Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003
जलगांव के पाचोरा में 6 साल की आयज़ा फातिमा रमजान में रोज़े रखीं
AZAmzad Zee
Mar 08, 2026 02:00:09
Mumbai, Maharashtra
ضلع جلگاؤں کے پاچورہ کی 6 سالہ آیظہ فاطمہ شدید گرمی میں روزوں کا اہتمام کر رہی ہیں ماہِ رمضان المبارک کی بابرکت ساعتیں شروع ہو چکی ہیں۔ یہ مہینہ عبادت، صبر، تقویٰ اور اللہ تعالیٰ کی رضا حاصل کرنے کا مہینہ ہے۔ اس مقدس مہینے میں جہاں بڑے افراد عبادات میں مصروف ہیں وہیں چھوٹے بچے بھی شوق و جذبے کے ساتھ روزے رکھنے اور عبادت کرنے کی کوشش کر رہے ہیں۔ مہاراشٹر کے ضلع جلگاؤں کے شہر پاچورہ سے ایک خوبصورت اور قابلِ تحسین مثال سامنے آئی ہے۔ یہاں کی صرف 6 سالہ معصوم بچی آیظہ فاطمہ شدید گرمی کے باوجود پورے شوق اور عقیدت کے ساتھ روزے رکھ رہی ہیں۔ کم عمری کے باوجود ان کا جذبہ اور حوصلہ قابلِ داد ہے۔ آیظہ فاطمہ نہ صرف روزہ رکھ رہی ہیں بلکہ پابندی کے ساتھ نماز ادا کر رہی ہیں، قرآنِ مجید کی تلاوت کر رہی ہیں اور دیگر عبادات میں بھی حصہ لے رہی ہیں۔ ان کا یہ عمل نہ صرف ان کے گھر والوں کے لیے باعثِ خوشی ہے بلکہ معاشرے کے دیگر بچوں اور بڑوں کے لیے بھی ایک بہترین مثال ہے۔
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Mar 08, 2026 03:19:09
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कर्नलगंज ब्लॉक के सामने देर रात हुई सड़क हादसे में बहराइच के जरवल रोड निवासी 19 वर्षीय इरकान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वही 13 वर्षीय अमन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है। जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनारगंज ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां पर इलाज चल रहा है। यह हादसा तेज रफ्तार बाइक होने के कारण अनियंत्रित होकर के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ है। जहां इस हादसे में इरकान नाम के युवक की मौत हो गई है मृतक कर्नलगंज में अपने ननिहाल आया हुआ था और यहाँ अपने ननिहाल में लोगों से मुलाकात करके देर रात मोटरसाइकिल से ही जरवल रोड बहराइच अपने घर जा रहा था। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही साथ परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी है तो वही 13 वर्षीय अमन घायल है इसका लखनऊ में इलाज चल रहा है उनके भी परिजनों को सूचना दी गई है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 08, 2026 03:18:39
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर जिले में अखिल राजस्थान के डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएँ अब केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज में एक नई पहचान बना रही हैं। राज्य सरकार की उदान योजना और राजीविका के सहयोग से शुरू हुई सैनिटरी पैड निर्माण इकाई आज इनके लिए रोजगार का जरिया बन चुकी है, साथ ही आत्मसम्मान और सामाजिक बदलाव का प्रतीक भी बन चुकी है। बिलड़ी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) द्वारा संचालित यह यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी से जुड़ी झिझक और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने में मदद कर रही है। महिलाएँ अब उत्पादन, पैकिंग और वितरण जैसे कार्यों को संभाल रहीं हैं और एक सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं। यह यूनिट वर्तमान समय में डूंगरपुर ब्लॉक के 107 विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराती है और सरकार ने इसे तीन चरणों में 8.43 लाख पैड के निर्माण और वितरण के ऑर्डर दिए हैं, जिनमें 6.3 लाख पैड की डिलीवरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। सरकार ने अब तक समूह को लगभग 19 लाख 89 हजार 900 रुपये का भुगतान किया है और तीसरे चरण का उत्पादन युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रति पैड निर्माण के लिए संस्था को 3.30 रुपये मिलते हैं, और यूनिट में काम करने वाली महिलाएँ दैनिक 250 से 300 रुपये तक आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के सुधार में अहम भूमिका निभा रही है। माहवारी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ ये महिलाएं किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ उपाय अपनाने के लिए घर-घर जा कर प्रेरित कर रही हैं। बायट-1 मोतीलाल मीणा, जिला अधिकारी राजीविका; बायट-2 रुक्मिणी कटारा, सदस्य सीएलएफ बिलड़ी; बायट-3 सरिता, सदस्य सीएलएफ बिलड़ी, आदि इस कहानी का हिस्सा हैं, और इन सभी के सहयोग से डूंगरपुर की ये महिलाएं आत्मनिर्भरता, जागरूकता और बदलाव की एक नई कहानी लिख रही हैं।