Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
DhuleDhule
नंदुरबार में मक्का के दाम गिरे, किसान आर्थिक संकट से जूझने लगे
PPPRASHANT PARDESHI
Nov 13, 2025 04:48:37
Dhule, Maharashtra
नंदुरबार जिल्ह्यात मक्याच्या दर खाली आला नाही शेतकऱ्यांनी नाराजी व्यक्त केलीली आहे. यावर्षी मक्याचे मोठ्या प्रमाणात उत्पन्न झाले आहे, त्यामुळे मक्याचे दर खाली आल्या आहेत. यावर्षी मक्याच्या लागवडीत १५ टक्क्यांनी वाढ झाली होती. त्यामुळे नंदुरबार बाजार समिती मका विक्रीसाठी दाखल होत असेल मक्याची आवक मोठ्या प्रमाणावर असल्याने मक्याला अपेक्षित दर मिळत नाही आहे. यावर्षी अधिक पाऊस झाला आहे त्यामुळे मिरची आणि कापसाची पेरणीत घट झाली होती तर मक्याची आवक दुपटीने वाढलेली आहे. त्यामुळे ओल्या मक्याची आवक बाजार समितीत मोठ्या प्रमाणावर येत आहे त्यामुळे ओला मका गोणपाटात भरून बाहेर पाठवणं व्यापाऱ्यांनाही शक्य होत नाही आहे तर बाजार समितीत मका ठेवण्यासाठी जागा कमी पडत आहे. ओला मक्याला १,०० पासून ते १,३०० पर्यंतच्या दर मिळत आहे. ओला मका आणि चांगला दर्जाच्या नसल्यामुळे अपेक्षित भाव मिळत नाही आहे. तर मक्याची आवक अधिक येत असल्याने मंदीची परिस्थिती निर्माण झाली आहे एकीकडे शेतकऱ्यांनी मोठ्या मेहनतीने मका लागवड केला आहे परंतु अपेक्षित भाव मिळत नसल्यामुळे म्का उत्पादक शेतकऱ्यांसमोर आर्थिक संकट आलं असून, केलेला ही खर्च निघत नसल्याने नाईलाजाने मका कमी दरात विक्री करण्याची वेळ शेतकरीवर आली आहे.
165
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBimal Basu
Nov 13, 2025 06:25:58
Basirhat, West Bengal:উত্তর ২৪ পরগণার স্বরূপনগরের থানার তারালি সীমান্ত থেকে প্রায় কোটি টাকার সোনার বিস্কুট উদ্ধার। করল বিএসএফ সোনার বিস্কুট সহ আটক পাচারকারীকে তুলে দেওয়া হয় তেঁতুলিয়া শুল্ক দফতরের হাতে। পুলিশ ও বিএসএফ সূত্রে জানা যায় ভোরে স্বরূপনগরের তরালী বিএসএফ ফাঁড়ি সংলগ্ন এলাকায় কৃষক সেজে আছিরুদ্দীন সরদার নামে এক ব্যক্তি মাঠ দিয়ে যাওয়ার সময় বিএসএফ জওয়াদের সন্দেহ হওয়ায় তাকে আটক করে তল্লাশি চালিয়ে তার লুঙ্গির মধ্যে কোমরে গোঁজা একটি প্যাকেট থেকে ছটি সোনার বিস্কুট উদ্ধার হয়। বিএসএফের দাবি, উদ্ধার হওয়া সোনার বিস্কুটগুলির আনুমানিক বাজার মূল্য প্রায় আটানব্বই লক্ষ টাকা। সোনা সহ পাচারকারীকে সকালেই স্বরূপনগরের তেঁতুলিয়া শুল্ক দফতরের হাতে তুলে দেওয়া হয়।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 13, 2025 06:25:32
Hamirpur, Himachal Pradesh:महिला ने खुद को जिंदा जलाया,गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर..。 यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला ने सूनसान इलाके में जाकर अपनेआप को जिंदा जला लिया...जिसे जलता देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी...जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है... जहां से गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है... फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पडताल कर रही है..。 मामला राठ कोतवाली कस्बे के स्यावरी रोड का है....जहां के कांशीराम कालोनी के पास बीती रात एक महिला को जिंदा जलता देख लोगों में हडकंप मच गया... इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर इस महिला को इलाज के लिए राठ कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने महिला को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है....पुलिस ने बताया है कि महिला की पहचान हो गई है....उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है... अभी तक पुलिस पूंछतांछ में महिला ने बताया कि उसने खुद ही अपनेआप पर आग लगाई थी...फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच पडताल कर रही है..。
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 13, 2025 06:25:20
