464001
MP के बक्सरिया से निकली परंपरागत कावड़ यात्रा
Vidisha, Madhya Pradesh:सोमवार को बक्सरिया के वार्ड नंबर 9 से परंपरागत कावड़ यात्रा निकाली गई। पूर्व पार्षद सूरज किरार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी बेतवा नदी के बढ़ वाले घाट पर एकत्र हुए। वहां से जल भरकर, शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए माधवगंज स्थित कांच मंदिर शिवालय पहुंचे। यहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सूरज किरार ने बताया कि यह परंपरा पिछले 20 वर्षों से निरंतर चली आ रही है और वार्डवासी बड़े उत्साह से इसमें भाग लेते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़: पीपलखूंट में गणेशलाल मईड़ा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में अध्यापक गणेशलाल मईडा के साथ कथित हमला हुआ था. मामले में पुलिस की ओर से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं. इसी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है. धरने पर बैठे लोग चाहते हैं कि मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हो ताकि पीड़ित अध्यापक को न्याय मिले. 16 फरवरी कोNalpaड़a जंगल में घटना हुई थी. धरना आज पीपलखूंट थाने के बाहर शुरू हो गया. कथित हमले के आरोपी सभी को गिरफ्तार करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है.0
0
Report
काशी में जापानी डेलिगेशन— पर्यटन और बौद्ध सर्किट में नई ऊंचाइयों की उम्मीद
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी पहुंचे जापानी मेहमान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी और 100 से अधिक प्रतिनिधियों का दल वाराणसी पहुंचा। जयवीर सिंह का बड़ा बयान पर्यटन मंत्री ने कहा— जापान और बनारस के साथ आने से उत्तर प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र एक नई और अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचेगा। सारनाथ को विश्व धरोहर बनाने के बाद मंत्री जयवीर सिंह ने कहा सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के बाद जापानी डेलिगेशन को यहां का भ्रमण कराया जा रहा है। जापानी दल सारनाथ में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेशस्थली, धमेख स्तूप और प्राचीन अवशेषों का दर्शन कर बौद्ध संस्कृति से रूबरू हुआ। शाम को डेलिगेशन क्रूज पर सवार होकर नमो घाट और दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध भव्य गंगा आरती का साक्षी बनेगा। सरकार का दांव— इस दौरे से बौद्ध सर्किट, वेलनेस टूरिज्म और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी होगी। पर्यटन के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, एमएसएमई (MSME), टेक्नोलॉजी और एजुकेशन सेक्टर में यूपी में जापानी निवेश बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा। काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करने के लिए प्रतिनिधिमंडल श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेगा। जापानी कंपनियों और यूपी सरकार के बीच युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर बनी सहमति। 2015 में तत्कालीन जापानी पीएम शिंजो अबे के दौरे के बाद, यह यात्रा काशी और जापान के सांस्कृतिक-आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी।0
0
Report
वार्ड-3 के खुले नाले ने जीवन जोखिम में डाल दिया; तुरंत कार्रवाई की मांग
Panipat, Haryana:वार्ड-3 में खुले नाले बने जानलेवा 8 फीट गहरे नाले में गिरी महिला लोगों ने बचाया कई महीनों से नालों का काम अधर में सरिया चोरी करने के ढक्कन हटाये लोगों का आरोप हादसा होने के बाद ही जागेगा प्रशासन सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरे पानीपत। नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन वार्ड नंबर-3 में जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। देवी मंदिर क्षेत्र से आगे सड़क किनारे जगह-जगह खुले पड़े गहरे नाले और मेनहोल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। आलम यह है कि दो दिन पहले एक महिला करीब आठ फीट गहरे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में कई जगह नाले 10 से 15 फीट तक गहरे हैं और इनके ढक्कन लंबे समय से खुले पड़े हैं। सड़क और नालों का काम कई महीनों से अधूरा होने के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और वीडियो सामने आने के बावजूद नगर निगम अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे। महिला गिरी तो लोगों ने बचाया, बच्चा गिरा तो कौन होगा जिम्मेदार? स्थानीय निवासी हबीब ने बताया कि खुले नालों में पहले भी कई लोग गिर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क और नालों को सुरक्षित कराने की मांग की। उनका कहना है कि आसपास के लोग दिन में तो किसी को गिरने पर बचा लेते हैं, लेकिन रात के समय अगर कोई बच्चा या महिला इन गहरे नालों में गिर जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। भारत नामक स्थानीय निवासी ने कहा कि नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से लगातार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन करीब ढाई से तीन महीने बीतने के बावजूद स्थिति जस की तस है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह नाले खोल दिए गए हैं और लोगों की दुकानों के सामने काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे दुकानदारों का कारोबार ठप होने की कगार पर है। 