464001
सनातन से हिंदू उत्सव समिति का अभिषेक धूमधाम से
Vidisha, Madhya Pradesh:सनातन से हिंदू उत्सव समिति पिछले 19 सालों से विदिशा शहर में बेतवा नदी के जल से भव्य कावड़ यात्रा के जरिए भगवान शिव का अभिषेक करता आ रहा है। इस बार भी समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस कावड़ यात्रा में शामिल होकर बेतवा नदी के बाद वाले घाट से जल कावड़ में भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की। जो बेतवा नदी से बजरिया, बड़ा बाजार, तिलक चौक, निकासा होते हुए माधवगंज कांच मंदिर पहुंचा। इस बार विमलेश सक्सेना कावड़ यात्रा के संयोजक बनाए गए हैं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल में 41°C से ऊपर तापमान, बच्चों पर भीषण गर्मी का संकट
Betul, Madhya Pradesh:प्रदेश सहित बैतूल जिले में तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है,जिले में तापमान लगभग 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में प्रशासन ने पिछले दिनों स्कूलों का समय तो बदला था लेकिन जिस तरह से तेज गर्मी सुबह से ही लगने लगी है और लोग इस गर्मी से हलाकान हो रहे हैं,सबसे ज्यादा असर मासूम स्कूली बच्चों को पड़ रहा है खासकर नर्सरी और प्राथमिक शालाओं के बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले में लू का अलर्ट जारी किया हुआ है ऐसे में बच्चों सहित पालक स्कूलों की छुट्टी की मांग कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस ओर ध्यान देता है,हालांकि बैतूल जिले से लगे नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी प्रशासन ने घोषित कर दी है।0
0
Report
गंदरबल पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 100 बोतल कोडीन बरामद कीं
Aram Pora, Ganderbal, Under the Nasha Mukt Jammu and Kashmir Abhiyan, Ganderbal Police achieved a major success against drug trafficking by arresting 02 Drug Peddlers within the jurisdiction of Police Post Shadipora. On the directions of SSP Ganderbal, under the supervision of Dy.SP Headquarters Ganderbal, during naka checking, police party of Police Post Shadipora signalled a vehicle Ertiga bearing Registration No. JK01BB-1295, coming from Shalhar towards Guzhama, to stop. However, the driver attempted to flee but was tactfully apprehended by the naka party. During search of the vehicle, contraband substance 100 bottles of Codeine Phosphate were recovered and seized. The driver who disclosed his identity as Bilal Ahmad Bhat S/O Ghulam Mohd Bhat R/O Batwina, as well as his co-accused Mudasir Ahmad Hajam S/O Abdul Hameed Hajam R/o Arampora, Ganderbal were arrested on the spot. Accordingly, Case FIR No.61/2026, under Sections 8/21, 29 NDPS Act stands registered at Police Station Ganderbal and further investigation has been taken up. Ganderbal Police remains committed to its sustained drive against drug menace and appeals to the general public to cooperate and share information to eradicate this severe social evil from the society.0
0
Report
जयपुर के SMS स्टेडियम में टिकट को लेकर हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- SMS स्टेडियम में टिकट को लेकर हंगामाबेकाबू भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा जयपुर टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़ी महिला का फूटा गुस्सा। सुबह 6 बजे से इंतजार, फिर भी नहीं मिली टिकट。 ऑनलाइन बुकिंग पर उठाए सवाल, पैसे वालों को मिल रही एंट्री。0
0
Report
Advertisement
रांची के टाना भगत स्टेडियम में मुखिया सम्मेलन और मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार समारोह
Ranchi, Jharkhand:रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगें।0
0
Report
अप्रैल के अंत में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में ठंडी चीजों की मांग तेज
Chapra, Bihar:अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान से बरसती आग और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं जो बाहर निकल रहे हैं वे पूरी सावधानी बरतते नजर आ रहे हैं। गर्मी के इस प्रकोप का असर बाजारों में साफ देखने को मिल रहा है। ठंडक पहुंचाने वाले फलों—जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी और आम—की मांग अचानक बढ़ गई है। इसके साथ ही नारियल पानी, शिकंजी और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग जहां भी थोड़ी सी छांव दिखती है, वहीं रुककर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, 28 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक के छात्रों की छुट्टी सुबह 11:30 बजे और कक्षा 8 तक के छात्रों की छुट्टी 12:30 बजे निर्धारित की गई है। इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से बचाना है। हालांकि जरूरी कार्यों के चलते लोग बाजारों में निकल रहे हैं, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चिकित्सक भी लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। जलालपुर बाजार से हालात का जायजा लिय्या हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने0
0
Report
महराजगंज में हीट वेव अलर्ट: 06 बेड वार्ड सुरक्षित, ORS काउंटर और दवाएं उपलब्ध