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के जघन्य ऑप्टा काण्ड से जुड़े पापियों पर मुख्य गवाह कृष्ण कुमार तिवारी पर फायरिंग का आरोप लगा है। बदमाश बाइक पर सवार थे और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मान्धातापुर गांव का है। यहां ऑप्टा काण्ड के मुख्य गवाह कृष्ण कुमार तिवारी चार पहिया वाहन से अपने गांव छिपिया लौट रहे थे। तभी इटौरा बुज़ुर्ग गांव के पास मोड़ पर खड़े बाइक सवार बदमाशों ने कृष्ण कुमार के वाहन पर फायर झोंक दिया और फरार हो गए। हमले में कृष्ण कुमार और उनके गनर बाल-बाल बच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद वाहन की फॉरेनसिक जांच भी की गई है। हम बता दें कि वर्ष 2017 में 26 जून को ऊंचाहार थाना इलाके में यादवों ने पांच ब्रह्मणों की हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। वर्ष 2017 की इस घटना का सात साल के बाद इसी माह के अंतिम सप्ताह में फैसला आने की उम्मीद है। फैसला आने से पूर्व मुख्य गवाह पर हमले से लोग दबी ज़ुबान तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 13, 2025 06:25:02
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के अमरावती में एक शादी समारोह सोमवार रात को उस समय दहशत के माहौल में बदल गया. जब स्टेज पर दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस नाटकीय घटना में, शादी की वीडियोग्राफी कर रहे एक ड्रोन कैमरे ने न केवल हमले को रिकॉर्ड किया, बल्कि भाग रहे हमलावर का करीब दो किलोमीटर तक पीछा भी किया, जिससे पुलिस को जांच में बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. यह सनसनीखेज घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे बडनेरा रोड स्थित साहिल लॉन में सजल राम समुद्र (22) की शादी के दौरान हुई. आरोपी राघो जितेंद्र बख्शी मंच पर आया और 22 साल के दूल्हे सजल पर चाकू से एक के बाद एक तीन बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद, आरोपी तुरंत मौके से भाग निकला. इस दौरान, शादी की रिकॉर्डिंग कर रहे ड्रोन ऑपरेटर ने अविश्वसनीय फुर्ती दिखाई. ऑपरेटर ने तुरंत ड्रोन कैमरे को भाग रहे हमलावर का पीछा करने के लिए मोड़ दिया. ड्रोन ने हमलावर को लगभग दो किलोमीटर तक ट्रैक किया. फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी इसके बाद बाइक पर बैठकर एक अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गया
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Nov 13, 2025 06:24:49
Jammu, :दिल्ली ब्लास्ट के इनपुट्स के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं की दुकानों पर भी सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को ऐसी जानकारी मिली है कि आतंकी और उनके मददगार फर्जी या गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी वजह से पुलिस ने एक विशेष ड्राइव चलाते हुए सिम विक्रेताओं की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस टीमें सिम बेचने वालों से यह पता कर रही हैं कि किन-किन लोगों को सिम कार्ड जारी किए गए, क्या वे वही व्यक्ति इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्होंने दस्तावेज़ जमा कराए थे, और सिम जारी करते समय किन पहचान पत्रों की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा सिम विक्रेताओं को नियमों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी हो रही है और सुरक्षा एजेंसियाँ आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Nov 13, 2025 06:24:37
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 13, 2025 06:24:22
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में देखने को मिला अजीबो गरीब प्रदर्शन, खुद के मुंह पर जूते चप्पल मारते लोग पहुंचे आई जी ऑफिस.. एंकर/ अजब एमपी के ग़ज़ब कारनामों की लिस्ट में एक और मामला जुड़ गया जब सूबे के सागर में लोगों ने एक अजीबो गरीब प्रदर्शन देखा और ये देखकर सब हैरान रह गए। अब तक आपने लोगों को पुतलों को जूते चप्पल मारते या उन्हें चप्पलों की माला पहनाते देखा होगा या फिर किसी हस्ती पर जूता उछालते देखा होगा लेकिन यहां प्रदर्शनकारी खुद के मुंह और गालों पर चप्पल जूते मारते दिखाई दिए और ऐसा करने वाला कोई एक नहीं बल्कि जो लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे तमाम लोग खुद को चप्पल जूते मारते दिखाई दिए वो भी एक दो बार नहीं बल्कि करीब