20 से 25 दुकानें प्रभावित, दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट स्थानीय निवासी तुषार ने बताया कि क्षेत्र में करीब 20 से 25 दुकानें इस निर्माण कार्य से प्रभावित हैं। कई जगह पांच से सात बड़े मेनहोल खुले पड़े हैं, जिनकी गहराई 20 से 25 फीट तक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी बाइक सवार और स्कूली बच्चे नालों में गिर चुके हैं, जिन्हें आसपास के दुकानदारों ने बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि अगर रात के समय कोई व्यक्ति इन खुले नालों में गिर गया और आसपास कोई देखने वाला नहीं हुआ तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? नाले के ढक्कन चोरी होने का भी आरोप स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय कुछ लोग नालों के ढक्कन हटाकर वहां लगी सरिया चोरी कर लेते हैं। लोगों के मुताबिक, इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। उनका कहना है कि यदि खुले नालों को तुरंत ढककर सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की मांग- हादसे से पहले जागे प्रशासन स्थानीय निवासियों ने नगर निगम कमिश्नर और तमाम अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर खुले नालों को तत्काल ढकवाने, अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने और सड़क को जल्द बनवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी की जान जाने के बाद बयानबाजी और जांच की औपचारिकता करने के बजाय हादसे से पहले कार्रवाई करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में H1N1 केसों की तेजी से बढ़ोतरी: 1,777 तक पहुंची संख्या
New Delhi, Delhi:*दिल्ली में इस साल H1N1 के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई, दिल्ली में एक ही दिन में H1N1 के 114 नए मरीज मिले। दिल्ली में इस साल अब तक H1N1 की पुष्टि हुई मरीजों की संख्या 1,777 हो गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के साथ समीक्षा बैठक भी की है. इसमें निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, केंद्र से हर तरह की मदद का भरोसा भी दिया है. H1N1 एक वायरल इंफेक्शन है इस पर चिंता होने की जरूरत नहीं है, जो बुजुर्ग है उनको थोड़ी चिंता करने की जरूरत है यह किसको हार्ट प्रॉब्लम है लंग इंफ़ेक्शन, डायबिटीज है या फिर कैंसर की बीमारी है प्रेग्नेंट और बच्च है इनको चिंता करने की बहुत जरूरत है। ज्यादातर लोगों में नार्मल फीवर की तरह है ठीक हो जाता है। H1N1 रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन है यह नाक, गले, श्वास नली या फेफड़ों में होने वाला संक्रमण यह तभी फैलता है जब कोई खास रहा हो, यह क्लोज एनवायरमेंट में है तो आप इसे इफेक्ट हो सकते हैं। H1N1 के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन ये अचानक और तेज शुरू होते हैं। मुख्य लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, शरीर व मांसपेशियों में तेज दर्द, सिरदर्द, अत्यधिक थकान और कंपकंपी शामिल हैं। दो से चार दिन में अगर बुखार ठीक नहीं होता है तो टेस्ट करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। H1N1 के सिम्टम्स अलग होते हैं डेंगू मलेरिया के सिम्टम्स अलग होंगे, अगर सिंप्टोम्स है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें तभी दवा ले।0
0
Report
70 रुपये किलो चीनी के बीच सपा ने PDA स्टॉल से 20 रुपये चीनी बांटी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 70 रुपये किलो चीनी के बीच सपा का PDA स्टॉल, 20 रुपये में बांटी चीनी रक्षाबंधन से पहले बाजार में चीनी के दाम करीब 70 रुपये किलो पहुंचने के बीच समाजवादी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ अलग अंदाज में अभियान चलाया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज महिला अस्पताल के गेट पर सपा की ओर से PDA चीनी स्टॉल लगाया गया।यहां महिलाओं को 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई गई। सस्ती चीनी मिलने की जानकारी पर स्टॉल के आसपास महिलाओं की भीड़ जुट गई। चीनी लेने के लिए महिलाओं में उत्साह के साथ काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर चीनी की बढ़ी कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।