icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गजराजगंज के मसाढ़ में छात्र की गला रेतकर हत्या, परिजन आरोप लगाते हैं

Mumbai, Maharashtra: जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में घर से सामान खरीदने निकले छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के दलित टोला से बरामद हुआ। मृतक के गर्दन के बाएं, दाएं, पीछे भाग पर एवं सर पर कटा हुआ निशान पाया गया। परिजन द्वारा गला रेतकर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार शाह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक मसाढ़ गांव निवासी स्व. मिथिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह है। वह इंटर का छात्र था। वही इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि परिजन द्वारा घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report

धनबाद में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ माइनिंग टास्क फोर्स की कार्रवाई, 40 वाहन जब्त

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीते 15 और 16 जुलाई को धनबाद के एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट और माइनिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स द्वारा नियमित जांच अभियान के तहत 15 और 16 जुलाई को एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन, माइनिंग चालान में विसंगतियां, टैक्स बकाया, बिना त्रिपाल के खनिज परिवहन और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं के आधार पर करीब 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। वाहन मालिकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने बीसीसीएल और सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील करते हुए कहा कि वाहन तभी सड़क पर चलाएं जब सभी आवश्यक कागजात पूर्ण हों, मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किया जाए और खनिज परिवहन के दौरान त्रिपाल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की दुर्घटना या नियमों के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो।
0
0
Report

नक्सली इनामी कमांडर अजय महतो गिरफ्तार, झारखण्ड में बड़ी सफलता

Giridih, Jharkhand:महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गिरिडीह जिला पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख रुपये के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सैक के शीर्ष कमांडर अजय महतो उर्फ मोछु उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी. बिमल कुमार और कोबरा-209 के कमांडेंट सौरभ भटनागर के मार्गदर्शन में 17 जुलाई 2026 को खुखुरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत जंगली इलाकों में नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार और कोबरा-209 के कंपनी कमांडर आकिफ अहमद बानी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने पिपराडीह टोला-खवासटांड के घने जंगली क्षेत्र को घेरकर भागने की कोशिश कर रहे अजय महतो को दबोच लिया. गिरफ्तार अजय महतो उर्फ मोछु उर्फ अंजन दा उर्फ बुधराम उर्फ श्रीकांत उर्फ बासुदेव, पिता स्व-चान्दो महतो, निवासी नावाडीह, थाना पीरटांड़ का रहने वाला है. वह वर्ष 2005 से नक्सल गतिविधियों में संलिप्त था. शुरुआत में दस्ता सदस्य रहने के बाद उसे लेवी वसूली और हथियार जमा करने की जिम्मेवारी मिली. बाद में वह झुमरा पहाड़, लुगु पहाड़ और सारण्डा जोन के जंगलों में हाइड आउट बनाकर नक्सली घटनाओं को अंजाम देने लगा. वह पारसनाथ क्षेत्र में एरिया कमांडर भी रह चुका है. इसके विरुद्ध झारखंड के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कुल 240 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसमें अकेले गिरिडीह में 68, पश्चिमी सिंहभूम में 107, बोकारो में 37, धनबाद में 15, हजारीबाग में 7, चतरा, रामगढ़ और सरायकेला में 2-2 मामले शामिल हैं. गिरिडीह में दर्ज प्रमुख घटनाओं में 2008 में पीरटांड में सीआरपीएफ के 3 जवानों की हत्या, 2010 में पीरटांड प्रखंड कार्यालय को उड़ाना, 2013 में हरलाडीह में व्यक्ति की हत्या कर शव चौराहे पर फेंकना, 2014 में धुलियामट्टी में बम विस्फोट कर सीआरपीएफ जवान बादल राय की हत्या और 17 जवानों को घायल करना, 2016 में जीतपुर के पास बारूदी सुरंग से 6 जवानों को घायल करना शामिल है. इसके अलावा मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या और लेवी नहीं देने पर नागरिकों की हत्या जैसे जघन्य कांड भी इसमें शामिल हैं. गिरिडीह पुलिस ने इसे नक्सल मुक्त झारखंड की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है. एसपी ने कहा कि सैक सदस्य की गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को करारा झटका लगा है. पुलिस ने सभी नक्सलियों से अपील की है कि वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति "नई दिशा-एक नई पहल" का लाभ लेकर मुख्यधारा से जुड़ें.
0
0
Report
Advertisement

