464001
MP में पुलिस की तिरंगा वाहन रैली ने जगाई देशभक्ति की भावना
Vidisha, Madhya Pradesh:पुलिस विभाग ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत एक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया। रैली पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति जगाना और हर घर में तिरंगा फहराने की अपील करना था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बाइक पर तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोबनेर में खेत की भीषण आग, चारा और बाजरा जलकर राख
Dudu, Rajasthan:जोबनेर (जयपुर) जोबनेर थाना इलाके में एक खेत में लगी भीषण आग, हिंगोनिया के नवोड़ी ढाणी के एक खेत में लगी आग, खेत में आग से भारी मात्रा में चारा, बाजरा जलकर राख, खेत में रखे फव्वारों के पाइप अन्य सामान भी जला, ग्रामीण अपने स्तर पर आग को बुझाने के कर रहे प्रयास, आगजनी के बाद किसान मूलचंद कुमावत पर टूटा दुखों का पहाड़, सूचना के बाद हिंगोनिया पुलिस चौकी से जवान पहुंचे0
0
Report
जयपुर के जर्जर स्कूल भवन जल्द गिराने के निर्देश; वैकल्पिक व्यवस्था चुनौती
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जर्जर और असुरक्षित भवनों जल्द जमींदोज करने के निर्देश दिए,,, लेकिन विभाग के आदेश की शत प्रतिशत पालन होती नजर नहीं आ रही आज भी प्रदेश में हजारों की तादाद में ऐसे स्कूल भवन है जो की पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं लेकिन उन्हें जमीनदोज नहीं किया जा रहा जिसके पीछे मुख्य वजह है छोटे स्कूलों में भवन का अभाव है,, विभाग ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित भवनों में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को किसी भी स्थिति में नहीं बैठाया जाए। लंबित कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, उदयपुर संभाग में 359 और जोधपुर संभाग में 139 जर्जर भवनों को गिराया जाना बाकी है। वहीं, जयपुर में कार्रवाई के बावजूद 200 से अधिक भवनों को जमींदोज करना लंबित बताया जा रहा है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा ऑडिट के आधार पर इन भवनों पर जमींदोज कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट में बार-बार बदलाव किए जाने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जाहिर की गई। विभाग ने रिपोर्ट में स्पष्टता और सही आंकड़े प्रस्तुत करने के साथ लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया है। हालांकि, जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई के सामने स्कूलों में वैकल्पिक भवन और कक्षों की उपलब्धता बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रदेश के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही पर्याप्त कक्षों का अभाव है। ऐसे में शिक्षकों के सामने सवाल है कि जर्जर भवन हटाने के बाद विद्यार्थियों को कहां बैठाया जाएगा। इसी असमंजस और वैकल्पिक व्यवस्था की कमी के चलते कई स्कूलों में जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई अटकी हुई है। अब शिक्षा विभाग के सामने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके लिए बैठने और पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी चुनौती है。0
0
Report
नाबालिग लापता लड़की दिल्ली से सकुशल बरामद, छतरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सितंबर माह में घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने दिल्ली के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दिल्ली रवाना की गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और सूचना के आधार पर बालिका को ढूंढ निकाला और छतरपुर लाया गया। वर्तमान में बालिका के बयान और परिजनों के कथन दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गोविंद डोटासरा के जन्मदिन पर अजमेर दरगाह में स्वास्थ्य और चुनावी जीत की दुआ
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस के रियासती सदर गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में खास दुआ का ऐहतमाम हुआ। जहां अजमेर जिला कांग्रेस कारकूनान ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में गोविंद सिंह के लिए सेहतयाबी, तंदुरुस्ती सलामती के साथ दराज़े उम्र की दुआ भी मांगी। दरगाह के खादिम की कयादत में दरगाह की शाहजानी मस्जिद में कांग्रेसियों ने इस दुआ का ऐहतमाम किया था। जिसमें खास तौर से गोविंद सिंह डोटासरा की कयादत में आएंदा इंतिख़ाबात में राजस्थान में कांग्रेस की हुकूमत बनने की दुआ की गईं।0