एक किलोमीटर तक सड़कों पर पैदल चलकर उन्होंने ऐसा किया और फिर सागर रेंज के आई ऑफिस में नारेबाजी की साथ खुद पर चप्पलो के वार कर विरोध जाहिर किया। दरअसल ये प्रदर्शनकारी दमोह के थे जो कि सागर आईजी से मिलने और उन्हें दमोह पुलिस और प्रशासन की शिकायत करने आए थे। इस अजीबो गरीब प्रदर्शन को जिसने भी देखा वो हक्का बक्का रह गया। मामले की मुताबिक बीते दिनों में दमोह जिले में हुए कई घटनाक्रमों में आपराधिक मुकदमों को झेलने वाले ये लोग थे जो कि खुद पर गलत मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध कर रहे थे। पिछले दिनों में दमोह जिले में सामने आए घटनाक्रमों में से कुछ मामले देश की सुर्खियों में रहे। तमाम घटनाओं में जिन जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए वो तमाम लोग अपने समर्थकों के साथ सागर में जमा हुए और उन्होंने सांकेतिक रूप से ऐसा प्रदर्शन किया। जिले के एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने इनसे मुलाकात कर ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि मामलों की जांच की जाएगी।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 13, 2025 06:23:59
Dehradun, Uttarakhand:हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की सुनवाई शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। ऐसे में सभी की नजर एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले की ओर है कि आखिरकार बनभूलपुरा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या कुछ होता है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण की वजह से विकास कार्य रुके हुए हैं और हमारी सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले में मांग है कि संदर्भ में जल्द से जल्द अगर कोई फैसला आता है तो इन क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि अवैध अतिक्रमण की वजह से विकास कार्य रुक जाते हैं। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 06:23:49
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 13, 2025 06:23:42
Jaipur, Rajasthan:बस्सी(जयपुर ग्रामीण), एंकर - दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी जयपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है,,,,, इसी कड़ी में बस्सी थाना पुलिस देर रात एक्शन में दिखी,,,, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर क्षेत्र में गश्त की और वाहनों की सघन चेकिंग की,,,,, बस्सी रेलवे स्टेशन, उप जिला अस्पताल और मुख्य बस स्टैंड सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया,,,,, साथ ही सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई,,,,, अतिक्रमण करने वालों को तुरंत प्रभाव से कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए,,,,,, पुलिस की इस sख्त कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा का संदेश तो गया ही, साथ ही कानून व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर भी साफ दिखाई दी,,,,,,
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Nov 13, 2025 06:23:32
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के सदर अस्पताल में मुफ्त चश्मे के बदले वसूली हो रही है। विडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। चार मरीजों को अलग-अलग काउंटर से चश्मा दिए जा रहे हैं और कर्मी हर मरीज से ₹100-₹200 वसूल रहा है। सरकार की ओर से अधेड़ व बुजुर्ग लाभुकों के बीच चश्मा बांटने का प्रावधान है, लेकिन यह नियम विपरीत आचरण सामने आ रहा है। रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बाद दो चश्मे लेने के बाद रुपये दे दिए जाते हैं। घटना सदर अस्पताल के 10 नवंबर को बताईं जा रही है। सिविल सर्जन अशोक कुमार ने कहा कि वीडियो देख लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी। कर्मी का नाम दीपक कुमार है और वह एसीएमओ ऑफिस में कार्यरत है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Nov 13, 2025 06:23:14