Bilaspur में बरसात से जलभराव की आशंका, प्रशासन मुस्तैद, राहत कार्यों पर निगाह

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कल हुए जलभराव के बाद आज फिर बारिश शुरू होने से लोगों की चिंता बढ़ गई.... कई इलाकों में कल घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.... घरों में जमा पानी और खराब हुए सामान से परिवार अब भी उबर नहीं पाए हैं.... इसी बीच आज फिर बारिश शुरू होने से हालात बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है.... हालांकि फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन लोग सतर्क नजर आ रहे हैं.... निचले इलाकों के रहवासी एक बार फिर जलभराव की आशंका से चिंतित हैं.... प्रशासन की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था पर लोगों की नजर बनी हुई है.... अगर बारिश तेज हुई तो कई इलाकों में दोबारा जलभराव की स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और ज्यादा बारिश होने से निपटने दावा कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर जिला अस्पताल के वार्डों में एसी लगाने के निर्देश दिए

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को गोरखपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी और पुरुष ऑर्थो वार्ड का दौरा किया, मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के सभी वार्डों में एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना भी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी और उमस को देखते हुए अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में एयर कंडीशनर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसी लगाने का खर्च रोगी कल्याण निधि और आयुष्मान योजना से उपलब्ध धनराशि से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एसी लगने के बाद उसकी फोटो उन्हें भेजी जाए, ताकि कार्य की पुष्टि हो सके। निरीक्षण के दौरान सिद्धार्थनगर निवासी मरीज दिलीप पांडेय ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि इलाज में कोई समस्या नहीं है, लेकिन आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि वार्डों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त दवाओं और मरीजों के लिए बेहतर भोजन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओ.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.के. सुमन समेत जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण और सख्त निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन अब व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में जुट गया है। गोरखपुर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साफ संदेश दिया कि मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से सभी वार्डों में एसी लगाने के निर्देश यह बताते हैं कि सरकार अब इलाज के साथ मरीजों के आराम और सुविधाओं पर भी बराबर ध्यान दे रही है।
0
0
Report

लोकायुक्त ने सिंगरौली में बिट गार्ड को 2000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:एमपी के सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के ओबरी बिट गार्ड रिश्वत लेते किया गिरफ्तार। सिंगरौली के बरगवां वन रेंज में लोकायुक्त की दबिश। 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी। जंगल चौकी ओबरी में कार्रवाई से मचा हड़कंप। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया था। आरोपी बिट गार्ड अखिलेश शुक्ला ट्रैप में फंसा। बरगवां सर्किट हाउस में जारी वैधानिक कार्रवाई। लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई से वन विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल। शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने जंगल चौकी ओबरी में दबिश देकर बिट गार्ड अखिलेश शुक्ला को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों के बीच खलबली का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त टीम को बिट गार्ड द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता से जैसे ही आरोपी ने 2 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ट्रैप की कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी बिट गार्ड अखिलेश शुक्ला को अपने साथ बरगवां स्थित सर्किट हाउस लेकर पहुंची, जहां पंचनामा, दस्तावेजी परीक्षण और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही हैं। लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर दी, छह घायल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:रफ्तार बनी कहर, हाईवे पर ऑटो में पीछे से टक्कर रफ्तार... जो कुछ मिनट बचाने की कोशिश में कई जिंदगियों को खतरे में डाल देती है। फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का ऐसा ही कहर देखने को मिला, जहां पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया के पास हुई। शाहजहांपुर के अल्लाहगंज से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहा ऑटो जैसे ही हाईवे पर पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में ऑटो चालक अनुज के अलावा सुरजीत, बृजेश, राम बहादुर, राजेश और शिवानी शामिल हैं। सभी अलग-अलग स्थानों से पांचाल घाट और फर्रुखाबाद की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। नेशनल हाईवे पर लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? कुछ मिनटों की जल्दबाजी कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है। नियमों का पालन और नियंत्रित गति ही सड़क हादसों को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

VKI मिलावट मसालों की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: 6273 किलो हल्दी-लाल मिर्च जब्त

Noida, Uttar Pradesh:VKI में मिलावटी मसालों की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई राजेंद्र इंटरप्राइजेज मसाला पिसाई केंद्र सीज 6273 किलो हल्दी और लाल मिर्च पाउडर का स्टॉक जब्त हल्दी और लाल मिर्च के नमूने जांच के लिए भेजे गए संचालक राजेंद्र सिंह पर पहले भी मिलावटी मसाले बनाने के आरोप 2022 में लाल मिर्च और 2025 में हल्दी का नमूना असुरक्षित पाया गया था बार-बार गड़बड़ी मिलने पर फैक्ट्री सीज खाद्य लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 64 के तहत होगी सख्त कार्रवाई शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top