0
Report
फ्लोरिडा के मगरमच्छ पकड़ने वाले ने सुबह 3 बजे सड़क पर आए मगरमच्छ से भिड़ंत की
Noida, Uttar Pradesh:Florida ALLIGATOR trapper wakes at 3am to deal with a reptile blocking the road The gator flashes its teeth, but ends up in the back seat with its jaws wrapped in tape0
0
Report
हाईवे पर बाइक ड्रिफ्ट: तेज़ रफ्तार वीडियो ने पूछे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:BIKE DRIFT ON HIGHWAY0
0
Report
Advertisement
पुरी में रेत कलाकार Manas Kumar Sahoo ने Flydubai के 'हीरो' Captain Smit Machchhar की रेत कला से किया सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:Puri, Odisha: Sand artist Manas Kumar Sahoo creates a sand art honouring Flydubai ‘hero’ Captain Smit Machchhar.0
0
Report
जालौन में चेक बाउंस केस: 6 साल बाद कोर्ट ने शकील को 1 वर्ष कारावास, 13.5 लाख जुर्माने की सजा दी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में करीब 6 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद चेक बाउंस के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उरई की अदालत ने अभियुक्त शकील पुत्र फखरूद्दीन को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए उसे एक वर्ष के कारावास तथा 13.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला वर्ष 2020 में नौ लाख रुपये के चेक के अनादरण से जुड़ा है। परिवादी की ओर से अधिवक्ता हेमंत द्विवेदी ने पैरवी की। न्यायालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उरई के गोपालगंज निवासी अरविन्द कुमार गुप्ता और चन्द्रनगर निवासी शकील के बीच व्यापारिक संबंध थे। परिवादी का कहना था कि दोनों के बीच पहले से व्यापारिक लेनदेन होता रहा था, जिसके चलते वह शकील पर विश्वास करता था। परिवाद में अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि शकील ने अपनी व्यापारिक जरूरतों के लिए वर्ष 2017 और 2018 में उनसे कुल नौ लाख रुपये लिए थे। न्यायालय में प्रस्तुत विवरण के मुताबिक 11 दिसंबर 2017 को पांच लाख रुपये, 1 दिसंबर 2017 को दो लाख रुपये तथा 9 मई 2018 को दो लाख रुपये दिए गए थे। यह रकम परिवादी के बैंक खाते से शकील की फर्म नूर मोबाइल्स के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी। परिवादी के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद जब रुपये वापस नहीं मिले तो उन्होंने शकील से भुगतान की मांग की। आरोप है कि शकील लगातार आज-कल कहकर भुगतान टालता रहा। इसके बाद भुगतान के लिए शकील ने अपनी फर्म नूर मोबाइल्स के बैंक खाते की 10 अक्टूबर 2020 की नौ लाख रुपये की चेक अरविन्द कुमार गुप्ता को दी और उसे बैंक में लगाकर भुगतान प्राप्त करने को कहा। परिवादी ने उक्त चेक 23 अक्टूबर 2020 को अपने बैंक खाते के माध्यम से भुगतान के लिए प्रस्तुत की। बैंक द्वारा 26 अक्टूबर 2020 को चेक वापस कर दी गई। बैंक मीमो में खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण भुगतान न हो पाने की बात दर्ज थी। इसके बाद परिवादी ने अधिवक्ता के माध्यम से 10 नवंबर 2020 को शकील के पते पर रजिस्टर्ड नोटिस भेजकर चेक की धनराशि का भुगतान करने को कहा। परिवाद के अनुसार, नोटिस के बावजूद निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद अरविन्द कुमार गुप्ता ने धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दाखिल किया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और करीब छह वर्षों तक न्यायालय में सुनवाई चली। दोनों पक्षों को सुनने तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत ने शकील को चेक बाउंस के मामले में दोषी मानते हुए एक वर्ष के कारावास और 13.50 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
दिल्ली के कर्तव्य भवन में महानदी जल विवाद समाधान की बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता
Raipur, Chhattisgarh:महानदी जल विवाद सुलझाने दिल्ली के कर्तव्य भवन में बड़ी बैठक. महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर अहम उच्चस्तरीय बैठक खत्म. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सहित दोनों राज्यों के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्रियों के प्रमुख सचिव और जल संसाधन विभाग के सचिव रहें मौजूद......0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में राहगीरों ने कार हादसे में घायल युवक को CPR देकर बचाया