बाजार में करीब 70 रुपये किलो चीनी मिलने से मिठाई और घर में बनने वाले पकवानों का खर्च भी बढ़ रहा है। इसी को मुद्दा बनाकर सपा ने 20 रुपये किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराकर महंगाई के खिलाफ संदेश देने की कोशिश की। स्टॉल पर पहुंची महिलाओं ने निर्धारित दर पर चीनी खरीदी। सपा नेताओं ने कहा कि त्योहार की मिठास महंगाई की वजह से फीकी न पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि 27 अगस्त तक गरीब बस्तियों में जाकर महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को 20 रुपये किलो की दर से PDA चीनी देने का अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पूंजीपति और मिलर्स चीनी का स्टॉक कर रहे हैं,जिससे बाजार में कीमत बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से गन्ने और आलू की कीमत तीन गुना करने की मांग की। उनका कहना था कि किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य और आम लोगों को महंगाई से राहत मिलनी चाहिए। बाइट -- रामज्ञान गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा समाजवादी पार्टी0
0
Report
सीतापुर में थाना समाधान दिवस फीका, अधिकारी और एसडीएम-सीओ नहीं पहुंचे
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में थाना समाधान दिवस बना मजाक। थाना समाधान दिवस में अधिकारी नहीं ले रहे रुचि। मुख्यमंत्री के निर्देशों की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां। शहर कोतवाली के थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचे एसडीम और सीओ सिटी। फरियादी लगा रहे चक्कर। खाली पड़ी कुर्सियों दे रही गवाही। खैराबाद में तहसीलदार तो रामकोट में लेखपाल कानूनगो कर रहे हैं सुनवाई। शहर कोतवाली इलाके में चल रहा है थाना समाधान दिवस。0
0
Report
Advertisement
बाढ़ के बीच हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल: मून अली गोरिया की मदद
Guwahati, Assam:मून अली Goriya बने हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल असम में बाढ़ से तबाही ज्यादा हुई थी शिवसागर सराईदेव और जोरहाट में वहां के लोगों के घर के साथ-साथ मंदिर नामघर और मस्जिद भी तबाह हो चुके थे इस दौरान असम के गोरिया मोरिया देसी संगठन के मेंबर मून अली गोरिया ने एक हिंदू मुस्लिम भाईचारे की काम करके दिखाया। उन्होंने जितने भी नामघर और मंदिर और मस्जिद बाड़ में तबाह हुए थे उन मंदिर और नामघर में मून अली गोरिया ने हिंदू धार्मिक ग्रंथ भगवद् गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथ जाकर मुफ्त में दिया और मंदिर नाम घर की साफ सफाई में भी लगे। उसके साथ-साथ मस्जिदों में भी कुरान शरीफ और जयनमाज भी दी मून अली गोरिया ने। मून अली ने कहा कि हम लोग भारत में सभी हिंदू मुस्लिम भाई है और ऐसी मजबूरी के वक्त हमने अपने हिंदू भाइयों के धार्मिक ग्रंथ को उनके मंदिर और नाम घर में दिया साथ ही साथ मस्जिदों में भी जय नमाज और कुरान भी बातें। इसी दौरान देखा गया कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा अटूट करने में जुटे हुए हैं मून अली गोरिया। गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
सुलियाली के बच्चों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए पॉकेट मनी से बड़ा दान
Nurpur, Himachal Pradesh:आईटी नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल सुलियाली के विद्यार्थियों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किया। असम में इस वर्ष भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके बीच राहत एवं सहायता के लिए लोग आगे आ रहे हैं। स्कूल की ओर से आयोजित पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को विकसित करना था। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि समाज और देश के किसी भी हिस्से में लोग संकट में हों तो उनकी सहायता के लिए आगे आना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज चड्ढा और चेयरमैन कृष्ण सिंह हीर ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से बच्चों में सेवा भावना विकसित होती है और वे दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही स्कूल का उद्देश्य नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी जरूरी है। स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर समृद्ध हीर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें देश की संस्कृति और मूल्यों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अपनी पॉकेट मनी से जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान देना सराहनीय पहल है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी उम्मीद पैदा कर सकती है।0
0
Report
अमृतसर से बिलासपुर तक चिट्टे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर पुलिस केSDT ने अमृतसर से बिलासपुर तक चिट्टे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया। 175.5 ग्राम चिट्टा और 2 लाख नकद बरामद किए गए हैं, साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रविन्द्र कुमार (36), रणजीत सिंह (55), विशाल सिंह (24), आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश (37) और आकाशदीप (23) शामिल हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिट्टा की सप्लाई अमृतसर से बिलासपुर तक की चेन में पेडलर्स और स्थानीय विक्रेताओं की भूमिकाओं की भी जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
