजूद उनका म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है। यह आदेश 20.12.2024 को दिया गया था। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को शोकॉज करने का निर्देश दिये।
कांके अंचल के सतीनाथ महतो ने अपनी खरीदी गयी 31 डिसिमल जमीन के लिए दाखिल-खारिज हेतु आवेदन दिया था। 21.05.2025 के उनके आवेदन को 31.10.2025 को खारिज कर दिया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस मामले में अपर समाहर्त्ता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
अनगड़ा अंचल में मनेश महतो द्वारा अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया गया था। उन्होंने जनता दरबार में बताया कि अंचल के कर्मचारी द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है, और म्यूटेशन को टाला जा रहा है। बेवजह आवेदक को परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त द्वारा कर्मचारी को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में ईटकी अंचल में एक डीड पर दो जमाबंदी करने के मामले में भी उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जांच के आदेश दिये गये। उन्होंने सहायक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। मामला ईटकी अंचल के हल्का-3 के बारीडीह मौजा से संबंधित है।
राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार से जोड़ा गया, ताकि जमीन से जुड़े विवादों, नामांतरण, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार आदि से संबंधित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जा सके या अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सके।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जाना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बाइट....मंजूनाथ भजंत्री,उपायुक्त रांची
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 04, 2025 07:54:390
Report
लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए की जाएगी सुदृढ़ - डॉक्टर रणजीत ठाकुर
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 04, 2025 07:54:150
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowNov 04, 2025 07:54:070
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 04, 2025 07:53:460
Report
MSManish Sharma
FollowNov 04, 2025 07:53:200
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 04, 2025 07:53:070
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 04, 2025 07:52:480
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 04, 2025 07:52:180
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowNov 04, 2025 07:52:050
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 04, 2025 07:51:530
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 04, 2025 07:51:400
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 04, 2025 07:51:230
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 04, 2025 07:50:460
Report