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - प्रतिबंधित वन भूमि पर अवैध कब्जा की नियत से जुताई कर रहे अतिक्रमनकारियों पर कार्रवाई - ट्रैक्टर से जंगल की जमीन जोत रहे अतिक्रमणकारीयों पर वन विभाग की करवाई - चकिया और चंद्रप्रभा रेंज के संयुक्त टीम ने की कार्यवाई - मौके से जंगल की जमीन जोत रहे एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर किया सीज - घेरे बंदी के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर जंगल में भागे अतिक्रमणकारी - पांच लोगों के खिलाफ नामजद वन अधिनियम नियम के तहत मुकदमा दर्ज - डीएफओ बी शिव शंकर के निर्देश पर लगातार चल रही है अतिक्रमण कार्यों खिलाफ कार्रवाई - चकिया कोतवाली अंतर्गत चकिया वन रेंज के छित्तमपुर कम्पार्टमेंट न. 3 का मामला
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Nov 13, 2025 06:23:00
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में fsda ने 10 प्रतिष्ठित बड़ी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की है। इन दुकानों से 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी गईं, जिनको मौके पर नष्ट कराया गया। 10 स्पेशल टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम को मिलावटी और सड़ी मिठाइयों के साथ ही गंदगी भी मिली. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने इन दुकानों से कुल 36.64 क्विंटल संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज की। करीब 595 किलो मिठाई मानव उपभोग के अयोग्य पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कराया। कुल 20.57 लाख रुपए मूल्य की मिलावटी और सड़ी मिठाइयों को जब्त या नष्ट किया। 21 नमूने भी एकत्र کیے गए, जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। 10 टीमों ने एक साथ मोती महल, रिट्ज, राधेलाल क्लासिक, मधुरिमा, नीलकंठ, सियाराम, महालक्ष्मी, श्याम स्वाद, कंचन स्वीट्स और छप्पन भोग जैसी बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों में कालातीत मिठाई, मिथ्याछाप उत्पाद, मिसब्रांडेड सामग्री और रंगीन पेठा जैसे पदार्थ रखे मिले। नादरगंज स्थित छप्पन भोग दुकान और कारखाने में टीम ने 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। यहां बड़ी मात्रा में मिस ब्रांडेड और मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री मिली। कुल 36.64 क्विंटल मिठाई और संदिग्ध सामग्री सीज की गई। जिसकी कीमत ₹14,40,000 रुपए है। यहां 10 किलो रंगीन पेठा नष्ट कराया गया। अलीगंज की श्याम स्वाद मिठाई की दुकान पर करीब 3 क्विंटल काजू की मिठाई जब्त की। इसकी बाजार कीमत ₹3,60,000 रुपए है। दो नमूने जांच के लिए लिए गए। स्वच्छता में सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मिठाई बनाने में उपयोग हो रहा घी और ड्राई फ्रूट खराब और मिलावटी थे। कामता चौराहा पर टीम को नीलकंठ स्वीट्स से 255 किलो कालातीत मिठाई सड़ी मिली। अधिकांश मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया। इंदिरा नगर स्थित कंचन स्वीट्स से 30 किलो सड़ी मिठाई जब्त की गई। इसकी बाजार कीमत ₹24,000 है। टीम ने बताया कि फ्रिज और भंडारण स्थान पर गंदगी थी, दीवारों पर फफूंदी जमी थी। महालक्ष्मी स्वीट्स बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। टीम ने प्रतिष्ठान को फौरन बंद कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की। गोमती नगर के विशाल खंड स्थित सियाराम स्वीट्स में स्थिति सबसे भयावह पाई गई। राधेलाल क्लासिक और मधुरिमा स्वीट्स शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानें भी जांच के दायरे में आईं हैं। दोनों जगहों पर किचन में तेल फैला था, दीवारें गीली थीं, और कुकिंग उपकरण अस्वच्छ हालत में मिले। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नमूने लिए गए। राधेलाल क्लासिक के मामले में खाद्य कारोबार संचालन पर अस्थायी रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मधुरिमा स्वीट्स में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। सभी मिठाई की दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। सुधार न करने की दशा में इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top