423109
एक साप फन फैलाकर काफी देर तक भगवान शिव के नंदी पर तो कभी शिवलिग पर जाकर बेट गया
Shirdi, Maharashtra:राजगढ़ जिले के सुठालिया में मां सुन्दरमयी वेष्णोदेवी मंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिला एक साप फन फैलाकर काफी देर तक भगवान शिव के नंदी पर तो कभी शिवलिग पर जाकर बेट गया जब मंदिर के पुजारी पूजन करने के लिए मंदिर के दरवाजे को खोल तो अद्भुत नजारा देखकर वह भी हैरान हो गए इस अनोखे दृश्य को मन्दिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी देखा और इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिलाई में 13 रुपए बिल के चक्कर में 7.56 लाख ठगी, साइबर थाने जांच
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 13 रुपए का बिजली बिल चुकाने के चक्कर में बीएसपी कर्मी ने 7 लाख 56 हजार की ठगी का शिकार हो गया दरअसल भिलाई के सेक्टर 4 में रहने वाले दया निधि ने भिलाई भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और उसने बताया कि उसके घर में स्मार्ट मीटर लगा रहा जिसका 13 रुपए का बिल आया था इसी बीच एक ठग ने zelf को बिजली कंपनी का कर्मचारी बात कर दया निधि से संपर्क किया और उसे 13 रुपए का बिल ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया बताइ और फोन पर दया निधि को जानकारी देता गया जैसे-जैसे ठग ने कहा वैसे-वैसे दया निधि करते रहा और फिर शातिर ठग ने दया निधि से एटीएम की जानकारी लेने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी दया निधि ने बिना सोचे समझे ओटीपी बता दिया जिसके बाद उसके बैंक के खातों खाते से अलग-अलग किस्तों में थोड़ी ही देर में उसके बैंक खाते से 7 लाकब 56 हजार ₹ ट्रांसफर हो गए जब दया निधि को पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गए इसके बाद उसने फौरन भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक स्टेटमेंट भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया मामले की बारीकी से विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद भट्टी थाने की पुलिस ने मामले को साइबर थाने को भेज दिया है फिलहाल विवेचना की जा रही है.0
0
Report
गोंडा में तीन युवकों ने राह रोककर रोज अली की पिटाई, वीडियो वायरल पर मुकदमा
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपाल पुरवा भौरीगंज के रहने वाले रोज अली के साथ आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद तीन युवकों द्वारा रास्ते में रोककर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई है। इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परसपुर थाने की पुलिस ने रोज अली के तहरीर पर अखिलेश, विकास गौतम और रोहित पासवान के खिलाफ मारपीट, गाली,गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक अमन कनौजिया को दी गई है। यह पूरी मारपीट की घटना 15 अगस्त दोपहर 3:00 के करीब की बताई जा रही है जब रोज अली अपने साइकिल से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में शामिल होकर के अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इन तीनों लोगों ने उसकी साइकिल को रोका और फिर साइकिल पर बैठे-बैठे ही लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दिया। इसके साथ ही साथ मारपीट करके खुद इन युवकों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करके दबंगई दिखाने का काम किया है। परसपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार रोज अली ने बताया कि 14 अगस्त को हमारा इन लोगों से गाली-गलौज और आपसी कहासुनी हो गई थी उसी को लेकर के इन लोगों ने 15 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे रास्ते में जब मैं 15 अगस्त कार्यक्रम से लौट रहा था। तो इन लोगों ने रोक करके लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है मैं लगातार रो रहा था गुहार लगा रहा था। इन लोगों से माफी मांग रहा था लेकिन फिर भी यह लोग साइकिल पर बैठे-बैठे ही मेरे साथ मारपीट कर रहे थे इन लोगों ने मारपीट का वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया पर वायरल जिससे हमारी बदनामी हो रही थी। इन लोगों ने कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी इसलिए मैं काफी डरा हुआ था और अब मैंनें परसपुर थाने में तहरीर देकर के मुकदमा दर्ज करवाया है।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 14 घायल, एक की मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा. अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई डबल डेकर बस. पुलिया से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलटी बस. लखनऊ से आगरा जा रही थी बस. चालक को नींद आने से हुआ हादसा. हादसे में 14 यात्री घायल, एक की मौत. सभी घायलों को CHC फतेहाबाद भेजा गया. थाना फतेहाबाद इलाके के एक्सप्रेसवे का मामला.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की Rain हार, सावन की तीसरी सोमवारी में भक्त उमड़े