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव - राहगीर बने मसीहा! लग्जरी कार चला रहे अधिवक्ता रिंकू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत। तबियत खराब होने से कार ने लोगों को मारी टक्कर। कार में युवक को तड़पता देख राहगीरों ने शीशा तोड़कर बचाया। युवक को त्वरित CPR राहगीरों ने दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के हिरन नगर का मामला।0
0
Report
घोषणाएं जमीन पर उतरें: बजरंग गर्ग सरकार से सवाल कर रहे हैं
Jhanj Kalan, Haryana:सरकारी घोषणाओं पर बजरंग गर्ग का सवाल घोषणाएं पत्थर की लकीर हों, सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं: बजरंग गर्ग एंकर जींद पहुंचे अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार की विकास संबंधी घोषणाओं पर सवाल उठाए। गर्ग ने कहा कि सरकार को वही घोषणाएं करनी चाहिए, जिन्हें जमीन पर लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पत्थर की लकीर की तरह होनी चाहिए। घोषणाओं में देरी हो सकती है, लेकिन काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने ग्लोबल सिटी, टेक्सटाइल और इंडस्ट्री जोन जैसी पुरानी घोषणाओं को लेकर भी सरकार से अमल की मांग की। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार जब कोई बड़ी घोषणा करती है तो जनता को उससे उम्मीद बंधती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से ग्लोबल सिटी, टेक्सटाइल और इंडस्ट्री जोन विकसित करने जैसी घोषणाएं की गई थीं, लेकिन इन योजनाओं का अपेक्षित स्वरूप अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं दिया। गर्ग ने कहा कि बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भी क्षेत्र के विकास और इंडस्ट्री जोन को लेकर घोषणाएं सामने आईं। अब जरूरत घोषणाओं को धरातल पर उतारने की है। गर्ग ने कहा कि व्यापारी और समाज सरकार के साथ मिलकर विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज सहित जनहित के प्रोजेक्टों में समाज अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार है। समाज की ओर से मंदिर, गौशाला, मेडिकल और अन्य सामाजिक कार्यों में लगातार सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग उद्योग और व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार और राजस्व बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है, इसलिए सरकार को व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। बजरंग गर्ग ने किसान और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब भी किसानों से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आया, उन्होंने किसानों के पक्ष में आवाज उठाई। गर्ग ने कहा कि वे सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं और किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि घोषणाओं को सिर्फ बयान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समयबद्ध तरीके से जमीन पर काम शुरू किया जाए। वीओ--25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 43वां वार्षिक राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जाएगा। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने जींद में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेले में देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में जगतगुरु ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी, कलाकार मासूम शर्मा और भजन गायिका अंजलि द्विवेदी सहित कई कलाकार शामिल होंगे। मेले की व्यवस्था के लिए करीब 700 वालेंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। गर्ग ने कहा कि यह सामाजिक और धार्मिक मंच है, राजनीतिक मंच नहीं। बाइट: बजरंग दास गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रोहा धाम वैश्य समाज जींद गुलशन चावला रिपोर्टर0
0
Report
चोरी की योजना गलत साबित, घटना उलझी रहने से चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:ROBBERY WRONG0
0
Report
Advertisement
मशीन में हाथ फँसा महिला, राहत कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:LADY HAND STUCK IN MACHINE0
0
Report
लिफ्ट में आदमी फंसा, बचाव दल मौके पर पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:MAN LIFT MAN STUCK IN LIFT0
0
Report
Sololá क्षेत्र के इंटर-अमेरिका राजमार्ग पर Km 138 पर सड़क दुर्घटना
Noida, Uttar Pradesh:Traffic accident at Km 138 of the Inter-American Highway, Sololá jurisdiction0
0
Report
Advertisement
