विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने राजस्व महा अभियान 2.0 के निरीक्षण के दौरान सुधार के निर्देश
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के गुलाबगंज और ग्यारसपुर क्षेत्र में राजस्व महा अभियान 2.0 के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एडीएम अनिल डामोर और जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश तुकाराम ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की, जिला पंचायत सीईओ ने आधार फीडिंग सेंटर का निरीक्षण किया और एडीएम ने राजस्व मामलों की जांच की। इस दौरान कमियों को सुधारने और कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
