Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatrapati Sambhajinagar431001
एमआयएम उमेदवारांवरील तक्रारींचा आझड आनंद: तीन-तीन अपत्य, जात प्रमाणपत्र समस्येवर चौकशी
VKVISHAL KAROLE
Feb 03, 2026 08:16:18
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra
एमआयएम जल्लोष शॉट्स attched Anchor छत्रपती संभाजी नगर मध्ये महापालिका निवडणूक संपल्या मात्र आता निवडून आलेल्या उमेदवारा बाबत महापालिकेत तक्रारीचा पाऊस सुरुय, एमआयएमच्या तब्बल 30 वर उमेदवार बाबत तक्रार करण्यात आल्या आहेय त्यात 2 पेक्षा जास्त अपत्य असल्याचा बहुतांश तक्रारी आहेत... एमआयएमच्या उमेदवारांनी निवडणुकी साठी अपत्य लपवले एमआयएमच्या 30 वर उमेदवारा बाबत तक्रारी महापालिकेकडून चौकशीला सुरुवात, संभाजी नगरात एमआयएम ने यावेळी जोरदार यश मिळवत 33 नगरसेवक निवडून आणले मात्र यावर आता आक्षेपांचा पाऊस पडतोय, यातील 30 वर उमेदवार 3 अपत्य असूनही 2 अपत्य शपथ पत्रात दाखवल्याचा आरोप आहे त्यामुळं यांची नगरसेवक पद रद्द करा अशा तक्रारी महापालिकेत करण्यात आल्या आहेत, तर 15 वर उमेदवार यांचे घर अतिक्रमित जागेवर आहे हा सुद्धा पद रद्द करण्याचा निकष आहे त्यामुळं यानुसार ही कारवाई करून पद रद्द करावे अशी मागणी करण्यात आली आहे, महापालिकेच्या निवडणूक विभागात आशा तक्रारींचा थर लागला आहे कुठं पराभूत उमेदवाराने तक्रार केलीय तर कुठं काही समाजसेवकांनी या तक्रारी केल्या आहेत, तर शिवसेना भाजपच्या नागरसेवकांबाबत ही तुरळक तक्रारी आहेत.. नियमानुसार या तक्रारी महापालिकेने घेतल्या आहेत आणि याबाबत चौ कशी सुरु केल्याची माहिती महापालिका आयुक्तांनी दिलीय... कुटकुठला नगरसेवकांच्या तक्रारी पाहुयात ग्राफिकस च्या माध्यमातून प्रभाग 1 अशोक हिवराळे (एमआयएम), जाधव विजयश्री (एमआयएम), पटेल जीनत बेगम (एमआयएम), पठाण अजहर आयुब (एमआयएम) *आक्षेप* जात प्रमाणपत्र, गुन्हे माहिती लपवली, दोनपेक्षा अधिक अपत्य प्रभाग 5 रुही मोहसीन खान (एमआयएम), अब्दुल समीर साजेद (एमआयएम), फरजाना शेख गुलाम (एमआयएम) अली मिर वाजिद (एमआयएम) *आक्षेप* : जात प्रमाणपत्र, गुन्हे माहिती लपवली, दोनपेक्षा अधिक अपत्य प्रभाग 6 अ मोहम्मद वसीम अली अहमद *आक्षेप* तीन अपत्य असताना द्वी माहिती दिली, बोगस जातप्रमाणपत्र प्रभाग 6 ड मेराज खान (एमआयएम) *आक्षेप* 2001 नंतरच्या जन्मलेल्या अपत्यसह एकूण तीन अपत्य असून माहिती लपवली प्रभाग 6 ब शेख नर्गिस सलीम,एमआयएम (एकूण तीन वेगवेगळ्या लोकांच्या तक्रारी) *आक्षेप* तीन अपत्य असताना दोघांची माहिती दिली प्रभाग 9 काकासाहेब काकडे (एमआयएम), पटेल शाहीन रहीम (एमआयएम), खान सादिया अमजद (एमआयएम), शेख मतीन मजीद (एमआयएम) *आक्षेप* जात प्रमाणपत्र, गुन्हे माहिती लपवली, दोनपेक्षा अधिक अपत्य प्रभाग 12 शेख फरहत जहाँ (एमआयएम), खान सुमय्या (एमआयएम), मोहम्मद वाजेद (एमआयएम), खान शेर हाजी अब्दुल (एमआयएम) *आक्षेप :* अतिक्रमण केल्याचा आरोप, अपत्य दोनपेक्षा जास्त प्रभाग 13 सैय्यद सोहेल(एमआयएम), मोहम्मद अलकेसरी(एमआयएम), जोहरा समीर बीन(एमआयएम),सय्यद उसामा अब्दुल (एमआयएम) *आक्षेप* : दोनपेक्षा अधिक अपत्यबाबत,अतिक्रमण केलेल्या जागेवर घर प्रभाग 14 कुरेशी मलिका बेगम (काँग्रेस), खान फिरोज (एमआयएम), खान अलमास खानम (एमआयएम) मुन्सी शेख (एमआयएम) *आक्षेप* दोनपेक्षा अधिक अपत्यबाबत,अतिक्रमण केलेल्या जागेवर घर प्रभाग 15 ब उमेदवार नाव : तरनुम अकिल अहेमद (एमआयएम) आक्षेप : ओबीसी प्रमाणपत्रबाबत तक्रार, प्रभाग 15 खैरे सचिन सूर्यकांत (उद्धवसेना), अहमद तरन्नूम (एमआयएम), इकबाल नूरजहान (एमआयएम), ऋषिकेश जैस्वाल (शिंदेसेना) *आक्षेप* जात प्रमाणपत्र, गुन्हे माहिती लपवली, दोनपेक्षा अधिक अपत्य प्रभाग 16 सांगळे संगीता नितीन (भाजप), वाडेकर राजू जगन्नाथ (भाजप), भालेराव आशा नरेश (भाजप), भादवे रामेश्वर बाबुराव (भाजप) *आक्षेप* दोनपेक्षा अधिक अपत्यबाबत,अतिक्रमण केलेल्या जागेवर घर प्रभाग 28 सुनिता मनोज वाहुळ (एमआयएम), खान अब्दुल मतीने (एमआयएम), अफसर नसीम बेगम (एमआयएम), शेख साबेर पाशू (एमआयएम) *आक्षेप:* जात प्रमाणपत्र, गुन्हे माहिती लपवली, दोनपेक्षा अधिक अपत्य याबाबत महापालिकेने चौकशी करावी आणि दूध का दूध पाणी का पाणी करावे असे एमआयएम नेते इम्तियाज जलील म्हणाले Byte इम्तियाज जलील, एमआयएम नेते Vo 3.. निवडणुक झाल्यावर तक्रारी नव्या नाहीत मात्र एमआयएम च्या उमेदवार बाबत आलेल्या बहुसंख्य तक्रारी चर्चेचा विषय आहे.. त्यात काही लोकांची 3 अपत्य असल्याचा तक्रारीत तथ्य असल्याचे तक्रारी आहेत आता उमेदवार ना याबाबत खुलासा करावा लागणार आहे यावरून पुढची कारवाई ठरणार आहे... विशाल करोळे, छत्रपती संभाजी नगर....
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 03, 2026 09:38:24