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं । हीट वेव से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया है जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस एसके द्विवेदी ने बताया गर्मी और हीट वेव से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है इसको लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में 06 बेड का हीट वेव वार्ड आरक्षित कर दिया गया है जिसमें पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है । महिला अस्पताल ट्रामा सेंटर और जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओआरएस काउंटर बनाने के साथ साथ ORS पाउडर कूलर पंखे क्रियाशील है रैन बसेरे में भी कूलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों के परिजनों को गर्मी से बचाया जा सके अगर हीट वेव के मरीज भर्ती होते हैं तो उनके समुचित इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है ।0
0
Report
Advertisement
अब बुलंदशहर में उपलब्ध होगी फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञों की सेवा -डॉ. संजीव गेरा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में कार्डियक ओपीडी की शुरू, ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ पर हेल्थ टॉक का आयोजन, उन्नत हृदय उपचार की सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में एक समर्पित कार्डियक आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और इलाज के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े। इस नई कार्डियक ओपीडी में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक परामर्श, जांच, समय पर बीमारी की पहचान और विभिन्न हृदय रोगों का प्रबंधन किया जाएगा। मरीजों को समय पर इलाज, लगातार देखभाल और जरूरत पड़ने पर उन्नत उपचार के लिए सहज रेफरल का लाभ मिलेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए उसी दिन लायंस क्लब बुलंदशहर के सहयोग से ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ विषय पर एक हेल्थ टॉक भी आयोजित की गई। इस सत्र में कार्डियोलॉजी के नए विकास, कम चीरा लगाने वाली प्रक्रियाएं, आधुनिक जांच तकनीक और बढ़ते हृदय रोगों से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसकी सही व जरूरी जानकारी सहज रूप में उपलब्ध कराना है। लॉन्च के मौके पर फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट (कार्डियोलॉजी) डॉ. संजीव गेरा ने कहा, “नोवा हॉस्पिटल, बुलंदशहर में कार्डियक ओपीडी की शुरुआत के साथ हम उन्नत हृदय उपचार को छोटे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हृदय रोगों के प्रभावी इलाज के लिए समय पर पहचान और सही समय पर उपचार बेहद जरूरी है। इस ओपीडी और ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम मरीजों और विशेषज्ञ सेवाओं के बीच की दूरी को कम करना चाहते हैं, साथ ही लोगों में बचाव और नए इलाज के तरीकों के बारे में जागरूकता भी बढ़ाना चाहते हैं।”0
0
Report
देहरादून में महिला पदयात्रा शुरू, धामी ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में आज जन आक्रोश महिला पदयात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पदयात्रा की शुरुआत की इसमें भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तमाम मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को अपने संबोधन में बताया कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है विपक्षी दलों ने फिलहाल जिस तरह से महाभारत में एक अबला महिला का अपमानित किया इस तरह से विपक्ष ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को लेकर कर रुख हथियार किया है उसका जवाब दिया जाएगा पदयात्रा का जायजा लिया जी मीडिया की टीम ने0
0
Report
रायसेन के वार्ड 14 में चक्का जाम: शराब कंपनी कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन-नगर के वार्ड नंबर 14 के निवासियों ने सागर भोपाल मार्ग पर किया चक्का जाम। शराब कंपनी के कर्मचारियों पर जमकर मारपीट करने का आरोप... घटना के विरोध में किया चक्का जाम। बीती देर रात पुलिस ने मामला नहीं किया था दर्ज। इसके विरोध में रहवासी कर रहे हैं चक्का जाम। डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने मारपीट करने के मांगे थे प्रमाण। प्रमाण नहीं देने की स्थिति में पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज। पीड़ित परिवार सहित वार्ड 14 के रहवासी आक्रोश में। पीड़ितों के अनुसार लाठी डंडों एवं तलवारों से की गई उनके साथ मारपीट और गोली भी चलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब कर रही है बातचीत के जरिए समस्या को हल करने के कोशिश। पीड़ितों के साथ रहवासी कर रहे तुरंत न्याय की मांग। सागर-भोपाल मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें। पुलिस की समझाइस के वाद माने रहवासी0
0
Report
Advertisement
