Back
विदिशा में देहरीपामा जंगल हत्या: वीरम भील गिरफ्तार और हत्या कबूल
DSDeepesh shah
Jan 06, 2026 12:35:55
Vidisha, Madhya Pradesh
विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम देहरीपामा के जंगल में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 जनवरी को देहरीपामा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अर्जुन बंजारा, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम देहरीपामा के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। लटेरी पुलिस ने ग्राम रायपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर वीरम भील नामक युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अर्जुन बंजारा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आपरेशन के बादि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report