Back
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: आरा में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के कड़े निर्देश
MSManish Singh
Mar 24, 2026 05:19:04
Mumbai, Maharashtra
Anchor/-सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम 25 मार्च को आरा में आयोजित होना है। मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था के संधारण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है। आरा-मोहनिया/जीरो माइल मार्ग पर सामान्य वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करते हुए इस मार्ग पर यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। संदेश एवं उदवंतनगर की दिशा से आने वाले वाहनों को तेतरिया मोड़ से अनाईथ रोड के माध्यम से निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। जगदीशपुर की ओर से आने वाले वाहन एनएच-922 होते हुए बामपाली एवं चन्दवा मोड़ के रास्ते नगर में प्रवेश करेंगे। पटना/कोइलवर की दिशा से आने वाले वाहनों को कायमनगर-धरहरा मार्ग से डायवर्ट कर बामपाली-चन्दवा मोड़ से प्रवेश कराया जाएगा। ओल्ड कोइलवर ब्रिज से आने वाले वाहन चांदी चौक, जमीरा, शीशमहल चौक एवं गोपाली चौक के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से संचालित हांगे। आरा नगर क्षेत्र एवं बक्सर की ओर से आने वाले वाहनों हेतु मिशन स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल को पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। संदेश एवं उदवंतनगर की ओर से आने वाले वाहनों हेतु अनाईठ मोड़ पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। सभी वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े करने के उपरांत कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवागमन करेंगे। विशेष प्रतिबंध एवं निर्देश: 25 मार्च 2026 को पूर्वाहन 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्यालय बसों का परिचालन सीमित रखा जाएगा। 24 मार्च 2026 से अगले आदेश तक आरा नगर क्षेत्र में खनन संबंधी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल के समीप केवल अधिकृत (वीआईपी/आवश्यक सेवाएं) वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आपातकालीन सेवाएं (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने दी जाएगी। यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कायमनगर-धरहरा-बिहारी मिल, बामपाली-चनवा मोड़, बाजार समिति परिसर, जिरो माइल, तेतरिया मोड़ मिशन स्कूल एवं सेंट जेवियर्स स्कूल (पार्किंग स्थल), जैन कॉलेज (दोनों गेट), गोपाली चौक, शीशमहल चौक आदि। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।जिला प्रशासन ने सभी आम नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित यातायात नियमों एवं वैकल्पिक मार्गों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।वही उपरोक्त आदेश का अनुपालन सभी संबंधित पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 07:37:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 24, 2026 07:37:280
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 24, 2026 07:35:580
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 24, 2026 07:35:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 07:35:240
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 24, 2026 07:34:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 07:33:35Noida, Uttar Pradesh:जनपद के फिताडी गांव के अग्निकांड पर बाइट
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 24, 2026 07:33:020
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 24, 2026 07:31:280
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 24, 2026 07:31:150
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 24, 2026 07:31:060
Report
MSManish Sharma
FollowMar 24, 2026 07:30:560
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 24, 2026 07:30:390
Report