Basti, Uttar Pradesh:ऐंकर: राजनीति और रसूख की चादर ओढ़कर घिनौने अपराधों को अंजाम देने वाले AIMIM नेता अजफरुल हक का काला चिट्ठा अब पूरी तरह खुल चुका है। हिंदू बनकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनके साथ बलात्कार करने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले इस शातिर अपराधी को बस्ती पुलिस ने मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अजफरुल हक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती से नजदीकी बढ़ाई। खुद को हिंदू बताकर उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे सच्चाई का पता चला, तो उसे डराया धमकाया गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बस्ती कोतवाली में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद इस 'बहरूपिये' नेता के काले कारनामों की परतें खुलती चली गईं। बाइट: पीड़ित युवती मामला सिर्फ बलात्कार तक सीमित नहीं है। AIMIM नेता अजफरुल हक पर आरोप है कि वह संगठित तरीके से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में धकेलता था। यही नहीं, अजफरुल के तार विदेशों में स्थित कुछ संदिग्ध संगठनों से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है, जो जांच का मुख्य विषय है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट या आतंकी वित्तपोषण का मामला तो नहीं है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस पीरे प्रकरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोला और गिरफ्तारी होने तक पुलिस पर दबाव बनाए रखा, अखिलेश ने मांग की है कि ऐसे जघन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। बाइट: अखिलेश सिंह विश्व हिंदू महासंघ गौरतलब है कि अजफरुल हक कोई साधारण अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और अब बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों ने उसकी कुंडली को दागदार बना दिया है। काफी समय से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस की सख्ती और गिरफ्तारी बस्ती एसपी अभिनंदन के कड़े रुख के बाद जिले की स्वाट टीम और पुलिस सर्विलांस ने जाल बिछाया और अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर है, लेकिन हमारी टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे मुंबई के बांद्रा से धर दबोचा। उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके पूरे नेटवर्क और पीड़ितों की सही संख्या का पता लगाया जा सके। बाइट: डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी इस मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ भी ले लिया है। विश्व हिंदू महासंघ के नेता अखिलेश सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ 'बुलडोजर कार्रवाई' और कठोरतम सजा की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह 'लव जिहाद' का एक संगठित स्वरूप है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस्ती यूपी
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 03, 2026 09:37:42
Alwar, Rajasthan:अलवर में ज़हर का कारोबार! वार्ड 61 से नाले का गंदा पानी मोटर से खींचकर 3 KM दूर खेतों तक सप्लाई, सिस्टम की मिलीभगत से सालों से चल रहा खेल अलवर शहर के वार्ड नंबर 61 में रेलवे लाइन के पास खुले गंदे नाले से मोटर लगाकर पानी खींचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह कोई एक-दो दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि सालों से चल रहा संगठित अवैध कारोबार बताया जा रहा है, जिसमें लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब वार्ड पार्षद सतीश यादव को देर रात नलों से गंदा पानी आने की शिकायत मिली। जांच करने पर सामने आया कि उस वक्त जलदाय विभाग की कोई सप्लाई चालू ही नहीं थी। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया तो साफ हो गया कि नलों में आ रहा पानी सीधे गंदे नाले से आ रहा है। जब नाले के पास जाकर जांच की गई तो हालात और भी चौंकाने वाले थे। नाले के अंदर मोटर लगी हुई थी, जो अवैध बिजली कनेक्शन से चलाई जा रही थी। इससे जुड़ी पाइपलाइन जमीन के नीचे-नीचे बिछी हुई थी, जो करीब तीन किलोमीटर दूर चांदुकी गांव के खेतों तक जाती है। इसी जहरीले पानी से खेतों की सिंचाई की जा रही है और पानी बेचे जाने की भी पुख्ता चर्चाएं हैं। सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन कैसे डाली गई? रेलवे लाइन कैसे क्रॉस की गई? नगर निगम, जलदाय विभाग, बिजली विभाग और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गईं? स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मोटर कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से लगातार चल रही है, जिससे साफ है कि यह मामला महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक संरक्षण में फल-फूल रहा खेल है। गंदे नाले के पानी से की जा रही खेती सीधे तौर पर शहर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बम की तरह है। ऐसे में सवाल सिर्फ अवैध मोटर का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है बाइट – सतीश यादव, पार्षद: “नाले में मोटर लगाकर गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, यह बेहद गंभीर मामला है। यह कब से चल रहा है, किसके संरक्षण में चल रहा है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए。” अब देखना यह है कि नगर निगम, जलदाय विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग , रेलवे और जिला प्रशासन इस ज़हर के कारोबार पर कब और कैसी कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबाकर भुला दिया जाएगा।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 03, 2026 09:37:15
Nawada, Bihar:नवादा इंटर परीक्षा: जूता पहनकर आने पर नो एंट्री गांधी इंटर विद्यालय में छात्रों को जूते उतारकर प्रवेश बिहार के नवादा स्थित गांधी इंटर विद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जूते पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार है को परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को गेट पर ही अपने जूते उतारने पड़े, जिसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति मिली। नवादा डीएम रवि प्रकाश और नवादा एसपी अभिनव धीमान ने साफ तौर पर कहा है कि समय का ख्याल सबको रखना होगा और समय के बाद कोई भी अगर किसी भी प्रकार से एंट्री करते हैं तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का असर दिख रहा है, और अब परीक्षार्थी समय पर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर समय पर पहुंचने के महत्व का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान भी गांधी इंटर विद्यालय में यही स्थिति देखने को मिली, जहां प्रवेश करने वाली सभी छात्राओं को अपने जूते उतारकर ही अंदर जाने दिया गया।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 03, 2026 09:36:50
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के मुफस्सील थाना क्षेत्र के रणडांगा गांव में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान इलामी पंचायत निवासी इमरान शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना उस समय हुई जब इमरान शेख अपनी मोटरसाइकिल से पाकुड़ शहर आ रहे थे. इलामी-पाकुड़ मुख्य सड़क पर रणडांगा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए और घायल इमरान को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाने लगे. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक इमरान शेख के सात छोटे बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं. कुछ समय पहले ही उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी तय हुई थी. ग्रामीण यह भी बताते हैं कि इमरान पाकुड़ में काम करते थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के चलने पर चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि इस सड़क पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 03, 2026 09:36:20
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बालिडीह में अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार। बोकारो के जरिडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को बालिडीह थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच किनारे वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 418 कार्टन अंग्रेजी शराब एवं 15 कार्टन एएन प्रीमियम व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक समेत एक पिकअप वैन और एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद गोस्वामी (उम्र 38 वर्ष), सुरेश मरांडी (उम्र 35 वर्ष) और दीपक पांडे (उम्र 64 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपियों पर झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 03, 2026 09:36:04