चीनी के दाम बढ़े, चाय की कीमतें बढ़ीं: आम जनता महंगाई से जूझी
Hoshiarpur, Punjab:चीनी के बढ़ते दाम से बिगड़ा आम लोगों का बजट, चाय भी हुई महंगी पिछले कुछ दिनों से चीनी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों के घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर चाय पीने वाले मजदूर और मेहनतकश वर्ग के लोगों की जेब पर इसका भारी बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चीनी का भाव करीब 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में जो लोग पहले दिन में चार-पांच कप चाय पी लिया करते थे, अब बढ़ती महंगाई के कारण एक कप चाय पीने से पहले भी सोचने को मजबूर हैं। वहीं, चीनी के बढ़ते दामों का असर टी-स्टाल संचालकों पर भी पड़ा है। कई चाय विक्रेताओं ने चाय के कप की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 15 से 20 रुपये तक कर दी है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों के बीच अब चाय जैसी छोटी जरूरत भी महंगी महसूस होने लगी है। आम लोगों ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि चीनी के बढ़ते दामों पर जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि ऐसा न हो कि गरीब के हाथ में रहने वाला चाय का कप भी धीरे-धीरे सिर्फ अमीरों तक सीमित होकर रह जाए।0
0
Report
मानिकपुर के सोनापुर-नीत्यानंदपुर में बरसात में बदहाल सड़क पर लोग जीवन जोखिम में डालते हैं
Pakur, Jharkhand:मानिकपुर पंचायत के सोनापुर और नित्यानंदपुर गांव की तस्वीर बया करती है... मानिकपुर पंचायत के नित्यानंदपुर गांव के ग्रामीण आज भी एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं...सड़क नहीं रहने की वजह से सबसे चिंताजनक स्थिति तो तब उत्पन्न हो जाती है, जब बरसात में चेक डैम में पानी भर जाता है...ऐसे में भी बच्चे विद्यालय पहुंचते हैं... विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं बच्चों को साथ लेकर इस जोखिम भरे रास्ते से विद्यालय पहुंचते है...विद्यालय के शिक्षक हारून मंडल के अनुसार पानी अधिक होने पर कई बार बच्चों को कंधे पर बैठाकर चेक डैम पार कराना पड़ता है...बरसात के दिनों में जब पानी बढ़ जाता है, जब यह रास्ता और भी भयावह हो जाता है...ग्रामीणों के सामने यह सवाल उत्पन्न हो जाता है कि जरूरी काम करें तो जाएं कैसे और जान बचाएं तो जाएं कहां से...गांव की बदहाल सड़क का सबसे भयावह असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिखाई देता है... ग्रामीणों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले ही अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की जाती है...क्योंकि आपात स्थिति में गांव से अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है...ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक एंबुलेंस और अन्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते है...गंभीर मरीजों को चारपाई या अन्य साधानों के सहारे नदी-नाले और दुर्गम रास्तों को पार कर मुख्य सड़क पर पहुंचाना पड़ता है...ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में समय पर इलाज मिलना बड़ी चुनौती बन जाती है...दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो ग्रामीणों के अनुसार नित्यानंदपुर गांव एक तरफ पगला नदी और दूसरी तरफ सोडो नाला से घिरा है...दोनों ओर ऊंची पुलिया या सड़क संपर्क नहीं होने गांव बरसात में टापू जैसा प्रतीत होता है... ग्रामीणों के मुताबिक सोनापुर के अंतिम छोर तक एक पुराना जर्जर पथरीला रास्ता है...इसके आगे सड़क का नामोनिशान तक नहीं है...कीचड़ से भरे कच्चे रास्ते से होते हुए ग्रामीण चेक डैम तक पहुंचते हैं... चेकडेम पार करने के बाद भी लगभग एक किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है...गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया था...इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की थी और सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था...ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा लिखित आश्वासन पत्र भी दिया गया था...जिसमें उल्लेख था कि गोपालडांगा से सोनापुर होते हुए नित्यानंदपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है...पर कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ...ग्रामीणों का सवाल है कि यदि सड़क निर्माण की स्वीकृति हो चुकी थी तो वर्ष 2026 तक धरातल पर काम क्यों नहीं दिखाई पड़ रहा है...0
0
Report