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 08, 2026 03:17:42
Sagar, Madhya Pradesh:एमपी पी एस सी में देवरी के दो युवाओं का चयन.. एंकर/ सागर जिले के देवरी नगर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। लक्ष्मी वार्ड निवासी दिनेश चौरसिया के पुत्र अभिषेक चौरसिया का चयन एमपीपीएससी की ग्रंथपाल परीक्षा में हुआ है, जबकि सुभाष वार्ड निवासी शिक्षक शिवकुमार राजपूत की पुत्री अंकिता राजपूत का चयन ग्रंथपाल सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। अभिषेक चौरसिया ने एमपीपीएससी ग्रंथपाल परीक्षा 2022 में आवेदन किया था। वर्ष 2024 में परीक्षा देने के बाद 2026 में हुए इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने 66वीं रैंक हासिल की। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से देवरी नगर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल बनने का था। इससे पहले वे नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर कार्य कर चुके हैं। बी.लिब और एम.लिब की पढ़ाई के बाद उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा विभाग में सेवाएं देना था, जो अब पूरा हो गया है। वहीं सुभाष वार्ड निवासी शिक्षक शिवकुमार राजपूत की पुत्री अंकिता राजपूत का चयन एमपीपीएससी परीक्षा में ग्रंथपाल सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। अंकिता ने देवरी से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से बी.लिब और एम.लिब की पढ़ाई की। अंकिता के जीवन में कई कठिन दौर भी आए। वर्ष 2016 से वह गंभीर बीमारी से जूझती रहीं और 2022 व 2023 में उनके हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत व लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। अंततः उन्होंने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना लक्ष्य प्राप्त किया। अंकिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और सम्मानित गुरुजनों को दिया है। अंकिता के पिता शिवकुमार राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी ने बीमारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और लगातार परिश्रम करते हुए यह सफलता प्राप्त की। दोनों की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं。
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 08, 2026 03:17:21
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Mar 08, 2026 03:16:12
Jalpaiguri, West Bengal:ধূপগুড়ির রাজপথ দিয়ে বিজেপিদের পরিবর্তন যাত্রার রথ পার হতেই তৃণমূল পক্ষ থেকে রাস্তায় গঙ্গাজল ছিটিয়ে শুদ্ধিকরণ।আর এতেই রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে জোর তরজা। বিজেপির পরিবর্তন রথ যাত্রার শেষে গঙ্গাজল ছিটিয়ে শুদ্ধিকরণ কর্মসূচি তৃণমূল যুব কংগ্রেসের।কোচবিহার, আলিপুরদুয়ার জেলার পর জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়িতে আসে পরিবর্তন যাত্রার রথ।বিজেপির পরিবর্তন রথ ধূপগুড়ি শহরে আসতেই ঘোষপাড়া মোড়ে জয় বাংলা স্লোগান দেয় তৃণমূল যুব কংগ্রেসের সমর্থকরা।মিলনী ময়দানে বিজেপির সভার পর শনিবার রাতে ধূপগুড়ি শহরের রাস্তায় গঙ্গাজল ছিটিয়ে শুদ্ধিকরণ করে ধূপগুড়ি টাউন ব্লক তৃণমূল যুব কংগ্রেসের নেতা কর্মীরা। এদিকে,কোচবিহার, আলিপুরদুয়ার জেলা হয়ে এবার জলপাইগুড়ি জেলায় প্রবেশ করল বিজেপির পরিবর্তন যাত্রার রথ।