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड मे नगर निकाए चुनाव के नामांकन का आज चौथा दिन है ऐसे मे नगर परिषद अध्यक्ष के नामांकन हेतू मंगलवार को प्रत्याशी की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी क्रम में भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे अलखनाथ पांडेय ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने सोनपुरवा से समर्थकों के साथ भव्य रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंची। रैली में भारी संख्या में समर्थक शामिल रहे और पूरे रास्ते नारेबाजी व उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया से पहले अलखनाथ पांडेय ने गढ़देवी मंदिर तथा संकट मोचन मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना की। पूजा के बाद वे अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय स्थित एसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नियमानुसार नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अलखनाथ पांडेय ने कहा कि वे नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील बनाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने मौका दिया तो बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। नामांकन के समय उनके साथ कई प्रमुख समर्थक, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन दाखिल होते ही उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया और जीत का भरोसा जताया गया। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होते ही मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है。
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 03, 2026 09:35:31
Gaya, Bihar:50-50 हजार के दो कुख्यात अपराधी को किया गया गिरफ्तार, कई कांडो में वांछित कुख्यात अपराधी। बिहार में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के कई कांडो में वांछित दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक 2 के नेतृत्व में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। दरसअल पूरा मामला यह है कि गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया था जिसके बाद अपराधियों के धरपकड़ के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कुख्यात अपराधियों के गिरफ्तार के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस उपाधीक्षक 2 के नेतृत्व तैयार किया गया और गठित टीम के द्वारा कुख्यात अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु तकनीकी माध्यमों और आसूचना संकलित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी और गठित टीम को आसूचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात दोनों अपराधी को गया जिले के मेन थाना क्षेत्र के बराबर पहाड़ी के निकट एक गाँव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों कुख्यात अपराधी पर 50 -50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार दोनों अपराधियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि इस इलाके से अपराध मुक्त होगा और अन्य अपराधियों पर भी लगाम लगाने में बड़ी राहत मिलेगी。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 03, 2026 09:35:11
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा。 सूरजकुंड मेले में भिवानी की सारंगी टीम ने बांधा समां, लोकसंगीत से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध。 फरीदाबाद सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार भिवानी से आई सारंगी वादन टीम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पारंपरिक वाद्य यंत्र सारंगी की मधुर धुनों ने मेले में मौजूद देश-विदेश से आए पर्यटकों को अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही कलाकारों ने प्रस्तुति शुरू की, दर्शक स्वतः ही मंच के सामने जुटने लगे और तालियों की गूंज से माहौल गूंज उठा। भिवानी की इस टीम ने हरियाणवी लोकसंगीत के साथ-साथ राजस्थानी और शास्त्रीय रागों की झलक भी पेश की। सारंगी की करुण और मन को छू लेने वाली आवाज़ ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कई दर्शकों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस यादगार पल को कैद किया, वहीं विदेशी सैलानियों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की。 टीम के इंदर सिंह कलाकार ने बताया कि आज के दौर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों को मंच मिलना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन सूरजकुंड मेला लोक कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर है। यहां उन्हें न केवल पहचान मिलती है, बल्कि देश-विदेश की संस्कृति से जुड़े लोगों से संवाद करने का मौका भी मिलता है。 भिवानी की यह सारंगी टीम अपनी कला के दम पर सूरजकुंड मेले में अलग पहचान बना रही है और आने वाले दिनों में भी उनकी प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है。 इंदर सिंह लांबा (भिवानी सारंगी कलाकार)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top