भोपाल में रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:भोपाल के कोहेफिजा स्थित शालीमार अपार्टमेंट में 3-4 जुलाई की रात को 7 आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किया। हमलावरों ने उसे गोली मारी तथा धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां फरार आरोपियों में से 3 आरोपी विदिशा सिविल लाइन के राधिका रेस्टोरेंट में छिपे हुए थे। पुलिस ने मिली सूचना पर रविवार देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ में कोहेफिजा में हुई घटना को स्वीकार करने को लेकर SP दीपक शुक्ला ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
