Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Akola444001
Gas cylinder shortage leads to tragic death in Akola: Ex-Sarpanch Shankarrao Sirsath dies in line
JJJAYESH JAGAD
Mar 28, 2026 16:30:34
Akola, Maharashtra
गॅस सिलेंडरच्या तीव्र तुटवड्यामुळे अकोला जिल्ह्यातील अन्वी मिर्जापुर या गावात आज एक अत्यंत दुर्दैवी घटना घडली असून वंचित बहुजन आघाडीचे माजी सरपंच शंकरराव सिरसाठ यांचा मृत्यू झाला आहे. सकाळपासून गॅस मिळवण्यासाठी रांगेत उभे असताना त्यांनी चक्कर आल्याने त्यांची जागीच मृत्यू झाल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, सिरसाठ हे सकाळी सुमारास ९ वाजल्यापासून गॅस सिलेंडरसाठी रांगेत उभे होते. दुपारी सुमारास दीड वाजण्याच्या सुमारास त्यांना अचानक चक्कर आली आणि ते खाली कोसळले. नागरिकांनी तात्काळ त्यांना मदत करण्याचा प्रयत्न केला, मात्र तोपर्यंत त्यांचा मृत्यू झाल्याचे सांगितले जात आहे. या घटनेवर तीव्र प्रतिक्रिया देताना प्रकाश आंबेडकर यांनी शासनाच्या नियोजनशून्यतेवर कठोर टीका केली आहे. त्यांनी सांगितले की, गॅस सिलेंडरचा तुटवडा होणार असल्याची पूर्वसूचना देण्यात आली होती, तरीही शासनाने योग्य नियोजन केले नाही. योग्य वेळी उपाययोजना केल्या असत्या तर हा जीव वाचला असता, असेही त्यांनी म्हटले.दरम्यान, वंचित बहुजन आघाडी कडून केंद्र व राज्य सरकारचा निषेध व्यक्त करण्यात आला असून, गॅस सिलेंडरसाठी नागरिकांना तासन्तास रांगेत उभे राहण्याची वेळ येऊ नये यासाठी तात्काळ उपाययोजना करण्याची मागणी करण्यात आली आहे. या घटनेमुळे परिसरात संतापाचे वातावरण निर्माण झाले असून नागरिकांनी गॅस पुरवठ्याबाबत तातडीने ठोस पावले उचलण्याची मागणी केली आहे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 28, 2026 17:45:19
Jodhpur, Rajasthan:एक सप्ताह पहले फलोदी के भीकमकौर गाँव में दिनदहाड़े युवक रावल सिंह की गोली मारकर हत्या मामले मे फलोदी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। रावलसिंह हत्या मामले में मुख्य आरोपी रघुवीर सिंह को मतोडा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। फलोदी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 21 मार्च को नौसर गाँव निवासी कुलदीप सिंह द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर इस मामले में आरोपी रघुवीरसिंह पकड़कर उससे गहनता से पूछताछ करने पर उसने हत्या की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया। बाइट संलग्न अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 17:31:51
Kota, Rajasthan:एंकर- रामनवमी के मौके पर सांगोद के बपावर व कनवास कस्बे में रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन से पूर्व बपावर कस्बे में शिवालय धाम से राम बारात शुरु हुई। राम बारात में कई सजीव झांकिया बनाई गई। छतों से राम बारात का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राम बारात जब रावण दहन स्थल पर पहुंची तो राम-रामण संवाद किया गया। और भव्य आतिशबाजी कर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथि के तौर पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को अमूल्य हिस्सा है। वर्षो पुरानी संस्कृति की पहचान आज भी मेलों के रूप में देखने को मिलती है। अंत में भगवान राम की आरती उतारकर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। भारी भीड़ के चलते सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता व अधिकारी पूरी तरह से मुस्तेद नजर आए।
789
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 28, 2026 17:31:27
Jalore, Rajasthan:आहोर क्षेत्र में काम्बा गांव और कोटड़ा के बीच सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार (40) पुत्र गिरधारीलाल निवासी कोटड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह काम्बा से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वाहन फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उन्हें आहोर के राजकीय अस्पताल ले गई, जहां डॉ. पूरणमल मुणोत ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आहोर पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया और शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
779
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 28, 2026 17:16:51
971
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 28, 2026 17:16:12
