Back
देवरी के दो युवाओं का MPPSC ग्रंथपाल चयन, अभिषेक चौरसिया और अंकिता राजपूत
MDMahendra Dubey
Mar 08, 2026 03:17:42
Sagar, Madhya Pradesh
एमपी पी एस सी में देवरी के दो युवाओं का चयन.. एंकर/ सागर जिले के देवरी नगर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। लक्ष्मी वार्ड निवासी दिनेश चौरसिया के पुत्र अभिषेक चौरसिया का चयन एमपीपीएससी की ग्रंथपाल परीक्षा में हुआ है, जबकि सुभाष वार्ड निवासी शिक्षक शिवकुमार राजपूत की पुत्री अंकिता राजपूत का चयन ग्रंथपाल सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। अभिषेक चौरसिया ने एमपीपीएससी ग्रंथपाल परीक्षा 2022 में आवेदन किया था। वर्ष 2024 में परीक्षा देने के बाद 2026 में हुए इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने 66वीं रैंक हासिल की। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से देवरी नगर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल बनने का था। इससे पहले वे नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर कार्य कर चुके हैं। बी.लिब और एम.लिब की पढ़ाई के बाद उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा विभाग में सेवाएं देना था, जो अब पूरा हो गया है। वहीं सुभाष वार्ड निवासी शिक्षक शिवकुमार राजपूत की पुत्री अंकिता राजपूत का चयन एमपीपीएससी परीक्षा में ग्रंथपाल सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। अंकिता ने देवरी से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से बी.लिब और एम.लिब की पढ़ाई की। अंकिता के जीवन में कई कठिन दौर भी आए। वर्ष 2016 से वह गंभीर बीमारी से जूझती रहीं और 2022 व 2023 में उनके हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत व लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। अंततः उन्होंने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना लक्ष्य प्राप्त किया। अंकिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और सम्मानित गुरुजनों को दिया है। अंकिता के पिता शिवकुमार राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी ने बीमारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और लगातार परिश्रम करते हुए यह सफलता प्राप्त की। दोनों की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 04:49:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 08, 2026 04:49:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 04:49:160
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 08, 2026 04:49:040
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 08, 2026 04:47:140
Report
OBOrin Basu
FollowMar 08, 2026 04:46:530
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 08, 2026 04:46:150
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 08, 2026 04:46:01Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): ICC T20 MEN’S WORLD CUP 2026, INDIA VS NEW ZEALAND FINAL MATCH / FANS ARRIVE AT AIRPORT TO ATTEND MATCH / VISUALS / JAYA KISHORI (SPIRITUAL LEADER) S/B & VOX-POP
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 08, 2026 04:45:280
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 08, 2026 04:33:560
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 08, 2026 04:33:19Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:ममता बनर्जी पर भड़के सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की कड़ी निंदा
राष्ट्रपति पद का अपमान किया सुश्री ममता बनर्जी ने : सीएम
ममता बनर्जी का व्यवहार निंदनीय: सीएम
घृणित मानसिकता का उदाहरण: सीएम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को माफी माँगना चाहिए: सीएम
बाइट -- डॉ मोहन यादव, सीएम
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 08, 2026 04:33:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 04:32:530
Report
MSManish Sharma
FollowMar 08, 2026 04:32:410
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 08, 2026 04:32:310
Report