Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalgaon425001
जळगाव में पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या, पुलिस मामला दर्ज
WJWalmik Joshi
Oct 03, 2025 04:48:57
Jalgaon, Maharashtra
जळगाव ब्रेक जळगावात कासमवाडी परिसरात समोरासमोर राहणाऱ्या दोन कुटुंबामध्ये असलेल्या जुन्या वादातून तरुणाचा खून. नाना उर्फ ज्ञानेश्वर भिका पाटील असे खून झालेल्या २७ वर्षीय मयत तरुणाचे नाव आहे. धारधार शस्त्राने पोट, डाव्या माडी व अंगावर तीन वार केल्याने यात तरुणाचा मृत्यू झाल्याची माहिती समोर आली आहे. याप्रकरणी रात्री उशीरापर्यंत एमआयडीसी पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू होती. कासमवाडी परिसरात राहणाऱ्या पाटील व जाधव कुटुंबात अनेक वर्षांपासून वाद होते, दसऱ्याच्या दिवशी जुना वाद उफाळून आल्याने तरुणावर शस्त्राने वार करून त्याचा खून झाला. मारेकरी घरातून पोलिसांनी हत्यार व इतर साहित्य जप्त केले व याच परिसरात तणावाचं वातावरण सध्या आहे..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Oct 03, 2025 06:34:00
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेंक दिया है। इस मासूम बच्ची की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कोई घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। आपको बताते चले कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत अर्जुन टोल गांव में 13 वर्षीया किशोरी की बलात्कार कर हत्या की खबर से सनसनी फ़ैल गई। मौत की खबर फैलते ही आस-पास इलाके से सैंकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना की सूचना पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कैंप कर रहे हैं। इस घटना से आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित लोग फॉरेंसिक जांच टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। तथा आक्रोशित लोग जांच होने तक शव को पोखर से नहीं निकालने दे रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही जा रही है. साथ ही फ़ॉरेंसिक जांच टीम का स्थल पर सुबह 07 बजे से ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी आने का इंतजार कर रहे हैं. 03 घंटे बाद भी घटनास्थल पर जांच टीम नहीं पहुंच पाई है। जबकि पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास लगातार जारी है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 03, 2025 06:33:05
Bihar:समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को मिली दूसरी किस्त, 10-10 हजार की राशि से आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में बड़ा पहल । इसके लिए समस्तीपुर जिले के समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जीविका के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जिले के जीविका दीदियों को दस हजार रुपए प्रति दीदियों की दर से आज एक करोड़ की राशि दी गई है । इसको लेकर जीविका दीदी की सदस्य रश्मि बताती है कि में उजियारपुर प्रखंड से सामुदायिक समन्वय के रूप में काम करती हूँ । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है वह काफी सराहनीय है । आज दूसरी किस्त के रूप में महिलाओं को दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है जिससे महिला आगे कोई बिजनेस कर सके । इस संबंध में समस्तीपुर जिला अधिकारी का बताना है कि आज दूसरी किश्त के रूप में 25 लाख जीविका डॉन को बिहार में 10 दस हजार दिया जा रहा है ।उसमें समस्तीपुर कोई एक 1 करोड़ की राशि दी गई है इस राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के प्रति अग्रसर होगी ।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 03, 2025 06:32:51
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Oct 03, 2025 06:31:26
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली थाना अंतर्गत बीती रात लगभग 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस लोरामऊ क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बैठे लगभग 64 यात्रियों में से 35 यात्रियों को हल्की चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से रवाना कर दिया गया जानकारी के मुताबिक यह बस बहराइच जिले के पयागपुर थाने के रामनगर खजुरी वहिनी मुरली Tara गांव से 64 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के पन्नाधाम मेला के लिए रवाना हुई थी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके घर की ओर रवाना कर दिया