Nagaur, Rajasthan:नागौर सांसद व आरएलपी सुप्रीमों नागौर संसदीय क्षेत्र के मकराना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर 今日 शनिवार को मकराना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। साथ ही उन्होंने मकराना विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु विधायक जाकिर हुसैन गैसावत की मांग पर एक करोड़ 15 लाख रुपए के विकास कार्य करने की भी घोषणा की है। सांसद दोपहर बाद मकराना विधानसभा क्षेत्र के कालवा ग्राम पहुंचे, जहां पर कांग्रेस नेता भूराराम डूडी के स्मारक पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विधायक जाकिर हुसैन के साथ अनेक ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 65 लाख रुपए के विकास कार्य करने की घोषणा की है। रात 8:30 बजे मकराना शहर के अंजुमन महाविद्यालय में पहुंचे, जहां पर मकराना के कब्रिस्तान के विकास हेतु 50 लाख रुपए के विकास कार्य करने की भी घोषणा की है। नागरिकों ने सांसद से मकराना से मुंबई के लिए एक ट्रेन चलाने की भी मांग की है, इसके साथ ही मकराना मंगलाना आरओबी जो क्षतिग्रस्त हैं उसको दुरुस्त करने तथा मकराना रेलवे प्लेटफार्म पर स्वीकृत ब्रिज को भी सही लोकेशन पर बनाने की मांग की है। सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से तुरंत ही फोन पर बात कर समस्या समाधान करने की बात कही है और बताया कि मकराना रेलवे प्लेटफार्म को शीघ्र ही अमृत योजना में शामिल किया जाएगा। अंजुमन महाविद्यालय में अंजुमन संस्था के सदर मौलाना गुलाम सैयद अली, नायब सदर मोहम्मद हलीम रांदड़, कोषाध्यक्ष खुर्शिद सिसोदिया के नेतृत्व में सांसद व विधायक का साफा ल माला पहनकर भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद मीडिया से रूबरू होते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध को लेकर आडे हाथ लिया है और कहां कि देश में कभी भी कुछ भी प्रधानमंत्री के राज में हो सकता है इसलिए हमें हमारी खुद की रक्षा करनी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार को जमकर कोसा है।
964
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 28, 2026 17:15:22
1038
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 28, 2026 17:15:10
Ujjain, Madhya Pradesh:गैस सिलेंडरों की मारामारी के बीच दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद वारदात नागदा, उज्जैन इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत की चर्चाओं के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर से गैस सिलेंडर पार कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक, दोपहर में सिलेंडर घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अज्ञात युवक मौका पाकर कमरे से सिलेंडर उठाकर ले गया। उस समय परिवार के लोग मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थे। बाद में CCTV फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक सिलेंडर लेकर बाहर निकला और साथी की मदद से बाइक पर रखकर फरार हो गया। करीब दो घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। CCTV सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
900
comment0
Report
Mar 28, 2026 17:14:51
Madhubani, Bihar:INDUSTRY,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी के lपंडौल इंडस्ट्रियल एरिया में फिर से रौनक लौट रही है।पंडौल बियाडा परिसर में करीब 500 करोड़ की लागत से बने विशाल टेक्सटाइल और लेदर इंडस्ट्री का शुभारंभ हुआ। उद्योग का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सांसद संजय झा और विधायक ने किया। 12 लाख वर्गफुट में इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया है।सांसद संजय झा ने कहा इस इंडस्ट्री में बारह हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा,50 हजार लोगों को लाभ होगा।इंडस्ट्री के चालू हो जाने से जहां पलायन रुकेगा वहीं मधुबनी और आसपास के युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा सावी ग्लोबल फैशन के चेयरमैन विजय झा को सूबे के अन्य ज़िलों में भी इंडस्ट्री लगाने में सरकार हर सम्भव सहायता देगी
888
comment0
Report
Mar 28, 2026 17:06:31
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे तक लगभग 624.01 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे 04-लेन चौड़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग व पटरी निर्माण में गुणवत्ता संबंधी गंभीर कमियां सामने आईं, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर धंसी हुई इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि निर्धारित मानकों के अनुसार नीचे बालू व गिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया था। डीएम ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार से इंटरलॉकिंग का कार्य मानक के अनुरूप दोबारा कराया जाए तथा गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने के बाद ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निरीक्षण में पाई गई कमियों को विभागीय अभियंता की मौजूदगी में प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। हालांकि डिवाइडर व डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिशासी अभियंता डी.सी. भूकेश ने बताया कि परियोजना के लिए अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, जिससे करीब 1300 मीटर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा चुका है और परियोजना लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निरीक्षण में मिली कमियों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाएगा तथा गुणवत्ता जांच के बाद ही शेष भुगतान किया जाएगा।
1007
comment0
Report
Advertisement
Back to top