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर सावन की तीसरी सोमवारी पर जल चढ़ाने वाले कांवरियों पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. पर्यटन विभाग द्वारा यह अनोखी पहल दुसरी सोमवारी से शुरू की गई. मुजफ्फरपुर के साहू पोखर मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई. पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खुद मंदिर परिसर में मौजूद रहे, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मनोरम दृश्य को देख श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा और कांवारियों के बीच जयकारे लगे. इससे पहले दूसरी सोमवारी को भी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई थी. मंत्री गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग लगातार बेहतर पहल कर रहा है और ऐतिहासिक पुष्पवर्षा की गई ताकि इरादे मजबूत हों. उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि महादेव हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और बिहार समृद्ध हो.0
0
Report
सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में हजारों धरना, एक करोड़ मुआवजे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:सफ़ाई कर्मचारी की दिन दहाड़े हत्या के विरोध में हज़ारो लोग धरने पर बैठे हैं । उनकी माँग है कि CM मिलने आए और परिवार को एक करोड़ की मदद की जाए ।0
0
Report
मेरठ में नाइट सूट के अपत्तिजनक वीडियो डालने पर महिला SI निलंबित
*मेरठ: नाइट सूट में आपत्तिजनक वीडियो डालने पर महिला SI सस्पेंड, 2 यूट्यूब चैनल-1 इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो हटवाए गए* *मेरठ, 17 अगस्त 2026* — उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए DSP स्तर की महिला अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है。 *QR कोड के साथ डाले थे वीडियो* जानकारी के अनुसार महिला SI के 2 यूट्यूब चैनल और 1 इंस्टाग्राम अकाउंट थे। तीनों अकाउंट्स पर उन्होंने नाइट सूट में लेटे हुए आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर रखे थे। इन वीडियो के ऊपर QR कोड भी मेंशन किया गया था。 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आया। विभागीय छवि खराब होने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की。 *सस्पेंड कर हटवाए गए वीडियो* आरोपों के आधार पर महिला SI को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवा दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच DSP स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है और जांच पूरी होने तक अन्य जानकारी साझा करने से इनकार किया है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़: श्रद्धालुओं की मृत्यु के साथ दर्दनाक हादसा
Noida, Uttar Pradesh:लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुःखद है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।0
0
Report
इटावा एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:इटावा एसएसपी घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है.0
0
Report
बलरामपुर अमरपुर में तालाब डूबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर अमरपुर के बड़का जोभी मे दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत। पति मुनेश्वर नाग तालाब में गिरे, बचाने के लिए पत्नी घुघरी नाग ने भी लगाई छलांग। दोनों को डूबता देख रिश्तेदार जसमती भी पानी में उतरी, ग्रामीण ने जसमती को बचाया। वन विभाग के तालाब में हुआ हादसा, पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। मामले में मर्ग कायम,जाँच मे जुटी कुसमी पुलिस की टीम。0
0
Report
Advertisement
खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरे के बीच लोग सेल्फी-video, पुलिस ने चेतावनी दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।जिस जगह खतरे को देखते हुए गेट पर ताला लगा दिया गया, वहां लोगों ने ताला तोड़ा नहीं, बल्कि ताला लांघकर खतरे के पार पहुंच गए। कोई सेल्फी लेने वाला था, कोई वीडियो बनाने लगा और कुछ लोग तो परिवार और बच्चों के साथ ही तेज बहाव के बेहद करीब पहुंच गए। ये तस्वीरें बिलासपुर के खूंटाघाट वेस्टवियर की हैं, जहां जिंदगी और एक वायरल तस्वीर के बीच लोगों ने खतरे को नजरअंदाज कर दिया। सवाल सीधा है—जब गेट पर लगा ताला साफ बता रहा था कि आगे जाना खतरे से खाली नहीं, तो आखिर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर क्यों पहुंचे?खूंटाघाट वेस्टवियर से सामने आई ये तस्वीरें लापरवाही की ऐसी तस्वीर दिखा रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वेस्टवियर के गेट पर सुरक्षा के लिहाज से बाकायदा ताला लगाया गया था, ताकि लोग आगे जाकर तेज बहाव और गहरे पानी के बीच न पहुंचें। लेकिन कुछ लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए गेट लांघकर दूसरी तरफ पहुंचे गए। इसके बाद शुरू हुआ मोबाइल कैमरे के साथ खतरनाक रोमांच—कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कोई वीडियो बनाने में जुटा रहा। हैरानी की बात ये रही कि इस भीड़ में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग भी शामिल थे। तेज बहाव के इतने करीब खड़े होकर तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रहे थे कि जरा सी चूक गंभीर हादसे में बदल सकती थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट लांघकर अंदर गए लोगों को बाहर निकाला। लोगों को फटकार लगाते हुए गहरे पानी और तेज बहाव से दूर रहने की समझाइश दी गई। लापरवाही करने वालों को मौके पर उठक-बैठक कराकर दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी गई। बारिश के मौसम में नदी, नाले, डेम और वेस्टवियर का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में खूंटाघाट वेस्टवियर पर लगाया गया ताला महज एक बंद गेट नहीं, बल्कि खतरे से बचने की सीधी चेतावनी है। पुलिस लगातार ऐसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही है, लेकिन सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। लोगों को भी समझना होगा कि एक सेल्फी या कुछ सेकंड का वीडियो जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता। जिस जगह जाने से रोका जा रहा है, वहां गेट लांघकर पहुंचना रोमांच नहीं, सीधे तौर पर खुद को खतरे में डालना है। रील वायरल होगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं लेकिन तेज बहाव में एक छोटी सी चूक जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। इसलिए बारिश के दौरान खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और खासकर बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों के करीब न जाने दे।0
0
Report
जीवन कुंडू हत्याकांड: विपक्ष और सरकार की तकरार, अपराधी पर कड़ी कार्रवाई
Chandigarh, Chandigarh:जीवन कुंडू हत्याकांड - विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में विपक्ष की भूमिका रही है। विपक्ष का इशारे पर कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की जा रही है विपक्ष लोगों को बरगला रहा है खेल मंत्री गौरव गौतम - इसके अलावा खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अपराधी कोई भी हो वह सरकार से नहीं बच सकता सरकार हर अपराधी को पकड़कर उसे पर कड़ी कार्रवाई कर रही है0
0
Report
सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव मंदिर में आस्था का सैलाब
Kawardha, Chhattisgarh:सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा रंग में रंगा मंदिर परिसर सावन के पावन महीने के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भोरमदेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मैकल पर्वत की वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विराजमान भगवान भोरमदेव के दरबार में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु और कांवड़िए पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग में नजर आया और चारों ओर गूंजते “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने वातावरण को शिवमय बना दिया। दूर-दराज से कांवड़िए अपने साथ पवित्र नदियों का जल लेकर भोरमदेव पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन महादेव के प्रति आस्था और भक्ति ने उनकी थकान को भी भुला दिया। इसी आस्था के बीच पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी अपनी 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा पूरी कर भोरमदेव पहुंचीं। उन्होंने अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से पवित्र जल लेकर भोरमदेव तक कठिन पदयात्रा की। दुर्गम जंगलों, पहाड़ी रास्तों और नदी-नालों को पार करते हुए उनके साथ बड़ी संख्या में कांवड़िए भी यात्रा में शामिल रहे। भोरमदेव पहुंचने के बाद विधायक भावना बोहरा ने साथी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोरमदेव का पवित्र जल से अभिषेक किया और अपनी 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा का विधिवत समापन किया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए सावन और महादेव की भक्ति के इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सावन के पूरे महीने भोरमदेव धाम में भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। महादेव के जयकारों से गूंजता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का साक्षी बना हुआ है। बाइट_भावना बोहरा, पंडरिया विधायक0
0
Report
Advertisement
आनंद में गटर कवर टूटने से ST बस फँसी, ट्रैफिक जाम
Anand, Gujarat:આણંદમાં પાયોનીયર પાસે ગટરનુ ઢાંકણું તૂટતા એસ ટી બસ ફસાઈ. એસટી બસનું આગળનું વ્હીલ ગટરમાં ફસાયું. એસટી બસનું વ્હીલ ગટરમાં ફસાતા ટ્રાફિક જામ. મહાનગરપાલિકા દ્વારા હલકી ગુણવત્તાના ઢાંકણ લગાવ્યા હોવાની ચર્ચા0
0
Report
बसौना घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबे तीन युवक, एक का शव SDRF ने किया बरामद
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गया। जिसमें एक युवक का शव SDRF की टीम द्वारा निकाली गई है, जबकि दो युवक की खोजबीन अभी भी जारी है। रविवार के दिन दोपहर 2:00 बजे बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करते समय तीन दोस्त डूब गये थे। एक युवक का शव SDRF के टीम द्वारा निकल गया है; दो की खोज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बसौना घाट पर स्नान करने गए थे; वे गहरे पानी में चले गये और डूब गये। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना घाट पर तीन युवक डूबने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि पाँच दोस्त नदी में स्नान करने के लिए बसौना घाट पर पहुंचे थे; एक के बाद एककर तीन दोस्त गहरे पानी में चले गये। आसपास के लोगों ने देखते ही कपड़े और साइकिल देखकर डूबने की आशंका जताई और खोज शुरू की; रविवार को किसी का पक्का बरामद नहीं हुआ। आज सोमवार सुबह एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है जबकि दो की खोज जारी है। मेहदा शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बमबम सिंह ने जानकारी दी। क्षेत्र में सूचना फैल गई; लोग बसौना घाट पहुंचे; परिजनों ने बच्चे के कपड़े और साइकिल देखकर पहचान की। बताया गया कि मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत गजबोर टोला निवासी दो किशोर और नित्यानंद चौक निवासी एक किशोर गहरे पानी में डूब गये। आदर्श कुमार का शव बरामद हुआ; दो अन्य शव बरामद नहीं हो सके.0
0
Report
श्रावण के पहले सोमवार पर जमनगर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Jamnagar, Gujarat:શ્રાવણ માસમાં છોટી કાશી તરીકે પ્રસિદ્ધJam nagarમાં શ્રાવણ માસના પ્રથમ સોમવારે વહેલી સવારે અનેક શિવાલયોમાં ભાવિકોને જોવા મળી રહ્યો હતો.Jam nagar શહેરમાં છોટી કાશીના ઉપનામથી જાણીતા અને નાના મોટી શિવાલયોમાં શ્રાવણની આ બીજી કાંડીના દિવસોમાં ભક્તો મોટી સંખ્યામાં ઉમટી પડ્યા હતા તથા શિવ ભક્તોના ઘોડાપુરની ઝાંકલ જોવા મળી હતી. શહેરના પુનર્જીવન શિવલિંગના દર્શન તેમજ બિલિપત્ર, અભિષેક અને জલાભિષેકની પૂજા આર્ચిિના કરવામાં આવી હતી. અલગ-અલગ શિવમંદિروںમાં શુભ શરૂઆતમાં લોકો દર્શન માટે કતાર લાગી હતી અને ભગવાન શિવને ભોળાનાથના આશીર્વાદ માટે ભક્તોએBilpત્ર માથે ચઢાવી દર્શન લીધા હતા. શ્રાવણ মাসના સમયાંતરે ચોક્કસ શિવાલયો અલગ અલગ રીતે ઉજવવામાં આવ્યા હતા, જેમ કે પ્રકાશસજવામાં આવેલા રૂપરંગી શોષણ અને સાંજે મહા આરતી ભવ્ય આયોજન સાથે ચાલી રહ્યું હતું. jamsar શહેરમાં શ્રાવણ માસને આર્થિક અને ભક્તિમય માહોલ હતો, જે સરળ રીતે શ્રદ્ધા ભક્તોના અંજમને જોવા મળી રહ્યો હતો.0
0
Report
Advertisement