কোচবিহারে বিজেপির রথযাত্রার সূচনা হওয়ার পর শনিবার সন্ধ্যায় জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়িতে এসে পৌঁছায় এই পরিবর্তন যাত্রার রথ।এদিন ধূপগুড়ি মহকুমার নতুন শালবাড়িতে জলপাইগুড়ি জেলার বিজেপি কর্মী-সমর্থকরা রথকে স্বাগত জানান।অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন প্রাক্তন কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্র প্রতিমন্ত্রী নিশীথ প্রামাণিক, আলিপুরদুয়ারের সাংসদ মনোজ টিগ্গা, জলপাইগুড়ির সাংসদ ডা. জয়ন্ত কুমার রায়, বিজেপি বিধায়ক দীপক বর্মন, শঙ্কর ঘোষসহ অন্যান্য বিজেপি নেতৃত্ব।নতুন শালবাড়ি থেকে এদিন পরিবর্তন যাত্রার রথ ধূপগুড়ি শহরের মিলনী ময়দানে পৌঁছায়।রাস্তার দু’ধারে দাঁড়িয়ে অসংখ্য বিজেপি কর্মী-সমর্থক স্লোগান ও পুষ্পবৃষ্টির মাধ্যমে রথকে স্বাগত জানান।তবে রাস্তায় রথ দেখে তৃণমূল সমর্থকরাও “জয় বাংলা” স্লোগান দিতে শুরু করেন।পরে পুলিশের হস্তক্ষেপে পরিস্থিতি স্বাভাবিক হয়।অশান্তি এড়াতে আগে থেকেই ধূপগুড়ি থানার বিরাট পুলিশ বাহিনী ও কেন্দ্রীয় বাহিনী মোতায়েন করা হয়েছিল।পরে মিলনী ময়দানে আয়োজিত সভা থেকে রাজ্যের পরিবর্তনের ডাক দেন বিজেপি নেতারা।সেখানে বক্তব্য রাখেন প্রাক্তন কেন্দ্রীয় মন্ত্রী নিশীথ প্রামাণিক, রথীন বোসসহ অন্যান্য নেতারা।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Mar 08, 2026 03:15:52
Ranaghat, West Bengal:ভাতার জন্য যদি তৃণমূলকে ভোট দেওয়া হয় তাহলে জীবনে ভাতার হতে পারবে না। যে নেত্রী মায়েদের ইज्जতের দাম বেঁধে দেয় তার মুখে আমি থুতু দিই এই ভাষাতেই আক্ৰমণ করলেন হরিণঘাটা বিধানসভার বিজেপি বিধায়ক অসীম সরকার। গতকাল রাতে হরিণঘাটায় সংকল্প যাত্রা সভা চলাকালীন প্রকাশ্যে জনসভায় এই ধরনের মন্তব্য করেন। তিনি আরো জানান ভাতার শব্দ কোন কুরুচিকর মন্তব্য হতে পারেনা। যদিও কটাক্ষ করতে ছাড়েননি তৃণমূল কংগ্রেস তৃণমূলের দাবি অসীম সরকারের মুখের ভাষা যথেষ্ট কুরুচিকর, এই ধরনের ভাষা বাংলার সংস্কৃতিকে কলুষিত করে। আমরা তার পাতা ফাঁদে পা দেব না। গতকাল বিজেপির সংকল্প যাত্রার শুরুর প্রাক্কালে তিনি প্রকাশ্যে মঞ্চে দাঁড়িয়ে এই ধরনের মন্তব্য করে চলেছেন। सिर्फ হরিণঘাটায় নয় একাধিক জায়গায় তার এই মন্তব্য কে ঘিরে রীতিমতো আলোড়ন ফেলে দিয়েছে
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 08, 2026 03:03:45
Katihar, Bihar:मनिहारी बनेगा पर्यटन का नया केंद्र -- तारिक अनवर कटिहार सांसद तारिक अनवर ने किया मनिहारी गंगा घाट विकास कार्यों का निरीक्षण सांसद तारिक अनावर के साथ मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह व मनिहारी नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार निरीक्षण में रहे साथ-साथ सांसद ने घाट पर चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता व गति बनाए रखने का निर्देश मनिहारी गंगा घाट ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल जरूरत पड़ने पर विकास कार्यों की गुणवत्ता का मुद्दा संसद में भी उठाया जाएगा कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला के मनिहारी गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने घाट पर चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता व गति बनाए रखने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि मनिहारी गंगा घाट ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए यहां चल रही योजनाओं को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर विकास कार्यों की गुणवत्ता का मुद्दा संसद में भी उठाया जाएगा। इस मौके पर मनिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सांसद के सहयोग और पहल से मनिहारी गंगा घाट का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां रिवर फ्रंट सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है और आने वाले समय में मनिहारी गंगा घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित कर चमकाया जाएगा। मुख्य पार्षद ने सांसद से आग्रह करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से यहां एक रिजॉर्ट बनाए जाने की भी आवश्यकता है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व कई गणमान्य लोग मौजूद