धनबाद के मुखिया-डुमरी विधायक विवाद गरम, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मुखिया और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद अब तूल पकड़ रहा है। बरवाअड्डा थाना में मुखिया के कथित जाली हस्ताक्षर कर फर्जी जाति और आय प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत के आधार पर JLKM नेता गणेश दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो बरवाअड्डा थाना पहुंचे, जहां मुखिया समर्थकों और विधायक समर्थकों के बीच विवाद और हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद डुमरी विधायक देर रात करीब दो बजे बड़ा पिछरी गांव पहुंचे और शिकायतकर्ता से केस वापस लेने की बात कही। इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक ने मुखिया के परिवार को लेकर जातिसूचक टिपण्णी की और उन्हें ‘हरिजन’ जाति का बताया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और विधायक का विरोध किया गया। मामले को लेकर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्हार ने भी डुमरी विधायक पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जो विधायक हाथ में संविधान लेकर चलने की बात करते हैं, उनके द्वारा कथित तौर पर मुखिया के पुत्र के साथ हाथापाई करना और रात के समय गांव पहुंचकर बार-बार मुखिया के परिवार को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करना संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मुखिया की ओर से दिए गए आवेदन की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में दलित अत्याचार के खिलाफ मंत्री ने प्रशासन को कठोर कार्रवाई का संकेत दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पहुंचे गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने दलितों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर अपनी ही सरकार के कारिंदों को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दलितों पर हमले और अत्याचार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। सरकार अपराधियों को बार-बार सुधरने और बिहार छोड़ने की चेतावनी दे रही है, लेकिन प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्ती और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी. मंत्री संजय पासवान घोषी थाना क्षेत्र के परियांवां गांव में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवारों पर हुए हमले के पीड़ितों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ अत्याचार से जुड़े मामलों में अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से न केवल पीड़ितों का भरोसा टूटता है, बल्कि सरकार की भी बदनामी होती है। मंत्री ने अधिकारियों से ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।0
0
Report
गंगा-गंडक के जलस्तर से कांहारा घाट में बाढ़ का खतरा बढ़ा; दुकानदार स्थानों की ओर
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में गंगा और गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अब ऐतिहासिक कौनहारा घाट के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घाट के निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है और अस्थायी दुकानों में भी गंडक का पानी प्रवेश करने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कौनहारा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण घाट किनारे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक पिछले चार दिनों में पानी तेजी से बढ़ा है, जिसके बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें समेटकर ऊंचे स्थानों की ओर चले गए हैं। वहीं प्रशासन भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है एसडीओ रामबाबू बैठा के निर्देश पर घाटों पर एसडीआरएफ की निगरानी बढ़ाई गई है। घाट किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। गंडक और गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती निचले इलाकों में पानी के और फैलाव को रोकना है। प्रशासन की नजर लगातार नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद, नष्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात करीब 400 किलो मिलावटी नकली पनीर बरामद किया। यह पनीर अलीगढ़ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने लखनावली गोलचक्कर के पास एक वाहन से मिलावटी पनीर बरामद कर उसे नष्ट करवा दिया। पनीर में पाम ऑयल समेत अन्य मिलावटी पदार्थ पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने सुबह करीब 400 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। सर्वेश कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बरामद पनीर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। मिलावट पाए जाने के बाद इसे नष्ट कराया गया है। लगातार सामने आ रहे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामलों से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में खाद्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि गौतम बुद्ध नगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