AI जोखिमों से निपटने के लिए बैंक प्रमुखों की बैठक, SBI अध्यक्ष नेतृत्व करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई से जुड़े जोखिमों पर बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद कहा, "भारत में डिजिटलीकरण में तेजी से हो रही प्रगति के कारण बैंक हमेशा से ही किसी भी चुनौती और जोखिम का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे हैं। अब, मिथोस नामक एक नई चुनौती के कारण, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, MeitY (मैथ्यू, इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन) इस चुनौती के परिणामों और आवश्यक तैयारियों को समझने के लिए दुनिया भर की तकनीकी कंपनियों, विभिन्न प्राधिकरणों और सरकारों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। अब तक हमने जो सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की है और साबित किया है, वह शायद पर्याप्त न हो। हमें कहीं अधिक बहुमुखी व्यवस्था की आवश्यकता है। बैंकों को मिलकर काम करने के लिए कहा गया है। एसबीआई के अध्यक्ष इस प्रयास का नेतृत्व करेंगे। आने वाले हफ्तों में बैंकों के बीच इस बात पर गहन चर्चा होगी कि एआई से उत्पन्न इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए एआई का उपयोग कैसे किया जा सकता है।0
0
Report
खंडवा में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, चर्बी से बना घी पकड़ा गया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में एक कसाई के बाड़े से बड़ी मात्रा में जानवरों की चर्बी, चमड़ा और हड्डी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस चर्बी को गला कर नकली घी तैयार किए जाने की तैयारी थी। एसडीएम के नेतृत्व में नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग ने यह कार्रवाई की है। कनस्तरों में रखी गई चर्बी और अन्य पदार्थ के सैंपल जांच के लिए गए हैं। खंडवा के इमलीपुरा क्षेत्र स्थित बेगम पार्क के सामने एक गली में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नकली घी बनाने के कथित फैक्ट्री पर छापा मारा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका है कि यहां पशुओं की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था, जिसे बाजार में खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में चर्बी से बना लिक्विड, घी जप्त किया गया है। टीम ने फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, तैयार घी और उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर, पशु विभाग के अधिकारी, निगम उपायुक्त और मोघट थाना TI सहित प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे। पशु विभाग के अधिकारियों का कहना है, जो ड्रम जब्त किया गया है उनमें पशुओं की चर्बी रखी है। सभी के सैंपल जांच के लिए ले हैं। अभी ये कहना मुश्किल है कि ये किस उपयोग में लिया जा रहा था। रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा.0
0
Report
सरमथुरा में सफाईकर्मियों को PPE नहीं मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में सेफ्टी उपकरणों के अभाव में काम कर रहे सफाईकर्मी, संक्रमण का खतरा सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका सरमथुरा के अंतर्गत सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। इसके चलते करीब 50 से अधिक सफाईकर्मी बिना दस्ताने, मास्क, सेफ्टी जैकेट और हेलमेट के ही नालों व सड़कों की सफाई करने को मजबूर हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने से उन्हें संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता है। गंदगी व नालों की सफाई के दौरान जहरीली गैस व कीटाणुओं के संपर्क में आने से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है।कर्मचारियों ने बताया कि कई बार नगरपालिका प्रशासन से दस्ताने, मास्क, हेलमेट समेत अन्य सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाईकर्मियों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित तरीके से कार्य कर सकें।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में भीषण गर्मी से जनजीवन डगमग, बाजारों में सन्नाटा
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, वैवाहिक सीजन में भी बाजारों में सन्नाटा सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्यदेव की तपिश के चलते आमजन बेहाल हैं और लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वैवाहिक सीजन होने के बावजूद दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। तेज धूप और लू के कारण जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण आम दुकानों पर ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है।हालांकि, कूलर, पंखे, एसी और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे शरबत, जूस और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।0
0
Report
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल 95 लोधी एस्टेट में शिफ्ट होने की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट घर में शिफ़्ट हुए। अरविंद केजरीवाल का नया पता अब 95, लोधी एस्टेट है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था। अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूँ0
0
Report
हरिद्वार के जमीन विवाद में दामाद-भतीजे ने हत्या करवाई, डेढ़ लाख की सुपारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हुए रवि चौहान हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुमशुदगी के दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिले शव के मामले में जांच के दौरान सामने आया कि जमीनी विवाद के चलते मृतक के रिश्ते के दामाद ने अपने भतीजे के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नदीम और उसके साथी दानिश अली को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल बाइक और ₹61 हजार की रकम बरामद हुई है। वहीं वारदात के मुख्य साजिशकर्ता मामा-भांजे की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं。0
0
Report
Advertisement