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 08, 2026 03:03:29
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है, जहां लालगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुमन जी झा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर छापेमारी के दौरान बरामद सोने के आभूषण और नगद रुपये गायब करने का गंभीर आरोप था। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है।दरअसल मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव का है। चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने रामप्रीत सहनी के घर छापेमारी की थी। छापेमारी में भारी मात्रा में पीतल और कांसे के बर्तन, करीब डेढ़ किलोग्राम सोने के आभूषण और बड़ी मात्रा में नगद मिलने की बात सामने आई थी।लेकिन आरोप है कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर जब्ती सूची में सोने के आभूषण और नगद रुपये का उल्लेख नहीं किया और उसे गायब कर दिया। मामला सामने आने के बाद डीआईजी के आदेश पर इसकी जांच कराई गई।जांच में दारोगा सुमन जी झा पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने की है।इससे पहले भी सुमन जी झा रिश्वत लेने के मामले में फंस चुके थे। मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में एक परिवादी से 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हें निगरानी ब्यूरो की टीम ने 4 सितंबर 2024 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 08, 2026 03:03:08
Munger, Bihar:मुंगेर के शादीपुर हनुमान मंदिर से तीन चांदी के मुकुट चोरी, इलाके में हड़कंप शहर के शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर से तीन चांदी के मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनिवार की सुबह पूजा के समय तक भगवान के सभी मुकुट अपनी जगह पर रखे हुए थे। लेकिन जब शाम की आरती के लिए मंदिर खोला गया तो तीनों चांदी के मुकुट गायब मिले। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मुंगेर के अलग-अलग मंदिरों से मुकुट चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जा सके।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 08, 2026 03:02:51
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 08, 2026 03:02:16
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के गांव छायसा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक दूल्हे ने गुस्से में आकर अपने ही ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी दुल्हन को साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन वह शराब के नशे में धुत था। इसी वजह से दुल्हन के पिता और अन्य परिजनों ने उसे बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान गुस्से में आए दूल्हे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 08, 2026 03:02:01
Noida, Uttar Pradesh:आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं。 भारत आज Women-Led Development के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उसी प्रेरणा से दिल्ली सरकार ने पिछले एक वर्ष में अपने निर्णयों और योजनाओं में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा है。 दिल्ली लखपति बिटिया योजना हमारी बेटियों के सपनों को नई मजबूती दे रही है। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं की बस यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बना रहा है। वहीं होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर की पहल हजारों गृहिणियों के जीवन में राहत और सम्मान लेकर आई है। दिल्ली की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है। इसी दिशा में हम निरंतर नए अवसर और नई संभावनाओं के द्वार खोलते रहेंगे。 दिल्ली की नारी शक्ति ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी शक्ति है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top