icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल में बारिश से धान नुकसान 40%, प्रशासन ने सर्वे के निर्देश दिए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. जनपद में वर्षा से फसलों के भारी नुकसान के आंकलन और पीड़ित किसानों को मदद के लिए प्रशासन कवायद में जुटा है. DM अंकित खंडेलवाल ने बारिश से फसलों के भारी नुकसान के आकलन के लिए कृषि विभाग, विकास और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की. पीड़ित किसानों को मुआवजे के लिए जल्द सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए. शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजकर किसानों को फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. DM अंकित खंडेलवाल खुद जिला प्रशासन की टीम के साथ भारी नुकसान हुई फसलों का जायजा लेने गुन्नौर तहसील क्षेत्र के खेतों पर पहुंचे. बता दें, संभल जनपद में 3 दिन लगातार बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. बारिश के पानी में फसलों के डूबने से धान की फसल 40 फीसदी नष्ट हो गई है.
0
0
Report

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर भारी बर्फबारी: 100 से अधिक पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री गोमुख पैदल ट्रैक पर फंसे 100 से अधिक पर्यटकों का नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने किया सकुशल रेस्क्यू एंकर -उत्तरकाशी जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्र गंगोत्री गोमुख ट्रैक के विभिन्न स्थानों में बीते रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण करीब 136 ट्रैकर ,पर्यटक और अन्य स्टाफ फस गए थे जिसमें से बताया जा रहा है कि गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों के द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं खराब मौसम,पर्याप्त संसाधन न होने के बाबजूद भी करीब 100 से ज्यादा पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम तक पहुंचाया गया है लेकिन अभी भी कुछ ट्रैकिंग दल हाई एटीट्यूड ट्रैकिंग रूट पर अपने बेस कैंप में भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए है जिसके सकुशल रेस्क्यू के लिए आज SDRF , NDRF सहित हेलीकॉप्टर के द्वारा भी रेस्क्यू किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस का पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन: वोट चोरी पर उठे सवाल

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में विरोध मार्च निकालेगी कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं की नियुक्ति की है हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पलवल और गुरुग्राम जिले के विरोध प्रदर्शन में रहेंगे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में प्रदर्शन में शामिल होंगे कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कैथल में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे इसी तरह कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र और चौधरी बीरेंद्र सिंह पंचकूला के विरोध मार्च में शामिल होंगे इसके अलावा गीता भुक्कल और डॉ रघुबीर सिंह कादियान समेत कांग्रेस के विधायको समेत वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी है
0
0
Report
Advertisement

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती, नाराज परिजनों ने निकाली अर्थी, अंतिम संस्कार करने का वीडियो वा

Arvind TiwariArvind TiwariFollow1m ago
Newada, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जेठवारा।। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया, लेकिन कोर्ट में युवती ने युवक के साथ ही रहने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने युवती का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गत माह मौर्या बिरादरी के एक युवक का गांव की ही पटेल बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवक युवती को लेकर घर से चला गया। युवती के परिजनों ने जेठवारा थाने में नामजद तहरीर देकर बरामदगी की मांग की थी।पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को दिल्ली से बरामद कर थाने लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में दर्ज बयान में युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहती, वह युवक के साथ ही रहना चाहती है। युवती के इस बयान से परिजन बेहद नाराज हो गए। आज परिजनों ने गांव में युवती का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली और गांव से बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि अब तेरहवें दिन उसकी तेरहवीं भी की जाएगी।घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जेठवारा नरेंद्र सिंह से सीयूजी नम्बर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। हालांकि सी. ओ सदर मनोज रघुवंशी ने बात चीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद जांच बाद कुछ कहा जा सकता है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार में 24 घंटे में मौसम बदलेगा; हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना

Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में बदला हुआ रहेगा। उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 12 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं मानसून की गतिविधियां कमजोर होने से अगले दो दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटे में पटना में 61.2 मिमी और वाल्मीकि नगर में 194.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top