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 03, 2025 06:31:04
Malda, West Bengal:অষ্টমীর রাতে মায়ের মন্দির থেকে সোনার গহনা চুরির অভিযোগ কর্তব্যরত ২ সিভিক ভলেন্টিয়ার কর্মীদের বিরুদ্ধে। পুজো উদ্যোক্তাদের অভিযোগ স্থানীয় ১ ব্যক্তির সহযোগিতায় ডিউটিরত দুই সিভিক কর্মী মায়ের মন্দির থেকে সোনার গহনা চুরি করে। মহানবমীর সকালে পুজো শুরু হতেই এই ঘটনাকে ঘিরে ব্যাপক শোরগোল পড়ে যায়। পুজো উদ্যোক্তারা জানান, সিসিটিভি ক্যামেরায় দেখা যাচ্ছে স্থানীয় এক ব্যক্তির সহযোগিতায় ডিউটিরত সিভিক ভলেন্টিয়ার মায়ের মূর্তি থেকে সরিয়ে নেয় সোনার গহনাগুলি। ঘটনার খবর দেওয়া হয় গাজোল থানার পুলিশকে। পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে দুই সিভিক কর্মীসহ স্থানীয় ওই ব্যক্তিকে নিয়ে যায় বলেই দাবি করেন পূজা উদ্যোক্তারা। যদিও এখনও পর্যন্ত খোয়া যাওয়া সোনার গোহনা গুলি উদ্ধার হয়নি বলেই জানাচ্ছেন উদ্যোক্তারা। যদিও পুরো ঘটনা নিয়ে প্রশাসনিক কোন বক্তব্য পাওয়া যায়নি।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 03, 2025 06:30:13
Dholpur, Rajasthan:वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , अवैध खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर एवं 3 कंप्रेसर मशीनों को किया जब्त , गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुर्दिया वनखंड में की गई कार्रवाई , क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा ,धौलपुर उपवन सरंक्षक धौलपुर डॉ वी चेतन कुमार के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ सरमथुरा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर एवं 3 कंप्रेसर मशीनों को जब्त करने में सफलता हासिल की है। वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है ।क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खुर्दिया वनखंड में अवैध मशीनों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर वन विभाग की टीम में छापामार कार्रवाई की। और मौके से अवैध पत्थर खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर एवं 3 कंप्रेसर मशीन को जब्त कर लिया।विभाग नेजब्त ट्रैक्टर एवं मशीन को वन कार्यालय सरमथुरा में सुरक्षित खड़ा किया है। रेंजर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि सरमथुरा इलाके में अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। एवं मामले में वन अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं। कार्रवाई में रेंजर देवेंद्र चौधरी सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 03, 2025 06:23:32
Raebareli, Uttar Pradesh:उन्मादी भीड़ ने एक युवक को पीट पीट कर मार डाला। भीड़ को शक था कि युवक चोर है। हालांकि मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ युवक एनटीपीसी के पास स्थित बैंक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात पत्नी से मिलने आया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला ऊंचाहार थाना इलाके के ईश्वरदासपुर का है। यहाँ बीती शाम फतेहपुर ज़िले में शहर कोतवाली इलाके के तरावती का पुरवा निवासी 38 वर्षीय हरिओम भटकते हुए पहुँच गया। बताया जा रहा कि उसकी पत्नी एनटीपीसी के पास स्थित बैंक में सफाईकर्मी है जिससे मिलने वह जा रहा था। मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ होने के चलते अचानक उमड़ी ग्रामीणों के सवालों का सही उत्तर न दे पाने के कारण लोगों ने उसे चोर समझ लिया था। चोरी की अफवाहों के बीच उन्मादी हुए ग्रामीणों ने उसे पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हरिओम की मौत से घबराये ग्रामीणों ने उसके अर्धनग्न शव को प्रयागराज लखनऊ रेल लाइन के ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास फेक दिया। पुलिस अर्धनग्न अवस्था में मिले शव की शिनाख्त में जुटी थी तभी पिटाई के बने वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मृतक की शिनाख्त करवाते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर वीडियो में दिख रहे छह लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top